Showing posts with label Tips - Beauty. Show all posts
Showing posts with label Tips - Beauty. Show all posts

Wednesday, 16 April 2025

Tip : काले लम्बे घने बाल

काले लम्बे घने बाल 



आज आप के लिए एक ऐसी tip share कर रहे हैं, जिसकी तलाश सदियों से थी और आज भी है।

काले लम्बे घने बालों का secret...

कौन नहीं चाहता है कि उसके घने मुलायम काले बाल हों।

पर होते कितनों के हैं?

वो भी उसके बावजूद, जब market में हजारों oil and shampoo मौजूद हैं।

पर सवाल यह है कि कौन सा oil and shampoo use किया जाए?

सरसों का तेल, नारियल तेल, बादाम तेल, चंदन तेल, और भी बहुत तरह के तेल...

ऐसे ही shampoo की भी line लगी है, Panteen, All Clear, Head and Shoulders, Dove, Sunsilk, Vatika, और भी ना जाने कितने..

तो कौन सा तेल और कौन सा shampoo अच्छा है?

कोई सा भी नहीं, क्योंकि बालों के लिए तेल मालिश और सिर धोने की कोई जरूरत नहीं है।

और आज की यही tip है।

जब मनुष्य प्रजाति ने जन्म लिया था, तब कौन से तेल और shampoo की खोज हो गई थी, पर बाल तब भी घने काले लम्बे थे।

तो tip यही है कि, बालों में बहुत ज्यादा तेल मालिश और shampoo नहीं करना चाहिए। यहां तक कि combing भी बहुत ज्यादा नहीं करनी चाहिए, I repeat, बहुत ज्यादा नहीं करनी चाहिए।

बहुत ज्यादा मालिश करने, कंघी करने और जल्दी जल्दी सिर धोने से बाल खराब हो जाते हैं, नतीजा झड़ते बहुत हैं, जल्दी सफेद हो जाते हैं, hairline बहुत तेजी से बड़ी होती जाती है।

अब प्रश्न फिर वही होगा कि कौन सा तेल और shampoo?

तो उसका जवाब यही है कि हर एक का hair structure अलग होता है, और सबके यहां पानी भी अलग तरह का होता है। तो किसी भी reputed company का product ले लीजिए, जो आपके बालों को suit करें।

बस ध्यान इतना ही रखना कि, कुछ भी बहुत ज्यादा नहीं करना है, न मालिश, न कंघी और न जल्दी जल्दी सिर धोना, क्योंकि ज्यादा करने से बाल खराब हो जाते हैं, झड़ते बहुत हैं, जल्दी सफेद हो जाते हैं, hairline बहुत तेजी से बड़ी होती जाती है। 

Oiling and shampoo, हफ्ते में एक बार करें, वो भी adequate quantity में, और combing maximum, दिन में दो बार... 


आज की यह tips, उसके कहने से डाली है, जो हमारे काले लम्बे घने बालों की tips जानना चाहता था। तो सोचा उसके साथ ही,  यह tips आप सभी के साथ भी share कर दें...


रहे काले लम्बे घने बाल…

रूप बना रहे बेमिसाल...


Good day, good look. 


जल्दी ही acidity and gastric problem को sort करने की tip share करेंगे।

अगर आप को किसी और problem का solution चाहिए तो comment box में लिख दें।

Saturday, 13 May 2023

Tips : Home Remedies for Skin Allergy

अभी कुछ दिन पहले मेरी एक friend की request आई कि उसे skin allergy हो गई है तो उससे related कुछ home remedies बता दें। 

सोचा, उसको बता रहे हैं तो आप सबको भी बता दें, इसलिए आज वही share कर रहे हैं। 

Home remedies बताने से पहले आपको बता दें कि Skin Allergy के mostly symptoms क्या होते हैं:

  • Allergy होने से skin में redness आ सकती है।
  • Red दाने निकल सकते हैं।
  • खुजली हो सकती है।
  • ऐसा भी हो सकता है कि खुजली ना हो।
  • दर्द हो सकता है। 
  • ऐसा भी हो सकता है कि दर्द ना हो।

Allopathic treatment में Allergy होने से avil tablet ही suggest की जाती है। पर tablet आप doctor के prescribe करने पर ही लीजिए। 

Cosmetics में Vicco turmeric cream भी एक अच्छा option है।

अब home remedies की बात करते हैं तो, home remedies हमेशा से ही भारतीय घरों का हिस्‍सा रही हैं। पेट में दर्द हो या फिर कहीं चोट-खरोंच लग गई हो, घर वाले doctor के पास जाने से पहले home remedies try करने की नसीहत देंगे। इन घरेलू उपचारों में काफी दम होता है, इसलिए यह skin में होने वाली छोटी-मोटी allergy को भी ठीक कर सकते हैं।

Skin Allergy आज-कल हर किसी के लिए समस्या बनी हुई है। कभी किसी खाने के चलते तो कभी किसी cream or cosmetic के चलते हो जाती है। जो कई बार चेहरे और शरीर पर कई तरह के निशान भी छोड़ जाती है। Skin Allergy, food allergy से काफी different होती है और काफी परेशान भी करती है। 

कुछ Allergy पुरानी होती हैं, जिन्हें दवाओं से ही दूर किया जा सकता है। लेकिन, अगर आपको कुछ हल्की allergy है, तो कुछ शानदार घरेलू उपचारों के जरिए इससे आसानी से निपटा जा सकता है।

चलिए जान लेते हैं, उन Home remedies को...

Home Remedies for Skin Allergy 




Tea tree oil :

Tea tree oil मुंहासों और pimples से छुटकारा पाने का बेहतरीन तरीका है। Skin allergy में भी Tea tree oil काफी helpful होता है। इसमें antimicrobial and anti-inflammatory properties होती हैं, जो कई तरह की skin allergy से छुटकारा दिलाती हैं। Skin में होने वाली redness and itching से छुटकारा पाने के लिए Tea tree oil एक better option है। 


Apple cider vinegar :

Apple cider vinegar को normally लोग weight loss करने और digestion related problems को दूर करने के लिए use करते हैं। लेकिन, यह सिर्फ weight loss करने या digestion को ठीक करने में ही नहीं, बल्कि शानदार skin care agent भी है। इसमें acetic acid होता है जो त्वचा में होने वाली खुजली और allergy के effect को कम करता है। हालांकि, sensitive skin पर इसके इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है। 

एक cup गर्म पानी में एक tbsp. Vinegar मिलाएं और फिर इस solution में रूई को डुबाकर, allergy वाली जगह पर लगाएं। जब solution सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लीजिए। यह process, दिन में दो बार दोहराएं।


Coconut oil :

