Showing posts with label About Shades of Life. Show all posts
Showing posts with label About Shades of Life. Show all posts

Saturday, 18 April 2026

About Shades of Life : सफर आठ साल का

आज फिर वही दिन आया है,

जिसने आपको हमसे मिलाया है। 

सोचा नहीं था कि सफ़र यह चलेगा,

आठ साल तक अनवरत चलता रहेगा।।


कृपा ईश्वर की, आशीष और प्यार आपका,

ताउम्र रहेगा यह दिल शुक्रगुजार आपका।

यूं ही यह हसीं सफर जिंदगीभर चलता रहे,

कामना है, साथ आपका यूं ही मिलता रहे।।

सफर आठ साल का


आप लोगों का लगातार साथ, हमें अपने आप पर थोड़ा-सा घमंड करने का मन‌ करने लगा है।

घमंड?... जी हाँ! सही पढ़ा है आपने घमंड।

अरे नहीं-नहीं, वो वाला नहीं कि हम बहुत अच्छा लिखते हैं, उसका तो कर ही नहीं सकते हैं, क्योंकि कलम तो हमने चलाई ही कब है।

ईश्वर की कृपा और आप सबके आशीर्वाद, स्नेह और साथ में वो तो बस चलती गई, इसलिए ईश्वर से प्रार्थना है कि मुझे पर कृपा और नेह यूं ही बरसता रहे।

घमंड तो इस बात का है कि आप सब हमारे साथ अनवरत हैं, आप लोगों का साथ और प्रेरणा हमेशा मार्गदर्शन करता है सतत् लिखते रहने के लिए।

आप सभी के प्रोत्साहन से हमने एक प्रयास किया है कि आप अगर हमारे blog के viewers हैं तो आप को सब यहीं मिल जाए, आप को चाहे information चाहिए था या entertainmet, किसी के लिए भी आपको किसी और platform पर न जाना पड़े।

चाहे कहानियां हों (बड़ों से जुड़ी या बच्चों से) या कविता हो, व्यंग्य हो या tips हों, भजन हों, या विभिन्न आयोजनों के गीत हों, दुनियाभर की recipes हों, या current affairs पर articles हों।

इस साल की viewership इस प्रकार

 है - 






मतलब जिंदगी के हर पहलू को छूने का अथक प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे।

हे ईश्वर! आपकी कृपा व छत्रछाया सदैव बनी रहे, और हमारे सारे viewers का आशीर्वाद, स्नेह और साथ, क्योंकि जब तक यह है हमारे पास, लेखनी सतत् चलती रहेगी।

आप सबको बहुत सारे आभार देते हुए, आगे भी ऐसे ही साथ की कामना के साथ, चलिए आगे बढ़ते हैं 🙏🏻

Friday, 18 April 2025

About Shades of Life : 7th Anniversary

वही पल, वही क्षण,

फिर वही दिन आया है।

जिसने आप सबको,

हमसे मिलाया था। 

आप सबको,

मेरा अपना बनाया था।।


आप सभी का तहेदिल से धन्यवाद 🙏🏻 

आज एक और साल पूरा हो गया हमारे गठबंधन का...

गठबंधन?

सातवीं सालगिरह


बिल्कुल गठबंधन ही तो है...

जैसे शादी के पवित्र बंधन में बंधने के लिए सात फेरे लेने होते हैं, वैसे ही तो आप सभी से मिलने वाले पवित्र प्रेम, सानिध्य और प्रेरणा के सात साल पूर्ण हो गये...

विश्वास नहीं हो रहा ना, कि सात साल पूरे हो गए... 

