Wednesday 6 September 2023

Recipe: Mishti doi

जन्माष्टमी का पावन पर्व, कान्हा जी को खुश करने का पर्व...

कान्हा जी को तो दूध-दही माखन और मीठा ज्यादा पसंद है। तो सोचा उनके के लिए कुछ special प्रसाद बनाया जाए ... 

साथ ही आपसे किया वादा भी पूरा हो जाएगा कि जन्माष्टमी और नवरात्र में आपको एक ऐसी recipe share करें जो कि, व्रत में‌ या भोग प्रसाद में बनाई जा सके। 

आज की recipe थोड़ा lite भी है और digestive भी... 

यह recipe, जो कि बंगाल की authentic cuisine से है, भोग प्रसाद के लिए सबसे ज्यादा appropriate होगी.. 

Mishti doi




Ingredients

Milk(full cream) - 1 litre

Sugar - 250 gm.

Curd - 100 gm.


Method 

  1. दही को muslin cloth में डालकर उसे निचोड़ने रख दें, atleast ½ an hour के लिए।
  2. एक Pan में दूध में बची हुई चीनी मिलाकर, medium flame पर गाढ़ा होने के लिए रख दें।
  3. जब दूध लगभग ⅓ रह जाए तो gas off कर दीजिए। 
  4. दूसरे pan में 1 बड़ा चम्मच sugar को dry frying pan में डालकर slow flame पर पिघला लें।
  5. जब चीनी पिघल जाए और उसका हल्का सा रंग Red brown सा हो जाए, gas off कर दीजिए। 
  6. caramelized sugar में थोड़ा-थोड़ा करके गाढ़ा दूध डालते जाएं और sugar mix करते जाएं।
  7. यह पूरी process, पूरा दूध डालने और caramelized sugar के घुलने तक कीजिए। फिर gas off कर दीजिए।
  8. Hung curd को फेंट कर चिकना कर लीजिए। 
  9. जब दूध luke warm से थोड़ा ज्यादा गर्म रह जाए तब उसे फेंटे हुए दही में थोड़ा-थोड़ा करके mix कीजिए।
  10. जब पूरा दूध मिल जाएगा तो थोड़ा गाढ़ा सा solution बन जाएगा। 
  11. इस solution को मिट्टी के bowl, मटकी या आपको जिस भी बर्तन में जमाना है उसमें पलट दीजिए। 
  12. अब मिष्ठी दोई (मीठा दही) को जमने रख दीजिए। यह normal दही से 1 to 2 hour ज्यादा लेगा। मतलब 4 to 6 hours में जमेगा।
  13. जब यह जम जाए तो इसे refrigerator में रख दीजिए और ठंडा ही serve करें। 

Perfect and Authentic taste आए, इसके लिए कुछ tips and tricks भी note कर लीजिए।

Tips and Tricks 

  • दूध full cream वाला ही लीजिए, तभी जल्दी और perfect मिष्ठी दोई बनेगा। 
  • दूध ⅓ होने तक ही गाढ़ा करें, क्योंकि इससे पतला होने से पनीयल दही जमेगा, ज्यादा गाढ़ा होने से दही नहीं जमेगा।
  • थोड़ी sugar caramelized जरुर कीजिए। क्योंकि caramelized sugar से ही उसका authentic taste आएगा। 
  • दूध गाढ़ा करने में, milk powder भी डाल सकते हैं, इससे भी बहुत अच्छा result आता है।
  • Sugar, caramelized करते हुए ध्यान रखिएगा कि वो slow flame पर ही करें। क्योंकि high flame पर sugar caramelized नहीं होती है बल्कि जल जाती है।
  • जली हुई sugar से पूरे दही का taste bitter हो जाएगा। 
  • गर्म दूध को caramelized sugar में डालते समय सावधानी से डालें। दूध थोड़ा थोड़ा करके डालें, उस समय दूध उफन कर बाहर भी आ सकता है। 
  • Caramelized sugar अपने आप में भी काफी गर्म होती है, इसलिए उसे पूरी care के साथ handle कीजिए। 
  • इस दही में, कोई भी ऐसेंस या इलायची पाउडर और मेवे इत्यादि कुछ नहीं डाला जाता है। 
  • इसका authentic taste, केवल गाढ़े दूध और caramelized sugar का होता है। 
  • मिट्टी का bowl या मटकी में जमाने से मिट्टी का सौंधापन taste को add-on कर देता है। साथ ही ज्यादा perfect दही जमता है। अगर आप के पास मिट्टी का बर्तन हो तो उसी में बनाए, वर्ना जो जिस भी बर्तन में आप जमाना चाहें।
  • दही को जमाने के लिए गर्म और ऐसी जगह होनी चाहिए, जो कि दही जमने तक हिले-डुले नहीं। गर्म और शांत जगह होने से दही perfect बनता है, साथ ही जल्दी जमता है।
  • दही hung curd ही कर के ही use कीजिए। साथ ही फेंट कर, थोड़ा थोड़ा करके उसमें दूध डालकर अच्छे से mix करें, जिससे uniform texture रहे और perfect दही जमे। 
  • आप sugar अपने taste के according बढ़ा या घटा सकते हैं।
  • Hung curd, गाढ़ा दूध और caramelized sugar इन सबके perfect combination से ही perfect मिष्ठी दोई बनेगा।

तो बस इन सब tips and tricks का ध्यान रखिए और कान्हा जी का मन मोह लीजिए, साथ ही घर में भी सबको प्रसन्न कर दीजिए।

हाथी घोड़ा पालकी कृष्ण कन्हैया लाल की...🙏🏻🙏🏻 

और भी बहुत सारी व्रत व प्रसाद में बनाई जाने वाली recipies को देखने के लिए click करें 👇🏻 

Recipe - Fast