Coconut oil, skin care के लिए सबसे बेहतरीन तेल है। इसमें moisturizing properties होते हैं जो allergy होने की स्थिति में skin को protect करता है। यही नहीं, नारियल का तेल allergy के कारण होने वाली खुजली को भी कम करता है।

Coconut oil को हल्का गुनगुना कर लें, अब इसे allergy वाली जगह पर लगाएं पर rub ना करें। फिर oil को absorb हो जाने दें। यह process, दिन में तीन से चार बार repeat कर सकते हैं। 

Coconut oil, food grade वाला, ज्यादा effective रहता है।


Aloe vera :

Aloe vera के medicinal property से हम सभी वाकिफ हैं। Aloe vera को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग juice के तौर पर भी इसका इस्तेमाल करते हैं। Skin allergy से छुटकारा पाने का भी यह सबसे बेहतरीन उपाय है। अगर आपको allergy के कारण शरीर में खुजली और त्वचा के सूखने की समस्या हो रही है तो एलोवेरा के औषधीय गुणों से जल्दी ही जलन और खुजली से राहत मिलती है।

Fresh aloe vera, हो तो वही अच्छा है, वरना gel, use कर सकते हैं। 30 to 40 min. के लिए लगाकर wash कर लीजिए।


Honey :

Honey भी skin allergy को ठीक करने में बहुत फायदेमंद है, इसे medicinal properties भी मानी जाता है।

जहां-जहां भी दाने हों, उन पर शहद लगा दें। 20 to 30 min. के लिए लगाकर, wash कर लीजिए। 3 to 4 days में allergy ठीक हो जाएगी।


Olive oil :

Olive oil, vitamin e का rich source है। Olive oil को दाने में लगाने से 3 to 4 days Allergy से relief आ जाएगा।

रात में Olive oil लगाकर सोने से ज्यादा अच्छा effect आएगा। 


Sandalwood oil :

Sandalwood powder or sandalwood oil भी बहुत अच्छा option है। 

इससे भी मिलने वाली ठंडक, allergy, remove करने में helpful होती है।

आप चाहें तो, चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बनाकर भी allergy की जगह apply कर सकते हैं। यह भी बहुत कारगर उपाय है। 


Note: Allergy होने पर धूप में निकलना avoid करें। ठंडा-गर्म होने से, allergy problem increases हो जाती है। 


Disclaimer: यह सभी home remedies, वैसे तो कारगर है, पर अगर आप की skin बहुत sensitive है तो doctor की सलाह से ही treatment लीजिए।

Tuesday, 7 December 2021

Tip : After-facial DON'Ts

Facial कराने के बाद ये पांच काम बिल्कुल न करें 



शादी का मौसम चल रहा है, ऐसे में facial तो most of the ladies करवाती ही हैं।

और करवाएं भी क्यों नहीं, यह ही तो जीवन के कुछ हसीन पल हैं, जो जिंदगी में खुशियां भर जाते हैं। जीवन जीने की चाह जगा जाते हैं। वैसे भी ladies को खूबसूरत दिखने का अधिकार है।

अपनी त्वचा को दुलारना हो तो facial से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। आपकी त्वचा को स्नेहभरी देखभाल देने के अलावा नियमित अंतराल पर करवाए गए facial से त्वचा पर environment की वजह से पड़ने वाले side-effects में कमी आती है, stress दूर होता है और skin की देखभाल संबंधी, जो आपकी ख़राब आदतें हैं उनकी भी भरपाई हो जाती है। सीधी सी बात है कि facial आपकी त्वचा को अच्छी तरह साफ़ करता है, पोषण देता है, तभी तो आपकी त्वचा पर भीतर से चमक आती है।

पर facial के बाद आपकी त्वचा बहुत ही sensitive हो जाती है और ऐसी skin के साथ कोई भी छेड़-छाड़ करना आपको फ़ायदे से ज़्यादा नुक़सान ही पहुंचाएगा। सच पूछिए तो आपकी कुछ आदतें आपके महंगे से facial के असर को ख़त्म भी कर सकती हैं और सबसे बुरी बात ये कि skin related problems का कारण भी बन सकती हैं। तो ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं, जो आपको facial के तुरंत बाद बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, ताकि आपकी skin पर facial की चमक कुछ दिनों तक बरक़रार रहे।

तो आज हम आपके साथ यही tips, share कर रहे हैं कि वो कौन से ऐसे पांच काम हैं जो facial के बाद बिल्कुल नहीं करने चाहिए।

साथ ही यह भी बताएंगे कि वो काम क्यों नहीं करने चाहिए...

Gym न जाएं 

Heavy makeups न करें

Face scrub का इस्तेमाल न करें

Home Remedies use करने से बचें

Sun light से बचाव रखें

 

Don't go Gymming :

Just Facial करवाने के बाद त्वचा बहुत sensitive होती है और ऐसे में बहुत ज़्यादा पसीना आने से reaction हो सकता है। अत: facial के तुरंत बाद gym जाने से या public transport से travel करने से बचें। अच्छा होगा कि आप facial उस दिन कराएं, जिस दिन आपकी छुट्टी हो या फिर आप पहले ही workout कर चुकी हों; इससे आपकी त्वचा को अतिरिक्त दुलार मिलेगा।


Don't apply Heavy make-up :

Facial के दौरान आपकी skin को किसी professional ने गहराई से साफ़ किया है तो आपकी skin, slightly Red or patchy नज़र आ सकती है, लेकिन इसे छुपाने के लिए concealer की bottle तक हाथ पहुंचाने की अपनी इच्छा को रोकें। Facial के कुछ दिनों बाद तक heavy make-up करने से बचें, क्योंकि आपकी त्वचा के रोमछिद्र facial के बाद सामान्य तौर पर जितने खुले होते हैं, उससे ज़्यादा खुले हो सकते हैं और उनमें bacteria पहुंचने और skin- breakouts की संभावानाएं ज़्यादा होती हैं। त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की अन्य समस्या से बचने के लिए हम आपको makeup brushes and tools को धो कर इस्तेमाल करने की सलाह भी देंगे।


Say no to face scrub :
 
Facial treatment का सबसे महत्वपूर्ण step है exfoliation। अत: हम आपको सलाह देंगे कि facial के कुछ दिनों बाद तक त्वचा को scrub करने से बचें। चाहे आपकी त्वचा किसी भी प्रकार की क्यों न हो, हम सप्ताह में दो बार से ज़्यादा त्वचा को exfoliate करने की सलाह नहीं देंगे।


Restrain from home remedies :
 
Facial treatment के तुरंत बाद ऐसे skin care products के प्रयोग से बचना चाहिए, जो त्वचा पर कठोर हो सकते हैं। इससे skin पर redness आ सकती है या irritation महसूस हो सकती है। अत: घर पर ख़ुद बनाए home remedies को try करने से और retinol and salicylic acid वाले products चेहरे पर लगाने से बचें। इससे facial के नतीजे बिल्कुल वैसे ही मिलेंगे, जैसी कि आपने आशा की थी और चेहरे पर redness भी नज़र नहीं आएगी।


