Thursday 30 April 2020

Recipe : Butter Scotch Ice-Cream

यह मेरे Quarantine segment की 31 st Recipe है।

Vanilla ice cream तो आपने सीख ली।

चलिए अब कुछ और tasty flavour भी सीख लेते हैं।

Vanilla ice cream के बाद बहुत लोगों को Butter scotch flavour पसंद आता है।

But problem यह है कि बनाते कैसे हैं इसे?

नहीं जी, कोई problem नहीं है, क्योंकि आप जुड़े हैं - shades of life से।
तो आज आपको इसे ही सिखाते हैं।

बहुत ही आसानी से आप इसे घर पर बना लेंगे और फिर सबसे शान से कहिएगा, butter scotch Ice-Cream तो हम घर में ही बना लेते हैं।


Butter Scotch Ice-Cream 



Ingredient 

For Ice-Cream

Full cream Milk - 1 lt.
Sugar - ½ cup
Butter scotch custard powder 3 tbsp
Thick Malai - 1½ cup

For Caramel Crunch 

Sugar - 3 tbsp
Walnuts - 8 to 10

Method

For Caramel Crunch 


  • 1 wok में sugar डालकर melt होने दीजिए।
  • Sugar पूरी melt होते ही उसमें walnut डालकर चलाते जाएं।
  • Caramel के light colour आते ही gas off कर दीजिए।
  • और थोड़ी देर और चलाते रहिए, जिससे caramel का proper colour आ जाए।
  • Plate को उल्टा कर के grease कर लीजिए, उसमें caramel sugar and walnut solution spread कर दीजिए। और 5 to 10 minutes के लिए छोड़ दें।
  • ठंडा हो जाने पर वो heard हो‌ जाएगा
  • इसे plate से un moulded कर लीजिए।
  • फिर उन्हें crush कर के छोटा-छोटा कर लीजिए।(बहुत छोटा मत कीजियेगा)
For Ice-Cream

  • दूध में  चीनी डालकर high flame पर रख दीजिए।
  • 2 boil आ जाने पर, slow flame पर दूध ¾ हो जाने तक बीच-बीच में चलाते हुए गाढ़ा कीजिए।
  • एक Bowl में Custard powder, Normal Temperature वाले दूध में मिलाकर solution बना लीजिए।
  • दूध में इस solution को मिलाते हुए जल्दी जल्दी चलाते जाएं, जिससे lumps ना पड़े
  • पूरा solution डाल देने के बाद चलाते हुए 1 boil, high flame पर कर लीजिए।
  • अब दूध को ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  • Malai को Whip कर लीजिए।
  • जब दूध ठंडा हो जाए, उसमें whipped  मलाई  डालकर mix  कर लीजिए।
  • अब इसे किसी airtight container में डालकर freezer में 6 to 8 hours के लिए डाल दीजिए।
  • जब icecream थोड़ी जम जाए,  तब उसे freezer से ‌निकाल spoon से wipe कर लें।(याद रखियेगा, ice-cream melt होनी चाहिए, but पूरी liquid नहीं होनी चाहिए)
  • इस whip ice-cream में caramelized walnut के pieces डालकर ice-cream पुनः freezer में डाल दीजिए।
  • 3 to 5 hours में आइसक्रीम, ready  हो जाएगी।
  • Serve करने से ½ hour पहले ice-cream, freezer से निकाल कर fridge रख दीजिए। 

Note 


  1. अगर आप के पास butter scotch custard powder नहीं है, तो आप vanilla flavour का custard पाउडर भी ले सकते हैं, या cornflour भी use  कर सकते हैं। 
  2. Butter scotch का flavour, caramel crunch add करने से आता है।
  3. Ice -cream के milk  solution में cream  मिलकर बहुत ज्यादा whip नहीं करना होता है, वरना दूध और cream, separate हो जायेंगे। 

Wednesday 29 April 2020

Recipe: Vanilla Ice-Cream

Here's the 30th recipe of the Quarantine segment.
The summers are approaching, and so are our cravings for Ice-creams. Yesterday I'd posted the Recipe of Mewa Malai Kulfi.
So, starting up with the ice-creams let's tell you the recipe to make the most loved recipe, which is compatible with varied flavours. It's none other than Vanilla Ice-Cream.
I'm starting with this sweet milky treat, as it could be used in various other recipes like Chocobar Ice-cream, posted earlier. Also it enhances taste of many recipes such as Cold Coffee with Ice-Cream, posted earlier.
It can also be customised per person in different ways - with chocolate sauce and choco-chips, with sugar balls, with honey, with dry fruits, with chocolate bars, with fruits, with Ice-creams of different flavours, etc.
So beat the heat with homemade Vanilla Ice-Cream.

Vanilla Ice-Cream



Ingredients:
  1. Amul full cream milk - 1 cup
  2. Amul fresh cream - 1 cup
  3. Sugar - ½ cup
  4. Vanilla essence - ¼ tsp 


Method:
  1. Mix milk and sugar in a wok and keep it on the flame for boiling. When the mix gets boiled turn the flame to sim and allow the milk to thicken.
  2. Once the mix is thickened, let it cool down.
  3. Afterwards, pour the mix into a mixer’s jar with fresh cream: and mix it well.
  4. After mixing, pour it into a thin-sheeted air-tight aluminum or steel container. Tie it tightly in a polythene bag and keep it in the freezer for 3 hours.
  5. After 3 hours take it out and mix it again in a mixer grinder, till it becomes soft but not liquidized.
  6. Now, keep it in ice cream moulds and keep it in the freezer, again, for 1 hour.

