Tuesday 25 August 2020

Instant Milk Coconut Modak

गणेश जी का आगमन, पूरे भारत में धूमधाम से मनाते हैं।

जिसमें उनके अतिप्रिय मोदक का भोग भी जरुर से लगाया जाता है।

Authentic  मोदक तो चावल के आटे में मेवा, गुड़ आदि भरकर, भाप में पका कर बनाया जाता है। 

यह बनाने में कठिन होता है, साथ ही हर किसी को वह उतने पसन्द भी नहीं आते हैं।

इसी सब के चलते, आज कल different varieties के मोदक बनने लगे हैं, जिनका shape तो वही रहता है, बस taste different होता है।

तो आज आपको easily बनने वाला Instant Milk Coconut Modak बता रहे हैं।

क्योंकि यह non-fire recipe है, तो इसे kids भी easily बना सकते हैं।

तो बच्चे लोगों, 

दिखाओ अपने हाथों का कमाल,

प्रसाद बनाओ बेमिसाल, 

खुश कर दो अपने बप्पा को, 

जिससे वो जल्दी आएं, हर साल


Instant Milk Coconut Modak




Ingredients

Milk powder - 100 gm.

Coconut powder - 100gm

Sugar powder- 50 gm or as per taste

Milk - 2 to 4 tsp.

Ghee - 2tsp and for greasing 

Method :

  1. Milk powder, Coconut powder and sugar powder अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. अब इसमें 2 tsp milk  add कर के अच्छे से  mix करते हुए dough prepare कर लीजिए।
  3. अगर आप का 2 tsp. में Dough prepare ना हो तो, आप 1,1 tsp करके और milk add करते जाएं।
  4. जब dough prepare हो जाए, उसमें 2 tsp Ghee mix कर लीजिए।
  5. अब सांचे में घी लगाकर, mixture को उसके बीच में रखकर shape देते जाएं।
  6. आप का स्वादिष्ट मोदक प्रसाद चढ़ाने के लिए ready है।

Note

  • Milk add करते समय ध्यान रखिएगा, Milk powder and sugar powder बहुत जल्दी watery होने लगते हैं, तो Milk add 1,1 tsp करके ही डालिएगा। वरना dough नहीं बनेगा, गीला गीला mixture ready हो जाएगा। 
  • मोदक का dough जितना अच्छा होगा, मोदक का taste and shape भी उतना अच्छा होगा।
  • आप का dough पूड़ी के आटे जैसा ready होना चाहिए। 
  • अगर आप का mixture गीला हो जाए तो उसमें same amount में milk powder and coconut powder add कर लीजिएगा।
  • साथ ही उसको थोड़ी देर के लिए fridge freezer में रख दीजिए।
  • जिससे वो थोड़ा hard हो जाएगा और मोदक आसानी से बन‌ जाएंगे।
  • Ghee add होने से भी थोड़ा गीला होता है, इसका भी ध्यान रखना होगा।
  • Ghee add करना, इसलिए जरूरी है, क्योंकि उससे Dough हाथों में नहीं चिपकता है, और taste भी अच्छा आता है। 
  • हर बार सांचे में भी घी अवश्य लगाएं, इससे मोदक सांचे में नहीं चिपकता है और shape भी अच्छा आता है।
  • आप चाहें तो, हमने आपको जो Coconut Laddoo बनाना बताया था, आप उससे भी मोदक बना सकते हैं।
  • अगर आपके पास सांचा नहीं है तो भी आप हाथों से वैसा shape बना कर मोदक बना सकते हैं।
  • आप अपने taste के according Coconut and milk powder का ratio change कर सकते हैं।

तो बस बना लीजिए, अपने लाडले, गणपति बप्पा के लिए प्रसाद। हर घर से मोदक खाकर क्या पता बप्पा इतने खुश हो जाएं कि भारत से कोरोना हमेशा के लिए चला जाए।

जोर से बोलो

🕉️ गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया 🕉️