सात साल निरंतरता से हमारा एक-दूसरे से जुड़े रहना, अपने आप में एक उपलब्धि है।

इसके लिए हृदय की गहराइयों से सबसे पहला धन्यवाद ईश्वर को, जिनकी कृपा के बिना, कुछ भी संभव नहीं था।


मैं कहां काबिल थीं, 

मुझे लिखना सिखाया आपने।

एक पल भी न डगमगायी,

मुझे थामा था जो आपने।।


हे ईश्वर आपसे यही कामना है कि सदैव ऐसे ही अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखियेगा 🙏🏻 

दूसरा धन्यवाद मन से, आप सभी के अपार प्रेम, सानिध्य और सहयोग के लिए, बिना आपकी प्रेरणा के इतने सालों का अथक परिश्रम व्यर्थ हो जाता...


साथ चले हैं,

साथ ही रहना। 

आप सब से करबद्ध, 

होकर यही है कहना।।


एक बार फिर से अपनी बेटी अद्विका को दिल से धन्यवाद कि उसने हमें हमारे जन्मदिवस पर यह blog gift के रूप में दिया। साथ ही शुरुआत में post से related सभी काम, जैसे photo, video बनाना और post publish करना, सब उसने ही किया। जब सब सुचारू रूप से चलने लगा तो वह अपनी पढ़ाई-लिखाई में व्यस्त हो गई।

दिल से धन्यवाद अपने बेटे अद्वय का भी  क्योंकि सात साल की निरंतरता में उसका बहुत सहयोग है। 

मुझे लगातार लिखते रहने को प्रेरित करना, सारी photos, videos बनाना, post publish करना, साथ ही बीच-बीच में कुछ अपनी रचनाओं को भी publish करते रहना, बेटी की व्यस्तता के बाद, अद्वय ने बखूबी सब संभाल लिया। 

कृपा ईश्वर की, आशीर्वाद बड़ों का, प्रेरणा, प्रेम और सानिध्य आप सभी का, सहयोग दोनों बच्चों का...

बस यूं ही कारवां चलता गया और सात साल पूरे हो गए। इसके लिए बधाई की पात्र सिर्फ मैं नहीं हूं, बल्कि हम सब हैं।

वैसे भी यह केवल मेरा blog नहीं है, बल्कि एक मंच है, आप सभी का... जिसमें आप सभी अपनी कृतियों को भेज सकते हैं, जिसे आपके नाम से ही publish किया जाएगा।

पहले भी कुछ लोगों की रचनाएं publish की जा चुकी है, उन सबको भी धन्यवाद...

आगे जिनकी रचनाएं publish हो चुकी है वो, और बाकी आप सब भी आमंत्रित हैं, अपनी रचनाओं के साथ... बस प्रार्थना आप से सिर्फ इतनी है कि आपकी रचना मौलिक हो... 

चलिए इसी के साथ इस बार के data details को share कर देते हैं... 







एक बार फिर से सबका धन्यवाद 🙏🏻, ईश्वरीय कृपा दृष्टि और आप सबका , प्रेम, सानिध्य, प्रेरणा और सहयोग सदैव बना रहे 🙏🏻🙏🏻

Thursday, 18 April 2024

Article : 6 years of togetherness

6 years of togetherness



Today, is the same day in our life, which is extremely beautiful.

6 years together, a wonderful journey, which is continuously growing and thriving. May god's compassion be the same throughout this journey 🙏🏻


This is the day, which gave me two birthdays of my life, one was given by my mother, in the form of this physical body, from which the world was introduced to me.

The other one was given by my daughter, in the form of profession, by making this blog…


I said beautiful, as mother connected me to this vast world, where I got the world's best parents, siblings, cousins, maternal and paternal family, relatives and friends. My mother gave my hand to an exceedingly caring soulmate, then son and daughter, in-laws, everybody was really affectionate.

Then by making this blog, my daughter gave me a new world, a new family. You all gave me such support and love, that you all seemed to be my nearest ones.

And as a result, the more attachment I had for my loved ones, the more I became attached to you all, or in other words, I didn't even realise when you all became my own.


And this family of mine is so gigantic, that it is also present in foreign countries. One more place, which is my heart.


