Showing posts with label Recipes - Kids Special. Show all posts
Showing posts with label Recipes - Kids Special. Show all posts

Tuesday, 28 July 2026

Recipe : Chinese Cabbage

आज की यह recipe Chinese cuisine है, हालांकि हमने इसे Indianised form दिया है।

यह एक side dish है, जो कि खाने में बहुत ही yummy लगती है। साथ ही यह instantly prepare होने वाली बहुत healthy dish भी है…

Chinese Cabbage


Ingredients :

  • Cabbage - ½ kg.
  • Olive Oil - 2 tbsp
  • Garlic - 5 to 6 cloves
  • Tomato sauce - 1 tbsp.
  • Soya sauce - 1 tsp.
  • Vinegar - 1 tsp.
  • Chilli julienne (optional)
  • Salt - as per taste 
  • Black pepper - 1 tsp.


Method :

  • Cabbage को finely chop कर लीजिए।
  • Garlic cloves को mince कर लीजिए।
  • Non-stick wok में oil डालकर गर्म कीजिए।
  • इसमें minced garlic डालकर slightly brown होने तक पकाएं।
  • अब इसमें finely chopped cabbage डाल दें।
  • साथ ही नमक, chilli juliennes tomato sauce, soya sauce, और vinegar डालकर high flame पर stir fry कीजिए।

Crispy and Crunchy Chinese Cabbage is ready to serve, relish it with steamed rice or noodles!


Tips and Tricks :

  • Cabbage को अच्छे से धोकर काटें।
  • Cabbage जितना fine cutting में होगा, उतना ही yummy लगेगा।
  • Cabbage को finely chop करने के बाद ½ hour के लिए ठंडे पानी में डाल दीजिए, फिर इसे strainer में डालकर ½ hour के लिए रख दीजिए। इस पूरी process से cabbage अच्छे से clean हो जाएगा, एक-एक string खुल जाएगा, साथ ही cabbage में एक texture develop हो जाएगा।
  • Non-stick wok लेने से cabbage में crunch लाना ज्यादा easy होता है, कम तेल होने के बावजूद।
  • Oil थोड़ा ज्यादा ही रखें, अगर आप को crunchy flavour रखना है।
  • Cabbage को stir fry ही करना है, cabbage को पूरी तरह से पकाना नहीं है।
  • उसको सिर्फ तब तक भूनना है, जब तक उसका raw texture खत्म हो जाए।
  • याद रखियेगा कि पकाकर पूरी तरह से गलाना नहीं है।
  • Cabbage का ready texture chowmein में डाले जाने वाले cabbage के texture से थोड़ा और कच्चे की तरफ ही रखना है।
  • पूरी dish high flame पर prepare होगी।
  • Chilli julienne से एक spicy punch मिलता है, जो पूरी तरह से optional है।
  • Garlic अगर आप नहीं खाते हैं तो उसे भी discard कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो इसमें capsicum के julienne भी डाल सकते हैं।
  • Authentically, इसे crumbled egg or non-veg के साथ बनाते हैं। पर हमने जैसे बनाया है, वैसा भी बहुत tasty बनता है।
  • अगर आप के पास chowmein masala or ऐसा ही कोई अन्य मसाला है तो आप dish की preparation finish करके उस मसाले को sprinkle कर‌ सकते हैं।

तो देर किस बात की? आज ही बनाएँ Chinese Cabbage और स्वाद का लुत्फ उठाएं…

Tuesday, 14 July 2026

Recipe : Taste out of Waste

आज तक आपने best out of waste सुना होगा, जिसमें waste हो चुकी useless चीजों से कुछ बहुत सुंदर artpiece or useful चीजें बनाते हैं।

आज की recipe कुछ ऐसी ही है, इसलिए हमने इसका नाम दिया है, taste out of waste.

आज हम आपके लिए ऐसी recipe लेकर आए हैं, जिसके main ingredient को mostly फेंक देते हैं, और हम उसी से बहुत tasty snack or starter बनाएंगे…

Taste out of Waste


Ingredients :

  • Potatoes - 2 (big-sized)
  • Corn flour - 1½ tbsp.
  • Salt - as per taste 
  • Mix herbs - 2 tbsp.
  • Kashmiri Lal Mirch powder - 1 tsp.
  • Turmeric powder - ½ tsp.
  • Olive Oil - for frying 


Method :

  1. आलू को अच्छे से धो लीजिए। अब इनको ऐसे peel करें कि आलू का छिलका मोटा और लम्बा रहे।
  2. एक wok लीजिए, उसमें oil डालकर गर्म कीजिए।
  3. Cornflour में नमक, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च powder, mixed herbs व पानी डालकर अच्छे से mix करके pouring consistency का solution ready कर लीजिए।
  4. अब इस solution में आलू के छिलके को dip करके गर्म oil में डालकर दोनों तरफ़ से सुनहरा होने तक तल लें।

Crispy and Crunchy Taste out of Waste, scrumptious snacks from potato peels are ready! Enjoy them with your favourite dip, sauce, or chutney.


Tips and Tricks :

  • इसके लिए ऐसे आलू चुनें, जिनका छिलका चिकना और साफ सुथरा हो।
  • आलूओं को अच्छे से रगड़-रगड़ कर धो लीजिए, जिससे आलूओं में बिल्कुल भी मिट्टी न रहे।
  • आलू के छिलके peel करते समय चौड़े और लम्बे छिलके निकालने से अच्छा texture आता है।
  • आलू बड़े लीजिए, इससे छिलके ज्यादा अच्छा texture लेंगे।
  • अगर आप के पास cornflour न हो तो आप चावल का आटा भी ले सकते हैं।
  • Mixed herbs की जगह लहसुन और अदरक का paste भी डाल सकते हैं।
  • अगर आप को ज्यादा spicy flavour चाहिए तो आप इसमें हरी मिर्च का paste भी डाल सकते हैं। 
  • अगर आप के पास olive oil नहीं है, तो आप कोई भी refined oil ले सकते हैं।
  • इसमें हल्दी और कश्मीरी लाल मिर्च powder एक अच्छा-सा रंग आए इसलिए ही डाला है, आप चाहें तो इसे discard कर सकते हैं। 

इसका main ingredient आलू का छिलका है, यह सोच कर लगता है न जाने कैसा होगा? पर यकीन मानिए कि बहुत tasty होगा और of course healthy version तो है ही।

तो आप ने देखा, जिस आलू के छिलके को हम फेंक देते थे, उससे कितना tasty नाश्ता बन सकता है, जो आपकी party में चार चांद लगा सकता है।

इसलिए ही इसका नाम taste out of waste रखा है। 

आप इसे crispy potato skin or crispy potato peel भी बोल सकते हैं।

इसे बनाएं और वाहवाही पाएं…


Saturday, 11 July 2026

Recipe : Cheese Dips

कल Potato Paneer Twister की recipe share की थी, जिसे काफ़ी पसंद किया गया था, साथ ही cheese dips की recipe share करने की demand भी की। तो आज वही share कर रहे हैं।

Cheese dips आप जिसके साथ भी serve करेंगे, उस dish में चार चांद लग जाएंगे, और आप इसे बहुत easily आप घर पर बना सकते हैं…

Cheese Dips


Ingredients :

