Tuesday 25 December 2018

Article : Christmas


Christmas

Christmas एक ऐसा त्योहार, जिसे देश-विदेश हर जगह मनाया जाता है। Christmas, God Jesus की birthday है।
25 December की कड़कती ठंड में Bethlehem की गौशाला में ईश्वर रूप Jesus का जन्म हुआ था। Christmas हमें ये सिखाता है, जिस तरह mother Merry और God Jesus ने सारी कठनाइयों को सहन करते हुए, सच और सभी प्राणियों से प्रेम करना कभी भी नहीं छोड़ा, वैसे ही हमे भी सत्य और प्रेम का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि इन पर चलते हुए ही हम ईश्वर की प्राप्ति कर सकते हैं। 
साथ ही Christmas प्रेम का, उत्साह का और सबसे बढ़कर ये त्योहार है, उम्मीद का। मासूम बच्चों को Christmas का कितना ज्यादा इंतज़ार रहता है, वो कितने दिन पहले से अपनी wish list बनाने लगते हैं।
सेंटा क्लॉज़ आएंगे, और उनकी wish के according उनको बहुत सारी चीज़े दे जाएंगे।
उन्हे पता ही नहीं होता है, कि असल में सेंटा कभी आते ही नहीं हैं। बल्कि ये कोई, और नहीं उनके अपने ही माँ-पापा, दादा-दादी, भाई-बहन या उन्हें कोई बहुत ज्यादा चाहने वाला ही होता है, जो उनके लिए सेंटा बन जाता है।   
पर जब वे बड़े होने लगते हैं। तब वे जान पाते हैं, कि उनके Mumma Papa या कोई अपना ही उनके सेंटा क्लॉज़ थे।
पर उनके जानने के पहले तक के वो मासूमियत से भरे साल, अगर आपके बच्चे बड़े भी हो गये हों, तो भी शायद आप नहीं भूले होंगे। वो साल हर बच्चे और उनके Mumma-Papa दोनों के लिए ही यादगार रहा करते हैं।
उस समय बच्चों की wish list तो होती ही है, साथ ही उनके अंदर एक curiosity ये भी होती है, कि सेंटा कभी दिखते क्यों नहीं हैं?
कभी सामने से आकर कोई gift क्यों नहीं देते हैं? वो कैसे दिखते हैं? उनका कैसा चेहरा होता है, आदि बहुत सारी बातें उनके मन में चलती रहती है। जो कि बड़े होने पर सब पता चल जाती हैं।
Christmas में कितनी सारी shops, malls में carnivals लगते हैं। जिसमे बच्चे-बड़े सभी बहुत मस्ती करते हैं। और Cakes को हम कैसे भूल सकते हैं, उसका तो नाम आते ही कोई अपने मुँह में पानी आने से कैसे रोक सकता है? कितने सारे flavor! सच cake, chocolate, ice-cream ये सब तो बच्चों की दुनिया की सबसे yummy चीज़ें हैं। और बच्चों के लिए तो Christmas-means lots of Gifts, Cakes, Cookies, Chocolate, Candies, Fun and love
तो चलिये हम भी इस Christmas में बच्चों की ही दुनिया में चलते हैं। और उन्हीं की तरह मासूमियत भरे पल को जी के आते हैं। Santa Clause से hello करते हैं, उनके साथ selfie लेते हैं। और खूब सारे Cakes, Cookies, Chocolate, Candies खाते हैं, खूब सारा Fun करते हैं।
Merry Christmas