Monday 9 August 2021

Bhajan : भोले भोले भंडारी


भोले भोले भंडारी 

   


        

भोले भोले जपते जाओ
सब दे दें भंडारी
उनके दर पर जो कोई आए
कभी ना जाए खाली

वो तो हैं भंडारी
भोले भोले भंडारी -2

श्रृद्धा और विश्वास से
जो कोई उनके दर पर आए
बिन मांगे ही उसको 
उनसे सब कुछ ही मिल जाए

वो तो हैं भंडारी
भोले भोले भंडारी -2


प्रेम भाव  से जो कोई उन पर
बेल पत्र चढ़ाए
मनवांछित फल मिले उसे
जीवन सफल हो जाए

वो तो हैं भंडारी
भोले भोले भंडारी -2

जल के संग जो अपनी
भक्ति अर्पण करता जाए
प्रसन्न होकर प्रभू उसे
फिर दर्शन देने आए  

वो तो हैं भंडारी
भोले भोले भंडारी -2


सावन के तीसरे सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ 💐

🙏🏻देवों के देव महादेव हम सब पर कृपा करें 🙏🏻

💐 🔔हर हर महादेव🔔💐