Tuesday 31 October 2023

Article : Famous Clothe Markets in Delhi

दीपावली आने वाली है, और उसमें सभी के अरमान होते हैं, नए-नए कपड़े पहनने के...

पर कहा जाता है कि जो बड़े शहर होते हैं, वहाँ जीवन बहुत कठिन होता है, क्योंकि वहाँ खर्चे बहुत ज़्यादा होते हैं। ऐसे में खाने-पीने के खर्चे निकल जाएँ तो बड़ी बात  है, ऐसे में नए कपड़ों के अरमान सजाना, बहुत ही मुश्किल है। पर सच्चाई इससे बिल्कुल इतर है। 

जीवन हर जगह बहुत कठिन है, फिर वो छोटा शहर या बड़ा शहर, पर अगर आप उस शहर के जानकार हैं तो, छोटे क्या, बड़े शहरों में भी जीवन आसान है, क्योंकि हर शहर में महंगे और सस्ते, हर सामान मिलते हैं। 

यह आप पर निर्भर करता है कि आप सामान कहाँ से खरीदते हैं। आप का यही निर्णय यह निर्धारित करता है कि आप को जगह खर्चीली लगती है या किफायती... 

तो चलिए आज आप को एक बड़े और populated शहर दिल्ली ले चलते हैं। दिल्ली एक ऐसा महानगर, जहाँ U.P., M.P., बिहार के साथ अन्य states से भी लोगों का यहाँ आकर, जिंदगी व्यतीत करना एक सपना होता है। 

उसी ऊंची उड़ान भरने वाले महानगर दिल्ली में अगर आप रहते हैं या दिल्ली से अपने घर के किसी बड़े function के लिए, कपड़े आदि लेने हैं तो उसके लिए, हमारा यह article बहुत कारगर सिद्ध होगा।

आज हम आपके लिए, दिल्ली के famous cloth market से जुड़ी सभी बातों को साझा कर रहे हैं।

एक बार, इसे पूरा पढ़ लीजिए, हमारा दावा है कि फिर shopping करने से अपने को रोक नहीं पाएंगी, क्योंकि इससे ज़्यादा reasonable price and best item आप को कहीं नहीं मिलेगा।

दिल्ली का प्रसिद्ध कपड़ा बाजार

 


हम यहाँ आपको, दिल्ली के famous market, उनकी timing and closing day, share करने की कोशिश कर रहे हैं, अगर वहाँ जाकर आपका कार्य सिद्ध हो जाए, तो एक बार Shades of Life के उज्जवल भविष्य के लिए कामना कर लीजिएगा 🙏🏻

जब कभी, कपड़ों की बड़ी shoping करनी हो तो, दिल्ली के Sarojini market का नाम, number 1 category में आता है, तो चलिए शुरुआत उसी से करते हैं।


1. Sarojini Market :

दिल्ली की लड़कियों की जान है ये सरोजिनी मार्केट। यहाँ पर सिर्फ 50 रुपये से कपड़ों की शुरुआत हो जाती है यानी बजट में पूरी shopping। College girls की ये  favourite market है। दिल्ली University, IP, JNU, सभी जगहों से students यहाँ हर दिन shopping के लिए आते हैं। इस market का सबसे best part है bargaining। यहाँ आप अपने मन मुताबिक पैसे कम करवा सकते हैं। इस market में हमेशा दिन में जाएँ, क्योंकि शाम के हिसाब से यहाँ की lighting इतनी अच्छी नहीं है। वहीं, अगर आप घर बैठे सरोजिनी नगर से shopping करना चाहते हैं तो वो option भी available है, क्योंकि सरोजिनी नगर की अब online website भी है। सोमवार को सरोजिनी नगर बंद रहता है।


पता - सरोजिनी नगर, नई दिल्ली, दिल्ली 110023

समय - सोमवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 10:00 से 9:00 बजे तक खुला रहता है

क्या खरीदें - clothing, home appliances, utensils, electronic products and decorative items...

Price limit - 50 रू से 1500 से शुरू 


2. Central market or lajpat nagar market :

लाजपत नगर market  लड़कियों व ladies के कपड़ों की खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। यहाँ आपको एक से एक print वाले suits और जड़ी हुई साड़ियाँ मिल जाएंगी। अगर आप थोक में कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो यहाँ आप अपनी सहेली या बहन को लेकर जा सकते हैं या फिर खुद से भी अकेले कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। यह market, ethnic, Indian wear के लिए ये जगह एकदम best हैं। आपको बता दें, लाजपत नगर Asia का सबसे बड़ा बाजार है।


समय - सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक, सोमवार को बंद रहता है

पता - लाजपत नगर II, लाजपत नगर, नई दिल्ली, दिल्ली 110024

क्या खरीदें - clothing, shoes, bags, household material...