Protect your face from Sunlight :
 
यूं ही सूर्य की किरणें त्वचा को काफ़ी नुक़सान पहुंचाती हैं। और तब जबकि आपकी त्वचा को facial treatment में गहराई से साफ़ किया गया हो, यह सूर्य की किरणों से होने वाली क्षति के प्रति और sensitive हो जाती है। अत: facial के तुरंत बाद आपको धूप में जाने से बचना चाहिए। यदि जाना ज़रूरी हो तो 30 or इससे अधिक SPF वाली sunscreen लगाने के बाद ही बाहर निकलें। 

हमने आपको बताया कि कौन से काम नहीं करने चाहिए और क्यों नहीं करने चाहिए। I hope, आप भी यही चाहेंगे कि आप सबसे खूबसूरत दिखें और आप की skin हमेशा soft and shiny रहें।

तो अब से facial treatment कराने के बाद इन बातों का ध्यान रखें और सदैव सबकी नजरों में खूबसूरत दिखें।

Friday, 19 November 2021

Tips : बालों की समस्याएं और मेंहदी

अब जबकि हमने आपको Tip, सफेद बाल और मेंहदी में मेंहदी की ख़ासियतें बता दीं और यह बात भी बता दी है कि बालों में मेंहदी कैसे लगाएं।

तो अब समय आ गया है कि हम आपको मेंहदी में ऐसी प्राकृतिक चीज़ें मिलाने के बारे में जानकारी दें, जो आपके बालों के लिए ‘एक पंथ दो काज’ की तरह काम करें।

यानी मेंहदी, बालों को फ़ायदे पहुंचाने के साथ-साथ बालों से जुड़ी कुछ अन्य समस्याओं को भी ठीक कर दे।

तो आइए ये बात भी जान लीजिए कि मेंहदी को तब कैसे लगाएं, जब आप अपने बालों की कुछ अन्य समस्याओं से निपटना चाहते है...

बालों की समस्याएं और मेंहदी


जब बाल बढ़ाना हो :

यदि बाल बढ़ाना चाहते हैं तो 150ml. तिल के तेल को गर्म करें। इसमें दो बड़े चम्मच मेंहदी का पाउडर मिलाएं और ठंडा होने पर एक bottle में भर कर रख लें। एक week में दो-तीन बार रात को यह तेल लगा कर मालिश करें, shower cap पहन कर सो जाएँ और सुबह किसी mild shampoo से बाल धो लें। 


जब बालों को झड़ने से रोकना हो :

इसके लिए 150ml. Mustard oil में कुछ मेंहदी के पत्ते और दो चम्मच भृंगराज पाउडर डालें। इस तेल को उबालें। ठंडा कर के एक bottle में भर लें।

यह तेल 20-25 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। Week में दो-तीन बार रात में इसे लगा कर, shower cap पहन कर सो जाएं और सुबह बाल mild shampoo से धो लें। कुछ ही हफ़्तों में आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा।


जब बालों की conditioning करनी हो :

यदि बालों की conditioning करना चाहती हैं तो दो चम्मच चायपत्ती को पानी में डाल कर उबालें। पानी को ठंडा होने दें। 

इस पानी और मेंहदी पाउडर को मिला कर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालें। इसे 15-20 मिनट भीगने दें।

अब इसमें दो चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में लगाएं। एक घंटे बाद बालों को धो लें। अपने बालों की चमक से आपको प्यार हो जाएगा।


जब बालों से dandruff हटानी हो :

मेंहदी बालों से dandruff हटाने में कारगर होती हैं और यदि आप dandruff हटाने के लिए मेंहदी का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो एक tablespoon मेथी दाने रात को पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें पीस लें। 

अब थोड़े से नारियल के तेल में मेथी के दानों का paste मिलाएं और बालों की लंबाई के अनुसार (जिससे यह बालों में अच्छी तरह लग सके) मेंहदी का पाउडर मिला कर मिश्रण तैयार करें।  

यदि आप चाहें तो इस मिश्रण में थोड़ा आंवले का पाउडर भी मिला सकती हैं। इस मिश्रण को बालों पर अच्छी तरह लगाएं। लगभग एक घंटे के बाद बालों को mild shampoo से धो ले।

Note - आप को जब भी बालों में solution लगा कर सोना है, तो उसके लिए एक rough pillow बना लें। जो कि इस समय लगाकर सो सकें, जिससे आप को shower cap लगाकर ना सोना पड़े। 

अब आप को मेंहदी के benefits, बालों में मेहंदी को  लगाने का सही तरीका और साथ में बालों की other problems के होने से मेंहदी के साथ अन्य natural products मिला कर problem को solve कैसे करें, यह पता चल गया है।

तो अब सोचना क्या है, हर problem को naturally solve कीजिए और व्यर्थ में chemical का use बंद कीजिए।

Wednesday, 17 November 2021

Tips : सफेद बाल और मेंहदी

आज एक ऐसी समस्या का समाधान करने के लिए tip डाल रहे हैं, जो लगभग सभी की समस्या बनती जा रही है। 

बालों का सफेद होना... 

क्या कहा आपने? आपकी भी यही problem है... 

कोई बात नहीं, आपकी इस problem को naturally solve करने का ही उपाय बता रहे हैं...

आप कहेंगे, मेंहदी यह कौन सा नया उपाय है?

बिल्कुल नहीं है, पर मेंहदी ही क्यों? उसके क्या फ़ायदे हैं? और मेंहदी को सही तरीके से बालों में कैसे लगाएं, वो सब आप को इस Tip में बताएंगे...

सफेद बाल और मेंहदी 


अक्सर लोग बालों में मेंहदी, सफ़ेद बालों को छुपाने के लिए लगाते हैं। पर मेंहदी केवल बालों को रंग देने का ही काम नहीं करती। यह बालों के लिए एक औषधि की तरह है। मेंहदी में anti-bacterial गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाते हैं।

अत: यदि आप बालों को colour करने के साथ-साथ लंबे, मज़बूत, घने और नर्म-मुलायम बाल पाना चाहती हैं तो बाज़ार में उपलब्ध कृत्रिम रूप से बनाए गए products की बजाय बालों पर मेंहदी लगाने को तरजीह दें।


मेंहदी के कुछ फ़ायदे : 

  • यह बालों के लिए conditioner का काम करती है, बालों पर चमक लाती है। 
  • बालों को घना बनाती हैं।
  • बालों की सतह पर एक तरह की पर्त बना कर यह बालों को धूप व पर्यावरण से होने वाले नुक़सान से बचाती हैं‌।
  •  बालों का झड़ना कम करती है, रूसी यानी dandruff हटाने में कारगर होती है... 
  • तो हमने आपको मेंहदी क्यों लगाएं इस बात के सारे कारण गिना दिए हैं।

हमें पता है आपका अगला सवाल होगा कि बालों में मेंहदी कैसे लगाएं? तो धीरज रखिए, हम आपके इस सवाल का जवाब भी दे रहे हैं...