Tuesday 28 April 2020

Recipe : Mewa Malai Kulfi



ये मेरी Quarantine Segment की 29th recipe है।

गर्मी सताए, आइसक्रीम और कुल्फी की याद आए, घर में रहा ना जाए, बाहर जा ना पाए

करें तो क्या करें

कुछ नहीं, बस अपने all time favourite shades of life को click करें।

क्योंकि हम लेकर आते हैं, आप की सारी समस्याओं का समाधान।

तो चलिए, अब से कुछ Recipe ठंडी ठंडी भी हो जाए।

तो सबसे पहले मेवा मलाई कुल्फी से श्री गणेश करते हैं। क्योंकि इसके सारे ingredients आप के पास घर में होंगे और इसे बनाना बहुत आसान भी है।

आप सारी Recipe अच्छे से follow कीजिए और अपनी ठंडी ठंडी कुल्फी से सबके गले में तरावट ला दीजिए, और अपने Fans को Cooler and A.C. बना दीजिए।


 Mewa Malai Kulfi


Ingredient 

Full cream milk - 1 lt.
Sugar - 3/4 cup
Cashew nuts- 8 to 10
Almond - 6 to 8
Green cardamom - 4 to 6
Thick malai - 1 Cup

Method


  1. Dry fruits को chop कर लें।
  2. Green cardamom को महीन पीसकर पाउडर बना लें।
  3. इलायची पाउडर को छोड़कर, दूध में Sugar , मलाई व मेवा डालकर high flame पर उबलने रख दीजिए।
  4. दो उबाल आने पर slow flame पर बीच-बीच में चलाते हुए, गाढ़ा होने तक boil करें।
  5. अब gas off कर दें, और उसमें इलायची पाउडर mix कर दीजिए।
  6. ठंडा होने पर इसे kulfi mould में डाल दीजिए।
  7. अब इसे freezer में डाल दीजिए।
  8. Approx 5 to 6 hours में कुल्फी जम जाएगी।
  9. Serve करने से पहले 1/2 hours कुल्फी fridge में रख दीजिए।
  10. मस्त, मलाई मेवा कुल्फी ready है।


Note


  • आप Cardamom के अलावा , different flavour के लिए rose water, keora water भी use कर सकते हैं।
  • दूध गाढ़ा होने से पीला सा हो जाता है
  • कुल्फी में मिठास आप अपने अनुसार रख सकते हैं, लेकिन याद रखियेगा, बहुत कम मिठास होने से कुल्फी फीकी लगेगी और  अधिक हो जाने से कुल्फी properly  नहीं जमेगी। 
  • कुल्फी बनाते समय, Mould का  base, freezer पर directly attached होना चाहिए।
  • इससे, कुल्फी जल्दी जमती है, और उसके crystalline होने की chances कम होते हैं।
  • अगर आप की कुल्फी overnight freezer में रखी हो तो, serve करने के 1 घंटे पहले fridge में रख दें।

Monday 27 April 2020

Lockdown Special 3

Lockdown Special 3

आज कल lockdown के दिन चल रहे हैं, जो कि बहुत ही कठिन दिन हैं। कभी लगता है कि यह कभी खत्म भी होंगे?

पर ऐसा कोई समय नहीं, जो ठहर जाए, चाहे अच्छे दिन हों या बुरे दिन, गुज़र सभी जातें हैं, तो यह भी गुजर जाएगा।

अब यह हम पर निर्भर करता है, कि हम इन्हें कैसे गुजारते हैं, दुःखी हो कर, कमियाँ निकाल कर, परेशान होकर, दोषारोपण करते हुए, या इसके विपरीत, अपने परिवार के साथ अनमोल पलों की तरह, यह सोचते हुए कि कितना कुछ अच्छा हो रहा है, यह कोशिश करते हुए कि इन सीमित साधनों में भी कैसे भरपूर किया जा सकता है, कैसे इन पलों को ज़िन्दगी के सबसे हसीन पल बनाया जा सकता है। क्योंकि याद रखिए,परिवार  के साथ इतने साथ भरे दिन फिर नहीं लौटेंगे।

यही एक छोटी सी कोशिश की है, हमने कि सीमित साधनों के बावजूद, कैसे हम अपने परिवार के सब लोगों को स्वाद से जोड़े रख सकें।

वो सब घर में बनाएं, जिनके लिए उनका बाहर का खाना खाने का मन करता है।

और इस छोटे से प्रयास को आप सबके साथ ने सफल बना दिया है।

आप सबका मेरी recipes  को देखना, उन्हें बनाना और फिर आप का सराहना, मुझे प्रेरणा के उस मुकाम पर ले जाता है, जिसमें आप का अथाह प्रेम है।

जो मुझमें अत्याधिक उर्जा का संचार कर देता है, निरंतर लिखते रहने के लिए।

आप सभी का उन सबके लिए ह्रदय से अनेकानेक आभार 🙏

कुछ कहानियां भी साथ में डालीं, उन्हें भी आपके द्वारा बहुत पसंद किया गया, उसके लिए भी अनेकानेक धन्यवाद 🙏