  • Cheese slices - 2
  • Milk - ½ bowl (dessert-sized bowls)


Method :

  1. एक bowl में दूध लीजिए, उसमें cheese slices को तोड़कर डाल दीजिए।
  2. 1 minute के लिए microwave कर लीजिए।
  3. अब इस mix को तब तक मिलाते जाइए, जब तक एक uniform solution बनकर cheese dip ready हो जाए।

अब इस cheese dip को different flavours के लिए-

  • Mild-Spicy Flavour: Pizza seasoning mix कर दीजिए।
  • Tangy Flavour: Tomato ketchup add करके mix कीजिए (for tangy flavour)।
  • Garlic Flavour: अगर आप को garlic cheese dip बनाना है तो garlic cloves को mince करके bowl में तभी डाल दीजिए, जब दूध में cheese melt कर रहे हैं, इससे garlic हल्का-सा roast हो जाता है, इससे काफी अच्छा flavour आता है।
  • Spicy Flavour: Schezwan sauce mix कर दीजिए।

तो आप अपने accordingly flavour create कर सकते हैं। फिर अब आप जब भी continental dishes बनाएँ, cheese dips जरूर बनाएँ, यह आपकी dishes में चार चांद लगा देगा…

Friday, 10 July 2026

Recipe : Potato Paneer Twisters

बेटे का कल जन्मदिन था, तो सोचा कुछ ऐसा try किया जाए कि वो खाते ही बोल उठे, “Wow! मज़ा आ गया।”

तो आजकल जो cafeteria में hot favourite recipe है, उसी को try किया, और आज वही recipe share भी कर रहे हैं।

यह जितनी easily, instantly prepare होने वाली recipe है, उतनी ही healthy and tasty भी है।

Healthy बच्चों के reference में लिखा है।

आलू और पनीर बच्चों को बहुत पसंद होता है, हमने उसे ही लिया है, और उसे prepare करके इतना interesting बनाया है कि बच्चे उसे देखकर रुक ही नहीं पाएंगे। 

ऐसा इसलिए क्योंकि यह देखने में जितना interesting है खाने में भी उतना ही yummy. तो झटपट देख लेते हैं इसकी recipe…

Potato Paneer Twisters


Ingredients :

  • Potatoes - 2 (large-sized)
  • Paneer - 250 gm. 
  • Fresh Malai - 2 tbsp.
  • Cornflour - 2 tbsp.
  • Mixed Herbs - as per taste
  • Salt - as per taste 
  • Kashmiri Mirch Powder - 1 tsp. 
  • Turmeric powder - ½ tsp. 
  • Toothpick - for binding 
  • Ghee/oil - for frying 


Method :

  1. आलूओं को peel करके अच्छे से wash कर लीजिए, फिर इनके पतले पतले chips निकाल लीजिए।इन्हें पानी में डाल दीजिए।
  2. पनीर के rectangular shape के pieces काट लीजिए।
  3. एक bowl में मलाई, mixed herbs, salt, chilli powder, turmeric powder, और 2 tsp cornflour छोड़कर बाकी सभी ingredients डालकर अच्छे से mix कीजिए।
  4. अब पनीर के pieces पर इस mix की coating करके marination के लिए रख दीजिए।
  5. आलू के chips को strainer में रख दीजिए जिससे excess water निकल जाए।
  6. एक bowl लेकर उसमें 2 tsp. cornflour लें व पानी डालकर पतली slurry बना लीजिए।
  7. आलू के chips को slurry में डुबाकर उसमें marinated paneer piece रखें, फिर उसमें एक toothpick लगाकर आलू में पनीर को bind कर दीजिए। 
  8. इसी तरह से सारे आलू chips में पनीर bind कर लीजिए।
  9. एक wok लीजिए, उसमें घी डालकर गर्म कर लीजिए। गर्म घी में इन bound pieces को डालकर सुनहरा होने तक fry कर लीजिए।

Crunchy and Soft Potato Paneer Twisters are ready to serve, enjoy them with your favourite sauce or dip.


Tips and Tricks :

  • आलू बड़े ही लीजिए, क्योंकि आलू के chips बड़े होने से पनीर के साथ binding easy होगी।
  • अगर आप के पास mixed herbs नहीं हैं या आप डालना नहीं चाहते हैं, या आपको spicy flavour चाहिए, तो उसकी जगह आप ginger garlic and chilli paste भी ले सकते हैं।
  • अगर आप के पास cornflour नहीं है तो आप मैदा और चावल का आटा भी ले सकते हैं। वैसे authentically cornflour ही लेते हैं, जो इसे crispy taste देता है।
  • Potato chips and cornflour इसे crunchy and crispy taste देता है, वहीं पनीर juicyy and soft taste देता है। दोनों का combination, next level का flavour देता है।
  • Turmeric powder और kashmiri lal mirch powder completely optional है। इससे presentation में एक bright colour मिलता है, जो कि attraction में help करता है।
  • वैसे आप इसे अपनी पसंद के किसी भी sauce से खा सकते हैं, इनमें different types के cheesy dips से चार चांद लग जाते हैं।
  • इसे आप tea time, birthday party, kitty party etc. में बनाकर आप अपनी party में चार चांद लगा सकते हैं।

If you interested to know how to make cheese dips within minutes, so stay with us…

Sunday, 28 June 2026

Recipe : Peanut Chutney

Peanut Chutney South Indian dishes में चार चांद लगा देती है। 

सबको बहुत पसंद आने वाली है, और हमारे पास इसकी recipe के लिए बहुत demand आ रही थी।

आज उन सबके साथ आप लोगों के लिए भी…

Peanut Chutney


Ingredients :

  • Peanuts - 2 tbsp.
  • Curd - 2 tbsp.
  • Salt - as per taste 
  • Green chillies - as per taste 
  • Ginger - 1 inch 
  • Garlic - 5 to 6 cloves
  • Coriander leaves - handful 
  • Mustard seeds - ½ tsp.
  • Cumin seeds - ½ tsp.
  • Curry leaves - 4 to 5
  • Mustard Oil - for tempering 


Method :

  1. Mixer grinder jar में सभी ingredients डालकर महीन पीस लें।
  2. Curry leaves को थोड़ा-थोड़ा तोड़कर‌ छोटा कर लीजिए।
  3. एक laddle में oil डालकर अच्छे से गर्म कर लें, फिर हल्का ठंडा करके उसमें जीरा, सरसों के दाने और करी पत्ता डालकर चटका लें।
  4. इससे चटनी में छौंक लगा लीजिए।

That's it, just 4 steps and your Peanut Chutney is ready to become the ‘icing on the cake (enhance)’ your South Indian cuisines, enjoy!