बालों में मेंहदी कैसे लगाएं :

बालों में लगाने वाली मेंहदी तैयार करना -

  1. मेंहदी का घोल तैयार करने के लिए आपको चाय के पानी की ज़रूरत होगी। 
  2. एक बर्तन में‌ 1 glass पानी उबाल लें।
  3. अब इसमें एक-दो चम्मच चायपत्ती डाल कर बुलबुले आने तक उबालते रहें, अब छान कर पानी को अलग कर लें। 
  4. इस पानी को गुनगुना हो जाने दें। इसमें मेंहदी का powder मिला कर थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार कर लें। 
  5. जिसे बालों पर लगाने से वह टपके नहीं। 
  6. इस घोल को कम से कम आठ घंटे या रातभर भीगा रहने दें। 
  7. मेंहदी को बालों में लगाने से पहले इसमें नींबू का रस और आंवले का powder मिलाएं।

मेंहदी लगाने का तरीका -

  1. जिस bowl में मेंहदी का घोल है, उसे paper पर रख लें, ताकि यहाँ-वहाँ मेंहदी के दाग न लग पाएं।
  2. अपने कंधों पर पुराने कपड़े को किसी shawl की तरह लपेटें।
  3. हाथों में दस्ताने पहन लें।
  4. Brush के पिछले हिस्से या उंगलियों की सहायता से बालों के section बनाएं और हर section में मेंहदी लगाते चले जाएं।
  5. जब मेंहदी पूरे बालों में अच्छी तरह लग जाए तो बालों पर shower cap लगा लें।
  6. दो घंटे बाद बालों को किसी mild shampoo से धोएं।
कल आप को बालों की अन्य समस्याओं को मेंहदी के द्वारा कैसे दूर किया जाए, वो बताएंगे...
So stay tuned with me...

Thursday, 18 February 2021

Tip : Alum and its Benefits

क्या आप भी दिखना चाहते हैं, हमेशा young और चाहते हैं कि सब आप को बहुत पसंद करें।

हाँ!  कौन नहीं चाहता?

तो चलिए, आज आपको इसके ही राज बताते हैं।

Alum (फिटकरी), जो पहले India में हर घर में देखने को मिल जाती है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल पानी साफ करने के लिए करते हैं।

पर जब water purifier, RO, etc... आ गये, तब से तो धीरे धीरे लोग alum को भूलते ही जा रहे हैं।

पर आज हम अपनी Tip में आपके लिए उसी alum को लेकर आए हैं, क्योंकि Alum(फिटकरी) बहुत ही गुणकारी होती है।

और आज हम आपको उन्हीं गुणों से अवगत कराने जा रहे हैं। 

Alum and its Benefits




For Wrinkles-

फिटकरी हमारे skin के लिए बहुत useful है, इसे आप एक तरह का beauty product भी कह सकते हैं।

इसको skin पर rub करने से skin में tightness आती है, जिसका result यह होता है कि skin wrinkle free हो जाती है।

Ageing का सबसे बड़ा symbol होता है, wrinkle.

ज़िन्दगी की सच्चाई है ageing. पर हर कोई चाहता है कि उम्र भर young रहे। 

Method

ऐसे में यदि आप फिटकरी को गीला कर अपने चेहरे पर हल्का हल्का rub करेंगे तो आपके wrinkle कम होने लगेंगे। Wrinkle न हो तो भी इसे लगाने से face healthy रहता है।

Relief from Bad Breath - 

मुँह से आने वाली bad breath(बदबू) किसी को पसंद नहीं होती है। इसकी वजह से लोग दूर दूर भागने लगते हैं।

मुँह से बदबू आने का main reason dental plaque होता है।

जब हम खाना खाते हैं, तो हमारे दांतों के बीच में खाने के बहुत छोटे-छोटे कण जमा हो जाते हैं जिनसे दांतों में bacteria पैदा होने लगते हैं. इन बैक्टीरिया से एक thick sticky substance निकलता हैं, जिसे plaque कहा जाता है. यह plaque आपके दांतों में bad breathe का कारण बनता है.

तो जिनको भी यह problem है, उनके लिए फिटकरी राम बाण है।

Method

ऐसे में यदि आप रोजाना फिटकरी के पानी से कुल्ला करें तो मुंह की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। यह आपके दांतों पर जमा plaque को हटा देती है। इसके अलावा येे saliva में मौजूद harmful bacteria को भी समाप्त करती है। बस एक बात का ध्यान रहे कि आपको इसके पानी को पीना नहीं है। बस कुल्ला ही करना है।

Relief from lice(जुओं) -

जिनके बाल बहुत घने होते हैं या जब बच्चियाँ छोटी छोटी होती हैं तो एक दूसरे के संपर्क में आने से उनके सिर में जुओं (lice) का ढेर हो जाता है।

यदि आपकी बच्ची के बालों में भी बहुत जूएँ हो गई हैं, तो फिटकरी से effective कोई  treatment नहीं है। 

Method

फिटकरी का paste बनाकर इसे बालों में लगाने से जूएँ मर जाती हैं। आपको दोबारा इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

Relief from Bad body odour

Alum में बहुत सारी antibacterial properties होती है। यह body में बदबू पैदा करने वाले bacterias को खत्म कर देती है। यही वजह है कि deodorant companies भी इसका इस्तेमाल करती हैं।

Method 

यदि आप नहाने के पानी में फिटकरी मिला दें तो शरीर की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। फिर आप को मंहगे deodorant and perfumes की requirements नहीं रहेगी। 

डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Thursday, 1 October 2020

Tips : Hair Straightening Naturally

 

Hair Straightening Naturally


बहुत से लोगों को अपने बालों को straight करने का बहुत शौक होता है। बाल straight कराने के लिए straightening irons or chemical products, use किए जाते हैं।

पर straightening heat or chemicals के बार-बार use होते रहने से hair weak and dull होते जाते हैं। साथ ही hair loss भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

इसलिए आज हम आपको  hair straightening की 3 natural process बता रहे हैं।

जिससे आप का शौक भी पूरा हो जाएगा और बाल भी healthy रहेंगे।

1. Coconut milk and Lemon Juice 

Coconut milk बालों‌ को nourish and soft करता है. इसमें saturated fats पाये जाते हैं जो emollients provide करता है। इसमें acidic nature भी पाया जाता है, जो scalp में acid-alkaline balance को restore करता है।


