Showing posts with label Tips - Special. Show all posts
Showing posts with label Tips - Special. Show all posts

Tuesday, 3 March 2026

Tip : Pre-Holi Skincare

Pre-Holi Skincare


होली पर्व में रंगोत्सव में शामिल होने से पहले क्या ज़रूर से करना चाहिए, इसकी tip हम 2023 में share कर चुके हैं।यह tip आपके लिए बहुत helpful है, इसको एक बार ज़रूर से देखें।

यह आपके उत्साह और उमंग में और चार चांद लगा देगा। उसका link share किया है, आप जरूर से देखें-

https://shadesoflife18.blogspot.com/2023/03/tip-pre-holi-skin-care.html?m=1


आप सोच रहे होंगे कि हम इतना भी क्या जोर दे रहे हैं। तो इतना ही कहेंगे कि Shades of Life अपने सभी viewers से बहुत प्यार करता है, उनकी सुरक्षा इसका ध्येय है।

बस उसी का अनुरोध है आपसे, कि आप अपना ध्यान रखें, और त्योहार का भी भरपूर आनंद लें।


रंग में न पड़े भंग,

होली खेलें उत्साह के संग।

जीवन में बनी रहे उमंग,

सुखद प्रेम की रहे तरंग।।


आप सभी को रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!

Wednesday, 28 May 2025

Tip : Improve Your Height

हम इंसान चाहते हैं कि हर अच्छी चीज हमें मिल जाए, जैसे fair complexion, height, slim-trim body, intelligence etc. इसके लिए न जाने कौन-कौन से products use करते हैं, लेकिन सब, सबको मिल जाए, यह संभव नहीं है।

पर ऐसा नहीं है कि मेहनत करने से मिल भी नहीं सकती।

कुछ चीजें सही समय पर सही तरीके से करने से कुछ हद तक मिल भी जाती है।

हम बात कर रहे हैं, height की...

बचपन, एक ऐसा समय है, जिसमें किए गए सही प्रयास आपको आपका लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होता है।

आज आप लिए एक height-increasing powder को share कर रहे हैं, जो बच्चों के tall height पाने के सपने को बहुत हद तक पूरा करेगा। 

इस powder को पीने के साथ ही कुछ exercises, जैसे ताड़ासन (mountain-pose) करना, monkey bar पे लटकना, basketball खेलना आदि...

Improve Your Height


I) Ingredients :

White sesame seeds - 50 gm.

Almonds - 50 gm. 

Fox nuts - 50 gm.

Fennel seeds - 50 gm.


II) Method :

सफेद तिल, बादाम, मखाना व सौंफ को हल्का-सा भून कर पीस लें।

Height-increasing powder तैयार है 👇🏻


इस powder को किसी dry airtight container में store कर लें।


Note - पहले आप ingredients की half quantity का ही powder बनाएं, फायदा होने पर पूरा powder बना लें।

Dosage - 1 tsp. यह powder और 1 tsp. चीनी को 1 cup दूध में डालकर घोल लें।

इसे बच्चों को 15 दिन तक रोज़ पिलाएं। फायदा होने से आप आगे भी continue कर सकते हैं।


इस powder में use होने वाले ingredients की nutritional value देखने के बाद आपको लगेगा कि यह सिर्फ height increase करने में बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी की health care के लिए valuable powder है।


Nutritional value of white sesame (per 100g, approximate):

  • Calories: 570
  • Fat: 50g (including healthy MUFAs & PUFAs)
  • Protein: 18g
  • Carbohydrates: 23g
  • Fiber: 12g
  • Calcium: 1450mg (a significant portion of the daily recommended intake)
  • Magnesium: 87% of the daily value
  • Iron: 9.3mg
  • Zinc: 12.2mg
  • Vitamin B6: 40% of the daily value
  • Vitamin E: Found in sesame seeds
  • B Vitamins: Including thiamin, niacin, riboflavin, folate
  • Antioxidants: Including sesamin and other lignans


Nutritional value of foxnut (per 100g):

  • Calories: Approximately 356 kcal
  • Protein: Around 8.7g
  • Carbohydrates: Around 79.8g
  • Fat: Around 0.5g
  • Fiber: Around 14.5g
  • Minerals: Good source of calcium, magnesium, phosphorus, and potassium
  • Vitamins: Contains essential vitamins like Thiamin (B1) 


Nutritional value of almond (per 100g): 

  • Calories: 578-598
  • Fat: 50-53g (including 3.8-4.1g saturated fat, 32-33g MUFAs, and 12-13g PUFAs)
  • Protein: 21-22g
  • Carbohydrates: 21-21.55g (including 4.35-4.9g sugar)
  • Fiber: 11-12.5g
  • Vitamin E: Excellent source (48% of the daily value in a 30g serving)
  • Magnesium: 268mg (21% of the daily value)
  • Calcium: 268mg (21% of the daily value)
  • Iron: 3.7mg (21% of the daily value)
  • Potassium: 713-728mg (15% of the daily value)
  • Other Nutrients: Manganese, copper, vitamin B2, and phosphorus


Nutritional value of fennel (per 100g):

  • Calories: 27 per cup
  • Fat: 0 grams.
  • Cholesterol: 0 milligrams.
  • Sodium: 45 milligrams.
  • Carbohydrates: 6 grams.
  • Fiber: 3 grams.
  • Protein: 1 gram.
  • Vitamins: Good source of Vitamin A and C
  • Minerals: Good source of potassium


Note - इस powder में सभी चीजें, health improve करने वाली है, जो यदि आपके बच्चे की height बढ़ाने में सहायक सिद्ध नहीं भी हुई, तब भी nutritional तो रहेगी ही। पर अगर किसी भी ingredient से allergy है, तो इसको use में न लें।

इस powder को हमने अपने बच्चों को बना कर पिलाया है, और यह उनकी height बढ़ाने में कारगर साबित हुआ है, साथ ही साथ इसका स्वाद भी अच्छा है।

फिर जब natural variation available है तो artificial powder, बच्चों को health and height improve करने के लिए क्यों देना?

बाकी आप की इच्छा, हम तो बस यही चाहते हैं कि सभी बच्चे अपनी मनचाही height और सेहत पाएं।

Stay healthy, live healthy 😊

Friday, 28 March 2025

Tips : फलों का रहस्य

आजकल लोग बहुत ज्यादा health conscious हो गये हैं, एक तरह से देखा जाए तो, बढ़ती हुई बीमारियों को control करने के लिए यह काफ़ी हद तक सही भी है। ऐसे में fruits की demand बढ़ना तो लाज़मी है।

तो सोचा, आज आपको ऐसी tip share कर रहे दें , जिसको हर कोई जानना चाहता है, और वो है मीठे फलों की पहचान...

फलों का रहस्य


फलों की पहचान उसकी खुशबू और texture से पता करते हैं।

फल डंठल से जहां से जुड़ा होता है, खुशबू उसी जगह पर सूंघी जाती है। उस जगह पर particular फल की बहुत तेज खुशबू आती है, जो उसके मीठे होने का significance है।

फल के texture के साथ पहचान अलग-अलग होती है, तो वो भी देख लीजिए। 


1) Mangoes (आम) :

सबसे पहले आपको फलों के राजा और गर्मियों की शान आम के विषय में बताते हैं। जिस आम की skin tight होगी, और उसमें shining होगी, वो मीठा और सही पका हुआ होगा। Skin loose और wrinkle होगी तो आम overripe हो चुका होगा और उसकी मिठास भी जाती रही होगी।


2) Grapes (अंगूर) :

आपको भी लोमड़ी की तरह अपने favourite grapes को यह कह कर न छोड़ने पड़े कि अंगूर खट्टे हैं। Jokes apart, पर मीठे अंगूर की तलाश तो सबको ही रहती है तो जान लीजिए, लंबे अंगूर मीठे और छोटे अंगूर खट्टे होते हैं। 


3) Watermelons (तरबूज) :

गर्मियों की दूसरी शान मोटे-मोटे और लंबे-लंबे तरबूज़ हर फल वाले के पास मिल जाते हैं। इनका rate reasonable भी होता है तो अमीर से लेकर गरीब तक हर किसी के घर में जरूर आता है तो चलिए जान लेते हैं इसका texture क्या कहता है।

डंठल के पास का हिस्सा मोटा और बड़ा है तो तरबूज मीठा होगा और यदि वो हिस्सा छोटा और पतला है तो तरबूज फीका होगा।


4) Coconuts (नारियल) :

नारियल एक ऐसा फल है, जिसे medically भी doctors के द्वारा recommend किया जाता है। तो चलिए देख लेते हैं, कौन सा नारियल क्या कहता है।

यहां हम fresh नारियल की बात कर रहे हैं। हरे नारियल में ज्यादा पानी और पीले नारियल में कम पानी होता है।


5) Apples (सेब) :

सदाबहार फल और health conscious लोगों की पहली पसंद सेब की पहचान इस तरह से है।

मीठी खुशबू, लाल या थोड़ा लाल-पीला रंग, medium size का सेब लेना चाहिए, अधिक बड़ा या ज्यादा छोटा सेब मीठा नहीं होता है, दूसरा दबाने से रस निकलना उसके रसीले और tasty होने का reason होता है।


6) Bananas (केला) :

दूसरा सदाबहार फल केला, जो कि easily available, reasonable price में मिल जाता है। बाकी ऊपर बताए, सभी फलों के comparatively केला, ऐसा फल है जो सबसे ज्यादा energy देता है और पेट भी भर देता है।

अच्छे केले की पहचान है कि वो थोड़ा spotted होना चाहिए, वो ही पका हुआ और मीठा होगा। एकदम चिकनी skin होना, केले के कच्चे और फ़ीके होने का संकेत है।


इन फलों के अलावा अगर आप को किसी और फल की पहचान जाननी हो तो comment box में पूछ लीजिएगा।

Stay healthy, stay happy...