आप के लिए, अब तक 
Quarantine Recipies
Lockdown special
Lockdown special 2.0
डाला था

उसके बाद, इन दिनों ऐसी Recipe डाली थी, जिन्हें कोई जल्दी घर पर नहीं बनाता है, पर हमने डाली, और उससे भी बड़ी बात कि आप सब ने उन्हें बहुत मन से बनाई भी और खूब सारी सराहना भी पायी।



  1. समोसा
  2. Eggless Pancake
  3. Gol Gappe
  4. Instant Jalebi
  5. Eggless Cake in minutes
  6. Instant bread with out Yeast and Egg
  7. Aloo ki Tikki
  8. Creamy Curd (Yogurt) and Mithi Chutney
  9. Basket Chaat
  10. Instant Kesari Rasgulle


गर्मियां आ रही हैं, तो अब कुछ आइसक्रीम और drinks share करेंगे। तो आप ऐसे ही जुड़े रहिएगा।

Sunday 26 April 2020

Recipe : Instant Kesari Rasgulle

ये मेरी Quarantine Segment की 28th recipe है।

आपको इतनी सारी chaat की recipes बताई हैं, तो चलिये अब कुछ मीठा भी हो जाए। मैं आपको एक ऐसा मीठा बताने जा रही हूँ जो घर में बनाना impossible लगता है। उसको अब आप मिनटों में बना सकते हैं।

आज आपको Bengal की delicacy, Instant Kesari Rasgulle बता रहे हैं, इसका नाम भर सुन कर कितनों के मुँह में पानी आ जाता है। वो अब आप कभी भी बना सकते हैं। तो इसे आज ही try कीजिये, और एक और impossible recipe अपनी मुट्ठी में कर लीजिये।                 


Instant Kesari Rasgulle





Ingredients

Milk -1 ½ litter
Lemon -1 
Or
Vinegar -1 tbsp
Sugar -1 ½ cup
Green Cardamom -1 teaspoon
Saffron String - 4 to 6
All purpose flour -1 tsp

Method

  1. नीबू का रस निकाल लीजिये, उसमें रस के amount के equal ही पानी मिला दीजिये। अगर आप vinegar use कर रहे हैं, तो उसमें 1 tbsp पानी मिला लीजिये। 
  2. दूध में केसर डालकर boil होने के लिए high flame पर रख दीजिये। 
  3. जब दूध boil हो जाये तब flame बंद कर दीजिये। 
  4. फिर दूध को gas से हटा लीजिये। 
  5. दूध को चलाते हुए, उसमें lemon वाला mixture या फिर vinegar वाला mixture धीमे-धीमे डालते जाइए, जब तक की दूध पूरी तरह से फट न जाये। 
  6. एक छन्नी में muslin cloth लगाये। इसमें फटे हुए दूध को छान लीजिये। 
  7. छेने को दो-तीन बार ठंडे पानी से धो लीजिये। फिर कपड़े को अच्छे से दबा कर छेने का पानी अच्छे से निचोड़ लीजिये। 
  8. छेने को muslin cloth से निकाल कर एक थाली में डाल दीजिये। 
  9. अब छेने को हथेली से तब तक rub करें,  जब तक की वो चिकना और soft न हो जाए। 
  10. रसगुल्ले के छेना का ready होने की पहचान यह है की आप के हाथ में चिकनाहट आ जाएगी। 
  11. Ready छेने में 1 teaspoon मैदा को मिला कर rub करते हुए अच्छे से mix कर लीजिये। 
  12. cooker में 1 ½ cup sugar और 4 cup पानी डाल कर high flame पर उबलने के लिए चढ़ा दीजिये। अब उसमें पीसी इलायची डाल दीजिये। 
  13. जब चाशनी उबलने लगे तब उसमें छेने की गोलियाँ डाल दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये।
  14. High flame पर एक whistle आ जाने पर slow flame पर 7 से 8 मिनट तक पका लीजिये।
  15. Cooker को ठंडे पानी में डाल दीजिये जिससे pressure जल्दी release हो जाए। अब इसे गरम-गरम या ठंडा-ठंडा serve कीजिये।

Note -
  • Soft रसगुल्ला बनाने के लिए छेना soft होना जरुरी है, ध्यान रखियेगा Gas off करके दूध फाड़ने से छेना मुलायम बनता है
  • आप जितना अच्छे से rub करेंगे, छेना उतना ही soft हो जायेगा।छेने की गोलियाँ, एकदम चिकनी होनी चाहिए, अगर उसमें दरार होगी, तो उबलते समय फूट जाएगी
  • गोलियाँ चाशनी उबलने पर ही डालें, वरना वो फूलेगी नहीं और ठोस हो जाएगी 
  • आप जब तक गोलियाँ डाल रहे हैं, चाशनी उबलते रहना चाहिएआप चाशनी में भी केसर डाल सकते हैं 
  • आप खुले बर्तन में भी रसगुल्ले बना सकते हैं, पर cooker में अच्छा pressure develop होने से रसगुल्ले जल्दी और अच्छे बन जाते हैं

Saturday 25 April 2020

Recipe : Basket Chaat

यह मेरे Quarantine segment की 27th recipe है। इसमें कोई भी green veggies नहीं पड़ेंगीं। 