Tips and Tricks :

  • मूंगफली packed/salted वाली भी ले सकते हैं, इससे बहुत अच्छा taste आता है। 
  • आप इस चटनी में नारियल भी डाल सकते हैं।
  • लहसुन नहीं खाते हैं तो उसे discard कर सकते हैं। 
  • हरी मिर्च और दही का amount अपनी पसंद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।
  • पका हुआ सरसों तेल लेने से गर्म कर के ठंडा नहीं करना पड़ता है, पर अगर आप fresh oil ही गर्म कर रहे हैं तो तेज गर्म करके उतना ठंडा अवश्य कर लें कि जीरा, सरसों के दाने और करी पत्ता डालने से सब जलें नहीं। 
  • इस चटनी को एक dry airtight container में रखें। Fridge में 2 to 4 days के लिए इसे store कर सकते हैं।

मूंगफली की चटनी का nutty flavour बहुत अच्छा complement करता है, फिर चाहे South Indian dishes के साथ हो या अन्य dishes के साथ, बस सब ingredients का combination सही होना चाहिए। तो आज ही बना कर देखें यह चटनी…

Saturday, 27 June 2026

Recipe : Mysore Vada

आज ऐसी South Indian dish share कर रहे हैं, जो शायद आपने कम खाई हो या न खाई हो, पर यह बहुत tasty लगती है, उससे भी अच्छी बात यह है कि यह बहुत easily prepare हो जाता है।

इसमें जो ingredients चाहिए, वो भी आपके घर में easily available होंगे…

Mysore Vada


Ingredients :

  • All purpose flour  - 1 bowl
  • Rice flour - 2 tbsp. 
  • Curd - 2 tbsp.
  • Baking powder - 1 tsp.
  • Salt - as per taste 
  • Onion - 1 (big, chopped)
  • Fresh coriander leaves - handful (finely chopped)
  • Green chillies - as per taste (finely chopped)
  • Ginger julienne - as per taste
  • Ghee/oil - for frying 


Method :

  • मैदे में चावल का आटा, दही, नमक और baking powder डालकर अच्छे से mix कीजिए।
  • अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर mix करते हुए ऐसा batter तैयार कर लीजिए, जैसा इडली बनाने के लिए ready किया जाता है, मतलब pouring not running.
  • अब इस batter को 2 to 4 hours के लिए rest करने के लिए रख दीजिए। 
  • उसके बाद इसे अच्छे से फेंट लीजिए, जिससे इसमें air formation हो जाए।
  • अब इसमें chopped onion, coriander leaves and ginger julienne डालकर mix कीजिए।
  • एक wok लीजिए, उसमें अपनी पसंद का ghee or oil डालकर गर्म कर लीजिए।
  • जब ghee or oil अच्छे से गर्म हो जाए, तो batter से छोटे या बड़े, जैसा size आपको पसंद हो, उस तरह के वडे डाल दीजिए।
  • अब medium-slow flame पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।

Crispy, crunchy and soft Mysore Vada is ready to serve. Relish it with some peanut chutney, coconut chutney, sauce, or your favourite dip!

वैसे इसका perfect taste peanut chutney or coconut chutney के साथ आता है।

आपको यदि मूंगफली की chutney की recipe चाहिए, तो हम कल उसकी ही recipe share कर रहे हैं।

नारियल की chutney की recipe के लिए link पर click करें-https://shadesoflife18.blogspot.com/2026/05/recipe-tender-coconut-chutney.html?m=1


Tips and Tricks :

  • Authentic version में यह मैदा, चावल के‌ आटे और सब दिए गए ingredients के साथ dessicated coconut डालकर बनता है। आपको healthy version में बनाना हो तो आप मैदे की जगह आटा भी ले सकते हैं।
  • अगर आपको tangy flavour ज्यादा अच्छा लगता है, तो curd की quantity बढ़ा सकते हैं।
  • Rice flour न होने पर चावल को mixer grinder jar में सूखा पीसकर महीन powder बना लीजिए।
  • चावल का आटा skip भी कर सकते हैं। वैसे चावल का आटा डालने से vade बाहर से crispy and अंदर से soft बनते हैं, जिसके कारण यह बहुत tasty लगता है।
  • आप जिस घी और तेल में वडा तल रहे हैं, उसे ठीक तेज गर्म कीजिएगा। 
  • जब वडे फूल जाएं और नीचे से हल्के सुनहरे हो जाएं, तब उन्हें पलट दें। दूसरी तरफ से भी हल्का सुनहरा हो जाए, तो दोनों तरफ से उलट-पुलट कर सुनहरा होने तक तलें व गर्मागर्म serve करें।
  • Perfect vada होगा तो बाहर से crispy व अंदर से soft होगा। इसे तोड़ेंगे तो देखेंगे कि अंदर बहुत अच्छी जाली बनती है।
  • आप onion and ginger को अपने taste के according कम-ज्यादा या discard कर सकते हैं।

तो बस, आज ही बनाएँ यह स्वादिष्ट Mysore Vada और सपरिवार इसका लुत्फ उठाएं!

Friday, 26 June 2026

Recipe : Instant Doughnuts

आज कल बच्चों में doughnuts की demand बहुत बढ़ गई है, तो अगर आप उन्हें किसी दिन breakfast में doughnuts serve करें तो उनकी गर्मियों की छुट्टियों में चार चांद लग जाएंगे।

क्या सोच रहे हैं, सुबह-सुबह doughnuts, इतना easy है क्या? बिल्कुल है।

आज आपको बहुत easily and instantly बनने वाली doughnuts की recipe ही share कर रहे हैं।

Instant Doughnuts



(I) Ingredients :


(II) Method :

  1. Bread के corners को हटा कर उसे पानी में dip करके निचोड़ दीजिए।
  2. अब हाथों से उसे गोल shape दे दीजिए, और किसी tool या उंगली से बीच में छेद बना लें।
  3. एक wok लीजिए, उसमें घी डाल दीजिए। 
  4. घी में डालकर, दोनों तरफ से सुनहरा होने तक deep fry कर लीजिए।
  5. अब इसे एक तरफ से chocolate syrup में dip कर लीजिए।
  6. फिर इसे sprinklers से garnish कर लीजिए।

Rich and mouth-melting doughnuts are ready. Enjoy!

अपने मनपसंद flavour के लिए इसमें variation कीजिए और बच्चों की सर्दी की छुट्टियां खुशनुमा कीजिए, और अपनी kitty party में भी चार चांद लगाएं।


Note:

Authentically, doughnuts are made using refined flour (Maida) and white bread (which I have taken) also contains the same. This will lead to an almost same taste and thus you must try making them this way atleast once.

Thursday, 25 June 2026

Recipe : Kurkuri Bhindi (the airfryer style)

Summer season में भिंडी हर एक की पहली पसंद होती है।

भिंडी की सब्जी ऐसी होती है, जो जितना अधिक घर के रोज़मर्रा के खाने का हिस्सा होती है, उतना ही parties की शान भी।

तो आज summer special recipes में एक ऐसी ही special dish share कर रहे हैं।

कुरकुरी भिन्डी एक ऐसी dish है, जिसमें ingredients बहुत कम पर taste में है दम…

Kurkuri Bhindi (the airfryer style)


Ingredients :

  • Ladyfinger - 300 gm.
  • Gram flour - 1½ tbsp.
  • Rice flour - 1 tbsp. 
  • Salt - as per taste 
  • Turmeric powder - ½ tsp.
  • Red chilli powder - as per taste 
  • Coriander powder - 1 tsp. 
  • Lemon juice - 1 tsp.
  • Oil - for greasing 


Method :

  1. भिंडी को धो-पोंछ कर रख लें।
  2. भिंडी को चार बार काटकर पतले-पतले टुकड़े कर लीजिए। अब इनके सारे बीज हटा दीजिए।
  3. फिर भिंडी में बेसन, चावल का आटा, नमक, हल्दी, मिर्च, धनिया powder, नींबू का रस और तेल डालकर toss कर लीजिए।

  4. Airfryer को preheat कीजिए। फिर इसमें भिंडी फैलाकर रख दीजिए।
  5. अब 160°C पर 5 minutes के लिए airfry कर लें।


  6.  5 minutes बाद उलट-पुलट कर फिर 5 minutes के लिए airfry कर लें।
  7. 5 minutes के लिए ठंडा होने दीजिए। अगर कुरकुरी नहीं हुई है तो 5 minutes के लिए और रख दीजिए।

Crispy and Flaky Kurkuri Bhindi is ready to serve! Enjoy them as a starter or main course without having the guilt of consuming too much oil.