Lemon juice बालों में clean and straightening effect देता है, साथ ही आपके बालों के luster को बढ़ा देता है।

Ingredients

Lemon

Coconut milk

Method:  1tbsp. lemon juice को ½cup fresh coconut milk में mix करके इसे बालों में apply कीजिए। 

½ hour के लिए छोड़ दीजिए, फिर mild shampoo से बालों को धो लें। 

2. Regular hot oil treatment

Hot oil therapy से बालों में oil अच्छे से absorb होकर better results देता है। जिसमें बाल ज्यादा smooth and straight होते हैं।

Ingredients

Coconut oil

Hot water

Towel

Method: Coconut oil को heat करके बालों में apply कर लीजिए। फिर towel को hot water में dip करके squeeze कर लीजिए, जिससे towel hot and dry रहे। अब towel को turban की तरह 5 minutes के लिए wrap कर लीजिए। 

Hot towel process को 3 or 4 times, repeat कर लीजिए।  Mild shampoo से wash कर लीजिए। Wide-toothed side से combining कर लीजिए। इसे आप twice a week कीजिए।

3. Milk and Honey 

हमारे बाल keratin protein से बने होते हैं। Milk में जो protein पाया जाता है, वो बालों को strength and volume देने में helpful होता है। साथ ही दूध में मिलने वाला fat, बालों को smooth, soft and straight करता है।

Honey, natural moisturiser है, जो बालों को shine देता है।

Ingredients

Milk

Honey

Method:  1tbsp. Honey को ½ cup milk में mix कर लीजिए। इस solution को spray bottle में भर लें। बालों को shampoo कर लीजिए, फिर इस solution को spray कर के 2 minutes के लिए छोड़ दीजिए। फिर plain water से बालों को rinse कर लीजिए। 


डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Friday, 28 August 2020

Tip : Bye bye Dandruff


कल का article, Dandruff and it's causes था, और आप से कहा कि आज Dandruff को remove करने की remedy पर Tip, post करेंगे। तो आज आप सब के लिए वही Tip है, इसे follow कीजिए। और कहें.....

Bye bye Dandruff




 Keep Washing your scalp

एकत्रित हुई  dead cells की layer  को remove करने के लिए अपने बालों और सिर को अच्छी तरह से साफ करें। आप अपने बालों को धोने के लिए  Ketoconazole, selenium sulphide or zinc से युक्त shampoo का use कर सकते हैं। हालांकि, dandruff  न होने पर भी इन shampoo का use करने से problem हो सकती हैं, क्योंकि यह आपके सिर को dry बनाते हैं।

 Combing : 

 सिर की सतह पर मौजूद layers को हटाने के लिए आपको एक बारीक comb से अपने बालों को comb करना होगा। ऐसा करने से  blood circulation में भी सुधार आएगा।

 Massage your scalp

Coconut oil or olive oil  के साथ सिर की मालिश करने से रक्त परिसंचरण blood circulation में सुधार होता है। जब blood के circulation  में सुधार होता है, तो dandruff नियंत्रित होती है। इसलिए, बालों में comb करने से पहले अपने सिर की नियमित रूप से मालिश करें। यह बालों के विकास के लिए भी लाभदायक होता है।

Protect your scalp from weather effect

अपने बाल और सिर को मौसम से बचाएं। उदाहरण के लिए, सूरज की किरणें और गर्मी आपके सिर में तेल का उत्पादन बढ़ा सकती हैं, जिससे dandruff  की समस्या बढ़ती है। इसलिए, सूरज की किरणों और खराब मौसम के सीधे संपर्क से बचने के लिए, सिर को ढकें।

Homemade remedies

Dandruff की  problemsको  control करने और रोकने के लिए कुछ easy homemade remedies निम्नलिखित हैं -

1. नारियल के दूध के साथ नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाकर इसे कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर, सादे पानी से अपने बालों को धो लें।

2. सिर में सरसों का तेल लगाएं, इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सिर धो लें। dandruff  को remove करने के लिए इसे एक महीने में 3 दिन लगाएं।

3. यदि आपको सामान्य सर्दी जुकाम या allergic rhinitis नहीं  हैं, तो आप अपने सिर में दैनिक आधार पर दही लगा सकते हैं ताकि dandruff  न हो। 

4. नारियल के दूध में काली मिर्च की एक चुटकी डालें और इसे अपने सिर पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और धो लें।

Change your life style

तनाव कम करने, संतुलित आहार खाने और शरीर को साफ रखने से आपको dandruff  को रोकने में मदद मिल सकती है। यहां तक ​​कि व्यायाम करने से भी आपको तनाव से राहत मिलती है, जिससे dandruff को रोका जा सकता है। इसीलिए, नियमित रूप से कुछ व्यायाम करना जरूरी है जैसे कि चलना, कूदना, या jogging करना।

Shampoo

Dandruff को remove करने में shampoo का बहुत बड़ा role है। उसके लिए सबसे पहले तो आप अपने बाल रोज़ comb करना और नियमित रूप से shampoo करना शुरु करें। सभी Anti-Dandruff एक जैसे नहीं होते हैं। कुछ में अलग-अलग तत्व होते हैं, जैसे:

coal tar

Pyrithione zinc

Salicylic acid and sulphur

Salicylic acid

Selenium disulfide

Ketoconazole

सही कारण जानकार, इन सामग्रियों में से एक सामग्री वाले शैम्पू का चयन करें। Normal shampoo के साथ anti dandruff shampoo  का उपयोग करने से dandruff दूर करने में मदद मिल सकती है।

कुछ शैंपू को सिर में लगाने के बाद लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए, क्योंकि बहुत जल्दी से धोने से उसमें मौजूद घटक सही से काम नहीं कर पाते। एंटीडैंड्रफ शैम्पू का उपयोग करने के दिशानिर्देश बोतल पर लिखे मिल जायेंगे। उसी अनुसार उसका उपयोग करें। एक बार जब Dandruff, control हो, तब उस Dandruff shampoo का उपयोग आप कम बार कर सकते हैं।

यदि आपको बहुत अधिक खुजली या दवाओं का उपयोग करना पड़ रहा है तो डॉक्टर से सलाह लें। वास्तव में जिद्दी रूसी के लिए, आपको चिकित्सकीय शैम्पू या दवा का उपयोग करना पड़ सकता है।

अगर आप की इन homemade remedies से dandruff remove नहीं हो रही है और आप की problem severe हो गई है  तो  Dandruff के लिए बहुत सारी allopathy and ayurvedic medicine भी available हैं।

बहुत से medicinal shampoo भी हैं, जो आप की problem को solve कर सकते हैं, पर उसके लिए किसी अच्छे dermatologist से contact कीजिए। 


डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Friday, 14 August 2020

Tip : Dresses, that make you look taller

हमने previous tip में आप को बताया था कि  how to increase your height 

पर जिनकी height, completely increase हो चुकी है, या अब वो उम्र नहीं कि height और increase हो। पर वो tall ना होकर average or short height के हैं। ऐसे लोगों के लिए shades of life ना सोचे, यह तो कभी हो ही नहीं सकता है।

पर उसके लिए remedy बताने से पहले हम आप से यही कहेंगे। ईश्वर ने सबको अलग-अलग रंग रूप कद काठी दी है। हम सभी बहुत सुन्दर हैं।

आप जैसे भी हैं, बहुत खूबसूरत हैं, confident रहें, खुश रहें, सबका अच्छा सोचें। यह गुण आप को सबसे खूबसूरत बनाते हैं।

हाँ तो आते हैं उस बात पर कि जिनकी height average or short है, वो ऐसा क्या करें, जो उनकी height में चार चांद लगा दे।

तो जैसा कि आप से पिछली बार वादा किया था, कि आप को dressing sense बताएंगे, जो कि आप को tall दिखने में सहायक होगी। आज उसी को बता रहे हैं।


Dresses, that make you look taller

Neck

Dress की neck में high neck avoid कीजिए, उसकी जगह v shape and broad shape अच्छा रहता है। V shape and broad shape होने से आप tall दिखेंगे।

Upper outfits :  

  • Upper outfits, short होने से आप tall दिखेंगे। वैसे भी आजकल Crop top का fashion चल रहा है। 
  • अगर आप को upper outfits long रखना है तो, "A" shape कुर्ती लीजिए। "A"shape में आप tall दिखेंगे।
  • आज कल अनारकली सूट का भी बहुत fashion चल रहा है। अनारकली सूट में short लोग और short लगते हैं। तो क्या जो short हैं, वो अनारकली सूट नहीं पहन सकते?
  • जब आप हम से जुड़े हैं तो solution आप को जरूर देंगे, क्योंकि सभी को update रहने की इच्छा होती है।
  • तो उसके लिए आपको ऐसा अनारकली सूट लेना होगा, जिसका top chest से divided हो, ना कि waist से। तो बस ऐसा अनारकली सूट लीजिए जो chest से divided हो और आप tall दिखें।

Lower outfits:  

  • ध्यान रखिएगा कि आप के lower outfits like, jeans, bottom, skirts and lahanga etc, high waist के हों।
  • High waist आप को tall दिखाएगी, जबकि low waist से height कम लगती है।
  •  Lagging, jeans, bottom etc ankle height के होना better हैं, चूड़ीदार होने के बजाय। चूड़ीदार से height कम लगती है।
  • Lowers, Ankle heights के होने से आप ज्यादा tall दिखेंगी।
  • Broad plazo avoid करें, इससे भी height short लगती है। Lowers tight होने से height अच्छी दिखती है।

Same  overalls :  

अगर आपकी पूरी dress same colour की है, means upper outfits and lower outfits same colour के हैं, तब भी आप tall दिखेंगे। इसलिए ही evening gown में लोग tall दिखते हैं। पर ध्यान रखिएगा, evening gown भी या तो बिना division का हो या उसमें भी division वैसा ही होना चाहिए, जैसा अभी आप को अनारकली सूट का बताया है।

Boots : 

आप Short dress के साथ boots पहनेंगी, तब भी आप tall दिखेंगी।


यह तो रही dresses खरीदते वक्त ध्यान रखने योग्य बातें।

एक बात और जान लीजिए, pics लेते समय लंबे लोगों के साथ खड़े होकर photo खिंचवाने के बजाय थोड़ा आगे खड़े रहिए। ऐसा करने से pics में आपकी height कम नहीं लगेगी।

तो बस ध्यान रखिएगा, इन बातों का। और कोई मौका मत छोड़िए दुनिया पर छा जाने का।

अगली Tip में आप को बताएंगे कि slim and trim दिखने के लिए किस तरह की dresses को opt करें।

So stay tuned......

Friday, 24 July 2020

Tips : Glowing skin


ईश्वर ने हमें दो तरह के complexion दिए हैं, fair and dark. जिसको हम पूरी तरह से clinically या makeup से ही change कर सकते हैं। जो सबके लिए मुमकिन नहीं है।

आप जानते हैं, कोई कितना भी fair and beautiful हो या fair and handsome, पर अगर उसके face पर glow नहीं होगा तो सब बेकार।

फिर complexion change करने की कोशिश क्यों करें, जिसे करना कठिन है, और उसे करने के बाद भी result अच्छे आए ना आए, क्या पता?

तो आज हम skin में कैसे glow ला सकते हैं, उसकी ही बात करेंगे, क्योंकी glowing face तो हर एक को भाता है।

Skin में glow होगा या नहीं, यह पूरी तरह से हम पर ही निर्भर करता है। इसके लिए बस कुछ छोटी छोटी बातों का ध्यान रखना  है। 

अपने चेहरे पर glow लाने के लिए इन beauty tips को आप daily practice में ‌ले आएँ, तो आपका‌ face flawless और attractive लगेगा।
 
Glowing skin



1. For flawless face : Skin की cleaning के लिए कभी-कभी raw onion खाना अच्छा होता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बों के कम होने में भी मदद मिलती है।
 
2. Fresh looking : Fresh दिखने के लिए आंखों को आराम देना भी बेहद जरूरी है। ज्यादा देर तक computer के सामने बैठने वालों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद, screen या लिखने पढ़ने के काम से आंखों को थोड़ा rest दे देना चाहिए,  जिसके लिए खिड़की के बाहर या इधर-उधर देखना चाहिए, व आंखों की हल्की-फुल्की exercise करनी चाहिए, इससे आंखों को आराम मिलता है।
 
3. Face-mask :  Face पर mask लगाने से face की त्वचा पर मौजूद dead cells  हट जाती हैं। इससे चेहरा सुंदर होता है व skin tight होती है और झुर्रियां भी कम हो जाती हैं। पर याद रखियेगा, face-mask herbal हो या home-made हो।

Note : यहाँ corona से related बात नहीं कर रहे हैं तो, face mask को उस face-mask से co-relate मत कीजिए, जो आजकल पहना जा रहा है, यहाँ beauty tips की बात कर रहे हैं और face पर लगाए जाने वाले mask की बात कर रहे हैं। 

4. Bathing effect : नहाने से भी face पर glow आता है। हालांकि 10 minute से ज्यादा देर तक नहीं नहाना चाहिए। ज्यादा देर तक नहाने से भी face की softness घटती है। गर्म पानी से देर तक नहाने से skin पर red spots भी पड़ सकते हैं।
 