आज आपको ऐसी चाट बताने जा रहे हैं, जो बहुत special चाट है, और सब जगह मिलती भी नहीं है, पर स्वाद ऐसा,की जिसने भी एक बार खा लिया, वो भूल नहीं सकता है।

अब आप इतने expert हो गए हैं कि special chat भी बना सकते हैं, तो चलिए आज आपको Lucknow की Special Basket Chat की Recipe बता देते हैं

यह इतनी stuffed होती है, कि एक basket से ही आपका पेट भर जाएगा।

तो इस special chat को try कीजिए और master chef बन जाइए।


Basket Chaat


Ingredients (serving for 2 baskets):
For Basket-
  • Potato - 250 gm.
  • Ghee - for frying 
  • Salt - 1tsp.
  • Cornflour - 2tsp.
For filling-
For decoration-
  • Pomegranate - 2tsp.
  • Boondi - 2tsp.
  • Coriander - 1tsp.
  • Bhujia - 4tsp.

Method:
  1. आलू को grate कर लीजिए।
  2. Chilled water में salt डाल दें।
  3. इसमें grated potato 30 minutes के लिए डाल दीजिए।
  4. अब आलू को 3 to 4 times धोकर अच्छे से निचोड़कर कर सूखा लीजिए।
  5. फिर इसमें cornflour and salt add कर लीजिए।
  6. एक deep wok लीजिए। उसमें wok की गहराई के ½ से अधिक ghee डालकर गर्म कर लीजिए।
  7. एक metal की बड़ी seive में, जितना पतला हो सके,  grated potato basket shape में, फैला दें
  8. अब पहली seive से छोटी metal seive लें और उससे grated potato को दबाकर गर्म घी में डाल दीजिए।
  9. थोड़ी देर slow flame पर तलें, फिर high flame पर crispy होने तक तल लें।
  10. जब basket थोड़ी ठंडी हो जाए, तो उसे हल्के हाथों से tap करके निकाल लीजिए।
  11. ऐसे ही आपको जितनी भी basket बनानी है, सब तल कर रख लीजिए।
  12. जब basket पूरी ठंडी हो जाए, तो उसमें आलू की टिक्की, दही बड़ा, छोले, तले आलू, पापड़ी सब 1-1 रखते जाएं।
  13. अब इसमें दही, चटनी, काला नमक, लाल मिर्च, भूना जीरा, चाट मसाला, अनार, धनिया पत्ती, भुजिया डालकर serve करें।
Note:
Decoration के सारे ingredients o
हैं।

आप को crispy आलू की टिक्की और creamy curd (yogurt) and mithi chutney की Recipe, blog में मिल जाएगी।
अगर आपको, extra soft दही बड़ा और crispy पापड़ी की Recipe भी चाहिए हो, तो बताइएगा।

Friday 24 April 2020

Recipe : Creamy Curd (Yogurt) and Mithi Chutney

यह मेरे Quarantine segment की 26th Recipe है, इसमें भी कोई Green Veggies नहीं Use की गयी है। यह  ऐसे Supporting Element हैं,  जिसके बिना चाट, चाट नहीं।

आजकल आपको चाट से जुडी चीजें बता रहे हैं, तो चाट कोई सी भी हो, इन Supporting Element  के बिना बेकार है 

चाहे, दही चटनी वाले गोल गप्पे हों, आलू टिक्की हो, दही बड़े हों या मटर पापड़ी चाट हो. पर सारे बेकार लगते हैं, यदि उसमें खट्टा और पनियल दही डाला हो और बेस्वाद चटनी डाली गयी हो

हमारे कुछ Viewers  की Demand  है, कि Restaurant में जैसी चाट मिलती है, उसके जैसी दही और चटनी  की Recipe  भी बता दें



आप का कहा, तो हमने हमेशा पूरा किया है

Restaurant  जैसा दही और चटनी बहुत ही आसानी से बन जाती है

आप इस Method  को Follow  कीजिये, और वही स्वाद ले आएं, अपनी चाट में, जो आपको अब तक Impossible लगता था


Creamy  Curd ( Yogurt)




Ingredient

Fresh curd - 2 cup
Fresh  cream or  thick  malai - 1/2 cup
Sugar -1 tbsp.
Black salt - 1/2 tsp.
Milk - 1 Cup

Method


  1. Fresh and  thick curd में सारे ingredients अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. Creamy curd (Yogurt )ready है।
  3. आप taste कीजिए, कुछ आप के taste से differ हो तो, आप  उसे अपने taste के according balance कर लीजिए।


Note


  • Curd Fresh and Thick ही लीजिए।
  • अगर Curd Sour है, तो उसे Creamy and Perfect बनाने के लिए ज्यादा Cream चाहिए होगी।
  • अगर Curd ज्यादा पतला है तो आप उससे Excess Water हटा दीजिए।

Mithi Chutney



Ingredient

Amchur powder - 1 tbsp.
Jaggery  - medium in size
Or Sugar - 2 tbsp.
Black Salt - 1/2 tsp.
Crossley Black pepper - 1/2 tsp.
Cumin 1/2 tsp.
Salt - 1/4 tsp.
Red chili powder -1/2 tsp.
Water - 1 glass