Saturday, 1 March 2025

Tips : How to remove stains from iron

पहले कपड़े washing and ironing के लिए जाया करते थे। पर जब से washing machine घर-घर पर आ गई है, तब से mostly washing घर पर ही होने लगी है। और बहुत से घरों पर ironing भी घर पर होने लगी है।

तो आज की tips उन लोगों के लिए useful है, जो घर पर ही ironing करते हैं, क्योंकि कभी न कभी iron (इस्त्री) पर stains लग ही जाते हैं, तो उन्हें कैसे remove किए जाएं। 

How to remove stains from iron


आज home remedies के द्वारा iron में लगने वाले stains remove करेंगे।


1) Baking soda paste :

Baking soda में थोड़ा पानी डालकर  paste बना लें। अब इसे sole-plate पर apply करें और soft cloth से gently scrub करें।


2) Vinegar solution :

अगर tougher stains हैं, तो white vinegar and water का equal mixture ले लीजिए। इस mixture में कपड़े को dip करके soleplate पर whip कर लीजिए।


3) For steam holes :

अगर आप के पास steam holes वाली press है तो cotton swab को vinegar में करके tiny steam vents को clean कर लें। 


4) Salt and vinegar :

Salt and vinegar को equal amount में लेकर scrub ready कर लीजिए और उसे soleplate पर gently rub कर लीजिए।


5) Toothpaste :

Soleplate पर थोड़ा toothpaste apply कीजिए, फिर कपड़े से gently rub करके साफ दीजिए।


Caution! एक बात हमेशा ध्यान रखिएगा कि iron (press) को clean करते समय वो unplugged रहनी चाहिए और पूरी तरह ठंडी हो चुकी होनी चाहिए।

Wednesday, 23 October 2024

Tip : Combinations (Part-2)

आपको कल‌ Combinations (Part-1) में चावल और दही के combination के बारे में बताया था, जिसे लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया, व लोगों की बाकी combination के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है।

आज जिस combination के बारे में हम बात करने जा रहे हैं, उसे लोगों ने बहुत ज़्यादा नकार दिया है या यूं कहें कि यह जितना healthy option है, इसे उतना ज़्यादा unhealthy समझ लिया है।

आगे बात करने से पहले, एक बार आपको फिर यही कहेंगे कि हमारे बड़े-बूढ़े यही खाकर तंदुरुस्त और सशक्त रहे हैं। 

ध्यान रखिएगा, Indian food और उसके combination, सबसे ज़्यादा healthy option हैं, उन्हें अपनी diet में ज़रूर से शामिल रखिएगा। 

यह ही है जो, आजकल की hactic life में आपको fit and fine रखेगा।

Combinations (Part-2)

चलिए आज हम दूसरे combination, रोटी और घी के विषय में बात कर लेते हैं।


रोटी पर घी लगाने के फ़ायदे :

1. Immunity development -

घी में vitamin A, D, K जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो disease resistant क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।


2. Body fitness -

घी और रोटी के combination से शरीर को carbohydrate and fat दोनों सही मात्रा में मिलते हैं।


3. Bones strengthen -

घी में vitamin D होता है, जो calcium के absorption में मदद करता है। और उसमे मौजूद vitamin K, calcium को body में पहुंचाता है, जिससे bones, strong होती है।


4. Healthy for heart -

घी में healthy fats (Polyunsaturated Fatty Acids - PUFAs) हैं, जो दिल को healthy रखने में मदद करते हैं।


5. Cholesterol control -

घी रोटी खाने से bad cholesterol (Low-Density Lipo-protein : LDL) कम होता है और good cholesterol (High-Density Lipo-protein : HDL) बढ़ता है।


6. Weight control -

घी लगी रोटी खाने से भूख कम लगती है और वज़न नियंत्रित रहता है। 


7. Healthy skin - 

घी में anti oxidants होते हैं, जो त्वचा को चमकाने में मदद करते हैं।


8. Metabolism -

घी limited quantity में लेने से metabolism बढ़ता है और fat burn होता है।


9. Brain function -

घी brain की functioning को बेहतर करता है, जिससे brain की sharpness बढ़ जाती है।


Disclaimer -

All (five) combinations are entirely a result of research. Do not rely upon these for fighting against any disease, & general medication should not be replaced by any of these. Also, do not consume any of these in an excessive manner, which might lead to unwanted conditions.

Tuesday, 22 October 2024

Tip : Combinations (Part-1)

आज आप को एक ऐसी tip share कर रहे हैं, जो पहले के जमाने में तो सब जानते थे, पर हम लोग पढ़-लिखकर सब भूल गए हैं।

जबकि इसकी जानकारी होना, हमारे health के point of view से बहुत useful है। चलिए देख लेते हैं, क्या हैं वो...

Combinations (Part-1)

तो हम बात कर रहे हैं, कुछ ऐसे Combinations की, जिनके साथ में होने से बहुत फायदे होते हैं।

इन combinations में हम जो ingredients बता रहे हैं, वो हमारे घर पर easily available है।

तो वो combinations हैं...


  • चावल के साथ दही
  • रोटी के साथ घी
  • केला और दूध
  • चना और खजूर
  • चाय के साथ नींबू


दही चावल (curd rice ) खाने के फ़ायदे :

  1. दही चावल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, दही में protein, calcium, magnesium and potassium जैसे तत्व होते हैं, वहीं चावल में carbohydrate होता है। In other words, it is a complete meal in just one bowl.
  2. दही चावल खाने से digestive system मज़बूत होता हैं। दही में मौजूद probiotics, intestine में अच्छे bacteria को बढ़ाते हैं, इससे constipation और पेट दर्द में आराम मिलता है।
  3. दही चावल खाने से immunity बढ़ती है। दही में मौजूद पोषक तत्व immunity को मज़बूत करते हैं, इससे मौसम बदलने पर होने वाले infections से बचाव होता है।
  4. दही चावल खाने से weight control में रहता है। दही खाने के बाद पेट भरा रहता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
  5. दही चावल खाने से blood sugar level control रहता है। दही चावल बनाने में करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें anti hyperglycemic index होता है। इसका glycemic index 4.4 होता है, जो कि बहुत low होता है, जिससे यह blood sugar level control, करने में बहुत helpful होता है।
  6. दही चावल खाने से menstrual cycle से पहले होने वाले cramps (ऐंठन और पेट दर्द) में आराम मिलता है।


आज आपको दही चावल खाने से होने वाले फायदे बताए हैं।

एक-एक करके बाकी सभी combinations के फायदे भी बताते जाएंगे, जिससे आप समझ सकें कि क्या आपके लिए beneficial होगा। 

और यह भी जान सकें कि पहले जब इतनी varieties नहीं थी, फिर भी लोग इतने healthy कैसे थे...

उसका एक बहुत बड़ा कारण यह था कि उन्हें अच्छे से पता था कि किस के साथ किस का combination बनाया जाए।

So stay tuned...


Disclaimer -

All (five) combinations are entirely a result of research. Do not rely upon these for fighting against any disease, & general medication should not be replaced by any of these. Also, do not consume any of these in an excessive manner, which might lead to unwanted conditions.

Thursday, 26 September 2024

Tip : 1 सीटी का कमाल

आज जिस tip को share करने जा रहे हैं, वो बहुत useful है, साथ ही हर घर की requirement भी...

हर घर के लिए कैसे?

खाना तो सबके घर ही बनता है और यह उसी से जुड़ी हुई tip है।

तो चलिए बताइए, क्या आप भी परेशान हैं इन‌ बातों से...

  • Pressure cooker में pressure तो बनता है, पर वो ठीक से सीटी नहीं बजाता है...
  • Pressure cooker, दाल सब्जी आदि बनाने में बहुत पानी फेंकता है... Specially दाल बनाने में...
  • Pressure cooker सीटी तो बजाता है‌ पर सीटी को बैठाने भागना पड़ता है...

इन जैसी ही समस्या से आप भी जूझ रहे हैं? वैसे आज नहीं तो कभी भी परेशान हो सकते हैं, इससे..

आपने pressure cooker change करने का मन बना लिया है?

अगर ऐसी समस्या है तो, बस उसी का solution है आज की यह tip.

