Thursday 21 March 2019

Poem : रंग ऐसो पिया जी

रंग ऐसो पिया जी







रंग डालो, रंग डालो 
रंग ऐसो पिया जी
लगे बरसाने की होली है
  
रंग गाल पे जब, लगे मेरे
रंगत तेरे गाल पे, होनी है

रंग डालो, रंग डालो 
रंग ऐसो पिया जी
लगे बरसाने की होली है

पानी डाले कोई, अगर तेरे
चुनरी गीली मेरी, होनी है

रंग डालो, रंग डालो 
रंग ऐसो पिया जी
लगे बरसाने की होली है

गर भांग पीले दे, मुझे कोई
मदहोशी तुझ को, होनी है

रंग डालो, रंग डालो 
रंग ऐसों पिया जी
लगे बरसाने की होली है 

पकवान खिलाये कोई, तुम को 
तृप्ति मेरे दिल को होनी है

रंग डालो, रंग डालो 
रंग ऐसों पिया जी
लगे बरसाने की होली है

बन जाऊँ मैं राधा, तुम कृष्णा
दुनिया बोले, हमजोली हैं

रंग डालो, रंग डालो 
रंग ऐसों पिया जी
लगे बरसाने की होली है



होली की हार्दिक शुभकामनाएं, ये पावन पर्व आप सबके लिए मंगलमय हो