Thursday 14 January 2021

Recipe : Delhi's famous "Ram Laddoo"

संक्रांति के पावन पर्व पर सभी घरों में मंगौडे़ बनाए जाते हैं। तो क्यों ना इस संक्रान्त में आप दिल्ली के मशहूर राम लड्डू बनाएं। 

दिल्ली में राम लड्डू के ठेले आप लगभग हर बाजार में देख सकते हैं, गोल गोल गरमा गरम राम लड्डू कढ़ाई में तलते देख इन्हें खाने के लिये मन कर जाता हैं।

राम लड्डू मूंग और चने की दाल से बनाये जाते हैं। मूंग दाल से मंगौड़े भी बनाये जाते हैं लेकिन मगौड़े जहां कुरकुरे होते हैं राम लड्डू कुरकुरे नहीं होते।

राम लड्डू दिल्ली का famous street food snack है। वैसे तो जितने भी लड्डू होते हैं, सभी मीठे होते हैं, बस राम लड्डू नमकीन और चटपटे होते हैं और इन्हें हरी चटनी और कद्दूकस की हुई मूली के साथ परोसा जाता है।

तो चलिए, आज आपको राम लड्डू की recipe ही share कर देते हैं।

Delhi's famous "Ram Laddoo"








Ingredients -

For Ram Laddoo batter 

Yellow skinned pulse(yellow Moong dal) - 1 Cup

Chickpea split pluse (Chana dal) - ¼ Cup

Salt - as per taste

Radish leaves -1 tbsp finely chopped

Mustard oil - for frying


For Green chutney :

Radish leaves - ½ Cup chopped

Coriander leaves - ¼ Cup chopped

Lemon juice - 1 tbsp 

Green chillies - 3 to 4 


For Radish topping :

Grated radish - ½ Cup

Finely chopped coriander leaves - 1 tbsp

Finely chopped radish leaves - 1tbsp


For serving :

Chat masala - as per taste


Method :

For Ram Laddoo :

  1. मूंग दाल और चना दाल को एक कटोरे में धोकर साफ करें और इसे रात भर के लिए भिगो दें।
  2. दाल से extra पानी निकाल दीजिये और भीगी हुई दाल को grinder or blender jar में डालें।
  3. बिना पानी डाले दाल को पीसना शुरू करें, दाल पीसते समय उसे लगातार न पीसें, रोक-रोक कर पीसें। जार के किनारों को खुरचें और फिर पीसना शुरू करें। पीसते समय बिल्कुल पानी न डालें। यदि आप को दाल पीसने में परेशानी हो रही है, तो बहुत कम पानी (कुछ चम्मच ही) डालें।
  4. राम लड्डू बनाने के लिए दाल हल्की दरदरी होनी चाहिए, एकदम महीन नहीं पीसी जाती है।
  5. पिसी हुई दाल के paste को एक बड़े bowl में निकाल कर रख लीजिए।
  6. इसमें नमक मिला दें।
  7. अब इसे एक ही direction में हाथ से या whipper से अच्छी तरह से whip कर लीजिए।
  8. Paste, whip होने से light and fluffy हो जाएगा।
  9. Whip(फेंटने) करने से दाल के paste का colour भी light हो जाएगा।
  10. अब इसमें finely chopped radish leaves डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  11. Wok(कड़ाही) में mustard oil डालकर गर्म कीजिए।
  12. गर्म तेल में दाल के paste को तीन उंगली और अंगूठे की सहायता से लड्डू के आकार का बनाते हुए डाल दीजिए।
  13. Medium flame पर हर तरफ से सुनहरा होने तक fry कर लें।
  14. तले हुए राम लड्डू को तेल से निकालें और extra तेल हटाने के लिए paper towel बिछाई हुए प्लेट पर निकाल लीजिये।


For Green chutney : 

  1. हरी चटनी के लिए, एक मिक्सी jar में कटे हुए मूली के पत्ते, धनिया की पत्ती, हरी मिर्च, नमक व थोड़ा सा पानी डालें।
  2. चटनी को एकदम बारीक पीस लें।
  3. पिसी हुई चटनी को एक कटोरे में निकाल लें।
  4. अब इसमे नींबू का रस डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।


For Radish topping :

  1. सबसे पहले मूली को धो कर, छील ले और फिर मूली को grate कर ले।
  2. Grated मूली में finely chopped मूली के पत्ते और धनिया पत्ती डालें।
  3. अच्छी तरह से मिलाएं और इसे भी एक तरफ रख दें।



Ram Laddoo serving method:


  1. अलग-अलग Bowl में 7 से 8 राम लड्डू रख लें।
  2. लड्डू के ऊपर हरी चटनी को डालें, आप चटनी को कम या अधिक डाल सकते हैं। आप चाहें तो मीठी चटनी को भी डाल सकते हैं। Authentically सिर्फ हरी चटनी डाली जाती है, मीठी नहीं।
  3.  इसके बाद ऊपर से कद्दूकस की हुई मूली और धनिया पत्ती वाली topping डालें।
  4. फिर इस पर चाट मसाले को छिड़कें।
  5. Now tasty, yummy Ram Laddoo is ready to serve. 

Note :

  • आप अपने taste के according, दाल के combination में थोड़ी सी उर्द दाल भी mix कर सकते हैं। Authentically मूंग और चना दाल ही ली जाती हैं।
  • दाल को over night or atleast 6 to 8 hours के लिए जरुर से soak करें।
  • दाल का एक एक दाना जब अन्दर तक फूलता है तो result भी बहुत अच्छा आता है।
  • कोशिश कीजिए कि दाल पीसते समय कम से कम पानी डालें, वरना लड्डू का shape proper नहीं आएगा।
  • पतला paste ज्यादा Oil भी soak करता है।
  • पर अगर whip करने के बाद, आप का paste ज्यादा dry हो तो थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  • राम लड्डू बनाने में, baking soda and baking powder कुछ भी डालने की जरूरत नहीं है।
  • दाल को देर तक भिगाना, कम पानी डालकर धीरे-धीरे पीसना और खूब अच्छे से whip करना, यही बस main key हैं, जो राम लड्डू को नरम और फूला हुआ बनाती हैं।
  • राम लड्डू को राम लड्डू बनाने में मूली और उसके पत्तों का main role है। तो उसको बिल्कुल भी skip मत कीजिएगा।
  • आप अपने taste के according चटनी बनाते समय, jar में थोड़ा सा दही भी add कर सकते हैं। Authentically दोनों taste की चटनी रहती है।
  • अगर आपको तीखा और चटपटा स्वाद बहुत पसंद है तो आप इसी batter में मोटी मिर्च डाल कर उसके पकौड़े भी बना सकते हैं। 
  • जिन्हें ज्यादा चटपटा पसंद होता है, उन्हें मिर्ची पकौड़ा भी राम लड्डू के साथ serve किया जाता है। यह भी बहुत yummy लगता है।
  • पर याद रखिएगा, मिर्ची में कोई filling नहीं भरी जाती है, वरना वो राजस्थानी मिर्च पकौड़ा बन जाएगा।

अगर आप को राजस्थानी मिर्च पकौड़ा की recipe चाहिए तो नीचे दिए link पर click कीजिए।

Special Rajasthan Mirch Pakauda  

आप सभी को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻🕉️🌞