This all was just possible due to god's blessings, thank you very much for this. Dear god, please continue to give your blessings as usual.

And thank you to you all too, please keep continuing your support and affection as before.

And a very big thank you to my daughter, who gave me this blog and also supported and motivated me for making this blog successful.

But due to studies, slowly and slowly, she decreased keeping in touch with this blog.

But then, my younger son took the responsibility, and motivated me continuously to make this blog prosperous. Without him, running my blog regularly is just impossible. Therefore, thank you very much to him too.

Now, a small poem presenting my gratitude towards all my viewers.


I need every moment with you,

Always more, and never less.

For this platform to flourish,

Which relieves your stress.


I have received so much love,

That you all have become my own.

Thank you so much for your support,

Which you have always shown.


With a lot of gratitude, I am sharing all the data and statistics of this year, which is flourishing day by day. 












Article : 6 साल साथ-साथ

6 साल साथ-साथ




आज फिर वही दिन है, हमारी जिंदगी का, जो बहुत ही खूबसूरत है।

6 साल साथ-साथ, एक खूबसूरत सफ़र, जो निरंतर आगे बढ़ता ही जा रहा है। ईश्वर की अनुकम्पा ऐसी ही बनी रहे 🙏🏻

यह दिन ही है, जिसने हमें अपनी जिंदगी से जुड़े दो जन्मदिवस दिए, एक माँ ने दिया था, शरीर रूपी, जिससे इस दुनिया में आए थे। 

दूसरा बेटी ने दिया, कर्म रुपी, यह blog बना कर...

खूबसूरत इसलिए कहा, क्योंकि माँ ने एक बहुत खूबसूरत दुनिया से जोड़ा, जहां विश्व के सबसे अच्छे मम्मी-पापा, भाई-बहन, ददिहाल, ननिहाल, सारे रिश्तेदार, दोस्त मिले। माँ ने बहुत ही अच्छे जीवनसाथी से जोड़ा, उसके बाद बेटी-बेटा, ससुराल में सभी बहुत अच्छे मिले।

फिर बेटी ने blog बनाकर, एक और नई दुनिया, नया परिवार दे दिया। आप सबसे इतना सहयोग, इतना प्यार मिला कि बहुत जल्दी सब अपने लगने लगे।

जिससे जितना लगाव अपनों से था, उतना ही आप से हो गया या यूं कहें कि कब आप सब अपने बन गए पता ही नहीं चला।

और यह परिवार हमारा, इतना विशाल है कि आज यह देश-विदेश सब जगह है। पर एक और जगह है, हमारे दिल में..

ईश्वर की कृपा से यह सब संभव हुआ है, उनका कोटि कोटि धन्यवाद 🙏🏻 हे प्रभू आप अपनी कृपा दृष्टि सदैव बनाए रखियेगा।

और आप सबका भी अनेकानेक आभार, आप सब भी अपना प्यार और सहयोग, ऐसे ही बनाए रखियेगा। 

एक बहुत बड़ा धन्यवाद और प्यार, अपनी बेटी को जिसने blog बनाकर दिया और उसके सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग दिया और प्रेरित भी किया। 

फिर पढ़ाई-लिखाई की व्यस्तता में वो उतना नहीं जुड़ पा रही थी। 

पर तभी मेरे छोटे से बेटे ने मेरा हाथ थाम लिया और मुझे इसे सुचारू रूप से चलने के लिए निरंतर सहयोग व प्रेरणा दी। उसके बिना, हमारा blog को निरंतर चलाते रहना असंभव है। उसको भी बहुत बड़ा धन्यवाद और प्यार… 

साथ आपका हर पल चाहिए

हमेशा और ज्यादा, 

कभी ना कम चाहिए 

प्यार मिला है इतना

कि आप सब बन गए हैं जिंदगी

अब इस जिंदगी में

यह खुशी हर दम चाहिए

बहुत सारे आभार के साथ इस साल का data डाल रहे हैं, जो साल दर साल निखरता ही जा रहा है।






Tuesday, 18 April 2023

Article: Thanks a lot..

