Thursday 3 November 2022

Article: How to Apply Perfume

आज का हमारा यह article, आपको मनमोहक खुशबू की दुनिया में ले जाएगा। और आपको पता है, उस दुनिया की धुरी आप ही होंगे।

तो चलिए बताते हैं कैसे...

हम सभी चाहते हैं कि हम जब कहीं पहुंचे तो, सब लोग हमारे होने के एहसास से ही खुश हो जाएं। इसके लिए, perfume बहुत करगर सिद्ध होगा। 

अब आप बोलेंगे कि perfume कैसे?

तो वो ऐसे की, कि अब पसीने से लथपथ, बदबूदार इंसान से तो कोई भी मिलना नहीं चाहता है।

आज कल हर कोई उनसे ही मिलना चाहता है, जिसके पास से भीनी-भीनी खुशबू आ रही हो, दूसरे शब्दों में कहें तो perfume, आपकी strong persona को enhance करता है। आप में confidence level को boost करता है, पर यह भी नहीं है की, कि perfume से ही पूरा नहा लें।

अब सवाल यह उठता है कि, कितना और कहाँ-कहाँ perfume लगाया जाए, जो आपकी personality को enhance करे और long lasting भी हो।

 तो चलिए आप को perfume लगाने का Step By Step तरीक़ा बताते हैं, जिससे, ख़ुशबू लंबे समय तक टिकी रहे।

How to Apply Perfume 



Office जाना हो या फिर Party, आज के वक़्त में perfume एक ज़रूरी चीज़ बन गई है. इसकी ख़ास वजह ये है कि कोई नहीं चाहता कि शरीर की दुर्गंध की वजह से सामने वाला उसे जज करें।

वहीं, शरीर व कपड़ों से आती सुगंध personality को निखारने का काम भी करती है। इसलिये, ladies हो या gents, perfume अपने पास रखते ही रखते हैं।

लेकिन दोस्तों, जैसे हर काम को करने का एक तरीक़ा होता है, ठीक उसी तरह perfume लगाने का भी एक सही तरीक़ा होता है। अधिकतर लोग सही जानकारी के अभाव में perfume के कई spray और कहीं भी apply कर लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए।

आइये, इस ख़ास article में हम आपको Step By Step, Perfume apply करने का सही तरीका क्या है बता देते हैं। 

Perfume लगाने का सही तरीक़ा जानने से पहले आइये जानें कि perfume लगाने की तैयारी कैसे करें :

 Top Note and Base Note 

अगर आप चाहते हैं कि party या office में आपसे आती ख़ुशबू लोगों को प्रभावित करें या उन्हें भी आपकी perfume अच्छी लगे, तो perfume का चयन करने से पहले उसकी top note & base note को check कर लें। Top note यानी perfume spray  करते ही तुरंत आने वाली ख़ुशबू। वहीं, Base note यानी fragrance का base, जो देर तक बना रहता है. इसे पाने के लिए कलाई के पीछे spray करें और 15-20 मिनट बाद सूंघें।

Daytime and Nightime Perfume: 

ऑफ़िस के लिए day perfume को choose करें और अगर रात का plan है, तो night perfume को choose करें।

 दिन और रात के हिसाब से अपने perfumes को चुनना ज़्यादा सही रहेगा।

After bathing : perfume लगा ने से पहले स्नान ज़रूर करें, क्योंकि चिपचिपे और पसीने वाले शरीर पर perfume की ख़ुशबू सही से समा नहीं पाती है। वहीं,  त्वचा अगर साफ़ हो, तो skin अच्छी तरह perfume को absorb कर लेती है।

Dry your skin properly : नहाने के बाद त्वचा को अच्छी तरह सुखा लें, ताकि perfume अच्छी तरह से लग सके।

इसके बाद ही नीचे बताए गए तरीक़े से शरीर पर perfume लगाएं। नहाने के बाद perfume लगाना अच्छा माना जाता है। नहाने से pores यानी रोम छिद्र खुल जाते हैं, जिससे त्वचा अच्छी तरह perfume को absorb कर लेती है।

Correct way to apply perfume  – 

Spray करने से सबसे पहले perfume की बोतल को शरीर से 3 से 6 इंच दूर रखें। Spray का मुंह यानी nozzle, perfume लगाने वाली जगह की ओर ही होना चाहिए। इस बात का ध्यान दें कि अगर perfume से त्वचा ज़्यादा गीली हो रही है, मतलब बोतल त्वचा से ज़्यादा क़रीब है। 

कमरे में fan की speed ज़्यादा है, तो कम करें या बंद ही कर दें। इससे क्या होता है कि हवा की वजह से perfume आपके मुंह पर या सही जगह से अलग लग जाएगी।

Perfume को Pulse Point पर लगाने के लिए कहा जाता है। Pulse point यानी वो जगह जहां Blood Vessel, skin के एकदम नज़दीक होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि शरीर की इन जगहों पर अतिरिक्त गर्माहट (Heat) रहती है, जिससे perfume अच्छी तरह महकती है।

Where to Spray Perfume 

आप दोनों कान के पीछे, लेकिन थोड़ा नीचे एक-एक spray करें। ऐसा इसलिए जब आप किसी से गले मिलें, तो महक सामने वाले तक सीधे जाए।

एक spray पीछे गर्दन पर बालों के नीचे करें। Line में खडे़ं हों या lift में, पीछे खड़े इंसान को भी आपकी perfume की महक आएगी।

इसके बाद collar bone  पर एक-एक spray करें. ध्यान रहे दोनों side. ये इसलिये, ताकि जब आप किसी से हाथ मिलाएं, तो सामने से सीधे ख़ुशबू व्यक्ति तक पहुंचें।

इसके बाद दोनों कलाई पर लगाएं। आप चाहें, तो हाथों के दोनों जोड़ पर भी एक-एक spray लगा सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें कि शरीर पर perfume लगाने के कुछ देर बाद ही कपड़े पहनें। आप चाहें तो कपड़े पहनने के बाद दो spray कपड़ों पर भी कर सकते हैं।

अगर आपके लंबे बाल हैं, तो एक-एक spray बालों पर नीचे कर सकते हैं।

वहीं, अगर आप public places में जा रहे हैं, तो दो spray और जोड़ सकते हैं, दोनों shoulder पर। अगर आप बालों पर लगा रहे हैं जैसा ऊपर बताया गया है, तो कंधों पर न लगाएं। ये उनके लिए हैं जिनके लंबे बाल नहीं हैं।

अब आप भी ऐसे ही perfume apply करें और इसका क्या effect होगा, यह आपको gathering में जाने से अपने आप पता चल जाएगा। 

Be confident be happy....