Sunday 21 June 2020

Poem : पापा आप कहाँ हैं ?

ऐसा कोई दिन नहीं जब आपकी याद ना आई हो, आपकी बात ना की हो, आज की ये कविता भी वही याद है। 

Papa we Miss you a lot. 

पापा आप कहाँ हैं ?

image courtesy : pngtree.com

पापा आप कहाँ हैं ?

बिन आप मुझे कुछ नही भाता है
आपके बिना ये संसार नही सुहाता है
पापा आप कहाँ हैं ?

जब मेरी पहली किलकारी गूंजी थी
तो साथ में आपकी हंसी भी गूंजी थी
वो खुशी तलाशती हूँ
आपकी वो हंसी मैं
आज भी पहचानती हूँ
पापा आप कहाँ हैं ?

जब मैंने वो पहला शब्द बोला था
खुशी से आपका भी मन डोला था
वो मन ढूंढती हूँ
वो शब्द क्या था
मैं आज भी जानती हूँ
पापा आप कहाँ हैं ?

जब मैं डगमग चली थी  
कभी गिरी कभी संभली थी
हर बार मुझे आपने संभाला था
तब जो संभली थी
वो संभलना 
आज भी जानती हूँ 
पापा  आप कहाँ हैं ? 
                 
सब कुछ यहीं है
बस आप ही नहीं हैं
ईश्वर से हर बार बस आपको माँगती हूँ
फिर से आपकी हो जाना चाहती हूँ
पापा आप कहाँ हैं ?

उन सभी की दिल की बात है यह, जिनके पिता ईश्वर के पास हैं। सब हो आपके पास पर पिता ना हो साथ तो सब अधूरा लगता है। ईश्वर आप ने हमें यह दुःख क्यों दिया?


Poem : ध्यान


आप सभी को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ, आप सभी सुखी रहें, स्वस्थ रहें।

आज की यह कविता हिन्दी साहित्य में विशेष स्थान प्राप्त
इंदौर की उर्मिला मेहता जी की है।

इस कविता के माध्यम से उन्होंने ध्यान को ही सर्वोच्च माना है।

ध्यान

Image courtesy : Pinrest

जिसे  खोजती थी मैं सदा 
तन मन औ' धन के योग से
 क्या है लक्ष्य जीवन का 
औ' ईश्वर किस लिए मौजूद है ?
अच्छाई क्या औ'बुराई क्या है,
 हँसना रोना किसलिये 
जब तक न थी इसकी समझ,
संसार ये निस्सार था  
मानुष जनम पाकर भी
यह सार्थक नहीं हो पाया था ।
 गुरु की कृपा आशीष से 
आनंद की बरखा हुई  
अपने ही ओजस मन को जैसे
जानने की तृषा हुई  
देखकर मन में उजाला , 
तमस आप ही बह गया 
आनंद की परिभाषा को ज्यों 
नया रूप ही मिल गया 
 अब क्षुद्र तुच्छ सी बातों का
  जैसे वजूद ही ना रहा  
आनंद शांति और हँसी का 
एक खजाना मिल गया  
धन्यवाद तो क्या गुरु को, 
शब्दों का बस खेल है  
लक्ष्य-जीवन किया निश्चित 
श्रेष्ठ पथ बस ध्यान है।

Disclaimer:
इस पोस्ट में व्यक्त की गई राय लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। जरूरी नहीं कि वे विचार या राय इस blog (Shades of Life) के विचारों को प्रतिबिंबित करते हों। कोई भी चूक या त्रुटियां लेखक की हैं और यह blog उसके लिए कोई दायित्व या जिम्मेदारी नहीं रखता है।