Monday 28 February 2022

Article : दम है मेरे मोदी जी में

दम है मेरे मोदी जी में...

आज फिर सीना गर्व से चौड़ा हो गया, आज फिर अपने चयन पर नाज़ है। 

पुतिन, जो आज किसी की नहीं सुन रहे हैं। America, Britain जैसे बड़े-बड़े देश, रूस के आगे घुटने टेक रहे हैं। वहीं Russia, India का साथ दे रहा है।

Ukraine, जो आज से 24 साल पहले भारत के विरोध में प्रदर्शन करता था। 2014 से पहले तक भारत को हिकारत भरी नजरों से देखता है, आज भारत से शांति की अपील करवाने के लिए घुटनों पर बैठ गया है।

आज पूरे विश्व में सबको विश्वास है कि, सम्पूर्ण विश्व में कोई प्रधानमंत्री सबसे अधिक शक्तिशाली है तो वो भारत के मोदी जी हैं। सबका एक मत से कहना है कि विश्व में शांति कोई कायम करा सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ मोदी जी हैं। क्योंकि मोदी जी ने कहा है कि यह प्रभु राम का देश है, यह श्रीकृष्ण का देश है... हमारा युद्ध का नहीं बुद्ध का देश है। पर कोई अगर टेढ़ी नजर करने की सोचेगा भी तो यह आज़ाद और बोस का देश है। जो भक्ति से परिपूर्ण है और शक्ति से ओत-प्रोत..

क्या जो पूरा विश्व मानता है, आप भी वही मानते हैं?

आपका तो नहीं पता पर मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी हैं तो मुमकिन है।

अफ़ग़ानिस्तान में क्रुर तालिबानी, जिनसे सब थर-थर कांप रहे थे। गोली-बारूद चल रहे थे, वहाँ से मोदी जी ने अपने भारतीयों को सुरक्षित निकाला था। साथ ही वहाँ से गुरु ग्रंथ साहिब भी सुरक्षित मंगवा लिया था।

आज जब Ukraine में सब स्वाहा हो रहा है। जहांँ jets गरज रहे हैं, missiles आग उगल रहे हैं, गोलियों की बौछार हो रही है, tanks और fighter planes पूरे शहर-भर में घूम रहे हैं।

वहाँ हमारे तिरंगे के साथ की कारें, बस और घर सुरक्षित हैं। तिरंगा झंडा वहाँ सुरक्षा का पर्याय बन चुका है।

ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे लंका में हनुमान जी द्वारा लंका दहन के समय एकमात्र विभीषण का घर सुरक्षित था, वैसे ही स्वाहा होते Ukraine में सुरक्षित हैं तो केवल वो जिनके पास हमारा तिरंगा झंडा है।

क्या यह किसी गर्व से, किसी सम्मान से कम है?

वैसे मुझे पूर्ण विश्वास है आप कहें कुछ भी, पर मन ही मन आप भी मोदीजी के महत्व को समझते हैं, उनका मान करते हैं, और चाहते हैं कि वो ही हमेशा हमारे भारत की बाग-डोर संभालें रखें।

आज देश कोई भी हो, अगर आप भारतीय हों तो आप सुरक्षित हैं, फिर चाहे पाकिस्तान में फंसे अभिनंदन हों, चीन में फंसा मामूली इंसान, तालिबानियों के बीच अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिक या Ukraine में फंसे Indian students. सब सुरक्षित रहेंगे और पूर्णतः सुरक्षित अपनी धरती पर आएंगे।

और कितना सबूत चाहिए? और कितनी परिक्षाएं देनी होंगी?.....

कि BJP से बढ़कर और कोई राष्ट्रीय party नहीं है जो भारत देश का सर्वांगीण विकास कर के उसे प्रथम श्रेणी में ले जाए।

जो पूरा विश्व समझ गया, जिसे एक स्वर में सब मान रहे हैं, उसे आप कब मानेंगे?

दम है मेरे मोदी जी में, सशक्त है हमारा तिरंगा....

तिरंगे में लिपटे बलिदानियों का इतिहास सब जानते हैं।

तिरंगा लहरा कर, जान बचाने के वर्तमान का आनन्द लीजिए..

आप सबसे निवेदन है कि BJP को सदैव विजयी बनाएं और हमारे भारत देश को सर्वप्रथम‌।।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Note : BJP को support करने में मेरा कोई स्वार्थ नहीं है, मैं एक राष्ट्रभक्त हूँ। 

BJP की विचारधारा राष्ट्रवादी विचारधारा है, इसलिए मैं उसका support करती हूँ।