Tuesday 13 September 2022

Article: Trains में मिलेगा मुफ्त खाना-पानी

 Trains में मिलेगा मुफ्त खाना-पानी 


आज हम अपने इस article में लेकर आए हैं, एक ऐसी good news कि जिसे पढ़कर आप खुशी में बोल उठेंगे कि Wow ! Great, पहले क्यों नहीं पता था। 

यह हुई गज़ब की बात! 

ऐसी सुविधाएं तो मिलनी ही चाहिए। 

तो यह facility है, Indian railways से जुड़ी हुई। यह बहुत useful article है, इसलिए इसे पूरा अवश्य पढ़िएगा, इसमें हम आपके लिए, दो important बात लेकर आए हैं। साथ ही अपने circle में share भी जरुर कीजिएगा, क्योंकि खुशियों पर सबका अधिकार है।

तो चलिए बताते हैं आपको कौन सी है वो बात।

हमारी Indian rail, जिससे हम सब जुड़े हुए हैं। हों भी क्यों ना, जब यह वो मजबूत सूत्र है, जो हमें हमारे अपनों से जोड़ती है।

हम सभी, वक्त-वक्त पर रेलवे द्वारा अपनी मंजिल पर तो पहुंचते ही हैं। साथ ही रेलवे, अपने यात्रियों के सफर को सफल बनाने के लिए नई नई तकनीकी और नई नई सुविधाएं लाता रहता है। 

लेकिन, तकनीकों और इन सुविधाओं के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी होती है। 

और आज हम आपको जिस सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं, इसके विषय में भी बहुत कम लोग ही जानते हैं, बल्कि हमें भी इस विषय में कुछ दिन पहले ही पता चला है। 

जब हमें पता चला तो हमने सोचा कि हमारे shades of Life की family को भी यह अवगत होना चाहिए।

अगर आप भी भारतीय रेलवे से सफर करते हैं तो आपको बता दें कि भारतीय रेलवे की तरफ से आपको free में खाना, cold drink जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती है। पर आप इन सुविधाओं को कैसे avail कर सकते हैं, हम अभी आपको वही, बताने वाले हैं।

यह सुविधा आपको तब मिलेगी, जब आपकी train देरी से चलेगी। यानी अगर आपकी train तय समय से नहीं आती है तो आपको रेलवे के द्वारा यह सुविधा मिलेगी।

हालांकि, इस सुविधा के बारे में लोगों को पता नहीं होता है यही कारण है कि लोग इस सुविधा का फायदा नहीं ले पाते हैं। 

दरअसल, यह रेलवे यात्रियों का right है कि अगर train late हो जाती है तो यात्रियों को IRCTC के catring policy के तहत नाश्ता के साथ-साथ हल्का भोजन भी दिया जाता है।

रेलवे की तरफ से कुछ premium train चलाई जाती हैं। इस list में राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी और trains शामिल हैं। 

अगर यह trains अपने निर्धारित समय से late हुई, तो यात्रियों को रेलवे की तरफ से मुफ्त खाना दिया जाएगा। इन गाड़ियों के संचालन पर रेलवे विशेष ध्यान देता है। बता दें, इस तरह की सुविधा aeroplane में भी दी जाती है। अगर कोई flight ज्यादा लेट हुई तो यात्रियों के खाने की व्यवस्था कंपनी को करनी पड़ती है।

कब मिलती है यह सुविधा ? :

IRCTC के नियमों के अनुसार अगर premium trains में से कोई train late हो जाती है तो यात्रियों को free meal की सुविधा दी जाती है। हालांकि, यह सुविधा आपको तब दी जाएगी जब आपकी ट्रेन तय समय से 2 घंटे या उससे ज़्यादा लेट होगी।

यानी अगर आपकी train निर्धारित समय से 2 घंटे देरी पर है तो आप IRCTC के catring से free में, time के according, breakfast or meal ले सकते हैं।

बता दें कि यह scheme काफी समय से चली आ रही है लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इन सुविधाओं का आनंद नहीं ले पाते हैं। 

IRCTC द्वारा प्रदान की जाती हैं ये सुविधाएं :

Train, अगर morning tea time पर late है तो, नाश्ते में चाय या कॉफी और दो बिस्किट, breakfast में नाश्ते में चाय या कॉफी और चार ब्रेड स्लाइस (भूरा/सफेद), एक butter chiplet दिया जाता है। Lunch or dinner  में यात्रियों को चावल, दाल और अचार के पैकेट या फिर 7 पूरियां, मिक्स वेज/आलू भाजी, अचार का एक sachet और नमक और काली मिर्च का एक-एक sachet दिया जाता है।


चलिए अब आपको एक और अच्छी बात बता देते हैं और वो भी बहुत useful news है।

आज कल हम लोग Train reservation बहुत ज्या़दा online ही करने लगे हैं। पर इस तरह से अगर हमें तत्काल reservation करना होता है, तो वो बहुत ही tedious job हो जाता है, क्योंकि एक तो उसके लिए time duration बहुत कम रहता है, site hang बहुत करती है और जब तक ticket book करने का time आता है, seat full हो जाती है। 

इस problem को मद्देनजर रखते हुए रेलवे ने IRCTC- ipay app बनाया है।

IRCTC-ipay - यह एक ऐसा app है, जिससे ticket book करते वक्त मदद मिलती है।

रेलवे ने 2019 में IRCTC-ipay features को launch किया था। यह सुविधा IRCTC पर तेजी के साथ ticket book करने के लिए बनी थी। इस नई scheme में, तत्काल और सामान्य, ticket book करने के साथ  cancel करने की सुविधा भी मिलेगी। 

IRCTC ने अपने user interface के साथ IRCTC-ipay features को भी upgrade कर दिया है। इससे ticket booking में कम वक्त लगता है। 

ऐसी ही कुछ और रोचक information को लेकर, फिर मिलते हैं आपसे।

तब तक के लिए, stay tuned with us...