Method -


  1. Pan में  सारे Ingredients व पानी मिलाकर  High Flame पर चढ़ाएं।
  2. एक उबाल आ जाने पर Slow Flame कर दें।
  3. Slow Flame पर  थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुए Proper Consistency आने तक पकाएं।
  4. Easily बनने वाली, Tasty मीठी चटनी Ready है।
  5. इसे आप Dry, Clean and Airtight Container में रखकर Fridge में रख  दीजिये।
  6. यह चटनी 15 days से One  Month तक चल जाती है। 

Note


  • आप अपने Taste के According Ingredients की Quantity Change कर सकते हैं।
  • याद रखियेगा, चटनी की Consistency ठंडे होने पर और बढ़ जाएगी।
  • Proper Consistency होना बहुत जरूरी है, पनियल होने से वो इधर-उधर  बह जाती है तो Proper Taste नहीं आएगा, और ज्यादा Thick होने से वो एक जगह ही रहेगी, अच्छे से पूरे में Mix नहीं होगी,  तो आप की बनाई हुई चाट Tasty नहीं  लगेगी।
  • अगर आप को सोंठ का Taste पसंद है तो आप उसे भी चटनी में Add कर सकते हैं।

Thursday 23 April 2020

Recipe: Aloo ki Tikki

यह मेरे Quarantine segment की 25th recipe है। इसमें कोई भी green veggies नहीं पड़ेंगीं। 

जब चाट की बात चलती है, तो सबके मुँह में पानी आने लगता है।

नहीं, आप बेफिक्र रहें, हम आपको तरसने नहीं देंगे। तो आईए, आप को चाट में हरदिल अज़ीज़ टिक्की की Recipe भी बता देते हैं।

आप कहेंगे कि टिक्की में क्या रखा है, हम भी बना लेते हैं, वो अलग बात है कि वो उतनी crispy नहीं बनती है, जैसी चाट वालों की बनती है।

तो आप सारे note follow करके आलू की टिक्की बनाइयेगा, फिर हर कोई कहेगा, आप की टिक्की का जवाब नहीं। हर चाट भंडार को टक्कर देगी।

तो बनाईए, crispy, tasty आलू की टिक्की और चम्मचे को तवे पर ज़ोर से  टनाटन बजाकर बोलिए,  आ जाओ सब, आ गया है टनाटन चाट भंडार, आज सब मन‌ भर कर खाओ, और हमारे गुण गाओ।

तो जुड़े रहिए हमारे साथ और सबसे अपने गुणगान कराएं और lockdown को भी स्वाद से भरपूर बनाएं।

आज आपको टिक्की की Recipe बता रहे हैं।

अगर आपको restaurant जैसे creamy दही और मस्त मीठी चटनी की easy recipe के भी secrets जानने हैं तो कल जरुर से blog देखिएगा, क्योंकि कल हम आपको वही बताने वाले हैं।


Aloo ki Tikki



Ingredients:


  • Boiled chipsona Potato - 1/2 kg.
  • Clarified butter(Ghee) - for shallow frying


Method:
  1. आप boiled Potato को छिलके सहित fridge में रखकर ठंडा कर लीजिए।
  2. जब वो ठंडे हो जाए, उन्हें छीलकर, कद्दूकस करके, अच्छे से mash कर लें।
  3. Mashed potato से गोलियां बना कर उन्हें चपटा करके टिक्कियों का shape बना लीजिए।
  4. Frying pan को घी से grease कर लीजिए।
  5. इसमें सारी टिक्कियों को दोनों तरफ से हल्का-हल्का shallow fry कर के रख लें।
  6. जब आपको serve करना हो, तब slow flame पर ज्यादा से घी से टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक shallow fry कर लीजिए।
  Crispy and tasty टिक्की तैयार है। इसमें नमक, लाल मिर्च, भूना जीरा, creamy दही, खट्टी चटनी और मीठी चटनी और महीन सेव डालकर enjoy कीजिए।

Note:
  • आलू की टिक्की बनाने के लिए, चिप्सोना आलू (आलू की एक किस्म) ही सबसे अच्छे होते हैं। 
  • क्योंकि इन आलुओं में नमी कम होती है, अतः कम घी को use करके भी आप, crispy टिक्की बना सकते हैं।
  • चिप्सोना आलू ना मिलें तो जो भी आलू मिलें, आप उनसे आलू की टिक्की बना सकते हैं।
  •  आप यह मत सोचिएगा, कि हम टिक्की में salt mix, करना भूल गए हैं, ऐसा बिल्कुल नहीं है।
  • टिक्की crispy बनानी है, तो आलू में salt mix नहीं किया जाता है। Salt mix होने से वो पानी छोड़ता है, तो घी ज्यादा लगता है, देर भी लगती है, फिर भी टिक्की crispy नहीं बनती है।
  • आलू ठंडा करके mash करने से, उसका पानी सूख जाता है। ऐसा करने से टिक्की बनते समय छिटकती नहीं है। जिससे जलने का डर नहीं रहता है, और टिक्की सेंकना आसान होता है।
  • आलू कद्दूकस करके, mash करने से, आलू ज्यादा fine mash होते हैं। 
  • आलू जितना fine mash होगा, टिक्की उतनी uniformly, crispy होगी
  • टिक्की को पहले half shallow fry कर के ठंडा कर के रख लेने से Serving time में जब टिक्की  सेंकते हैं, तब टिक्की जल्दी crispy हो जाती है।
  • आप को टिक्की जल्दी crispy बनानी है, तो आप अरारोट या चावल का आटा mix कर सकते हैं। पर ध्यान रखिएगा, इससे घी ज्यादा लगता है।

