Saturday 1 August 2020

Recipe : Malai Ghewar

सावन की बहार हो, बूंदों की फुहार हो, त्यौहार ही त्यौहार हो, तो हम घेवर खाने से सिर्फ इसलिए वंचित रह जाएं, क्योंकि कोरोना की मार है।

कौन इतना झंझट करे, इस साल नहीं खाएंगे.....

नहीं यह बात कुछ जंची नहीं, वो भी तब, जब कि आप Shades of Life से जुड़े हों।

तो लीजिए, आज इसकी ही recipe बता देते हैं, वो भी बिना किसी झंझट के। 

आप इसे आसानी से sauce pan ( भगौना) या wok( कढ़ाही) में घर पर बना सकते हैं, आप को उसके लिए metal ring(घेरे) की कोई requirements नहीं होगी।

सबसे अच्छी बात यह है कि इतनी स्वादिष्ट मिठाई के सारे ingredients आप के पास घर में ही हैं।

आप इसे बनाएं और त्यौहार की खुशियों में चार चांद लगाएं।

Malai Ghewar 



Ingredients

For Ghewar base

Clarified Butter (Ghee) - 4 tsp.
Ice cube - 5 to 6 (small in size) 
Milk - ½ Cup
All purpose flour (Maida)- 1 Cup
Cold water - 1½ cup (approx)
Gram flour (Besan) -1 tsp
Lemon juice -1 tsp
Ghee - for frying

For sugar syrup

Sugar - ½Cup 
Water - 1Cup

For Rabdi 

Milk - 1 kg 
Sugar - according to taste

For Topping 

Dry fruits - pista, badam (chopped)
Silver varak - optional
Dry rose petals - according to taste
Saffron strings (soaked in milk) - 5 to 6

Method 

Ghewar base

सबसे पहले हम base prepare करेंगे, बस वही बनाने में trick है, आप का base proper बन जाए, तो आप topping अपने taste के according  कुछ भी लगा सकते हैं।

  1. Mixer में 4 tsp पिघला हुआ घी व ice cube डालकर mix कर दें, आप देखेंगे, घी hard हो जाएगा।
  2. अब इसमें दूध डालकर mix करें, इससे ऐसा texture आएगा, जैसा मक्खन निकालते समय आता है। घी थोड़ा soft हो जाएगा।
  3. फिर इसमें धीरे धीरे करके मैदा डालते जाइए और mix करते जाइए।
  4. इसमें नींबू का रस और बेसन डालकर mix कर लीजिए।
  5. अब इसमें थोड़ा थोड़ा करके ठंडा पानी डालकर दूध जैसा thin batter (पतला घोल ) ready कर लीजिए।
  6. इसे किसी Bowl में निकाल लीजिए।
  7. इस batter वाले Bowl को ice tub  (एक बड़े बर्तन में बर्फ के टुकड़े डाल कर उसके ऊपर) में रख दीजिए।
  8. आप जिस भी sauce pan में घेवर बना रहीं हैं, उसके आधे से कम घी लीजिए।
  9. उसे High flame पर रख कर घी गर्म कर लीजिए।
  10. जब तक घी गर्म हो रहा है, आप batter एक squeezing bottle (कोई भी sauce ya chocolate syrup की plastic bottle) में भर लीजिए।
  11. गर्म घी में थोड़ा सा batter, squeeze करके डाल दीजिए।
  12. जब batter slightly pink brown हो जाए, फिर से आप batter डाल दीजिए।
  13. दो बार batter डालने तक कोई छेद नहीं करना है।
  14. उसके बाद हर बार batter डालने के बाद चाकू से बीच में छेद करते जाइए।
  15. दो से तीन बार डालने के बाद बीचों-बीच छेद वाली जगह पर ही batter डालते जाएं और छेद बनाते रहें।
  16. जब proper thickness आ जाए, और घेवर सुनहरा भूरा हो जाए, आप चाकू की मदद से किनारे हटा दें।
  17. अब घेवर के बीच में, जहाँ, छेद किया था उसमें चाकू या बेलन के डंडे की सहायता से sauce pan में से सावधानी से बाहर निकाल लें।
  18. इस घेवर को चलनी के ऊपर रख दें, जिससे अतिरिक्त घी निकल जाए।
जितनी देर में घेवर का base ready हो रहा है। हम चाशनी और रबड़ी बना लेते हैं। 

