Thursday 22 October 2020

Recipes: Delhi's famous spicy potato chaat

अब जब हम दिल्ली में रहते हैं तो, यहाँ की speciality ना share करें तो यह तो ग़लत बात होगी।

तो आज नवरात्र के पावन अवसर पर आप के लिए दिल्ली की मशहूर चाट की recipe बता रहे हैं। 

Mostly fasting में मीठी dishes ही होती हैं, पर मीठा और फीका खाते खाते मन ऊब  जाता है।

तो चलिए try करते हैं, दिल्ली की मशहूर, चटपटी आलू चाट।

इस में कोई भी मसाला नहीं डाला जाता है, इसके बावजूद यह बहुत tasty and yummy होती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सब में इसकी बहुत demand है।

और जो बच्चे fast रखते हैं, उनके लिए यह treat जैसी होती है।

Delhi's famous spicy potato chaat 



Ingredients:

Potato  - ½kg

Coriander leaves -100 gm

Lemon  -1

Green chillies -2 or as per taste

Rock salt (सेंधा नमक)- 1 tsp or as per taste

Cumin seeds - ¼tsp.

Clarified butter (Ghee)- for frying

Roasted cumin powder-½ tsp

Ginger Julienne - optional

Pomegranate - optional


Method

  1. आलू के peel कर के अच्छे से wash कर लीजिए।
  2. ठंडे पानी में सेंधा नमक मिला दीजिए।
  3. इस पानी में आलू को medium-sized dice कर 15 min के लिए छोड़ दीजिए।
  4. Jar में, साफ़ धनिया पत्ती, सेंधा नमक, जीरा, नींबू का रस, हरी मिर्च व ¼ cup पानी डालकर महीन पीस लीजिए।
  5. Wok(कड़ाही) लीजिए, उसमें घी डालकर गरम होने रख दीजिए।
  6. जब घी तेज़ गर्म हो जाए तो उसमें आलू व ½tsp सेंधा नमक डाल दीजिए।
  7. अब flame slow कर दीजिए, और 2 minute के लिए ढककर रख दीजिए।
  8. अब medium flame पर golden brown होने तक fry कर लीजिए।
  9. जब आप और आलू fry करने के लिए घी में डालें तो नमक मत डालिएगा, क्योंकि घी में already नमक होगा।
  10. Fried आलू में धनिया की चटनी & भुना जीरा डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  11. इस समय नमक add मत करिएगा, क्योंकि आलू और चटनी दोनों में नमक डाला हुआ है।
  12. Ginger Julienne and pomegranate seeds से garnish कर के गरमागरम serve कीजिए।
  13. आप without garnishing के भी serve कर सकते हैं, garnishing के बिना भी यह बहुत tasty लगती है।


Note

  • आलू ठंडे पानी में डालने से ज्यादा crispy बनते हैं।
  • पानी में नमक डालने से आलू काले नहीं होते हैं, जिससे वो देखने में बहुत अच्छे लगते हैं।
  • घी में नमक डालने से आलू जल्दी fry होते हैं, फीके भी नहीं रहते और देर तक crispy भी रहते हैं।
  • घी में आलू डालते समय विशेष सावधानी रखिएगा, अन्यथा, उस समय घी के छींटों से हाथ जल सकता है।
  • धनिया की चटनी बनाते समय, धनिया पत्ती व मिर्च काट कर डालने से चटनी जल्दी व smooth पिसती है।
  • अगर आप को black pepper का taste बहुत पसंद हो, तो आप उसमें black pepper powder भी डाल सकते हैं।
  • अगर आप Diet conscious हैं तो, आप आलू parboil (थोड़ा सा ) कर लीजिए।
  • फिर उसे shallow fry कर लीजिए।
  • आप को अगर sweet potato (शकरकंदी) पसंद है तो आप आलू की जगह उसे भी use कर सकते हैं। 
  • शकरकंदी की चाट भी बहुत tasty होती है। इसमें मीठा- चटपटा का combine taste आता है।
  • आप इसे जब fast नहीं हो, तब भी बना सकते हैं, तब आप सेंधा नमक की जगह normal Salt and black salt, use कर सकते हैं। इस चाट में बेसन की भुजिया भी डालकर serve कर सकते हैं।
  • इसे आप as a chaat/snacks/vegetables की तरह serve कर सकते हैं।
  • यह अपने आप में भी complete है, साथ ही इसका पूड़ी, परांठे, रोटी, दाल-चावल सबके साथ भी बहुत अच्छा combination बनता है।

तो आज ही try कीजिए चाहे आप का fast हो या ना हो।