 Thanks a lot..


18th April, a day which became our identity, also because from this day I started recognizing the world by coming in mother's lap, and from this day I started making identity in the field of writing.

Or in other words, both birth and karma got existence on 18th April only.

Didn't think that pen would have so much importance in our life.. 

Every art of writing will inspire us, I didn't think...

I didn't think that I would write on every day, every moment, every occasion...

But this has become possible only because of the infinite grace of God, countless blessings of all the elders and immense love from all of you...

Which is continuous, infinite, unfathomable, which we cannot collect even if we want to by spreading both arms. And no matter how much I give thanks for this, it is insignificant...

However, many thanks to all of you from the bottom of my heart.

Thanks to those who blessed, appreciated... Without them we could not have taken even a single step.


Thanks a lot!

Your blessings and appreciation,

Taught me how to fly high in the sky.

I am not at all alone,

You are with me,

Advising me every moment,

Never stop to try...


Thanks to even those who pointed out my mistakes and disregarded it, because they are the ones who also play a major role in improving my writing skills.


Doesn't matter, how deep to fall,

It won't be possible at all.

Will keep proving that,

Every moment, every time.

Won't stop writing at all,


Even if we became the most prime...

Today is the fifth anniversary of Shades of Life. In these five years, the love received from the country and abroad is innumerable, however, their calculation is as follows. 


 


Once again, a gigantic thanks to all of you, expecting blessings, support, guidance and affection forever.

Article : कोटि कोटि धन्यवाद 🙏🏻

कोटि कोटि धन्यवाद 🙏🏻


18 April, एक ऐसा दिन जो हमारी पहचान बन गया, इसलिए भी कि इस दिन से ही माँ की अंक में आकर दुनिया को पहचानना आरंभ किया था, और इस दिन से ही लेखन के क्षेत्र में पहचान बनानी शुरू की।

या दूसरे शब्दों में कहें तो जन्म और कर्म दोनों को ही अस्तित्व 18 अप्रैल में ही मिला।

हमारी जिंदगी में pen की इतनी importance होगी, सोचा ना था... 

लेखन की हर कला, हमें प्रेरित करेगी, सोचा ना था... 

हर दिन पर, हर पल पर, हर occasions पर लेखनी चलेगी, सोचा ना था... 

पर यह संभव हो पाया है, तो सिर्फ और सिर्फ ईश्वर की असीम कृपा, सभी बड़ों की अनगिनत आशीषों व आप लोगों के बेइंतहा प्यार के कारण ही...

जो सतत् है, अथाह है, अनंत है, जिसे हम दोनों बाहें फैला कर समेटना चाहें तो भी समेट नहीं सकते हैं। और इसके लिए जितना भी धन्यवाद दें, वो तुच्छ है...

तथापि आप सबका ह्रदय से कोटि-कोटि आभार 🙏🏻 

धन्यवाद उनका जिन्होंने आशीर्वाद दिया, सराहना की... उनके बिना तो एक कदम भी नहीं चल सकते थे। 

धन्यवाद आपका!

आपके आशीर्वाद और सराहना ने 

आगे बढ़ना सिखाया,

नहीं हैं अकेले, 

साथ हैं आपका

इसने हरपल संभलना सिखाया 🙏🏻😊


धन्यवाद उनका भी जिन्होंने त्रुटि निकाली, अवहेलना की, क्योंकि उनके कारण ही लेखनी उत्कृष्ट होती गई 

गिराना चाहो, चाहे जितना

हम नहीं गिरेंगे

हर पल, हर क्षण 

साबित करेंगे 

खुद को

मंजिल के शिखर पर

पहुंचा कर भी

ना रुकेंगे 🙏🏻😊 

आज Shades of Life के पांचवीं सालगिरह है। इन पांच सालों में देश, विदेशों से मिलने वाले प्यार, अगणित है, तथापि उनकी गणना इस प्रकार है





आप का, प्यार, साथ और सराहना सदैव मिलता रहे, इसी कामना से अनेकानेक आभार 🙏🏻

Monday, 18 April 2022

About Shades of Life : 4th anniversary of Shades of Life

4th anniversary of Shades of Life


 4 years!! It has been 4 years since my daughter had created this blog for me.