1 सीटी का कमाल

Actually हमारा pressure cooker भी इसी तरह से परेशान कर रहा था। 

इस से related बहुत से solution आपको internet पर मिल जाएंगे, जैसे,

  • दाल बनाते समय उसमें थोड़ा सा तेल या घी डालकर दाल बनाएं।
  • ढक्कन के चारों तरफ घी या तेल लगा दें, फिर ढक्कन बंद करें....
  • Pressure cooker में चम्मच डाल दें।

और इस जैसे ही कुछ और tips... कहते हैं इसे use करने से pressure cooker, पानी नहीं फेंकता है।

हमने भी use की, पर यह tip हर बार कारगर साबित हो, ऐसा नहीं होता है।

हमने सोचा इस दीपावली में pressure cooker change ही कर देंगे। पर दीपावली आने में समय था। 

तो सोचा, क्या किया जाए? क्योंकि हम लोग बहुत ज्यादा परेशान हो चुके थे।

बस तभी एक idea सूझा, जो कि बहुत कारगर सिद्ध हो रहा है।

हमने pressure cooker की एक नई सीटी (whistle) खरीद ली।

और विश्वास कीजिए,

जो pressure cooker पानी फेंकता था, उसने पानी फेंकना बंद कर दिया।

जो सीटी बजती थी, पर उसे बैठाने के लिए दौड़ना पड़ता था, वो अब सीटी बजने के बाद अपने आप बैठ जाती है।

और ऐसा हमने कुछ दिन तक होते रहने के बाद यह tip share की है। 

नई whistle का performance, consistent है।

पर एक बात याद रखिएगा कि यह tip तभी कारगर साबित होगी, जब आप का pressure cooker, Hawkins or Prestige जैसी renowned company का हो। Local pressure cooker में यह work करेगी कि नहीं, I have no idea...

बल्कि हम तो कहेंगे कि आप जब भी pressure cooker खरीदें, renowned company का ही लीजिए।

जैसे Prestige का... अगर यह आपको costly लगे तो Hawkins का... यह pressure cooker थोड़े महंगे ज़रूर होते हैं, पर safety first...


दूसरी बात हमेशा याद रखिएगा,

'महंगा रोये एक बार, सस्ता रोये बार-बार...'


Means, जब भी आप कुछ भी खरीदें, याद रखिएगा कि renowned company के सामान में safety norms का विशेष ध्यान रखा जाता है, उनकी durability का विशेष ध्यान रखा जाता है। वो थोड़े महंगे होते हैं पर साथ निभाते हैं।

और एक बात बता दें कि local products भी बहुत ज्यादा सस्ते नहीं होते हैं पर उनकी performance में बहुत ज्यादा का difference होता है। तो जो भी लें, सोच-समझकर लें।

जैसे हम pressure cooker के safety valve के उड़ जाने पर, safety valve change करते हैं। Time-to-time pressure cooker की gasket change करते रहते हैं, वैसे ही अगर cooker की सीटी को time-to-time change किया जाए, तो cooker नया जैसा हो जाता है।

और एक बात pressure cooker की सीटी मात्र 200 rupees की आती है और renowned company के pressure cooker की starting 1200-1500 से शुरू होती है...

तो अब आप खुद समझ लीजिए कि यह tip कितनी useful है...

बाकी आज की tip के लिए हम यही कहेंगे कि 1 सीटी का कमाल, cooker बन गया, फिर से बेमिसाल...

Friday, 14 June 2024

Tip : How to remove rust

आज एक viewer की demand आई है कि rust (जंग) या जंग का दाग़ कैसे छुड़ाया जा सकता है? 

वो हमारी consistent viewer हैं तो, सबसे पहले उनकी demand को ही fulfill करना है। 

साथ ही उनकी demand, जिस चीज की है, means rust से कैसे छुटकारा पाएं, वो कभी ना कभी हमें भी irritate करती है… 

तो चलिए, देख लेते हैं कि rust और उसके stain को कैसे remove कर सकते हैं, साथ ही हमें कौन-कौन से precautions रखने चाहिए।

जंग के दाग हमें बहुत जगह दिख जाते हैं, जो कि परेशान करने वाले हो सकते हैं, जैसे कपड़ों और कालीनों से लेकर सिंक और बाहरी फर्नीचर तक...

और अपने पसंदीदा कपड़ों पर जंग के दाग देखने से ज़्यादा परेशान करने वाली कोई बात नहीं है। 

पर जब आप Shades of Life से जुड़े हैं, तो कोई problem का solution ना मिले, ऐसा तो नहीं होना चाहिए। 

सही तकनीकों और धैर्य के साथ, आप इन भद्दे दागों को अलविदा कह सकते हैं।

How to remove rust

A. Lemon and salt :

  1. जंग के दागों से निपटने का सबसे सरल और सबसे प्राकृतिक तरीका नींबू का रस और नमक है। जिस जगह पर जंग लगी है, वहां पर खूब सारा नमक छिड़क दें। फिर, नमक पर ताज़ा नींबू का रस निचोड़ें, ध्यान रखें कि नींबू और नमक का solution, concentrated होना चाहिए। 
  2. इस solution को कुछ घंटों या रात भर के लिए दाग पर लगा रहने दें। अंत में, brush या कपड़े से धीरे से affected area को साफ़ करें और पानी से धो लें। नींबू का acidic nature और नमक की friction properties, जंग को तोड़ने और इसे surface से हटाने के लिए एक साथ काम करते हैं।


B. Vinegar :

  1. Vinegar, एक आम घरेलू वस्तु है, जो जंग के दाग हटाने में अत्यधिक प्रभावी है। Acetic acid जंग को तोड़ने में मदद करता है, जिससे इसे कपड़े से हटाना आसान हो जाता है।
  2. कपड़ों से जंग के दाग हटाने के लिए vinegar एक effective natural treatment है। एक bowl या bucket में सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर solution बनाएं। दाग वाले कपड़े को vinegar solution में लगभग 1-2 घंटे तक भिगोएँ, यह सुनिश्चित करते हुए कि दाग पूरी तरह से डूब गया है। भिगोने के बाद, कपड़े को हटाएँ और ठंडे पानी से धोएँ। कपड़े की देखभाल के निर्देशों के अनुसार कपड़े को धोना जारी रखें।


C. Baking soda :

  1. Baking soda की soft friction properties इसे जंग के दाग हटाने के लिए एक valuable remedy बनाती है। Baking soda को पानी के साथ मिलाकर फैलाने योग्य thick paste बनाएं। अब इस paste को सीधे जंग के दाग पर लगाएं और इसे कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर, sponge or soft brush का उपयोग करके, surface पर circular motion में धीरे से rub करें। फिर surface को पानी से धो लें और यदि आवश्यक हो तो इस process को repeat करें।
  2. Baking soda, ceramic sink, bathtub और tiles से जंग के दाग हटाने के लिए विशेष रूप से effective है।

D. Rust remover :

  1. Market में जिद्दी जंग को हटाने के लिए commercial rust remover भी आते हैं। ये product विशेष रूप से जंग को घोलने और खत्म करने के लिए तैयार किए जाते हैं। किसी भी commercial rust remover वाले product का उपयोग करने से पहले, उसमें दिए गए instructions को ध्यान से पढ़ें और safety precautions को follow करें। Product को instructions के according apply करें। 
  2. इसे दाग के साथ react होने दें। Recommended period के बाद, surface को हल्के से rub करें और अच्छी तरह से धो लें। Chemical-based products के साथ काम करते समय gloves का उपयोग करना और proper ventilation का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है।
  3. और जब बात कपड़ों या कपड़े की हो, तो label पर दिए गए instructions और precautions को follow करते हुए dress को धोएं, क्योंकि जंग के दाग हटाने वाले product गंभीर या जिद्दी दागों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होते हैं।


E. Oxalic acid :

  1. Powder or crystalline form में available oxalic acid कपड़ों से जंग के दाग हटाने में बहुत effective है।
  2. Proper ratio के लिए instructions  का पालन करते हुए, गर्म पानी में oxalic acid की थोड़ी मात्रा घोलें। दाग वाले कपड़े को 1-2 घंटे के लिए घोल में डुबोएं, समय-समय पर कपड़े को हिलाते रहें ताकि यह पूरी तरह से अंदर तक पहुँच जाए। इसके बाद, कपड़े को ठंडे पानी से धो लें और हमेशा की तरह एक बार फिर धोएँ। 
  3. Oxalic acid को use करते समय precautions का ध्यान रखें, क्योंकि अगर इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह हानिकारक हो सकता है। Gloves पहनें और दिए गए सभी safety instructions को follow करें।


F. Preventions and precautions :

जंग के दाग़ लगें ही नहीं, अगर इस बात का ध्यान रखा जाए, तो बहुत अच्छा रहेगा, इसी बात को सोचते हुए prevention and precautions भी देख लीजिए…

  • Regular maintenance and protective measures जंग से निपटने के सिरदर्द से बचने में मदद कर सकते हैं। 
  • Oxidation और जंग लगने से बचाने के लिए धातु की वस्तुओं को सूखा रखें। 
  • Anti rust coating लगवाएं, इससे आपके furniture की shelf life बढ़ जाएगी।
  • कपड़ों पर या उनके पास नम धातु की वस्तुएं रखने से बचें।
  • कपड़े धोने से पहले उनमें लगे धातु के button, zipper आदि हटा दें।
  • कपड़ों को सुखाने से पहले जंग के दागों को अच्छी तरह check कर लें, क्योंकि गर्मी से दाग स्थायी रूप से जम सकते हैं।
  • जंग प्रतिरोधी hanger का उपयोग करने या धातु और कपड़े के बीच एक protective layer लगाने पर विचार करें।

तो बस, इन tips and tricks को follow करें और जिन सामानों को आपने जंग लगने के कारण use करना बंद कर दिया है, उनमें से अपने favourite सामान से rust remove करके, फिर से use कीजिए।

Have a 'rust-less' life!