Tips and Tricks :

  • अगर आप wok में fry कर रहे हैं, तो भिंडी का marination वैसा ही होगा, बस तेल नहीं डालेंगे। Medium-slow flame पर कुरकुरी होने तक तल लें।
  • भिंडी को धो कर पोंछ अवश्य लें।
  • भिंडी के चार टुकड़े horizontally and vertically दोनों तरफ़ से करेंगे, तो भिंडी के fingers मिल जाएंगे।
  • जो भिंडी बहुत बड़ी हो उनको काटकर छोटी कर लीजिए। 
  • भिंडी के बीज अवश्य हटा दीजिएगा, वरना भिंडी कुरकुरी नहीं बनेगी।
  • चावल का आटा न होने से cornflour use कर सकते हैं।
तो आप इंतजार किसका कर रहे हैं? आज ही बनाएँ कुरकुरी भिंडी और बच्चों को खुश कर दें…

Wednesday, 24 June 2026

Recipe : Aloo Bhakarwadi

मराठी-गुजराती प्रसिद्ध भाकरवडी और सुप्रसिद्ध समोसे का fusion करके बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक सबको बहुत पसंद आने वाली आलू भाकरवडी share कर रहे हैं।

यह जितनी tasty है, उतनी ही easily prepare होने वाली dish है…

Aloo Bhakarwadi



Ingredients :
  • All purpose flour - 250 gm.
  • Clarified butter (Ghee) - 75 gm. (for Moyan) and for frying 
  • Butter - 1 tbsp. (for glazing)
  • Salt - as per taste
  • Potato - 150 gm.
  • Pea - 25 gm. (optional)
  • Green chillies - as per taste
  • Amchur powder - 1 tsp.
  • Coriander leaves - handful 
  • Black pepper - as per taste
  • Dum Aloo masala - 1 tbsp. 

Method :
For Masala -
  1. Boil व mash किए हुए आलू, उबली मटर, salt, black pepper, green chillies, अमचूर powder, दम आलू मसाला, butter व coriander leaves डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
For Outer Shell -
  1. Flour में घी व नमक डालकर हथेली से अच्छे से rub कर flour को अच्छे से मोयन कीजिए।
  2. उसमें हल्का गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालते हुए dough prepare कीजिए।
For Aloo bhakawadi -
  1. Dough से गोलियां बना लीजिए। गोलियों को rolling pin की help से flat कर लें, जैसे रोटी बनाते हैं।
  2. इसे थोड़ा मोटा ही रहने दीजियेगा। 
  3. अब आलू मसाला को पूरी रोटी में फैलाकर दबा दीजिए, जिससे तलते समय समय filling बाहर न निकले।
  4. अब इस रोटी को roll कर लीजिए।
  5. वह इसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लीजिए।
  6. 1 wok में उसके half तक घी लें, उसे गर्म होने रख दीजिए।
  7. जब घी गर्म हो जाए, उसमें आलू भाकरवड़ी डाल दीजिए, फिर flame slow कर दीजिए।
  8. दोनों तरफ से हल्का गुलाबी हो (सिक) जाए तो flame high करें और bakarwadi crispy कर लें।

Tips and Tricks :
  • Filling में मक्खन या घी अवश्य डालें, इसके होने से बिना भूने भी स्वाद भूना मसाला जैसा ही आता है, मतलब मेहनत कम फिर भी स्वाद में दम।
  • मोयन में घी का अंदाज ऐसा होता है, कि जब आप मैदे में घी डालकर अच्छे से rub कर लें और उसे हाथ में दबाएं, तो लड्डू-सा बनने लगेगा।
  • Dough बनाते समय, जितना कम पानी आप डालेंगे, भाकरवड़ी उतना ही crispy (खस्ता) बनेगी। अतः ध्यान रखिएगा, ज्यादा पानी से आप की भाकरवड़ी, hard बनेंगी और soggy भी जल्दी हो जाएंगी।
  • Dough बनाने के साथ ही भाकरवड़ी बनाना शुरू कर लीजिए, वरना dough बनाकर छोड़ने से flour में salt से पानी release हो जाता है, जिससे मोयन बेकार हो जाता है।
  • घी smoky high तक गर्म नहीं करना होता है, वरना भाकरवड़ी बाहर से जल जाएंगी और अंदर से कच्चे ही रह जाएँगी।
  • भाकरवड़ी डालने के बाद शुरू में जल्दी ही पलटने होती हैं, वरना उसकी पपड़ी जगह-जगह से फूल जाती है, जिससे उसकी पपड़ी चिकनी नहीं होती है। ऐसा लगता है, उसमें फफोले पड़े हों। अगर आपकी भाकरवड़ी ऐसे बनेंगी, तो ना तो वो देखने में अच्छे लगेंगी, ना उनका taste अच्छा होगा, तो इस बात का भी ध्यान रखियेगा।
  • भाकरवड़ी हल्का-सा सिक जाए, तो इसे slow flame में ही हल्का गुलाबी होने तक पकाएं, वरना भाकरवड़ी crispy नहीं बनेगी।
तो देर किस बात की? आज ही बनाएँ और सबको खिलाएँ।

Wednesday, 3 June 2026

Recipe : Homemade Nuggets (the airfryer style)

आज की Summer Vacations Special Recipe एक ऐसी dish है जो बच्चों को बहुत पसंद होती है, पर junk food होने के कारण उन्हें खाने नहीं दिया जाता है।

पर आज Shades of Life आपके लिए एक ऐसा solution लेकर आया है, जिससे आप भी खुश और आपके बच्चे भी‌।

तो हम लेकर आए हैं Homemade Nuggets की recipe, वो भी airfryer में, मतलब बच्चे रुकेंगे नहीं और आप रोकेंगी नहीं।

तो चलिए, देखते हैं instantly airfryer में बनने वाले nuggets की recipe…

Homemade Nuggets (the airfryer style)

Ingredients :
  • Par-boiled potatoes - 250 gm.
  • Corn flour -  2 to 3 tbsp. 
  • Butter - 2 to 3 tbsp. 
  • Garlic - 8 to 10 cloves
  • Chill flakes - 1 tbsp./as per taste 
  • Salt - as per taste
  • Parsley (optional)

Method :
  1. लहसुन को छीलकर कर finely chop कर लीजिए।
  2. आलू और मक्खन को grate कर लीजिए।
  3. अब इन आलुओं में मक्खन, नमक, chopped garlic, chilli flakes और cornflour डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  4. अब इसका cubical shape या अपने मनपसंद shape में बना लीजिए, फिर इसे एक दिन के लिए freezer में set होने के लिए रख दीजिए। 
  5. इसके आगे का method, हम पहले जो recipe डाल चुके हैं, उसके according ही होगा, तो आप दिए गए link पर click कर लें- Frozen Snacks (the airfryer style) 
Scrumptious and nutritious homemade nuggets are ready to serve.