Wednesday 22 April 2020

Poem: विनती धरा से

विनती धरा से


जो ना सोचा था कभी,
वो अचानक हो गया;
थम गया जहां यह सारा,
क्या से क्या यह हो गया।

ठहरी हुई है जिन्दगी,
ठहरा सा अस्तित्व हो रहा;
रुक गया है: वो ही सब कुछ,
जिस पर गुमान था सबको रहा।

खुद को ईश्वर समझकर,
प्रकृति को रौंदता गया;
कहीं मीनारें, कहीं दीवारें
खड़ी, वो करता गया।

नित नई खोज करके,
ढूंढ डालें अस्त्र शस्त्र;
पर कोरोना के आगे,
हो रहे हैं सब व्यर्थ।

पर धरा पर अभी भी,
बहुत कुछ बदला नहीं;
चल रहा है पहले सा,
हारा वो कभी नहीं।

बल्कि वो कठिनता में,
अब और भी प्रबल हुआ;
मलिन हो चुका था जो कभी,
वो, पावन और निर्मल हुआ।

हे धरा, हे माँ सुन लो विनती,
अब सारे कष्ट हरो ना;
दुःख से आकुल हो रहे सब,
जहां से अब नष्ट हो कोरोना।

🌏 Happy 50th Earth Day🌍

Recipe : Instant bread with out Yeast and Egg

यह मेरे Quarantine segment की 24th recipe है। इसमें कोई भी green veggies नहीं पड़ेंगीं। 

जैसा कि आप सब से वादा किया था, वो सब बनाना बताएंगे, जिसके कारण आप बाहर जाते हैं।

तो आज आपको ऐसी Recipe बताने जा रहे हैं, जो घर में बनाने के लिए, हम कभी नहीं सोचते हैं। जी हाँ , बिल्कुल सही, हम bread  🍞 की बात कर रहे हैं।

हम आपको बहुत easily prepare होने instant bread बताने जा रहे हैं। इसमें आपको ना Yeast चाहिए, ना egg. 

इसमें आप hygiene and taste दोनों mention कर सकते हैं।

तो आज इसे ही try कीजिए, और अपनी family को वो सब खिलाएं, जिसे वो बहुत दिनों से खाना चाहते थे।

Instant bread with out Yeast and Egg



Ingredients:
All purpose flour- 3 cup
Milk - 1 Cup
Lemon - 1
Baking powder - 1, 1/2tsp
Salt - 1/4 tsp.
Condensed milk -2 tsp.
Or sugar + milk powder - 1tsp + 1tbsp
Clarified butter ( Ghee) -  1 tbsp.
Mix herbs, garlic, etc. - optional

Method:
  1. Luke warm दूध में नींबू निचोड़ कर 10 minutes के लिए छोड़ दें।
  2. मैदे में baking powder डालकर 2 बार छान लें।
  3. उसमें, salt mix कर दीजिए।
  4. 10 minutes में दूध, फटे हुए दूध जैसा दिखने लगेगा।
  5. इस दूध में, घी, condensed milk डाल दें।
  6. अब इसमें थोड़ा थोड़ा करके मैदा mix cross and fold method से मिलाते जाएं। गीले आटे जैसा texture बनता है।
  7. Baking mould को घी से grease व मैदे से dust कर लीजिए।
  8. अब bread mix को mould में डाल दें।
  9. ऊपर से घी लगाकर level कर लीजिए और उस पर herbs sprinkle कर दीजिए।
  10. फिर उसे preheat Microwave oven में 4 minutes के लिए microwave  कर लीजिए।
  11. Knife test - bread में knife डालकर निकालने पर अगर वो clean निकलता है तो, bread बन गई है।
Now bread is ready, for any preparation of yours.

Note:
  • Milk solution में, मैदा mix, cross and fold method से ही mix कीजिए, वरना bread soft नहीं बनेगी।
  • याद रखियेगा, Bread बनाने का dough, गीले आटे जैसा sticky sticky बनेगा।
  • अगर आप diet consious हैं, तो combination ratio में मैदा व आटा mix कर सकते हैं।
  • अगर आप के पास condensed milk  नहीं है, तो आप milk powder+ sugar combination को भी try कर सकते हैं।
  • वैसे इनमे से दोनों ना हो, तो आप avoid भी कर सकते हैं, क्योंकि यह necessary elements नहीं है, केवल taste enhancers है।
  • आप flavour के लिए herbs, sesame seeds, garlic  etc. डाल सकते हैं।
  • आप को sweet flavour चाहिए तो salt मत add कीजिए, बल्कि उसकी जगह sweet ingredients mix कीजिए, means आप sugar, milk powder, condensed milk, dry fruits, cherry etc add कर लीजिए।

Short story : एकता, बुद्धि और संयम

एकता, बुद्धि और संयम

जैसे ही lockdown की बात पता चली, सारे बिहारी मजदूर परेशान, गांव से आए थे, कुछ कमा लेंगे, यहाँ तो खाने के भी लाले पड़ गए।

सभी को अपने......