5.  Nap : दोपहर के समय लगभग हर किसी को नींद आने लगती है। काम के बीच समय में से 5 मिनट निकालकर भी आंखें बंद करें, तो यह फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है बल्कि blood में serotonin hormone का level बढ़ता है। यह hormone happiness, mood stabilization & well-being की feeling के लिए जिम्मेदार होता है।
 
6. Fresh Air : दिनभर की थकान उतारने में fresh air से बढ़कर कुछ नहीं है। यह थकान उतारने में बहुत मदद करती है। थोड़ी देर चलना या हल्की-फुल्की exercise से भी चेहरे पर glow आता है। नीले आसमान और हरियाली के बीच दिमाग में ताजगी आती है।

इन सब tips से बढ़कर जो सबसे बड़ी tip है, वो यह कि face सबसे ज्यादा glow तब करता है, जब आप खुश हों और confident हों। 

तो बस follow कीजिये यह सब, और सब पर छा जाइए, चाहे आपका complexion कुछ भी हो।    


Wednesday, 8 July 2020

Tips : मेंहदी का रंग, रहे लम्बा बरक़रार


सावन का महीना आते ही बहुत सारे तीज त्यौहार शुरू हो जाते हैं, और उसमें हम को याद आती है, मेंहदी की।

तो चलिए आज आपको हम यही बताते हैं,  कि मेहंदी लगाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
और ऐसा क्या करना चाहिए, कि मेंहदी का रंग हमारे हाथों में ज्यादा दिन तक बरक़रार रहे।

मेंहदी का रंग, रहे लम्बा बरक़रार


  1. मेहँदी की डिजाईन पहले से decide कर लें, जिससे आप अपनी पसंद की मेहँदी लगा या लगवा सकें।
  2.  अगर आप घर में तैयार करके मेहँदी लगाना चाहते है, तो उसकी तैयारी पहले से शुरू कर दें. क्यूंकि इसमें समय लगता है. वैसे आजकल बाजार में बनी मेहँदी की cone मिलते है, जो कई variety में आते हैं।
  3. मेहँदी लगाने से पहले हाथ पैर अच्छे से soap से धो लें, जिससे किसी तरह की गंदगी, तेल हाथ में न रहे, और मेहँदी गहराई तक पहुँच कर रंग ला सके. मेहँदी जितनी गहराई तक पहुंचेंगी, रंग उतना गहरा आएगा।
  4. हाथ को धोने के बाद कोई cream or oil न लगायें।
  5. हाथ चिकना होने से मेहँदी फैलने लगती है और design ख़राब हो जाती है।
  6. अगर आप मेहँदी वाला तेल लगा रही हैं, तो उसे हाथ में अच्छे से rub कर लीजिए, जिससे  Skin oily ना‌ रहे।
  7.  मेहँदी लगाना शुरू करने से पहले, मेहँदी उससे जुड़ा समान सब रख लें जैसे पुराना कपड़ा, कैंची आदि. बार बार उठने से design भी ख़राब होती है, और रंग भी अलग अलग चढ़ता है।
  8. मेहँदी लगाते समय ज्यादा रोशनी वाले स्थान में बैठें, जिससे design clear बन‌ सकें।
  9. मेहँदी शुरू करने से पहले आप washroom भी होकर आयें, जिससे बीच में जाने की जरूरत न पड़े. और भी कोई जरुरी काम हों तो कर लें।
  10. खाना बनाना, और खाना, मेहँदी लगाने से पहले कर लें।
  11. जितने देर तक आप हाथों में पानी नहीं लगाएंगी, मेहँदी का रंग चढ़ता जाता है।
  12. मेहँदी लगाते समय सूर्य की रोशनी में नहीं बैठना चाहिए, न ही मेहँदी को सूर्य की रोशनी में सुखाना चाहिए. इससे डिजाईन ख़राब होती है।
  13. हम चाहते है, मेहँदी जल्दी से सुख जाये, इसलिए सूर्य की रोशनी में सुखाने की कोशिश करते है, लेकिन मेहँदी सूखने में अपने हिसाब से समय लेती है, ऐसा कुछ करने से जल्दी नहीं सूखती है।
  14. अगर आप मेहँदी को naturally सूखने देंगे तो ज्यादा अच्छा और लम्बा टिकने वाला रंग चढ़ता है।
  15. मेहँदी लगाने के बाद, waxing, pedicure, manicure नहीं करवाना चाहिए. इससे मेहँदी की ऊपरी layer निकल जाती है, और मेहँदी धुली धुली दिखने लगती है. आप ये मेहँदी लगवाने के पहले करें, फिर मेहँदी लगवाएं, इससे आपके हाथ,पैर भी सुंदर लगेंगे।


Tuesday, 25 February 2020

Tip : Solution for Pigmentation


अपनी एक viewer की demand पर आज  Pigmentation की problem के Solution पर tip share कर रहे हैं , I Hope इससे जिन्हें भी ये problem है, सबको relief मिलेगा। 


  
Solution For Pigmentation 



What is Pigmentation ?

Pigmentation, Skin  पर पड़ने वाले काले धब्बों और कहीं-कहीं से skin का रंग dark  होने  को कहते हैं। इसे hyper Pigmentation भी कहा जाता है। किसी के चेहरे पर इसके निशान छोटे होते हैं, तो किसी के काफी बड़े। वैसे, ये हानिकारक नहीं होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह medical problem  के symptom  भी हो सकते हैं। इससे त्वचा unhealthy दिखाई देती है।

Type of Pigmentation

यह दो प्रकार का होता है, hypo Pigmentation और hyper Pigmentation hyper Pigmentation त्वचा की एक normal problem है। इसमें skin के एक हिस्से का रंग बाकी हिस्से से गहरा हो जाता है। साथ ही साथ skin पर धब्बे भी पड़ जाते हैं। आमतौर, पर यह एक common problem है। इसका सबसे बड़ा कारण होता है, skin में melanin का level बढ़ जाना।

 Causes of pigmentation

Pigmentation होने के कई कारण होते हैं, जैसे Heredity symptom, अधिक समय तक धूप में रहना, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना आदि। वहीं skin treatment और hair dryer के अनियमित इस्तेमाल से भी यह परेशानी बढ़ जाती है।

How to Treat pigmentation

 Pigmentation से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप धूप से बचकर रहें। धूप में निकलने से पहले Good quality की 30 mpf or 50 mpf वाली Sunscreen लगाएं।

Home Remedies for Pigmentation

Coco Butter
Coco butter, skin को naturally nourish करके नर्म बनाता है, और निखारने में सहयोग करता है। साथ ही Pigmentation को दूर करने के लिए इसे दिन में तीन बार इस्तेमाल करना चाहिए।
Raw Potato
Pigmentation से राहत पाने के लिए कच्चा आलू भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कच्चा आलू हमारी त्वचा के लिए पोषक होता है। इसे छीलकर skin पर मलने से Pigmentation में राहत मिलती है।
Lemon and Honey
नींबू और शहद का combination, skin को बेदाग बनाने का बेहद कारगर उपाय है। जहां चेहरे के दाग-धब्बे हटाने का काम नींबू करता है, तो वहीं शहद त्वचा में कसाव प्रदान कर प्राकृतिक पोषण देता है। Pigmentation को दूर करने के लिए नींबू और शहद के mixture को 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। अब चेहरा धो दें।

अगर आपको तब भी relief ना मिले, तो आप doctor से consult करें। 

Friday, 31 January 2020

Tip : Solution for Dark circles

आज-कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी एक problem को सबसे ज्यादा face कर रहे हैं, वो है dark circles....