Tips and Tricks :
  • आलू जब उबालें तो केवल दो whistle high flame पर ही लगाएं। इससे आलू al-dente stage पर boil होगा। आलू की इस stage पर nuggets बनाने से binding भी हो जाएगी और crisp भी अच्छा आएगा।
  • आप अगर लहसुन नहीं खाते हैं तो उसे discard कर दीजिए, हालांकि frozen nuggets में garlic होता है, और उसके कारण ही tasty लगता है।
  • Butter को जमी हुई स्थिति में ही grate करके mix करने से अच्छा result आता है।
तो देर किस बात की, आज ही ये homemade nuggets बनाएँ और बच्चों की vacations yummy बनाएँ…

Tuesday, 2 June 2026

Recipe : Ladi Pav (the airfryer style)

Summer Vacations Special Recipe में आज आपको वो recipe share कर रहे हैं, जिसको घर में बनाना सबसे ज्यादा impossible लगता है। 

पर अगर आप ऐसे बनाएंगे तो यह बहुत easily prepare हो जाएगा। तो चलिए आज कुछ impossible try करते हैं…

Ladi Pav


Ingredients :
  • All purpose flour - 3 cups
  • Olive oil - 3 tbsp.
  • Salt - ½ tsp.
  • Sugar - ½ tsp.
  • Fresh Curd - 1 cup
  • Baking powder - 1 tsp.
  • Baking soda - ½ tsp.
  • Lemon juice - 1 tsp. 
  • Butter - 1 tbsp. 
  • Milk - 2 tbsp.

Method :
  1. दही में olive oil, salt और sugar डालकर whip कर लीजिए।
  2. Baking powder में नींबू का रस डालकर mix कर के activate कर लीजिए।
  3. दही के solution, में baking soda और baking powder solution को मैदे में डालकर हल्के हाथों से dough बना लीजिए।
  4. थोड़ा-गीला सा dough prepare होगा। अगर गीला-सा dough prepare ना हो, तो थोड़ा दूध add कर लीजिएगा।
  5. इस dough को 20 to 25 minutes के लिए rest करने के लिए छोड़ दीजिए।
  6. Dough फूल कर दुगना हो जायेगा। अब इस dough की एक बार फिर अच्छे से knead (सान) कर लीजिए।
  7. Knead तब तक करना है, जब तक मैदे में gluten develop ना हो जाए, मतलब dough बहुत soft ना हो जाए।
  8. Dough के 8 to 10 टुकड़े करके गोलियाँ बना लीजिए।
  9. इसे एक बार फिर 10 minutes के लिए rest करने रख दीजिए।
  10. Butter में milk डालकर अच्छे से mix कर दीजिए।
  11.  Milk-butter solution को brush से हर गोली पर अच्छे से लगा दीजिए।
  12. Airfryer preheat कीजिए। अब सारी गोलियों को airfryer की जाली में place कीजिए।
  13. 160°C पर 10 minutes के लिए airfry कीजिए, उसके बाद 180°C पर 5 minutes और फिर 200°C पर 3 minutes या till browning.
  14. बाहर निकाल कर एक बार फिर से milk-butter solution लगाकर उस पर moist muslin cloth डालकर 5 minutes के लिए रख दीजिए।

Tips and Tricks :
  • पाव के dough के दही में sugar जरूर से डालिएगा, उससे ही proper yeast replacement होगा।
  • अगर आप के पास olive oil नहीं है, तो आप vegetable oil भी use कर सकते हैं। 
  • पाव के dough को properly develop होने के लिए आवश्यक time जरूर दीजियेगा।
  • Milk-butter solution से brushing करने से पाव में बहुत अच्छी browning आती है, इसलिए इस step को जरूर से कीजिएगा।
  • Pav पूरा बन जाने के बाद moist muslin cloth से अवश्य ढकें, इससे ऊपर में proper moist आता है।
आपके fluffy और soft पाव आपका इंतजार कर रहे हैं, इसलिए आज ही बनाएँ और घर के पाव खाएँ चाव से…

Monday, 1 June 2026

Recipe : High-Protein Paneer Icecream

आज की Summer Vacations Special Recipe कमाल की है, जिसमें बच्चे भी खुश और उनके parents भी।

बच्चे इसलिए कि icecream उनकी पहली पसंद होती है, और parents इसलिए कि यह healthy बहुत है। मतलब taste और health का बहुत ही अच्छा combination.

फिर गर्मी में icecream ही न हो तो, जिंदगी का मजा ही क्या?

तो झटपट देख लेते हैं, इसके ingredients and methods…

High-Protein Paneer Icecream


Ingredients :

  • Fresh paneer (crumbled or cut into chunks) - 100 gm.
  • Milk - 1 cup 
  • Soaked dry fruits (almonds, cashews) - ¼ cup 
  • Sugar - 2 tbsp.
  • Cardamom powder (elaichi) - ½ tsp.


Method :

  • Almonds and cashews को warm water में 30  minutes के लिए soak करने के लिए रख दीजिए।
  • उसके बाद बादाम का छिलका उतार दें।
  • एक mixer grinder jar लीजिए, उसमें भीगे हुए काजू और बादाम (छिले हुए) डालकर थोड़े से दूध के साथ महीन पीस लीजिए। 
  • अब इसमें crumbled paneer, sugar, cardamom powder और बचा हुआ दूध डालकर महीन पीस कर thick, creamy and smooth puree बना लीजिए।
  • अब इसे container or icecream moulds में डालकर 7-8 hours के लिए freezer में डालकर दीजिए।

Your soothing and serene High-Protein Paneer Icecream is ready. Let your kids enjoy without you having any guilt of deteriorating their health.


Tips and Tricks :

  • अगर आप को icecream ज्यादा healthy version में बनाना है, तो sugar की जगह 1 to 2 tbsp. honey or jaggery powder भी use कर सकते हैं।
  • Saffron के few strands (kesar) को 1 tbsp. warm milk में soak करके डाल सकते हैं।
  • काजू-बादाम को 7-8 hours के लिए भिगाएं या warm water में 30 minutes के लिए अवश्य soak करें।
  • आप काजू और बादाम के साथ पिस्ता भी डाल सकते हैं।
  • अच्छा भीगा हुआ बादाम और काजू ही creamy and smooth puree बनाने में support करता है।
  • अगर आप को icecream smooth के बजाय nutty flavour में पसंद है, तो moulds में chopped nuts डाल दीजिए और serving time में भी roast and chopped dryfruits से decorate करें।
Relish this nutritious icecream with your family!