बस फिर क्या था, चल दिए सब, बिना इस बात की परवाह किए किे मंजिल बहुत दूर है, और पास कुछ नहीं।



थोड़ी दूर जाने पर पता चला कि बड़ी गलती हो गई है, क्योंकि मीनारें और दुकानें तो बहुत पड़ रही थी, नहीं कुछ दिख रहा था, तो इंसान।

बस सब तरफ वो ही वो थे।

उसमें भी सबकी चलने की गति अलग-अलग होने से वो छोटे छोटे समूह में रह गये थे।

अब धीरे धीरे शरीर की ताकत और हिम्मत दोनों जवाब दे रहे थे।

एक छोटे समूह में ममता काकी भी थीं, बेहद सुलझी हुई और नाम के अनुरूप ममतामई।

उन्होंने अपने थके-हारे समूह से कहा, बिना योजना के आगे बढ़ना असम्भव है, हमें कुछ योजना बनानी होगी, और संयम रखना होगा, तो सब कुशल मंगल गांव पहुंचेंगे।

सब एक स्वर में बोले, क्या करना होगा।

वो बोली, एकता कायम करनी होगी, काम बांटना होगा, बुद्धि चलानी होगी। साधन सीमित हैं तो संयत रहना होगा।

सबसे पहले, सब अपनी धोती, गमछा जो कुछ है, निकाल कर, सारे आदमी लोग टैंट बनाएं,  और औरतें जो कुछ है, उसे खाना के लिए निकल लो।

थोड़ी थोड़ी दूरी पर सोने और खाने की व्यवस्था हो गई।

अगले दिन वो बोली, सब थोड़ा इधर उधर देखकर आओ, जो भी फल-सब्जी, गाय बकरी दिखे, ले आओ। फिर सब साथ आगे चलेंगे।

कुछ देर में सब फिर मिले, कोई खाली हाथ ना था, कुछ गाय और बकरी भी साथ हो लीं।

गाय व बकरी का दूध व कंडा था, फल और सब्जियाँ अब हर समय साथ थी, तो खाने की ऐसी व्यवस्था हो गई, कि कोई भूखा नहीं रह रहा था।

बस धीरे धीरे रुकते चलते सब सकुशल गांव पहुंच गए। ना वो भूखे थे, ना बेहद थके हुए।

सब एक ही बात कह रहे थे, सकुशल गांव, सिर्फ ममता काकी के साथ के कारण संभव हुआ है, पर वो बोलीं, सब एकता, बुद्धि और संयम से हुआ है।

यह सब साथ हो, तो कोई जंग बड़ी नहीं है।

Tuesday 21 April 2020

Recipe: Eggless Cake in minutes 🍰

यह मेरे Quarantine segment की 23rd recipe है।

आज कल सबकी birthday निकलती जा रही है, पर lockdown के कारण आप cake order नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में आपको variety के cakes की requirements हो रही होगी। 

आप order नहीं कर सकते हैं तो क्या, हम से जुड़े हैं तो, आपकी यह requirement भी पूरी होगी।

आप को biscuit cake बता चुके हैं, जो कि cake without bake था।

आज आपको, घर में मिलने वाले easily available ingredients से 5 minutes में बनने वाले eggless cake की recipe बता रहे हैं।

तो आज ही bakery जैसा  soft and tasty cake बनाएं।

लोग बनते होंगे Master chef, आप Master Baker बन जाएं।

Eggless Cake in minutes 🍰


Ingredients:
All purpose flour - 1 Cup
Malai - ¾ Cup
Baking powder - 1 tsp . 
Sugar - ¾ Cup
Vanilla essence - 4 drop.
Non dairy whipped cream - 1cup
Gems, Sugar balls, choco-stick, choco-chips, Grated chocolate, etc - for decoration(which you have)

Method:

  1. मैदे में baking powder डालकर 2 to 3 times छान लीजिए।
  2. 3/4 cup sugar and 3/4 cup malai को ribbon formation बनने तक  अच्छे से mix कर लीजिए।
  3. मैदा mix को sugar-malai mixture में cross and fold method से मिलाएँ।
  4. अब इसमें vanilla essence mix कर दीजिए।
  5. इसे pre-heat Microwave oven में 4 minutes के लिए microwave कीजिए।
  6. Cake बाहर निकाल लीजिए।
  7. Whipped cream को hard peaks  बनने तक अच्छे से whip कर लीजिए।
  8. Cake ठंडा होने पर उसे 2 or 4 जगह से horizontal cut कीजिए।
  9. कटे हुए discs पर थोड़ी थोड़ी whipped cream spread कर दीजिए।
  10. इन discs को ऐसे assemble कीजिये की ऊपर और नीचे की surfaces flat रहे।
  11. बची हुई whipped cream को पूरे cake में लगा दीजिए। 
  12. अब आप के पास जो भी cake decoration के ingredients हों, उससे cake decorate कर लीजिए।
Note -
  • अगर आप diet  conscious हैं,  तो आप मैदे की जगह wheat flour, use  कर सकते हैं। 
  • अगर आप  wheat flour, use  कर रहे हैं, तो उसे 8 to 10 times  छान लीजिये, इससे आपको benefit आटे का मिलेगा, और केक में texture मैदे का आ जाता है
  • Cake बिना cream की icing के भी बहुत tasty लगता है।

Monday 20 April 2020

Recipe - instant Jalebi

Here's the 22nd recipe of the Quarantine Segment.