Note: एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि rust, बहुत ही dengerous चीज है। यदि किसी से चुभन हुई है, जिसमें rust लगी हो तो,, तुरंत tetanus का injection लगवाएं। और जब तक rust लगी चीज बहुत आवश्यक ना हो, उसे touch ना करें, (जंग लगे कपड़े उतने unsafe नहीं हैं) और touch करते समय safety precautions अवश्य लें। और अगर जंग लगी वस्तु बहुत valuable ना हो या easily available हो तो, जंग लगी वस्तु को discard कर दें। व्यर्थ में उसे रखकर या handle करके अपने जीवन को ख़तरे में ना डालें...

Rust की unsafe character से जुड़ी सच्ची कहानी पढ़ें : 

छोटी सी बात 

Must read 🙏🏻

Be safe be happy...

Tuesday, 7 May 2024

Tip: Gas stove cleaning

आज आप के साथ एक ऐसी Tip share कर रहे हैं, जो हर घर की requirement है।

और यकीन जानिए, एक बार आप ने इस तरह से gas stove clean कर लिया, तो आप को कभी gas service कराने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

गैस चूल्हे की सफाई 


Gas को use करते time कई बार ऐसा देखा जाता है कि उसके burners की flame कम हो जाती है। जिसके कारण उस पर काम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

खासकर जिनके पास दो burners वाला stove होता है उनके लिए तो इस से बहुत ही ज्यादा दिक्कत हो जाती है।

इस छोटे से काम के लिए stove service वाले आपसे बड़ी कीमत भी मांग सकते है। लेकिन अगर आप स्वयं इसे ठीक कर लें तो आप इस परेशानी से बच सकती हैं।

इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है। बस यहाँ जो तरीका बताया गया है उसे step by step follow करना है।

Step 1

Gas stove clean करने के लिए सबसे पहले cylinder को regulator से off कर दें। 

इसके बाद उस पर रखे हुए pan support (जिस पर बर्तन रखा जाता है) उसे निकाल दे और burners को भी निकाल लें। 

अब कोई भी बर्तन लें उसमें burners डालें और हर burners के ऊपर Harpic डालें और उसे 15 मिनट के लिए side में रख दें।

इस प्रकार से 2-3 महीने में आपको burners की सफाई करनी चाहिए। जब तक आपके burners Harpic में भीग रहें है तब तक हम दूसरे step पर चलते हैं।


Step 2

अब बारी है main stove को साफ करने की, जिसके कारण flame, low हो चुकी है। 

इसके लिए आपको एक plass और screw driver की जरूरत होगी। stove को उल्टा कर लें, और जिस burner की flame कम है उसे आपको खोलना है। 

कई बार बहुत दिनों बाद खोलने के कारण nut बहुत tight हो जाते है, उसे आसानी से खोलने के लिए उस पर थोड़ा तेल डालकर रख दें। 

अब पीछे plass से और आगे screw driver की मदद से आप burner खोल सकते हैं। खोलने के बाद अब सब parts आपके हाथ में होंगे। 

पीछे की ओर से जहां से gas हमारे burner में आती है उस हिस्से को साफ करना है। 

उसके लिए आपको किसी बारीक तार, needle या फिर pin (जिससे stove साफ किया जाता है) की जरूरत है। 

 Pin और brush की मदद से उसे अच्छे से साफ करें। उसी brush से आप ऊपर वाला हिस्सा भी साफ करें। देखने में आपको वह साफ दिखेगा लेकिन उसके अंदर बहुत ही बारीक कचरा फंस जाता है इसलिए उसे अच्छे से साफ करना बहुत जरूरी है।

Step 3

साफ करने के बाद जिस प्रकार आपने खोला था उसी प्रकार से आप pipe को जोड़ दें। ध्यान रहे कि आप इसे अच्छे से tight लगाएँ।

Step 4

Harpic में भीगे हुए burners में थोड़ा पानी डालें, washing powder और brush की मदद से अब इसे clean करना है। brush की मदद से आप burners को आसानी से साफ कर सकते हैं। 

clean करने के बाद इसे पानी में डालें और फिर एक बार नल के नीचे इसे धो लें। धोने के बाद इसे साफ कपड़े से पोंछें और झटक लें, इससे पानी बिलकुल भी अंदर नहीं रहेगा।

Step 5

अब बस सब चीजों को अपनी जगह लगा दें, और अपना stove चालू कर के देखें। चालू करने के बाद आपको इसकी flame high दिखेगी। चार आसान step में आपका चूल्हा पहले जैसा (नया सा) हो जाएगा।

इतनी आसानी से आप अपना चूल्हा साफ कर सकती है। इसके लिए अब आपको किसी को भी बाहर से बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Note

Gas stove को खोलने के साथ ही यह ध्यान रखिएगा कि, आप ने कहां से क्या खोला है, जिससे बाद मे Gas stove के सारे parts, nut and screw से अच्छे से tight कर सकें। 

Thursday, 4 April 2024

Tip: For instant cooking

कल हमने आपको समाधान समस्या का, में मसाला भूनकर व तेल गर्म करके रखने को कहा था, आज हम उनको कैसे use करें कि झट-पट खाना बन जाए, बताते हैं।  

For Instant Cooking 


A. आलू गोभी gravy वाले :

  1. आप एक pressure cooker में ½ tbsp. oil और 1 tbsp. भुना हुआ मसाला लें, उसमें हल्दी, नमक, गर्म मसाला, मिर्च powder और धनिया powder डालकर अच्छे से mix कर लें। अब इसमें आलू और गोभी डालकर अच्छे से mix कर लें। अब इसमें कसूरी मेथी को रगड़ कर डाल दें। 
  2. Gas burner on कर लीजिए, गोभी और आलू के साथ में थोड़ा सा भून लें।‌ अब पानी डाल‌ दें। 3 whistle high flame पर दे दीजिए। Gravy वाले आलू गोभी तैयार हैं।


B. Creamy Rajma :

  1. Pressure cooker में 1 tbsp. oil, 2 tbsp. भुना मसाला, हल्दी, नमक, गर्म मसाला, मिर्च powder, धनिया powder व कसूरी मेथी को रगड़ कर डाल दें व अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. अब इसमें रात भर के भीगे हुए राजमा डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। 
  3. Gas burner on करके slow flame पर 10-20 min भून लें। 
  4. पानी डालकर 4 whistle high flame पर फिर ½ hour slow flame पर whistle देते हुए पका लें। 
  5. Pressure down होने पर धनिया पत्ती व 1 tbsp. fresh cream डाल दें। Creamy tasty rajma is ready to serve.


C. Mix Veg Biryani :

  1. 1 tsp. oil व 1½ tbsp. मसाले में थोड़ी सी अपनी पसंद की mix veg, नमक, मिर्च, हल्दी और biryani मसाला, कसूरी मेथी को रगड़ कर मिला लें। सब कुछ अच्छे से toss कर लें। 10 min छोड़ दीजिए।
  2. अब एक pressure cooker में 1 tbsp. पानी डालें, उसके ऊपर पके हुए चावल, उसके ऊपर मसाले में coated mix veg, उस पर 1 tsp. ghee बस ऐसे ही, सब्जी व‌ चावल की दो layer ready कर लीजिए। 
  3. फिर high flame पर 1 whistle लगा लीजिए।
  4. मस्त Mix Veg Biryani is ready to serve.


हमने मसाला और तेल की मदद से एक daily routine सब्जी और एक special सब्जी, Mix Veg Biryani बनाने का method बता दिया है।  

आप ऐसे ही अपनी पसंद की और सब्जियां भी, जैसे छोले, पनीर, सोयाचाप, Nutri nuggets, आलू मटर, कोफ्ते आदि कुछ भी, इस मसाले को use करते हुए झट-पट बना सकते हैं।

अगर आप को किसी भी सब्जी की  complete recipe चाहिए, तो comment box में डाल दीजिएगा।

वैसे Creamy Rajma and Mix Veg Biryani की already demand आ रही है तो जल्दी ही इनकी detailed recipe share करेंगे।


Tips and Tricks : 