Thanks to all of you, reminiscing these years feels like it has been just 4 days... 


These 4 years, witnessed a lot... From great things and incidents to the pandemic - a LOT!

But it's completely upto us on which emotions do we soak into ourselves.

Shades of Life has always tried to accompany you through all the ups and downs.

Inspite the sine-wave like years, it tried to encompass various different shades of life — be it rejoicing the bliss, or be it standing together through gloom; be it celebrating the festives with pomp n' vigour, or be it getting immersed into devotion and the One; be it entertaining ourselves in the lockdowns, or be it cooking from the limited kitchen items in the pandemic... We have sailed through them – successfully – and will continue to do so.

And that's why, the medium connecting us is called Shades of Life.

In these past years, various different shades kept on joining the pallete, and currently this pallete of 49 (and counting...) consists of:




Slices of life woven into stories

Stories of Life

Embracing different cuisines

Recipes

Bedtime narratables

Kids Stories

Information and opinions

Articles

Solving problems in minutes

Tips 

Getting absorbed in devotion

Bhajan (Devotional Song)

Heart touching poetry

Poems 

Showcasing the jewels of real India

India's Heritage



The splashes of these Shades from this pallete has been getting imprinted on the papers from all over the world:




Thank you for the continuous support, appreciation and love. Hope to see you all there with the growing Shades of Life family, even after many such years pass by...

About Shades of Life: Shades of Life की सफलता के चार वर्ष

Shades of Life की सफलता के चार वर्ष


फिर वही दिन, 

वही घड़ी, 

वही लम्हा आया है।

मिले थे, जिसमें

हम और आप,

वो पल फ़िर,

मुस्कुराया है।

साथ, आप का,

भाग्य है हमारा,

प्रशंसा आपकी,

सौभाग्य हमारा।


आज आप से जुड़े हुए पूरे चार साल हो गए हैं, पर लगता है जैसे कल की बात हो, जब हमारे जन्मदिन पर बिटिया ने यह सर्वश्रेष्ठ gift दिया था।

Shades of Life और आप सभी को इसके लिए बहुत बहुत बहुत आभार और शुभकामनाएँ 🙏🏻💐🎉

अब तक के आपके साथ के statistics इस प्रकार हैं।





इन चार सालों में बहुत कुछ अच्छा बुरा घटते हुए देखा है, लेकिन यह दिल बस अच्छी यादों को समेटकर, संजोकर रखना चाहता है।

Shades of Life आप के साथ जिंदगी के हर रंग में जुड़ना चाहता है, एक ऐसे हमसफ़र के रूप में, जिसने हर कदम साथ चलने का वादा किया हो।

जो चाहता है, खुशियों में साथ खिलखिलाना, त्योहारों में धूम मचाना, ईश्वर की आस्था अराधना में खो जाना, खाना इतना स्वादिष्ट बनाना कि सबकी उंगलियों का चाटते रह जाना, वहीं परेशानियों को चुटकियों में हराना, दुःख में साथ खड़े हो जाना... एक ऐसा हमसफ़र, जिसने हर कदम साथ चलने का वादा किया हो।

इसलिए Shades of Life, जिंदगी से जुड़े बहुत से रंगों को समेटे हुए आप से जुड़ा हुआ है। 

जिसमें है...