This recipe has been sent by Ms. Sanchita Gupta.
Thank you Ma'am for this delicious recipe.

It's the famous Indian sweet which is consumed as breakfast in many cities. It's none other than Jalebi.

Jalebis are one of those which we tend to buy from restaurants and sweet shops. But many people in this lockdown are missing them.

So, why don't you try this sweet recipe once, and fall for its goodness. Also making them at home will provide you with satisfaction of quality and hygiene.



Instant Jalebi





Ingredients -

For jalebi -

All purpose flour - 3 cup
Curd -1 cup
Rice flour - half cup
Baking powder -  1 tsp.
Water according to semi thick consistency (approx 1½ cup)
Clarified butter (Ghee) - for deep frying

For Sugar syrup -

1cup sugar
Half cup water..


Method -

For Sugar syrup


Boil altogether for 5 minutes...
Can add green cardamom, pista and saffron.

For jalebi
  1. Mix all the ingredients and keep the mixture aside for 5 minutes.
  2. Now whip the mix vigorously, so that it gets filled up with air.
  3. Then in a pan add ghee and with the help of Jalebi maker(you may make it with a polythene cone) make Jalebis. Shallow fry the Jalebis till they become crispy.

 Add hot fried Jalebi in hot Sugar syrup one by one for tasty and crispy Jalebi🥨🥨

Sunday 19 April 2020

Recipe : Gol Gappe

यह मेरे Quarantine segment की 21st recipe है। इसमें कोई भी green veggies नहीं पड़ेंगीं। 

Lockdown होने से जो सबसे ज्यादा याद आ रहे  हैं, वो हैं गोल गप्पे😋

गोल गप्पे को बहुत नामों से जाना जाता है, पानी;पूरी, फुच्चके, बताशे, पर काम एक ही है, मुँह में पानी लाना।

इसके स्वाद के तो क्या कहने .......

क्या हुआ आप तड़प उठे? कि खाने को मिल नहीं रहा है, और  हम बात कर के और तड़पा रहे हैं। अच्छा-अच्छा बस, और नहीं बोल रहे हैं

नहीं हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है, कि  हम आपको तड़पायें।  

आप हम से जुड़े हैं तो आपको हम तड़पा कैसे सकते हैं, बल्कि हम तो आपकी तड़प मिट जाये, ऐसा सोच रहे हैं। इसलिए आज गोल गप्पों  की recipe  ही share  कर रहे हैं।

 तो अब गोल गप्पे भी आप से दूर नहीं, इन्हे बनाइये और सबको खुश कर दीजिये। 


Gol Gappe




Ingredients

For Gol Gappe

Suji - 400 gm.
Ghee - for frying

For  Paani 

पानी -1/2 litre
Black pepper - 1/2 tsp.
Black Salt - 1 tsp.
Green chillies - as per taste.
Coriander leaves  - hand full
Salt - as per taste
Lemon juice or amchur powder - 1/2 tsp.
Cumin - 1/4 tsp.
Bondi ( optional)

For  Potato Fillimg 

potato  
salt  
roasted cumin

For  Matar  Fillimg 

yellow  pea -1/2 kg . 
salt -as per  taste 
asfoietida -1/2  tsp 
roasted cumin - 1 /2 tsp .  



Method 

For Gol Gappe 





  1. Suji में थोड़ा थोड़ा boil water डालकर soft dough बन लें।
  2. इसे 1/2 hour के लिए छोड़ दें।
  3. 1/2 hour में सूजी फूल जाएगी।
  4. अब इसे पटक पटक कर 10 min. तक मलते जाएंगे, जिससे dough चिकना हो जाए।
  5. गोली बनाकर देखें, गोली चिकनी बननी चाहिए। अगर गोली चिकनी ना हो तो dough को और मलना होगा।
  6. Dough से छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
  7. इन गोलियों को flat बेल लें।
  8. Wok में घी गरम करें।
  9. एक-एक करके 8 to 10 गोल गप्पे को डालते जाएं।
  10. गोल गप्पे, अपने आप फूलते जाएंगे।
  11. तो उन्हें पलट दें।
  12. Slow flame पर हल्की रंगत आने तक तलें।
  13. अब इन्हें wok से निकाल लें।
  14. ऐसे ही सारे तल लें।
  15. अब high flame पर सारे जल्दी जल्दी दुबारा तल लें।
  16. लीजिए गोल गप्पे ready हो गए।
For  Paani 

सारे ingredients को mixer में grind कर लें, फिर पानी में mix कर लीजिए। Bondi serving ke time डालनी है।

For Potato  Filling 

उबले आलू छोटा-छोटा काट कर उसमें जीरा और नमक डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

For  Matar  filling  

पीली मटर को 6 से 8 घंटे तक भीगो दें।
फूली हुई पीली मटर में नमक, हींग डालकर  3 High flame  पर और 4 to 5 , slow flame पर whistle दे दीजिए।



Note : 

अगर आप के पास धनिया ना हो, और सूखा पुदीना, या tamarind paste हो तो, आप उससे भी पानी बना सकते हैं।