Thursday 22 June 2023

Article: Sunil chhetri.. बस नाम ही काफी है

Sunil chhetri - बस नाम ही काफी है 


भारत का हर field में चमकता हुआ नाम, हम सब भारतीयों को गर्व से ओत-प्रोत कर रहा है। 

चाहे वो हमारे प्रधानमंत्री की बात हो, soldiers की बात हो, scientists की बात हो, बढ़ती हुई GDP की बात हो, या players, आदि की... हमारा भारत एक नया भारत बन चुका है, जिसकी शीर्ष पर रहने की आदत बनती जा रही है।

कल भी भारत ने एक बड़ी जीत हासिल की, SAFF championship 2023 में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया।

यह जीत जिसने दिलाई है, वो हैं हमारी football team के captain, सुनील छेत्री... 

सुनील ने hat-trick goal मारे और उदांता सिंह ने एक गोल मारा, जिसके कारण पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा।

Football matches में भारत की यह कोई पहली जीत नहीं है, और ना ही हम ऐसे, किसी भी player पर article लिखते हैं। 

पर बात जब किसी ऐसे player की होती है, जो देश की आन बन जाता है, तो उसके लिए तो कलम अपने आप चलने लगती है। 

बस वही spark है (सिकंदरा बाद) आंध्रप्रदेश के सुनील छेत्री में...

Football के दीवाने, पुर्तगाल के रोनाल्डो और अर्जेंटिना के मेस्सी को सातवें आसमान पर बैठा कर रखते हैं। तो आप सबको बता दें कि हमारे सुनील छेत्री, उन्हें टक्कर दे रहे हैं।

उन्हें Indian football GOAT भी कहा जा रहा है (GOAT (or G.O.A.T.) is an acronym which stands for 'greatest of all time'. It is a tag which is reserved for the individual who is deemed to be the undisputed master of their sport.)

International football players में सुनील छेत्री चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं, सक्रिय खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं। और वो दिन दूर नहीं जब, पहले स्थान पर भी पहुंच जाएंगे। 



Football में FIFA में position बनाना सबसे बड़े गर्व की बात होती है, जो सुनील छेत्री ने बना ली है। अभी हाल में ही उनके goals की संख्या 92 हो गई है। अतः FIFA ने उन्हें honour किया है।
वो दिन दूर नहीं कि वो प्रथम पर स्थान भी आ जाएं।

लेकिन सुनील के इस सपने को पूरा करने में, उनकी मेहनत के साथ ही हम भारतीयों को भी सहयोग देना होगा... आप बोलेंगे, हम क्या कर सकते हैं इसके लिए?? 

बिल्कुल कर सकते हैं, पहला यह कि cricket match के अलावा दूसरे matches and games भी देखिए। जिससे बाकी खेलों के खिलाड़ियों को भी लगे कि उनकी भी अहमियत है। 

दूसरा, जो अच्छे खिलाड़ी हैं, उनका उत्साह बढ़ाएं, उनके अंदर उम्मीद भरिए, जिससे वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, और भारत के लिए जीत का परचम लहराएं।

जो सम्मान और प्रेम, कपिल देव, लेंडरपेस, विश्वनाथन आंनद, महेंद्र सिंह धोनी, पीवी सिंधु, और नीरज चोपड़ा, आदि.. को दिया गया है, उसी के हकदार हैं सुनील छेत्री...

सुनील छेत्री, हमें गर्व है आप पर।

भारत के लिए Football में जो मुकाम,‌ बाइचुंग भूटिया ने बनाया था, सुनील छेत्री उसे बहुत आगे ले गए हैं। 

Football match बहुत interesting होता है, पर जब सुनील छेत्री खेल रहे हों तो match, super exciting हो जाता है। 

इसलिए आज से ही, international football matches देखना शुरू कर दीजिए, जिसमें India खेल रही हो। यकीन मानिए, match ख़त्म होने से पहले आप उठ नहीं पाएंगे और अगर आप nail biter हैं, तब तो आपके नाखूनों की खैर नहीं...

साथ ही सरकार से भी यह अनुरोध है कि, भारत के football players, FIFA world cup में भी खेल सकें, इस ओर भी ध्यान केंद्रित किया जाए🙏🏻

खेलो इंडिया, 

जीतो इंडिया, 

जीत का परचम लहराओ, 

भारत को विश्व-विजयी बनाओ..


जय हिन्द जय भारत 🇮🇳