Sunday, 31 May 2026

Recipe : Moong Basket Chaat

आज की यह Summer Vacations Special Recipe oil-free and high protein twist है, traditional street style कटोरी (टोकरी) चाट का।

Deep यहाँ भी है, पर frying नहीं bowl, मतलब instead of deep frying यहां deep bowl,l use होगा।

यहां मैदे की कटोरी नहीं बनाएंगे, बल्कि दाल की कटोरी बनाएंगे। इस recipe में हम create‌ करेंगे steamed, soft और sponge-like edible basket, वो भी yellow moong dal के batter से, अतः यह बहुत healthy and tasty option है।

बल्कि यह कहना कि जो लोग protein rich tasty dish ढूंढ रहे हैं, उनके लिए इससे अच्छा option कोई नहीं मिलेगा।

Moong Basket Chaat



Ingredients :

For the Katoris (Baskets)-
  • Moong Dal - 1 cup (soaked for 2–3 hours)
  • Chana Dal - 2 tbsp. (for binding and texture)
  • Turmeric powder - ¼ tsp.
  • Baking powder/Eno (Fruit Salt) - 1 tsp.
  • Salt - as per taste
  • Ghee - for greasing 
  • Potatoes (small) - 3 to 4
For the Chaat Stuffing-
  • Boiled potatoes - 1 cup 
  • Fresh and creamy curd (Yogurt) - 2 to 3 cups (whisked smoothly)
  • Green chutney - 2 tbsp.
  • Sweet chutney - 2 tbsp.
  • Roasted cumin powder - ½ tbsp.
  • Black salt - as per taste 
  • Red chilli powder - as per taste 
  • Fine sev, fresh coriander, and pomegranate seeds - for garnishing

Method :
  1. मूंगदाल और चना दाल को रात-भर या 6 to 7 hours के लिए भीगा दें।
  2. भीगी हुई दाल को mixer grinder jar में डालकर महीन पीस लें।
  3. पिसी हुई दाल में नमक व हल्दी powder डालकर इतना फेंटे कि वो texture में लगभग दुगनी व हल्की हो जाए।
  4. अब इसमें baking powder डालकर mix कर लीजिए। 
  5. गहरी कटोरी लें, उसे घी से grease कर लीजिए।
  6. उसमें दाल का batter डाल दीजिए।
  7. Small size आलू लीजिए, उसे अच्छे से wash कर लीजिए।
  8. उन्हें आधा काट लीजिए। सभी आलू के टुकड़ों को fork से prick कर लीजिए।
  9. आलूओं को भी घी से grease कर दीजिए।
  10. अब एक कटा हुआ आलू एक दाल से भरी कटोरी में रख दें।
  11. Steamer में पानी खौला लें। उसमें उसकी जाली रखें।
  12. अब दाल की कटोरियां इस जाली पर place कर दीजिए। इस तरह से baskets को कटोरियों में डालें।
  13. अब 4 minutes full flame, 5 minutes medium flame and 5 minutes slow flame पर steam कर लें।
  14. Steamer से निकाल कर 10 minutes के लिए ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  15. फिर मूंगदाल कटोरी को बाहर निकाल लीजिए और उनसे आलू भी निकाल दीजिए।
  16. आपको proper कटोरी का texture मिल जाएगा।
  17. इस कटोरी में उबले chopped आलू, creamy दही, खट्टी-मीठी चटनी, काला नमक, भूना जीरा, अनार के दाने, finely chopped हरे धनिया की पत्ती व महीन सेव डालकर अच्छे से fill up and garnish करके decorate कर serve कीजिए।
Relish this nutri-licious Moong Basket Chaat!

Tips and Tricks :
  • दालों को भीगने का proper time देना है। यही इसका key ingredient है। दाल जितनी अच्छी भीगी होगी, उतना ही कम पानी में soft, fluffy and smooth texture बनेगा।
  • हमने कटोरी बनाने के लिए आलुओं को आधा काट कर रखा है। आप चाहें तो कटोरी के अंदर छोटी कटोरी डालकर भी मूंगदाल कटोरी बना सकते हैं।
  • आलू ऐसे डालना है कि आलू को काटने से जो flat part है, वो कटोरी के base की तरफ़ हो।
  • पर याद रखिएगा यह आलू al-dente stage में रहता है, तो आपको चाट में use करना है या further किसी और जगह, up to you.
  • वैसे हमने इन्हीं आलूओं को डाला था अच्छा लगता है।
  • आप टोकरी में boiled chickpeas भी डाल सकते हैं, पर उसका taste enhance होकर आएगा नहीं, क्योंकि हमारी टोकरी दाल की ही बनी है।
  • आप चने की दाल की जगह सूजी भी binding and texture के लिए ले सकते हैं।
  • क्योंकि टोकरी दाल की है, तो समय के साथ soggy नहीं होगी, बल्कि दही-चटनी इत्यादि को soak करके और ज्यादा tasteful हो जाएगी।
  • तो आप इसकी preparation मेहमानों के आने के घंटों पहले भी कर सकते हैं।
  • बस ध्यान रखिएगा कि इसमें दही की quantity अच्छे से हो। 
  • और मेहमानों के आने से पहले एक बार फिर से खट्टी-मीठी चटनी, भूना जीरा powder, काला नमक, हरी धनिया पत्ती, अनार दाने व zero number sev से garnish कर दीजिए।
  • अगर आप को nutty flavour पसंद है, तो भूनी और कुटी हुई मूंगफली भी डाल सकते हैं।
This nutritious snack is perfect for weight loss, guilt-free evening cravings, or entertaining guests.

Tuesday, 26 May 2026

Recipe : Tomato Rasam

आज की Summer Vacations Special Recipe most awaited recipe है।

सबसे पहले अपने उस viewer को sorry, कि आपकी request पूरी करने में time लग गया।

South Indian cuisine में बहुत सारी healthy and tasty recipes हैं, जिनमें से यह भी एक है, जिसकी बहुत demand है और बहुत पसंद किया जाता है।

बहुत थोड़े से ingredients से easily and instantly prepare होने वाली रसम की recipe आज share कर रहे हैं…

Tomato Rasam


Ingredients :

  • Tomatoes - 4 (medium) 
  • Ginger - ½ inch (grated)
  • Garlic - 6 to 8 cloves (finely chopped)
  • Tamarind Pulp - 2 tsp.
  • Salt - as per taste 
  • Sugar - 1 tsp.
  • Curry leaves - 6 to 8 
  • Fresh coriander leaves - handful 
  • Mustard seeds - 1 tsp.
  • Cumin seeds - 1 tsp.
  • Asafoetida - ¼ tsp.
  • Mustard Oil - for tempering 


Method :

  1. टमाटरों में हल्का-सा चीरा लगा लें।
  2. एक pressure cooker में चीरा लगाए टमाटर, garlic, ginger, tamarind pulp, salt और sugar डालकर boil होने रख दीजिए।
  3. High flame पर 1 whistle लगा दें। Pressure down होने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें।
  4. अब टमाटर के छिलके हटा दें व हाथों से या masher की help से टमाटर के pulp को mash कर दें।
  5. अब इसे फिर से boil होने रख दीजिए। एक से दो बार boil आने दें।
  6. अब एक ladle लें, उसमें mustard oil लेकर गर्म करें।
  7. उसमें हींग, जीरा, सरसों के दाने व करी पत्ता डालकर छौंक तैयार कर लें। इसे गर्म-गर्म रसम में डालकर छौंका लगा दीजिए।
  8. अब एक उबाल और लगा दें। अब उसमें एक मुट्ठी finely chopped धनिया पत्ती डाल दें।

Your piping hot and delicious Tomato Rasam is ready to serve. You can relish it as a soup, side, or whichever way you wish.