  • आप जो बनाएं, वो सब tasty बने, उसके लिए बस एक बात का ध्यान रखिएगा कि सब में एक-सा (same) मसाला और वो भी एक ही amount में नहीं होना चाहिए, वरना सब में एक सा स्वाद आएगा और कुछ भी अच्छा नहीं लगेगा।
  • भुने मसाले में उसकी quantity के according salt डाला हुआ है, इसलिए, जब इस भुने मसाले से कुछ भी बनाएं, उस समय नमक डालते हुए, सिर्फ सब्जी या जो recipe prepare कर रहे हैं उसकी quantity के according ही नमक डालें।
  • मसाला इतना भुना होने से, उसमें तेल और dry मसाला अच्छे से amalgamate हो जाते हैं। 
  • इससे सब्जी भूनते समय कुछ भी जलता नहीं है।
  • मसाला पहले से भुना रहता है तो सब्जी जल्दी ready हो जाती है, क्योंकि उससे मसाला भूनने का समय बच जाता है। 
  • आप अगर nonveg पसंद करते हैं तो उसे भी बना सकते हैं। 
  • पर ध्यान रखिएगा कि ना तो मसाला ज्यादा भुना हुआ होना चाहिए, वरना सब्जी भूनते समय वो और ज्यादा भून जाने के कारण जल जाता है।
  • साथ ही कम भूना होने पर वो जल्दी ख़राब हो जाएगा। 
  • इसलिए मसाले का सही भुना होना बहुत ज़रूरी है, और उसकी पहचान यही है कि हल्का सा तेल छोड़ने और कड़ाही को पूरी तरह छूटने तक मसाला भूनना है।
  • अगर आप का बच्चा hostel या PG में रहता है और वहां का खाना खा-खाकर परेशान हो चुका है, तब भी ऐसा मसाला आप अपने बच्चे को airtight container में रखकर दे सकते हैं। वो इसमें से अगर बनी हुई सब्जी में 1 tsp. अच्छे से मिला कर 1 min. microwave कर लें या जिसमें भी गर्म कर सकते हैं, गर्म कर लें। बेस्वाद सब्जी, बहुत ही tasty सब्जी बन‌ जाएगी।  
  • अगर आप working हैं तो भी ऐसा मसाला, छुट्टी के दिन ready करके रख सकते हैं, और working days में झट-पट खाना बना कर समय बचा सकते हैं।
  • तो बस आपको देखिए, समझिए और बनाएं साथ ही अपना समय बचाएं।

कल से आपको microwave oven में कैसे सूखी सब्जी बनाई जाए कि उसका taste and texture, कड़ाही में बनी सब्जी जैसा हो, पर भूनना और चलाना ना पड़े।

इसकी recipe and method, share करेंगे।

So stay tuned...

Wednesday, 3 April 2024

Tip : समाधान समस्या का

इस बरस की होली का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार था, और उसके कारण बहुत सारे थे। मेरी बहन इस होली में यहीं थी, मेरी मौसी भी इस साल होली के बाद आने वाली थी। साथ ही मेरे apartment की friends को भी होली में मेरे द्वारा बनाए जाने वाले पकवान खिलाने थे, जिसकी demand उन्होंने बहुत बार की थी।

सब बढ़िया चल रहा था, हम जुट गए थे, बहुत सारी varieties के पकवान बनाने में, जैसा कि हर साल बनाते हैं। पर इस बार amount थोड़ा ज्यादा रख रहे थे। 9-10 items ready हो चुके थे।

होलिका दहन वाले दिन सारे मीठे पकवान, जैसे, गुझिया, मालपुआ और शक्कर पारे बनाने की सोच रहे थे।

सभी मैदा और शुद्ध देसी घी से बनने वाले items थे, तो उन्हें ही एक साथ रख लिया था।

बस सब एक साथ ही बनाना शुरू कर दिया, एक तरफ pan में घी डाला और दूसरी तरफ कड़ाही में।

बेटा मैदे के आटे से गोलियां बना रहा था, बिटिया गोलियां बेल रही थी और हम गुझिया भरकर तैयार कर रहे थे।

एक gas में pan पर मालपुआ भी बना रहे थे। एक round अच्छे से ready हो गया। दूसरा round मालपुआ fry हो रहा था।

तभी सोचा कि पहले round वाले मालपुआ से extra घी दबाकर निकाल देते हैं।‌ घी निकालने से waste ना हो, इसलिए उसी pan के ऊपर, (जिस पर मालपुआ तल रहा था) एक big ladle की help से कस के दबाकर घी निचोड़ रहे थे।

फिर बस वही हुआ जो होना था, हमारा हाथ थोड़ा सा disbalance होकर pan से टकरा गया। उससे हुआ यह कि pan disbalance होकर gas पर tilt हो गया, जिसके कारण खौलता हुआ घी, हमारे पेट पर आकर गिर गया।

बस इसके साथ ही हमारा, सबके साथ होली खेलने और सबको पकवान खिलाने का सपना चकनाचूर हो गया।  

पेट में जल जाने से एक बात हो गई कि लगभग 15-20 दिन के लिए, हमें gas burner पर काम करना मना हो गया। 

अब हमारे साथ कुछ समस्याएं और भी हैं, nuclear family में रहते हैं, साथ ही बच्चों और पति को हमारे ही हाथ का खाना पसंद है।  

ऐसे में 15-20 दिन निकाल पाना, लगभग नामुमकिन था। 

समाधान समस्या का 



समस्याओं से हार मान जाएं, ऐसा हम नहीं कर सकते थे। बचपन से ही ईश्वर और खुद पर विश्वास रखना, यही सिखाया है पापा जी और मम्मी ने। 

सोचा हल तो निकालना ही होगा और उसको साझा भी करेंगे, जिससे अगर हमारी जैसी problem किसी और को हो जाए तो उसे solution पता रहे..

तो बस इस समस्या के कुछ हल निकाले हैं, जो आप सब के साथ साझा कर रहे हैं। 

सबसे पहले ज्यादा सा मसाला भूनकर तैयार करने का विचार आया...

भूना मसाला 

  1. हमने करीब 8 प्याज़, 6 टमाटर, एक बड़ा पूरा लहसुन, 2½ इंच अदरक का एक मसाला बनाया।
  2. अब 6 tbsp mustard oil को गर्म करके उसमें यह मसाला डाल दिया साथ 1 tbsp. salt भी।
  3. अब इससे पहले धीमी आंच पर भूनें, फिर जब मसाला पानी छिटकाना बंद कर दें, तब उसे medium flame पर, फिर बाद में थोड़ा तेज आंच पर हल्का तेल छोड़ने का काम कर लें।
  4. मसाला ठंडा होने पर एक airtight container में रखकर fridge में रख दीजिए, यह 15 days चल जाएगा। 
  5. मसाला भूनने का सारा काम, बेटी ने हमारे supervision में किया था। 
तेल खौलना 
  • दूसरा काम यह था कि mustard oil को कड़ाही में डालकर अच्छे से गर्म कर लीजिए, gas off करके उसमें, ¼ tsp. salt डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। ठंडा होने पर इसे container में रख दीजिए।
  • Oil गर्म करने और नमक डालकर अच्छे से चलाने और ठंडा करके container में रखने का काम पतिदेव ने कर दिया। 
  • इससे mustard oil से भी घी और refined oil जैसे कम heating में ही cooking कर सकते हैं।

आज ही हमने, microwave में सूखी सब्जी बनाई, जिसका taste and texture बिल्कुल वैसा ही आया, जैसा कि कड़ाही में बनाने से बनती है। तो जल्दी ही आपको इसकी recipe share करेंगे।

Tips and tricks :

  • मसाले में टमाटर डालने से उसका जब तक पानी रहता है, तब तक high flame पर मसाला भूनने से टमाटर के पानी के छिट्टे आते हैं जिससे मसाला भूनने से हाथ जलता है।‌ इसलिए ही पहले धीमी आंच पर भूनना है, जिससे टमाटर भूनने में पक जाए, उसका पानी थोड़ा सूख जाए। उसके बाद medium या high flame पर भूनने से पानी के छिट्टे नहीं आते हैं।
  • मसाला सिर्फ उतना भूनना है, कि वो बस थोड़ा सा तेल ही छोड़े, इससे इसे mix करना easy होता है। और आगे process करने के लिए भी ठीक रहता है। इससे ही taste ज्यादा अच्छा आता है।
  • आप ज्यादा तेल छोड़ने तक भी भून सकते हैं, वैसा मसाला ज्यादा समय तक ठीक रहता है, पर उसे mix करना difficult होता है।
  • अपने स्वाद के अनुसार मसाले में टमाटर, प्याज़, अदरक, लहसुन की quantity घटा-बढ़ा सकते हैं, और हटा भी सकते हैं।
  • अगर आप प्याज़ लहसुन नहीं खाते हैं तो उसे हटा दें।
  • अगर आप टमाटर को हटाना चाहते हैं तो हटा सकते हैं, बिना टमाटर का मसाला ज्यादा दिन ठीक रहता है।
  • नमक और तेल की quantity ठीक रहने से ही मसाला, ज्यादा दिन तक ठीक रहता है। 
  • जितनी नमक की quantity‌ इसमें डाली है, वो सिर्फ मसाले के लिए ही sufficient है।
  • मसाले में नमक के अलावा और कुछ नहीं डालें, क्योंकि अगर सारे मसाले भूनते समय ही डा्ल।  देंगे तो सभी सब्जियों का एक जैसा ही taste  ही ready होता है।
  • तेल को गर्म करने के बाद उसमें नमक डालकर अच्छे से mix करने से, तेल uniform गर्म हो जाता, जिससे तेल से कच्चे पन का taste और smell चली जाती है।


आप यह सब कर के रख लीजिए। फिर इन्हें कैसे use करना है, हम आपको इस हफ्ते की ही post में बताते जाएंगे।

जो लोग, working हैं, hostel या PG में रहते हैं, उनके लिए यह बहुत कारगर साबित होने वाली है। 

Basically ऐसे बहुत से लोगों की demand थी कि हम कुछ ऐसी tip and recipes share कर दें, जिससे उन लोगों को tasty food, easily मिल जाए। 

तो उन सबके लिए और आपके लिए भी... 

झट-पट काम हो जाए, यह कौन नहीं चाहता 😊

So stay tuned...