Price limit - 500 रु से शुरू 


3. Shankar Market :

अनोखे design, unique pattern वाले कपड़े और ढेरों रंगों के साथ सूट-साड़ी वाले शंकर market को लोगों की पसंदीदा जगह माना जाता है। शंकर market street art, और दीवारों पर दिखते चित्रों के साथ आपको दूर से ही दिखाई दे जाएगी। प्रिंट और रंगों वाले थोक में कपड़े आसानी से मिल जाएंगे, जो आपको अन्य दुकानों पर बेहद मुश्किल से मिलेंगे। यहाँ आप bargaining भी आसानी से कर सकते हैं। दिल्ली के इस कपड़ा बाजार के लिए 4 घंटे कम से कम रखें।


समय - सुबह 11 बजे से रात 8.30 बजे तक, रविवार को बंद रहता है

स्थान - Connaught place, दिल्ली


4. Chandni Chowk :

चांदनी चौक में तीन कपड़ा बाजार हैं - कपड़ा बाजार, किनारी बाजार और कटरा नील। यह भारत में सबसे प्रसिद्ध और बेहतरीन fabric बाजारों में से एक है। आपको चाहे ethnic cloth material लेना हो या cotton fabric लेना हो, आपको हर तरह के थोक में कपड़े मिल जाएंगे। यही नहीं, यहाँ पर्दों और फर्नीचर के लिए home decor fabric भी मिल जाते हैं। चांदनी चौक के कटरा नील बाजार में chanderi, net, silk, और printed cotton fabric से लेकर men's wear के कपड़े तक सब कुछ है। किनारी market, lace, georgette and zardozi fabric जैसे material के लिए मस्त जगह है, यहाँ आप सस्ते में सब खरीद सकते हैं। 

चांदनी चौक की मार्केट पूरे Asia की सबसे famous market कही जाती है। भारत के कई राज्यों से लोग खासतौर पर यहाँ पर अपनी शादी की shopping करने आते हैं। विदेशी लोग भी इस market से खूब  shopping करते हैं। अगर आप अब तक चांदनी चौक नहीं गई और आपकी शादी होने वाली है तो जान लें कि आपको अपनी शादी का कौन सा सामान चांदनी चौक की कौन सी मार्केट में मिलेगा। चांदनी चौक के shopping hub की नई सड़क में दरीबा कलां, चावरी बाज़ार, भागीरथी पैलेस, कटरा नील, मोती बाज़ार और बहुत कुछ हैं। जब आप यहाँ खरीदारी करने आएं तो स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड खाना न भूलें।


पता - 2573, नई सरक, रघु गंज, रोशनपुरा, पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली, दिल्ली 110006

समय - सप्ताह के सभी दिन रविवार को छोड़कर सुबह 10 बजे से खोलें

क्या खरीदें - embroidery bag, semi-precious ornaments, silk and cotton clothes, books, wedding लहंगे और electronic products.

Price limit - छोटी वस्तुओं के लिए 500 रुपए से 1500 तक। लहंगा की कीमतें 3000 रुपए से शुरू होती है।


5. Janpath :

सिर्फ एक गली में सिमटे इस market में आपको कई trendy outfits मिल जाएंगे। यहाँ कई दुकानें  jewelry की हैं। Junk jewelry के लिए ये best market हो सकती है। इस गली के अलावा रोड की तरह आपको कई छोटे-छोटे stores मिल जाएंगे। यहाँ से भी अच्छी shopping हो सकती है। अगर आपको कच्छ और राजस्थानी work से लगाव है तो इन्हीं stores के आसपास आपको कई महिलाएं कपड़े, accessories और home decor का सामान बेचते हुए मिल जाएंगी। यहाँ का सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन जनपथ ही है। रविवार को जनपथ की कुछ दुकानें बंद रहती हैं।


पता - जनपथ रोड, जनपथ, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली, दिल्ली 110001

समय - सोमवार से शनिवार को सुबह 10 बजे से 9 बजे और रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक।

क्या खरीदें - artificial jewellery, western wear, footwear, antique, handicrafts, panting and leather items...

Price limit - कमोडिटी 150 से शुरू होती है और यहां 1500 तक होती है। 


6. Paharganj :

पहाड़गंज दिल्ली का प्रसिद्ध थोक बाजार है। आमतौर पर यहाँ बहुत भीड़भाड़ होती है, और वहाँ के हल्ले-गुल्ले का अपना आकर्षण है। आपको थोक दरों पर कपड़े और अन्य वस्तुओं की कीमतें अन्य बाजारों की तुलना में सस्ती मिलेंगी। विदेशी सामान भी यहाँ बहुत मिलते हैं। इसके अलावा कपड़ो की बहुत सारी varieties अधिक ग्राहकों को आकर्षित करता है। बाजार आपकी थोक खरीदारी करने के लिए सही जगह है। यहाँ Connaught place से सिर्फ 5 मिनट में अपनी गाड़ी से पहुंच सकते हैं।


पता - पहाड़गंज, नई दिल्ली, दिल्ली, 110055, भारत

समय - सोमवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में 11:00 पूर्वाह्न से 9:00 बजे तक खुला रहता है

क्या खरीदें - कपड़े, हुक्का पाइप, किताबें और हस्तशिल्प।

Price limit - 350 रुपए से शुरू होने वाली दरें 


इनमें से आप के घर के आसपास जो भी market हो, उससे shopping कीजिए। खुद को व अपने घर को सजाएं और दीपावली खुशनुमा बनाएं...


और भी बहुत से market हैं, जिनकी जानकारी हम आपको जल्द देंगे। 

Famous Cloth Markets in Delhi (Part-2) में

So stay tuned...