Tips and Tricks :

  • टमाटर पर चीरा लगाकर उबालने से उसका छिलका easily उतर जाता है।
  • टमाटर को mash करके बनाएंगे, तभी authentic taste आएगा। टमाटर को पीसकर बनाने से paste जैसा लगता है।
  • थोड़ी-सी sugar डालने से taste enhance हो जाता है।
  • आप tamarind pulp की जगह इमली के चूरन की गोलियां भी डाल सकते हैं, तब sugar नहीं डालनी है।
  • Ginger को grate व garlic cloves को finely chop or mince करके ही डालें, ginger-garlic paste नहीं डालना है। रसम में यह सब ऐसे ही डालने से उसे एक texture मिलता है जो उसके taste को enhance करता है।
  • हींग, जीरा, सरसों के दाने व करी पत्ता डालने से रसम को authentic South Indian flavour मिलता है।
  • ध्यान रखिएगा कि छौंकने के लिए तेल सरसों का ही लेना है, और कोई तेल रसम को ठीक से complement नहीं करेगा।

खट्टी, मीठी और तीखी रसम का आनंद उठाएँ!

Monday, 25 May 2026

Recipe : Tender Coconut Chutney

Summer Vacations Special Recipes में आज की recipe एक side dish है, जो कि मेरी बेटी को बहुत पसंद है।

शायद ही आपने इसे खाया और बनाया हो, पर यकीन मानिए कि यह ऐसी chutney है कि जिसके साथ इसे खाएंगे, उस dish पर चार चांद लग जाएंगे।

आप कहेंगे कि coconut chutney तो बहुत बार खाई है, कुछ का कहना होगा कि उन्हें coconut chutney उतनी पसंद नहीं है।

पर इसका taste coconut chutney से एकदम अलग है। एक mild and divine-सी chutney है, और बहुत अधिक nutritious भी, specially summer season के लिए।

साथ ही यह बहुत instantly and easily prepare हो जाती है…

Tender Coconut Chutney


Ingredients :

  • Tender Coconut Malai - 3 tbsp.
  • Fresh Malai - 1 tbsp.
  • Salt - as per taste


Method :

  1. Mixer grinder jar में नारियल की मलाई, दूध की मलाई और नमक डालकर पीस लीजिए।

तो लीजिए, बस एक ही step में rich और creamy Tender Coconut Chutney तैयार।


Tips and Tricks :

  • जब नारियल पानी पीएं तो नारियल की thick मलाई वाला लें, पर उसमें मलाई ही हो, वो नारियल न बनी हो, मतलब मलाई में एक softness intact होनी चाहिए, पर इतनी पतली मलाई भी नहीं होनी चाहिए कि कुछ amount ही न हो।
  • Chutney का ratio 3:1 होना चाहिए। मतलब 3 portions नारियल मलाई और 1 portion दूध की मलाई।दूध की मलाई अधिक होने से वो chutney न लगकर दूध की मलाई खा रहे हैं ऐसा लगेगा।
  • इसका बहुत mild taste होता है, अतः बहुत जल्दी नमक तेज़ लगने लगता है। तो नमक बहुत अंदाज से डालना है, मतलब नमक सिर्फ दो से तीन चुटकी।

एक बार बनाकर इसे relish कीजिए। एक बार खाने के बाद आप इसे यूँ ही खाना भी पसंद करेंगे, मतलब side dish main course बन जाएगी।

Enjoy!

Sunday, 24 May 2026

Recipe : Quicker and Healthier White Sauce Pasta

आज की Summer Vacations Special Recipes में बच्चों की all time favourite white sauce pasta है।

White sauce pasta बच्चों की favourite dish तो होती है, लेकिन health के point of view से उतनी satisfy नहीं करती है। 

फिर बनाने में झंझट, time taking और दुनिया-भर के बर्तनों का इस्तेमाल, कहीं न कहीं frequently white sauce pasta बनाने से रोकता है।

पर आप Shades of Life से जुड़े हैं, जो solution provide करता है हर situation का।

तो हम आज लेकर आए हैं one pot- white sauce pasta, means सिर्फ और सिर्फ एक ही बर्तन लगेगा white sauce pasta‌ बनाने में, और वो है cooker।

White sauce pasta बिना white sauce के, मतलब maida का use नहीं, पर taste में भी कोई compromise नहीं।

बस cooker में prepare होगा तो 15-20 minutes में prepared, मतलब time-saving भी। पर कैसे? चलिए देख लेते हैं…

Quicker and Healthier White Sauce Pasta


Ingredients :

  • Pasta - 1 bowl (of whichever shape)
  • Water - 1 bowl 
  • Chilled milk - 2 bowls
  • Bell peppers (of whichever colour) - 1 bowl 
  • Sweet corn (kernels) - ½ bowl 
  • Onion - 1 (medium)
  • Chilli flakes - 1 tsp.
  • Cheese slices/cubes - 2 to 4 (as per taste)
  • Pasta seasoning - 1 tsp.
  • Black pepper powder - 1 tsp.
  • Garlic Cloves - 5 to 6 (finely chopped, optional)
  • Olive oil - ½ tbsp.
  • Butter - ½ tbsp.
  • Salt - as per taste


Method :

  1. सारी veggies के broad blocks काट लीजिए।
  2. Cooker में olive oil and butter डालकर गर्म करें।
  3. अब इसमें finely chopped garlic cloves, chilli flakes and pasta seasoning डालकर हल्का-सा mix कीजिए।
  4. अब इसमें veggies के blocks डालकर high flame पर 2 to 3 minutes के लिए sauté कीजिए, फिर इसे निकाल दीजिए।
  5. अब cooker के ढक्कन में अंदर की तरफ सीटी के ठीक नीचे वाली जगह पर थोड़ा oil लगा दीजिए।
  6. अब इस खाली cooker में pasta (macaroni, penne, जो भी shape आप चाहें) लें लीजिए।
  7. फिर उसमें sweet corn, 1 bowl water, और 2 bowl chilled milk डालकर high flame पर 1 whistle लगा लीजिए, और फ़िर एक दूसरी ठंडी gas पर slow flame पर 2 to 3 minutes के लिए पका लीजिए।
  8. Perfect al-dente stage आ जाएगी। अब cooker का pressure down हो जाने पर उसमें cheese slices or cubes डालकर एक उबाल कर लीजिए।
  9. फिर उसमें सारी sauté veggies, black pepper and salt डालकर mix कीजिए और एक उबाल और दे दीजिए।
  10. अब cooker का ढक्कन ढककर सिर्फ 5 minutes के लिए pasta set होने रख दीजिए।

Cheesy and Creamy White Sauce Pasta is ready to serve. Give it to your kids without any hesitation for their health compromise.


