Monday, 9 June 2025

Article : Chenab Railway Bridge - The High Rise India

कश्मीर में चिनाब नदी के ऊपर बना, Chenab Railway Bridge, विश्व का सबसे ऊंचा bridge है।

इस bridge के बनने से कश्मीर पूरे देश से जुड़ गया।

कश्मीर को पूरे भारत से जोड़ने का सपना, अंग्रेजों के समय से देखा जा रहा था।

ऐसा नहीं है कि इसे बनाने की कोशिश नहीं की गई, पर सपना, सपना ही बना रहा, क्योंकि इसे पूरा कैसे किया जाए, यह सोच पाना भी मुश्किल था।

Chenab Railway Bridge - The High Rise India


2003 में कांग्रेस सरकार ने चिनाब रेलवे पुल बनवाने का कार्य शुरू कराया, जो 2009 तक पूरा हो जाना था, मगर तेज़ हवाओं के चलते ऐसा हो न सका। उसके बाद यह project लगभग ठप पड़ गया।

2014 में मोदी जी ने इसका परीक्षण किया और आवश्यक fund release कराया। Chenab railway bridge का कार्य शुरू हुआ। इस पुल को बनाने में 1486 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

काम बहुत ही कठिन और लगभग असम्भव था।

मगर अगर इरादे हों बुलंद और मन में कुछ कर गुजरने की इच्छा हो, तो तेज़ हवाएं भी पथ नहीं रोकती हैं।

काम शुरू हुआ और बेहद उम्दा प्रदर्शन के साथ हमारे engineers अपने काम पर लग गए और पुल निर्माण संभव हो गया।

आपको अगर उस पूरे process को देखना है, तो आपको उसके video internet पर मिल जाएंगे।

जब आप उसे देखेंगे, तो आप पाएंगे कि भारत technology में बहुत आगे निकल गया है। उसी का परिणाम है chenab railway bridge, जो अपनी विशेषताओं से भरा हुआ है।


I) Strength :

इसमें 30000 metric tons (3 crore kgs) steel लगा, जिसमें SAIL (Steel Authority of India Limited) ने 16000 (1.6 crore kgs) metric tons steel supply किया है। SAIL की ओर से तैयार TMT and steel plate को दुनिया भर में excellent quality वाला माना जाता है। इससे यह बहुत ही strong and durable बना है।


II) Resistance to :

• Earthquakes -

इसमें इस तरह के shockers लगाए गए हैं कि यह richter scale पर magnitude 8 तक का भूकंप आने पर भी सुरक्षित रहेगा।


• Contact blast (explosion) -

40 metric tons के बम धमाके होने पर भी यह सुरक्षित रहेगा।


• Wind -

266 km/h की wind-speed होने पर भी यह सुरक्षित रहेगा।


• Temperature -

-20°C जैसे freezing तापमान पर भी यह सुरक्षित रहेगा। 


III) Height :

इसकी height समुद्र तल से 359 metres है। यह Eiffel Tower (300 metres) और Statue of Unity (182 metres) से भी बहुत लंबा है।

इसे विश्व का सबसे ऊंचा bridge कहा जा रहा है, क्योंकि यह चीन और अमेरिका में मौजूद tallest bridges से भी ऊंचा है।


IV) Arch :

इसका arch 467 metres का है, जो कि विश्व में अब तक के किसी भी bridge के arches में सबसे बड़ा है।


V) Length :

इस rail bridge की length 1315 metres है।


VI) Durability :

Experts and researchers का मानना है कि जिस मजबूती के साथ यह बनाया गया है, 120 साल तक यह मजबूती से टिका रहेगा।


भारत में Chenab railway bridge का निर्माण, विश्व में हमारे देश को नये आयाम, नयी ऊंचाई पर ले गया है, या यूं कहें कि Chenab railway bridge India का high rise है।

इस project को IISc. Bengaluru की professor माधवी लता and team ने पूरा किया है।

भारत को एक और विश्वव्यापी सफलता के लिए बहुत सारी बधाइयां। हमारा देश यूं ही ‘दिन दूनी रात चौगुनी’ तरक्की करें और विश्व विजेता कहलाए।

जय हिन्द, जय भारत 🇮🇳