Tuesday, 19 March 2024

Tip : A Sustainable Holi

होली का उत्सव आने वाला है और अपने साथ लाने वाला है, रंग, उत्साह, उमंग और पानी की ठंडी-ठंडी बौछार...

लेकिन होली के आते ही कुछ 'so-called समाज सुधारक' पानी के अपव्यय पर भाषण देना शुरू कर देंगे और होली के त्यौहार को नीरस करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों को पानी की बर्बादी केवल होली में ही दिखाई देती है... पर क्या यह उचित है कि हिन्दूओं के प्रत्येक त्यौहार को किसी ना किसी बात का मुद्दा उठाकर नीरस कर दिया जाए? 

नहीं ना...

आज ऐसे ही लोगों के लिए, साथ ही उन लोगों के लिए भी जिन्हें होली का त्यौहार बहुत प्रिय होता है, हम बहुत अच्छा उपाय लेकर आए हैं...

जिससे पानी का अपव्यय भी कम होगा और त्यौहार का मज़ा भी दोगुना रहेगा। 

A Sustainable Holi 


तो चलिए, बात करते हैं उस उपाय की...

I. Saving water for Holi  :

इसके लिए सबसे पहले आपको मितव्ययिता अपनानी होगी। मतलब पानी तो बचाना है, मगर सिर्फ होली के दिन ही नहीं, बल्कि कुछ दिन पहले से पानी को मितव्ययिता से use करें। 

  1. Means अगर आप shower लेते हैं तो कुछ दिन पहले से shower लेना बंद कर दीजिए, क्योंकि shower लेने से बहुत ज्यादा पानी बर्बाद होता है। 
  2. आप अपने घर के नलों के पानी का pressure कम कर दीजिए। नल में pressure जितना ज़्यादा होगा, पानी उतना ही ज्यादा बर्बाद होगा।
  3. आप दाल, चावल, सब्ज़ियां, कपड़े आदि धोने में ध्यान रखिए कि उसका धुला हुआ पानी बह ना जाए। बल्कि आप उसी पानी से अपने bathroom को धो सकते हैं या उस पानी को पेड़-पौधों पर डालकर उसका सदुपयोग कर सकते हैं।


अब उपाय करते हैं, होली के दिन का...

II. Preserving water on the day of Holi/Dhulendi :

  1. उस दिन के लिए आप organic colours को use कीजिए। यह रंग आपकी skin के लिए भी अच्छा होता है, साथ ही इन रंगों को छुड़ाने के लिए आप को कम पानी की आवश्यकता होगी। 
  2. एक-दूसरे पर पानी फेंकने में ध्यान रखिए कि उसकी मात्रा बहुत अधिक ना हो। आप मस्ती के लिए पानी use कीजिए पर बर्बादी के लिए नहीं... 
  3. जहां पर खेलने के लिए पानी भर रहे हों, वहां पानी भर जाने के बाद बहते हुए रहने मत दीजिए, बल्कि बार बार नल को बंद करने और खोलने का काम करते रहें।
  4. रंग का उत्सव सदैव ऐसी जगह खेलें, जहां कुछ दूरी पर पेड़-पौधे भी लगे हों, जिससे रंग खेलने के दौरान use होने वाला पानी बर्बाद ना हो, वो पेड़-पौधों में चला जाए।


मतलब इन उपायों से जब हम पानी बचाएंगे तो हम इसी पानी को होली में उपयोग में ला सकेंगे। 

आप कहेंगे कि पानी का अपव्यय तो अभी भी हुआ?

बिल्कुल हुआ, पर, उतना नहीं जितना हम हमेशा करते हैं। और हमने उसके लिए पानी की बचत भी पहले से की थी।

इस तरह से पानी भी बचेगा और त्यौहार भी उत्साह से सजेगा।

अरे हाँ, अब यह उपाय उनके लिए है, जिनके घरों में पानी की बहुत ज्यादा crisis रहती है...

III. Playing Holi/Dhulendi in areas which face deficiency of water :

होली फागुन का त्यौहार है, इसमें फूलों की बहार रहती है। पलाश और टेसू के फूल तो विशेष रूप से होली में ही आते हैं और इनका उपयोग तो भगवान श्रीकृष्ण जी के समय से हो रहा है। तो बस, आप पानी के अभाव में पलाश और टेसू के पुष्पों के साथ ही अन्य फूलों को भी अपने रंगों से replace कर दीजिए।


नहीं, माननी है तो बस एक बात, चाहे जो भी हो, हम होली का त्यौहार ज़रूर मनाएंगे, वो भी पूरे उत्साह, उमंग और खुशियों के साथ... उसे किसी भी तरह से नीरस नहीं होने देंगे।

तो बोलो सा रा रा रा रा रा रा रा रा...

आप सभी को होली पर्व की advance में हार्दिक शुभकामनाएं 💐💦

Friday, 11 August 2023

Tip : Taste Enhancer

Taste out of waste segment में हमने कल आपको लौकी के छिलके की सब्जी की recipe बताई थी, जिसे बहुत लोगों ने पसंद किया..

तो चलिए आज आपके लिए एक ऐसी tip share कर रहे हैं, जो आपकी सब्जी का taste and aroma दुगना कर देगा। सब्जी आपके घर में बनेगी और मुंह में पानी पड़ोसियों के आ रहा होगा। 

इस tip को taste enhancer भी कह सकते हैं। 

तो चलिए झटपट देख लेते हैं कि क्या करना है- 

हरी धनिया की डंडियां 

Ingredients :

हरी धनिया की डंडी


Method :

हम धनिया पत्ती अलग और डंडी अलग कर देंगे।

धनिया पत्ती को वैसे ही use करेंगे पर उसकी डंडी फेंकेंगे नहीं बल्कि उसे सारे मसाले के साथ पीसकर हरा मसाला ready करेंगे, और उससे सब्जी बनाएंगे।

इसे दो तरह से use कर सकते हैं।

First method-

1. धनिया की डंडी को टमाटर और अदरक के साथ पीस लें (अगर बिना प्याज़ लहसुन वाला खाना बनाना है)।

2 . अगर आप प्याज, लहसुन, अदरक खाते हैं तो उसके साथ पीस लें।

3. अब आप जैसे मसाला भूनकर सब्जी बनाते हैं, वैसे ही बना लीजिए।

Second method-

1. जब पूरी सब्जी बन जाए तो आखिर में हरा मसाला डालकर अच्छे से भून लें। 

दोनों ही तरीकों से सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है और दोनों तरह से बनकर तैयार एक ही सब्जी का स्वाद entirely different आता है... 

Note

  • अगर आप धनिया की डंडी डाल रहे हैं तो सब्जी में धनिया पाउडर ना डालें, जिससे धनिया की डंडी का taste and aroma enhance होकर आए। 
  • आप अगर मिर्च खाते हैं तो, chilli powder डालने के बजाए, सूखी लाल मिर्च भी मसाले में पीसकर हरा मसाला तैयार करें तो स्वाद और रंगत और बढ़िया आएगा।
  • मसाले में धनिया की डंडी से उसका रंग हरा हो जाएगा, लेकिन सब्जी की रंगत वैसी ही रहेगी, जैसी आप की सब्जी की रहती है। धनिया की डंडी से केवल taste and aroma में ही enhancement आएगा। 
  • अगर आप मसाले में धनिया की डंडी डाल रहे हैं तो काटकर धनिया पत्ती डालने की कोई आवश्यकता है। 
  • धनिया पत्ती के competitively धनिया की डंडियों की shelf life ज्यादा होती है।
  • अगर आप lemon coriander soup बनाते हैं तो उसमें भी धनिया की डंडी को use किया जाता है। 

आप को एक और tip बताते हैं। 
  • धनिया पत्ती लंबी चले, उसके लिए धनिया पत्ती को market से लाकर अच्छे से धो लीजिए।
  • पानी निचोड़ लें। जिससे मिट्टी निकल जाए और धनिया पत्ती गीली भी ना रहे।
  • अब इसे अच्छे से साफ कर लीजिए, जिससे सड़ी गली धनिया पत्ती हट जाए, फिर इसे कपड़े के bag में रख दीजिए।
  • धनिया पत्ती को साफ करते समय ध्यान रखिए कि उसमें अंदर की तरफ यह  छोटी-छोटी धनिया पत्ती होती है, इसे जरूर से निकालें, इसमें ही बहुत अच्छी aroma होती है और यह ही long lasting fresh and aromatic रहती है। 

आपको आगे के article में बताएंगे कि धनिया पत्ती केवल सब्जी को aromatic ही नहीं करती है, बल्कि बहुत फायदेमंद भी होती है.. 

तब तक के लिए अपनी बनाई हुई dishes से पूरे apartment को महकाएं और सबको अपने बनाए व्यंजन से दीवाना बनाएं...

So stay tuned...