Tips and Tricks :

  • Pressure cooker जितना ज्यादा flat (bottom-type) होगा, आपके लिए prepare करना उतना ही easy होगा।
  • 1 bowl pasta में 1 bowl water और 2 bowls chilled milk का ही combination रखना है।
  • Bowl का size क्या होगा it's up to you, कि आपको pasta की कितनी quantity रखनी है। बस ratio 1:1:2 ही रखिएगा।
  • इसका key point ratio and temperature है, दोनों को ठीक से follow करेंगे तो perfect result ही आएगा।
  • दूध जितना ज्यादा ठंडा होगा, result उतना ही अच्छा आएगा।
  • Pasta किसी भी shape का ले सकते हैं, वैसे white sauce pasta के लिए macaroni and penne सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इसमें अंदर तक white sauce भर जाता है, तो उससे pasta ज्यादा juicy लगता है।
  • Black pepper, chilli flakes और pasta seasoning से इसका taste बहुत अधिक बढ़ जाता है और ज्यादा authentic taste आता है।
  • Salt and pepper veggies डालने के बाद ही डालिएगा, वरना पहले डालने से दूध curdle (फट) हो जाएगा।
  • अगर आप onion and garlic नहीं खाते हैं, तो आप इसे discard कर सकते हैं, वैसे इसे डालने से taste enhance हो जाता है।
  • आप को इस तरह से pasta बनाने में less time, the most easiest method, healthier और more perfect result मिलेगा।
  • 5 minutes set होने के पहले pasta पतला और runny दिखेगा, लेकिन after 5 minutes वो ऐसा creamy and cheesy हो जाएगा, मानो जादू हो गया हो। तो set होने का इंतजार जरूर करें।
  • 5 minutes से ज्यादा होने से pasta ज्यादा thick हो जाएगा, तो serving and preparation के time का भी अवश्य ध्यान रखें।
  • अगर आप ज्यादा quantity में बना रहे हैं तो pressure cooker में जल्दी pressure down नहीं होगा, अतः 10 minutes बाद सीटी को हल्का-हल्का और रुक-रुककर उठाते हुए pressure down कर लें।
  • तेज़ और लगातार सीटी उठाने से दूध बहने लगेगा।
  • Cooker की सीटी के नीचे तेल या घी अवश्य लगाएं, इससे ही सीटी बजने में दूध बहने लगेगा।
  • एक बात की guarantee है कि एक बार आपने इस तरह से बना लिया तो आपको ऐसे ही बनाने में और घर में सबको यही खाने का हमेशा मन करेगा‌।
  • बल्कि यह कह सकते हैं कि अगर आप इसके एक-एक point and ratio को ठीक से follow करेंगे, तो बच्चे भी इसे बना सकते हैं।

अब बनाएँ वही White Sauce Pasta कम time में, बिना maida के, और कम बर्तनों में, वो भी बिना taste में compromise किए…

Saturday, 23 May 2026

Recipe : Masala Cones

Summer vacations special recipes में आज आपके लिए बहुत ही tasty favourite snack है, जो कि आपकी शाम को और अधिक meaningful बना देगा। चाय, गपशप और यह नाश्ता, हमेशा सबको यादगार रहेगी।

Masala Cones

Ingredients :
  • All purpose flour - 250 gm.
  • Clarified butter (Ghee) - 75 gm. (for Moyan) and for frying 
  • Butter - 1 tbsp. (for glazing)
  • Salt - as per taste
  • Potato - 150 gm.
  • Pea - 25 gm. (optional)
  • Sauce - according to taste (tomato, schezwan, chilli etc., 2 tbsp.)
  • Sev (zero no.) - 2 tbsp.
  • Green chillies - as per taste
  • Amchur powder - 1 tsp.
  • Coriander leaves - handful 
  • Black pepper - as per taste
  • Dum Aloo masala - 1 tbsp. 

Method :
For Filling -
  1. Boil व mash किए हुए आलू, उबली मटर, salt, black pepper, green chillies, अमचूर powder, दम आलू मसाला, butter व coriander leaves डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. एक bowl में 1 tsp. flour में पानी मिलाकर slurry बना लीजिए।
For Outer Shell -
  1. Flour में घी व नमक डालकर हथेली से अच्छे से rub कर flour को अच्छे से मोयन कीजिए।
  2. उसमें हल्का गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालते हुए dough prepare कीजिए।
For Masala Cones -
  1. Dough से गोलियां बना लीजिए। गोलियों को rolling pin की help से flat कर लें, जैसे पूड़ी बनाते हैं।
  2. इसे थोड़ा मोटा ही रहने दीजियेगा। इसे बीच में से काट लें।
  3. इसके किनारे पर flour के paste को लगाकर चिपकाएं और cone shape बना लीजिए।
  4. अब इसमें filling भरकर अच्छे से दबा दीजिए, जिससे तलते समय समय filling बाहर न निकले।
  5. 1 wok में उसके half तक घी लें, उसे गर्म होने रख दीजिए।
  6. जब घी गर्म हो जाए, उसमें मसाला cone डाल दीजिए, फिर flame slow कर दीजिए।
  7. दोनों तरफ से हल्का गुलाबी हो (सिक) जाए तो flame high करें और cone crispy कर लें।
  8. अब हर cone के मुंह पर sauce लगा दें।
  9. एक plate में zero number sev लें, उस पर cones को उल्टा कर के थोड़ा सा press करें।
  10. Tip पर लगे sauce पर zero number sev चिपक जाएंगे।

Tips and Tricks :
  • Filling आप आलू की ना बनाकर अपनी पसंद की, जैसे; मटर, दाल, पनीर की भी बना सकते हैं, अगर आप चाहें तो मेवा भी use कर सकते हैं। मसाला cone का पूरा taste filling के taste पर निर्भर करता है।
  • Filling में मक्खन या घी अवश्य डालें, इसके होने से बिना भूने भी स्वाद भूना मसाला जैसा ही आता है, मतलब मेहनत कम फिर भी स्वाद में दम।
  • मोयन में घी का अंदाज ऐसा होता है, कि जब आप मैदे में घी डालकर अच्छे से rub कर लें और उसे हाथ में दबाएं, तो लड्डू-सा बनने लगेगा।
  • Dough बनाते समय, जितना कम पानी आप डालेंगे, cone उतना ही crispy (खस्ता) बनेगा। अतः ध्यान रखिएगा, ज्यादा पानी से आप के cone, hard बनेंगे और soggy भी जल्दी हो जाएंगे।
  • Dough बनाने के साथ ही cone बनाना शुरू कर लीजिए, वरना dough बनाकर छोड़ने से flour में salt से पानी release हो जाता है, जिससे मोयन बेकार हो जाता है।
  • घी smoky high तक गर्म नहीं करना होता है, वरना cone बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे ही रह जाएँगे।
  • Cone डालने के बाद शुरू में जल्दी ही पलटने होते हैं, वरना उसकी पपड़ी जगह-जगह से फूल जाती है, जिससे उसकी पपड़ी चिकनी नहीं होती है। ऐसा लगता है, उसमें फफोले पड़े हों। अगर आपके cone ऐसे बनेंगे, तो ना तो वो देखने में अच्छे लगेंगे, ना उनका taste अच्छा होगा, तो इस बात का भी ध्यान रखियेगा।
  • Cone हल्का-सा सिक जाए, तो इसे slow flame में ही हल्का गुलाबी होने तक पकाएं, वरना cone crispy नहीं बनेगा।
Bon Appetit!