Sunday 15 January 2023

Poem: उत्तरायण मास

उत्तरायण मास

चम चम चमके

सूर्य देवता 

रोशन करें संसार


उनसे ही तो 

है यह दुनिया 

वो ही है जीवन आधार 


अपनी चमक

 हमको भी दे दो 

सफलता मिले अपार  


आरोग्य रहें

दुनिया में सब ही  

प्रसन्नता रहे हर द्वार


सुख समृद्धि 

मिले सभी को 

संपन्नता बारम्बार  


उत्तरायण मास के

पवित्र दिवस पर

सूर्य देव को सादर नमस्कार 


आप सभी को उत्तरायण मास पर हार्दिक शुभकामनाएं 🌅

सूर्य देव सभी पर अपनी अनुकम्पा बनाएं रखें, सभी जगह सुख समृद्धि और प्रसन्नता रहे 🙏🏻🙏🏻