Wednesday, 14 June 2023

Tip : Home Remedies for Hives (पित्ती)

Hives (पित्ती)

Skin में होने वाली एक बहुत ही common disease है, पित्ती उछलना, जिसे hives या urticaria भी कहते हैं।
यह problem बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी हो सकती है। 

वैसे इस problem में बहुत ज़्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं होती है, कुछ precautions और home remedies से यह कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है, अगर आपको या आपके घर में किसी को यह problem हो गई है, तो आप इन‌ tips को follow कर सकते हैं।

A. What is Hives :

पित्ती, skin पर चकत्ते या ददोरे बनाती हैं, छोटे-छोटे दाने आपस में मिल जाते हैं, जिससे बड़े-बड़े चकत्ते बन जाते हैं। पित्ती द्वारा बनने वाले चकत्ते ज़्यादातर allergy के कारण होते हैं।
 
इसमें हमारी body से excessive amount में histamine का secretion होने लगता है।

Histamine हमारे body के सभी cells में naturally पाया जाने वाला एक chemical है।

यह immune system and nervous system का important component है। जब भी किसी तरह की allergy होती है तो histamine, immune system को trigger कर देता है, जिसके कारण, swelling, rashes, irritation, आंखों से पानी आना, जैसे symptoms दिख सकते हैं। 


B. Symptoms :
  • Itching
  • Burning sensation
  • Swelling
  • Slight pain

C. Causes :
  • Consuming allergic food items
  • Consuming allergic medicines
  • Insect bites
  • Touching plants or animals
  • Wearing tight & uncomfortable clothes
  • Extreme weather
  • Being emotionally disturbed

D. Precautions :
  • अगर गर्मी है तो, जिस जगह आपको पित्ती हुई है, वहां की skin पर ठंडी सेक करें।
  • अगर ठंड है तो, warm clothes and blanket से अपने आप को ठीक से cover कीजिए, जिससे ठंड ना लगे।
  • पित्ती के infected area पर oatmeal scrub का प्रयोग करें।
  • Aloe vera gel को अपने infected area पर लगाएं। 
  • Allergic components से दूर रहें।
  • आपकी allergy, किस कारण से trigger होती है, उसे पता लगाएं और उससे दूर रहें।
  • Loose and comfortable clothes पहनें।
  • अपनी skin पर पित्ती की जगह पर खुजलाएं नहीं।
  • Nutritious food खाएं।
  • अनार का जूस रोजाना पिएं।
  • पित्ती उछल जाने के बाद कोई भी ऐसा काम नहीं करें, जिससे आपको tension हो।
  • Caffeine और शराब के use से पित्ती खराब हो सकती है।

E. Home remedies :

1. Neem and giloy juice
 
Ingredients : 
  • पानी
  • नीम के पत्ते 
  • गिलोय पाउडर

Method :
  1. नीम के कुछ पत्ते लें और उन्हें पीसकर एक महीन paste बना लें।
  2. एक कटोरी पानी लें और उसमें एक चम्मच गिलोय powder के साथ तीन बड़े चम्मच नीम की पत्तियों का paste मिलाएं।
  3. सभी ingredients को अच्छी तरह मिला लें और तब तक उबालें जब तक कि solution आधा न रह जाए।
  4. इस solution को छन्नी से छान लें और एक गिलास या प्याले में निकाल लें।

Intake : 

इस solution को daily दिन में कम से कम तीन बार पिएं। नीम के पत्ते आयुर्वेद की बहुत ही गुणकारी जड़ी-बूटियों में से एक हैं, इस जड़ी बूटी के daily intake से blood purify होता है और शरीर में oxygen से युक्त blood बढ़ता है और गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो immunity को बढ़ाती है। यह घरेलू उपाय पित्ती के लिए प्रभावी home remedies में से एक है। पित्ती के लिए इस घरेलू उपाय को नियमित रूप से तब तक अपनाएं जब तक आपको इससे पूरी तरह राहत न मिल जाए।


2. Pomegranate and Indian gooseberry juice 

Ingredients: 
  • अनार
  • आंवला

Method :
  1. कुछ आंवले और अनार लें और उनमें से प्रत्येक से आधा गिलास रस निकालें।
  2. जूस को एक गिलास में इकट्ठा करें और दोनों जूस को अच्छी तरह मिला लें।

Intake : 

इस रस को दिन में कम से कम दो बार पिएं। आंवला में अच्छी quantity में Vitamin C होता है और अनार blood में richness को बढ़ाने में मदद करता है। इन जूस के daily intake से बीमारियों की संभावना को कम करने में मदद मिलती है। पित्ती के लिए इस घरेलू उपाय का नियमित रूप से पालन करें। यह घरेलू उपचार पित्ती के लिए प्राकृतिक और प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक है।


3. Corn starch and baking soda

Ingredients : 
  • पानी
  • Corn starch
  • baking soda

Method :
  1. आधा tub गर्म पानी लें और ½ cup corn starch और ½ cup baking soda को मिलाएं।
  2. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें ताकि सभी ingredients completely mix हो जाए।

Use :
एक तौलिया लें और इसे गर्म पानी के tub में डुबोएं, इस गीले तौलिए से अपनी infected area को slightly rub करें और साफ करें। इससे अगर आप के पित्ती उछलने से खुजली‌ हो रही है तो उससे छुटकारा मिल जाएगा। इस घरेलू उपाय को दिन में कम से कम दो बार करें। पित्ती के लिए इस घरेलू उपाय को तब तक अपनाएं जब तक आपको इससे पूरी तरह राहत न मिल जाए।

 
4. Apple cider vinegar and ginger juice

Ingredients : 
  • सेब का सिरका
  • अदरक का रस
  • Brown sugar

Method :
लगभग ¾ cup apple cider vinegar में दो बड़े चम्मच ब्राउन शुगर और एक बड़ा चम्मच अदरक का रस लें।
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें और एक चम्मच इस solution को एक गिलास पानी में मिला लें।

Use :
रूई लें और इस solution में डुबोएं। इस गीले रूई से अपनी त्वचा के infected area को थपथपाएं। पित्ती के infection को दूर करने के लिए दिन में दो बार पित्ती के लिए इस घरेलू उपाय का पालन करें। यह home remedy भी पित्ती द्वारा होने वाली खुजली को कम करता है।
--------------------------------------------------

Allopathic medicines में allergy के लिए avil and citzen prescribe की जाती है जिसमें से पित्ती के लिए avil ज्यादा effective होती है। पर कोई भी medicine के लिए doctor को consult जरूर करें।

आपको पित्ती क्या है, क्यों होती है, बचाव क्या है और घरेलू उपाय क्या हैं, आपको सब बता दिया है, सारी information, health related sites and अपने experience से लिखी है।

जिसे भी पित्ती है, इन home remedies से उसे 2-3 days में relief मिलने लगेगा, अगर ऐसा ना हो तो doctors से consult ज़रूर करें। 

डिस्क्लेमर : यह tips केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Be Safe, Be Happy 😊

Saturday, 13 May 2023

Tips : Home Remedies for Skin Allergy

अभी कुछ दिन पहले मेरी एक friend की request आई कि उसे skin allergy हो गई है तो उससे related कुछ home remedies बता दें। 

सोचा, उसको बता रहे हैं तो आप सबको भी बता दें, इसलिए आज वही share कर रहे हैं। 

Home remedies बताने से पहले आपको बता दें कि Skin Allergy के mostly symptoms क्या होते हैं:

  • Allergy होने से skin में redness आ सकती है।
  • Red दाने निकल सकते हैं।
  • खुजली हो सकती है।
  • ऐसा भी हो सकता है कि खुजली ना हो।
  • दर्द हो सकता है। 
  • ऐसा भी हो सकता है कि दर्द ना हो।

Allopathic treatment में Allergy होने से avil tablet ही suggest की जाती है। पर tablet आप doctor के prescribe करने पर ही लीजिए। 

Cosmetics में Vicco turmeric cream भी एक अच्छा option है।

अब home remedies की बात करते हैं तो, home remedies हमेशा से ही भारतीय घरों का हिस्‍सा रही हैं। पेट में दर्द हो या फिर कहीं चोट-खरोंच लग गई हो, घर वाले doctor के पास जाने से पहले home remedies try करने की नसीहत देंगे। इन घरेलू उपचारों में काफी दम होता है, इसलिए यह skin में होने वाली छोटी-मोटी allergy को भी ठीक कर सकते हैं।

Skin Allergy आज-कल हर किसी के लिए समस्या बनी हुई है। कभी किसी खाने के चलते तो कभी किसी cream or cosmetic के चलते हो जाती है। जो कई बार चेहरे और शरीर पर कई तरह के निशान भी छोड़ जाती है। Skin Allergy, food allergy से काफी different होती है और काफी परेशान भी करती है। 

कुछ Allergy पुरानी होती हैं, जिन्हें दवाओं से ही दूर किया जा सकता है। लेकिन, अगर आपको कुछ हल्की allergy है, तो कुछ शानदार घरेलू उपचारों के जरिए इससे आसानी से निपटा जा सकता है।

चलिए जान लेते हैं, उन Home remedies को...