पर कोई भी समस्या सिर्फ तब तक रहती है, जब तक आप shades of life से नहीं जुड़े थे। अब आपकी problem और हमारा solution.

मेरी एक viewer की demand पर हम आज  Dark circles का ही solution देने जा रहे हैं।

Solution for Dark circles


सबसे पहले हम आपको बता दें कि dark circles किन कारणों से होते हैं।
  1. Lack of sleep
  2. Allergies
  3. Temperature change
  4. Sensitive skin
  5. Ageing
  6. Hereditary

अब हम आपको इस problem का solution बता रहे हैं-
  • सबसे पहले आपको वो कठिन काम करना होगा, जो आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में असम्भव सा है। वो है, 8 घंटे की proper नींद।
  • Green veggies and vitamin c rich foods को अपनी diet में शामिल कीजिए।
यह dark circles remove करने के लिए must हैं।

हम इसके साथ ही यह home remedy भी use कर सकते हैं।

Home remedy -
Curd - 1 tsp
Turmeric - 1pinch
Honey - 1/2 tsp
Rice flour - 1tsp

Method -


  1. इन सभी को अच्छे से mix करके pack बना लीजिए।
  2. Face wash करके, इस pack को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगा लीजिए।
  3. 10 min. के लिए छोड़ दें, फिर उसे साफ पानी से wash कर लें।
  4. 2-3 days में आपको difference दिखने लगेगा।
  5. आप अपनी requirement के  according 1 week तक apply कर सकते हैं।
  6. फिर कुछ दिन का gap देकर फिर apply कीजिए, इससे ज्यादा अच्छा  result आता है।

I hope it'll resolve your problem.
So enjoy your beautiful face.

अगर आप की problem इससे solve ना हो तो, आप doctor से consult कीजिए, may be आपकी problem, allergic या hereditary हो।

Friday, 17 January 2020

Tip : Be Beautiful forever


Be Beautiful forever

आज की tip उनके लिए है, जो 40 की age को छू रहे हैं।

यह तो शाश्वत सत्य है कि हम forever young नहीं रह सकते हैं। फिर भी हर कोई लंबे समय तक young रहना चाहता है।

40 की age के बाद से हमारे face पर धारियां पड़ने लगती है, जो आगे चलकर झुर्रियों में बदल जाती है।

पर हर इंसान की झुर्रियों के पड़ने की जगह अलग-अलग होती है।

आपके face का जो area dry है, वहां पहले झुर्रियां पड़ती हैं।

Oily areas में झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।

तो आप को अपने face के जिस भी area में धारियां पड़ती दिखें, उस area  की किसी भी अच्छे moisturizer या olive oil, से हल्के हाथों से massage कीजिए। धीरे धीरे धारियां हल्की पड़ने लगेंगी, और फिर हट जाएगी।

इससे आप काफी दिन अपनी youngness maintain रख सकते हैं।

So enjoy.....

Tuesday, 7 January 2020

Tip: Be Beautiful Forever

आप ने कभी सोचा है कि हमेशा, beautiful दिखने के लिए क्या सबसे ज्यादा ज़रूरी है? नहीं तो इन बातों का रखें ध्यान...

Be Beautiful Forever



1. बहुत ज्यादा parlour मत जाइए, unnecessary rubbing, and chemical products से skin का natural glow destroy हो जाता है।  

2. Natural and homemade products use कीजिए। 

3. Last but most important, party se लौटकर makeup remove ज़रूर से कीजिए, जिससे skin overnight breath कर सके, otherwise blackheads and blemishes हो सकते हैं। 

आने वाली tip में हम आपको बताएंगे कि makeup कैसे remove करें, naturally।

Tuesday, 24 December 2019

Tip : Bright elbow and knee

जब face shine कर रहा हो, पर  elbow and knee dark हो रहें हों, तो face की  shining भी fade होने लगती है।

पर जब आप shades of life से जुड़े हैं, तो कैसे कुछ fade हो सकता है।
तो चलिए आज की Tip से अपनी elbow and knee को भी bright कर लेते हैं।
Bright elbow and knee





Ingredient

Rice flour - 1tsp
Turmeric - 1 pinch
Curd - 1 tsp
Water - as per requirement

Method :
सारे ingredients को अच्छे से mix कर के thick paste बना लें
अब इसे knee and elbow पर properly apply कर लीजिए।
10 min. के लिए छोड़ दीजिए।
अब इसे clean कर लीजिए।
4 to 6 time use करने से बहुत ही अच्छा result आ जाता है।
यह पूरी तरह natural है, इसलिए  बच्चे भी use  कर सकते हैं।
तो आप जुड़े रहें, हम से, और अपने group सबसे अच्छे दिखें।

Tuesday, 10 December 2019

Tip : Solving Double chin naturally


जब हम young होते हैं, slim रहते हैं। But जब mature होने 
लगते हैं, तो weight gain से तो परेशान रहते ही हैं, पर double chin से और भी ज्यादा।


आप naturally slim कैसे हो सकते हैं, ये तो आपको Reducing weight naturally tip से पता चल ही गया है।

आइये अब आपकी दूसरी problem, double chin का भी natural solution इस tip में बता देतें हैं।



Solving Double chin naturally 


Tip 1.


Ingredient


Egg white – 1tsp

Honey – 1tsp

Milk – 2tsp


Method :

  • सब को अच्छे से mix कर लीजिये
  • फिर उसे chin से neck तक apply कीजिये।
  • 10 min. के बाद clean कर लीजिये।
  • 4-6 दिन में आपको बहुत अच्छा result दिखने लगेगा।

Note :

अगर आप vegetarian हैं, तो egg white की जगह gelatine use कर सकते हैं।

Tip 2.

आप sugar free chewing gum को chew करेंगे, तो उससे भी बहुत अच्छे results मिलते हैं।

तो बस इन tips को follow कीजिये और double chin की problem से free हो जाइए और फिर से slim and sharp jawline पाइये। 


Note :

जब आपकी pics click हो रही हो, तो ध्यान दीजिएगा, face नीचे मत झुकाया कीजिये, उससे double chin और prominent लगती है।