Tuesday 3 September 2019

Kids story : Advay the Hero: Help

Kids Story : Advay the Hero: Help

Advay के स्कूल में बच्चों को karate और skating में से किसी एक को opt करना था। ज्यादातर parents ने अपने बच्चों के लिए karate ही opt किया, क्योंकि उन्हें लग रहा था, कि बच्चे छोटे हैं, अभी skates संभाल नहीं पाएंगे। फिर karate सीखेंगे तो self defense भी कर पाएंगे।

Advay और कुछ और जिनमें self-confidence ज्यादा था, उन्होंने skateing को opt किया। First class में ही उन्होंने skates बांधना, balance करना और थोड़ा चलना भी सीख लिया।

2nd class में फिर से karate और skating में से opt करना था। अब तो ज़्यादातर बच्चे अपने parents के पीछे पड़ गए, कि skating में ज्यादा मज़ा आता है। हम भी वही लेंगे, sir भी उसके बहुत अच्छे हैं।

Parents को अपने बच्चों की बात माननी पड़ी। पर ये बच्चे पहले वाले बच्चों से पीछे रह गए, क्योंकि अभी तो इन्हे skates बांधना, balance करना सब सीखना था।   

और जो बच्चे skates चलाने में आगे निकल चुके थे, उनमें से कोई भी इन्हें कुछ नहीं सीखना चाहता था। sir को भी problem हो रही थी, क्योंकि एक ही class के होने के बावजूद learning levels different थे।

Sir को परेशान देखकर advay उनके पास गया, और बोला, मैं आपके साथ नए वाले बच्चों को skates बांधना सिखा दूँगा।

Sir ने advay को thank you बोला, और प्यार भी किया। और दोनों लोगों ने बच्चों को सिखाना शुरू कर दिया। advay के केवल skates बांधना सिखाने से ही उन्हें बहुत मदद मिलने लगी। सब advay की तारीफ करने लगे।

Advay ने फिर अपने friends को बोला, तुम लोग भी सिखा दिया करो। वो बोले, जो पीछे हैं, उन्हें पीछे ही रहने दो। advay बोला help करने से तो हम भी और ज्यादा सीखेंगे, क्योंकि उससे हमारी भी तो practice हो जाएगी।

कभी किसी की help करने से नुकसान नहीं होता है, बल्कि फायदा ही होता है। भगवान जी भी ऐसे लोगों से बहुत खुश रहते हैं।  
उसकी ऐसी बातें सुनकर वो भी help करने लगे। सबकी help से नए बच्चे भी जल्दी सीखने लगे, और कुछ ही दिन में सब काफी कुछ एक level पर आ गए।        

ये देखकर sir बहुत खुश हुए, वो जानते थे, कि सब advay के कहने के कारण ही help कर रहे थे।