Home Remedies for Skin Allergy 




Tea tree oil :

Tea tree oil मुंहासों और pimples से छुटकारा पाने का बेहतरीन तरीका है। Skin allergy में भी Tea tree oil काफी helpful होता है। इसमें antimicrobial and anti-inflammatory properties होती हैं, जो कई तरह की skin allergy से छुटकारा दिलाती हैं। Skin में होने वाली redness and itching से छुटकारा पाने के लिए Tea tree oil एक better option है। 


Apple cider vinegar :

Apple cider vinegar को normally लोग weight loss करने और digestion related problems को दूर करने के लिए use करते हैं। लेकिन, यह सिर्फ weight loss करने या digestion को ठीक करने में ही नहीं, बल्कि शानदार skin care agent भी है। इसमें acetic acid होता है जो त्वचा में होने वाली खुजली और allergy के effect को कम करता है। हालांकि, sensitive skin पर इसके इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है। 

एक cup गर्म पानी में एक tbsp. Vinegar मिलाएं और फिर इस solution में रूई को डुबाकर, allergy वाली जगह पर लगाएं। जब solution सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लीजिए। यह process, दिन में दो बार दोहराएं।


Coconut oil :

Coconut oil, skin care के लिए सबसे बेहतरीन तेल है। इसमें moisturizing properties होते हैं जो allergy होने की स्थिति में skin को protect करता है। यही नहीं, नारियल का तेल allergy के कारण होने वाली खुजली को भी कम करता है।

Coconut oil को हल्का गुनगुना कर लें, अब इसे allergy वाली जगह पर लगाएं पर rub ना करें। फिर oil को absorb हो जाने दें। यह process, दिन में तीन से चार बार repeat कर सकते हैं। 

Coconut oil, food grade वाला, ज्यादा effective रहता है।


Aloe vera :

Aloe vera के medicinal property से हम सभी वाकिफ हैं। Aloe vera को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग juice के तौर पर भी इसका इस्तेमाल करते हैं। Skin allergy से छुटकारा पाने का भी यह सबसे बेहतरीन उपाय है। अगर आपको allergy के कारण शरीर में खुजली और त्वचा के सूखने की समस्या हो रही है तो एलोवेरा के औषधीय गुणों से जल्दी ही जलन और खुजली से राहत मिलती है।

Fresh aloe vera, हो तो वही अच्छा है, वरना gel, use कर सकते हैं। 30 to 40 min. के लिए लगाकर wash कर लीजिए।


Honey :

Honey भी skin allergy को ठीक करने में बहुत फायदेमंद है, इसे medicinal properties भी मानी जाता है।

जहां-जहां भी दाने हों, उन पर शहद लगा दें। 20 to 30 min. के लिए लगाकर, wash कर लीजिए। 3 to 4 days में allergy ठीक हो जाएगी।


Olive oil :

Olive oil, vitamin e का rich source है। Olive oil को दाने में लगाने से 3 to 4 days Allergy से relief आ जाएगा।

रात में Olive oil लगाकर सोने से ज्यादा अच्छा effect आएगा। 


Sandalwood oil :

Sandalwood powder or sandalwood oil भी बहुत अच्छा option है। 

इससे भी मिलने वाली ठंडक, allergy, remove करने में helpful होती है।

आप चाहें तो, चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बनाकर भी allergy की जगह apply कर सकते हैं। यह भी बहुत कारगर उपाय है। 


Note: Allergy होने पर धूप में निकलना avoid करें। ठंडा-गर्म होने से, allergy problem increases हो जाती है। 


Disclaimer: यह सभी home remedies, वैसे तो कारगर है, पर अगर आप की skin बहुत sensitive है तो doctor की सलाह से ही treatment लीजिए।

Tuesday, 7 March 2023

Tip : Pre - Holi Skin Care

Holi का त्यौहार, रंगों और उमंगों का त्यौहार है। लेकिन आज कल त्यौहार में वो रौनक और उत्साह नहीं रह गया है, जो कभी पहले देखने को मिलता था।

इसकी बहुत सारी वजहें है, लेकिन सबसे बड़ी वजह है, मिलावट और chemicals वाले रंग और गुलाल, जिसके कारण skin में itching, irritation and pimples हो जाते हैं।

पहले कुछ खराब quality के रंगों को छोड़ कर सभी रंग और गुलाल, बहुत अच्छी quality के ही मिलते थे।

लेकिन अब तो बिना मिलावट और chemicals के गुलाल भी मिलना मुश्किल है। 

होली में एक समस्या और होती है कि आप के herbal colour लाने से नहीं बल्कि दूसरे लोगों के herbal colour लाने से आप सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि आपके चेहरे पर तो वही रंग लगेगा, जो दूसरों के पास होगा।

पर कर क्या सकते हैं? हर कोई तो आपके कहने से herbal colours लाएगा नहीं...

क्यों नहीं कर सकते हैं... आप ने सुना होगा अपनी सुरक्षा, अपने हाथ... तो बस इसी सोच के साथ, आज यह tip share कर रहे हैं।

जिससे होली में आप सुरक्षित भी रहें और त्यौहार के हर क्षण का आनन्द भी ले सकें...

Pre - Holi Skin Care


चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या करना है, जिससे हम सुरक्षित रहेंगे...


1. Ice cube :

अपनी skin पर कुछ भी लगाने से पहले 10 min. Ice massage करें, क्योंकि ice में सभी खुले छिद्रों को बंद करने की शक्ति होती है। एक बार बर्फ लगाने के बाद Oil or sunscreen ज़रूर लगाएं। ऐसा करने से आपकी त्वचा पर होने वाले मुंहासों को रोका जा सकता है।

अगर आप की तबीयत ठीक नहीं है या आपको ठंड लग रही है तो, ice massage avoid कर सकते हैं।


2. Moisturizer :

होली खेलने जाने से पहले सबसे important बात कि अपनी त्वचा को moisturized या hydrated करें। यह आपकी skin को chemical वाले गुलाल से बचाने में मदद करेगा। Skin को hydrate करने के लिए अच्छे से moisturizer का इस्तेमाल करें।


3. Hydration :

दिन भर पानी, juice, glucose आदि पीते रहें। पानी की कमी से त्वचा dry हो सकती है और sunburn हो सकता है। Dry skin रंग के साथ मिलकर होली के बाद dull लगने लगती है और skin का glow चला जाता है।


4. Nailpolish/Olive oil :

होली खेलने जाने से पहले अपने Nails पर dark nailpolish लगा लें। Nailpolish लगे होने से आप के nails chemical वाले रंगों से बच जाएंगे।

अगर आप nailpolish avoid करना चाहते हैं तो अपने नाखूनों पर थोड़ा olive oil रगड़ लें, क्योंकि यह एक ढाल का कार्य करेगा और रंगों को आसानी से smudge नहीं होने देगा।


5. Vaseline :

अपने होठों पर थोड़ी सी Vaseline का प्रयोग अवश्य करें क्योंकि Vaseline का texture गाढ़ा होता है तो यह अधिक समय तक टिकी रहती है। इसके अलावा, आप गर्दन, कान के पीछे और उंगलियों के बीच में भी इसे लगा सकते हैं। यह ऐसी जगहें हैं जहां रंग लगने के बाद छुड़ाना मुश्किल होता है। इसके लगे होने से रंग चिपकेगा नहीं और बहुत आसानी से छूट जाएगा।

अगर आप के lips फटे हुए हैं तो होली के कुछ दिन पहले से ही lip balm लगाना शुरू कर देना चाहिए जिससे आप के होंठ होली आने से पहले ही smooth हो जाए, क्योंकि फटे हुए होंठों से रंग छुड़ाना बहुत कष्टकर होता है।


6. Sunscreen :

होली में रंगों से खेलने में हमें लगातार धूप में ही रहना होता है।

और आज कल लोग, tanning को लेकर बहुत sensitive रहते हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो  tanning से बचने के लिए, रंग खेलने जाने से पहले waterproof solar moisturizer लगाएं, क्योंकि यह आपकी skin को काफी हद तक सुरक्षित रख सकता है।


7. Coconut oil :

इस tip को तो बिल्कुल भी miss न करें। रंग खेलने जाने से पहले coconut oil or mustard oil से hair massage अवश्य करें। इससे आप के बाल, dull और damage होने से बच जाएंगे।


8. Full-sleeve cotton clothes :

होली mainly outdoor festival है, इसलिए कोशिश करें कि आप full-sleeves के cotton के कपड़े पहनें, यह न केवल आपकी skin को रंग के नुकसान से बचाने में मदद करता है, बल्कि धूप के सीधे संपर्क से भी बचाता है जो आपकी त्वचा को प्रभावित कर सकता है। Cotton clothes, comfortable भी होते हैं, जल्दी सूख भी जाते हैं, तो आप के भीगे रहने से ज्यादा ठंड भी नहीं लगेगी। वहीं synthetic and tight कपड़े रंग के संपर्क में आने पर skin पर allergy का कारण बन सकते हैं।


तो होली खेलने से पहले अगर आप इन tips को follow कर लेंगे तो आप की skin, lips, nails and hair, सब safe रहेंगे। 

होली का रंगोत्सव होने के बाद, रंगों को छुड़ाने के लिए Facewash or soap की अपेक्षा आप अगर उबटन का इस्तेमाल करें तो यह आपकी skin को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 

साथ ही एक बात जो सबसे ज्यादा ज़रूरी है, वो यह कि सारा रंग एक ही दिन में निकाल देने के कारण बहुत ज्यादा rubbing भी आपकी skin damage का प्रमुख कारण है।

थोड़ा रंग छुड़ा दीजिए, बाकी सारा रंग, समय के साथ अपने आप साफ हो जाता है।

वैसे भी कुछ दिन, अगर अपनों का लगाया रंग लगा भी है तो क्या? उसका भी आनन्द लीजिए।

होली भी कहां साल भर से पहले दुबारा आएगी, और ना सालभर से पहले आएगा यह दिन...


So let's enjoy 🥳🥳🥳

आप सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🎉🙏🏻