Sugar syrup

हम sugar और पानी boil करके एक तार की चाशनी बना लेंगे।

Rabdi 

एक wok में दूध में sugar मिलाकर गाढ़ा कर के रबड़ी बना लेंगे।

Ghewar Formation

  1. जब घेवर base से extra घी निकल जाए तो उसमें ladle (चमचे) से चाशनी डाल देंगे।
  2. फिर उसमें दूध से बनी रबड़ी, chopped dry fruits, soaked saffron strings, dry rose petals, चांदी का वर्क, etc से decorate कर दीजिए।
  3. इसे ½ hours के लिए set होने के लिए छोड़ दीजिए।

आप का Malai Ghewar ready है, बहुत सारी खुशियाँ बांटने के लिए।

Note : 

घेवर बनाना बहुत आसान है, पर कुछ ध्यान रखने योग्य बातें भी हैं।
  • घेवर का base बनाते समय, पूरी सावधानी से बनाइएगा, जिससे उसे बनाते समय आप जले नहीं।
  • आप पहला घेवर कढ़ाही में बनाएं, shape थोड़ा फैला हुआ आएगा, उस shape के भी घेवर होते हैं।
  • कढ़ाही में बनाने से आप को अंदाजा लग जाएगा कि घोल डालने से घी कितना ऊपर आता है।
  • अगर आप sauce pan में बना रहे हैं तो ध्यान रखिएगा, घी उसके आधे से कम लीजिए। क्योंकि घोल डालने से घी ऊपर आता है।
  • घेवर बनाने में High flame रखनी होती  है, अगर आप sauce pan में बना रहे हैं तो ध्यान रखिएगा, flame सिर्फ pan के bottom में ही रहे। Side से flame निकल रही होगी, तो वो घेवर और आप के हाथ, दोनों को जला देगी।
  • अगर आप कढ़ाही में बनाएं तो flame side से भी रहने दीजिए जिससे घेवर किनारे से सुनहरा हो सके।
  • घोल डालने से झाग आने से समझ आएगा कि घी proper गर्म है।
  • घोल को ice tub में इसलिए रखा जाता है क्योंकि घोल जितना ठंडा होगा, जाली उतनी अच्छी पड़ेगी।
  • अच्छी जाली के लिए घोल की consistency भी proper होनी चाहिए।
  • Batter डालने में जल्दी बिल्कुल मत कीजिए, वरना अच्छी जाली नहीं आएगी।
  • जब आप batter डालते हैं तो, जब तक पहला वाला Settle ना हो जाए, दूसरा वाला मत डालिएगा, वरना जाली ना बनकर lump बन जाएगा।
  • आप घेवर में rose or Kewra flavour लाना चाहते हैं तो, चाशनी में rose water or Kewra water की 2 to 4 drops डाल दीजिए।
  • घेवर के बीच में छेद इसलिए करते हैं, जिससे वो सब तरफ से अच्छे से सुनहरा हो।
  • चाशनी एक तार की होनी चाहिए, जिससे वो घेवर को अच्छे से मीठा कर सके। पतली होने से घेवर soggy हो जाएगा, और thick होने से proper फैलेगी नहीं।
  • दूध की रबड़ी की consistency ऐसी होनी चाहिए, कि जब उसे घेवर पर डालें, तब वो इतनी पतली ना हो कि बहने लगे, ना ही इतनी thick होनी चाहिए कि वो dry लगने लगे।

आप त्यौहारों में घेवर बना सकें, इसलिए आज ही आपको बता रहे हैं। Dry घेवर 5 से 6 दिन चल जाता हैं, चाशनी वाला 2 से 3 चल जाता है, मलाई वाले को 1 से 2 दिन में खत्म कर देना चाहिए। 


तो बस Recipe व notes follow कीजिए और घर में स्वादिष्ट घेवर की खूशबू बिखेर दीजिए और अपने लिए तारीफों की वाहवाही समेट लीजिए।