Wednesday 23 August 2023

Article: India is on the Moon

India is on the Moon


आज का दिन भारत के लिए बहुत important था। आज ISRO ने NASA को पीछे छोड़ दिया है और हमारे भारत ने अमेरिका रूस और चीन को पीछे छोड़ दिया...

हमारे होनहार scientists ने सिद्ध कर दिया कि नया भारत सबसे श्रेष्ठ है। उसने आज वो कर दिखाया जो अमेरिका, रुस और चीन भी नहीं सोच पाए।

चांद पर अपनी satellite तो अमेरिका, रुस और चीन ने सफलता पूर्वक, भारत से पहले भेजी है, लेकिन भेजी सबने north pole पर, जहां भरपूर रोशनी है और comparatively plain area है।

जबकि India के चंद्रयान 3 ने south pole पर soft landing की है, जहां अंधेरा है, temperature बहुत कम है, बड़े बड़े गड्ढे हैं और किसी किसी गड्ढे में बर्फ़ होने की भी आशंका है।

ऐसे में soft landing करना बहुत difficult था, पर भारत ने ना केवल यह कठिन काम किया, बल्कि सफलता पूर्वक किया है। वो भी बहुत ही कम धनराशि के साथ... 

मतलब कठिनाई ऐसी जैसे, करेला वो भी नीम चढ़ा...

पार करनी थी कठिन डगर,

साथ ही धनराशि की भी नहीं ख़बर,

फिर भी वैज्ञानिकों के हौसले थे बुलंदियों पर... 

आप यह कह सकते हैं कि उन्होंने mission impossible को possible कर दिखाया... और सच कहें तो यह सिर्फ भारत ही कर सकता है कि इतनी कम धनराशि में सफलता का परचम लहरा दे।

 पर हमारे scientists ने कहा, north pole में जाकर सिर्फ number बढ़ाने से कोई फायदा नहीं, करना ही है तो कीर्तिमान ही स्थापित करना है, साथ ही अधिकाधिक मात्रा में in-situ research भी करनी है।और जैसा उन्होंने कहा था, वैसा ही कर दिखाया, चांद के south pole पर केवल India का तिरंगा लहरा रहा है। 

हमें गर्व है अपने scientists पर, साथ ही Indian होने पर भी... 

नया भारत, एक नई चमक लिए हुए, अपने दहाड़ते हुए बाघ के साथ हर field में सर्वप्रथम स्थान पर पहुंच रहा है। 

आप को पता है, बाघ अपनी कौन-सी विशेषता के कारण, राष्ट्रीय पशु है?

अपनी लावण्‍यता, ताकत, फुर्तीलापन और अपार शक्ति के कारण बाघ को भारत के राष्‍ट्रीय पशु के रूप में गौरवान्वित किया है। और हमारा नया भारत इसी रूप में आगे बढ़ रहा है।

ISRO के सभी वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाईयां, उनकी मेहनत रंग लाई। आप सभी पर हम सब भारतवासियों को गर्व है। आगे भी आप ऐसे ही हमारे देश को गौरवान्वित करते रहें... 

हम कह सकते हैं

ISRO का कमाल, भारत बेमिसाल...

सैनिकों की सशक्ता, वैज्ञानिकों की सफलता... और साथ ही खेल, GDP, etc... हर क्षेत्र में सफलताओं को देख कर, हर क्षेत्र में भारत को मिल रहे मान सम्मान को देखकर, शायद आपको समझ आ रहा होगा कि भारत के अच्छे दिन चल रहे हैं या आप अभी भी कहेंगे कि.... 

और अगर आप को देश की सफलताओं से कोई सरोकार नहीं, तो सोचिएगा कि आपने अपने देश को ऐसा क्या दे दिया है, जिससे देश आपके लिए सोचे?

एक बार देश प्रथम की सोच जाग्रत कीजिएगा, आप को अच्छे दिन दिखने लगेंगे...

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