जिंदगी से जुड़ी यादगार कहानियाँ -

Stories of Life

हर cuisine से जुड़ी बेहतरीन recipes -

Recipes

बच्चों की परेशानियों को सुलझाने वाली रोचक कहानियाँ -

Kids Stories

देश-दुनिया से जुड़ी जानकारियों से जुड़े लेख -

Articles

समस्याओं को चुटकियों में सुलझाने वाली tips -

Tips 

ईश्वर को प्रसन्न करने वाले भजन -

Bhajan (Devotional Song)

मन को छू जाने वाली कविताएं -

Poems 

भारतीय संस्कृति के बहुमूल्य रत्नों को प्रदर्शित करती -

India's Heritage

और भी ऐसे ही जीवन के हर पल को समेटती हुई रचनाएं...


उपरोक्त दिए गए, सभी segment, आपको blog में मिलेंगे।

जिसमें इन चार सालों में जिंदगी से जुड़े रंगों की छटा बढ़ती गई है। आज 49 shades जुड़ चुके हैं:

ऐसा सिर्फ और सिर्फ ईश्वर कृपा, आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के कारण संभव हुआ है। इसके लिए ह्रदय से अनेकानेक आभार 🙏🏻

आपके इसी साथ, सराहना और सहयोग के सदैव आकांक्षी रहेंगे 🙏🏻💕

Sunday, 18 April 2021

Gratitude

Gratitude


18 April, 2018... The day when Shades of Life started as an individual... And today, 18 April, 2021... So much has changed in these 3 years. We are now a large family spread worldwide.

In the last year, my solitary pen was joined by many people to grow into a whole bouquet of ideas.

And so did the viewer count of the blog grow, in these 3 years. From ones to hundreds, to thousands and now has grown to a 92,000+ family.

The enthusiastic participation of

Ms. Gita Lal

Ms. Urmila Mehta

Ms. Kiran More

Ms. Nimisha Shrivastava

Mr. Abhayshwar Sahai

Ms. Jayshree Shrivastava

Mr. Yogesh Pratap Singh

Ms. Sanchita Gupta 

Ms. Manju Saraogi Manjari

Mr. Ashok Ranga

Ms. Rashmi Shrivastava

Maj. Nitin Tiwari

Mr. Laxmi Narayan Verma 'Manav'

Ms. Ritu Shrivastava

Ms. Manju Saraogi Manjari

Ms. Nupur Sahai

Mr. Param Sahai

Ms. Advika Sahai

Advay Sahai

Ms. Bhavna Sharma

Mr. Narendrapal Jain

Mr. Dinesh Sen 'Shubh'

Mr. Vinay Kumar Mishra

Mr. Ram Sharma 'Parinda'

Mr. Chagan Lal Garg

had their share in the aforementioned growth.  This shows how Shades of Life is not just a blog, but a platform for the expression of thoughts, ideas, various arts and beliefs.




The viewers grew from India to

United States of America
Portugal, 
United Kingdom
Canada, 
Germany, 
Australia, 
United Arab Emirates 
South Africa,
Philippines, 
Peru, 
Sweden, 
Russia, 
Ukraine, 
Pakistan, 
Nepal, 
Malaysia, 
Singapore,
Japan,
Chile,
Argentina,
Netherlands,
Botswana,
Uruguay,
Spain,
Israel,
Lebanon, 
Suriname,
New Zealand,
Kenya,
Mauritius
Srilanka,
Bangladesh and others... 


All of this has shown that Shades of Life has been capable and would always be capable of spreading love, peace, harmony, contiguity and happiness; which is being supported by the Almighty. And the whole family of Shades of Life – be it me or you – as a unit has this motto & would spread this to every corner of the world.

A big cordial thanks to all the members of the Shades of life family.


This platform was yours,

And will stay so forever.

With your embracement,

It'll keep growing forever.

Thanks to your love and support,

It will continue forever.

With your appreciation,

It glows worldwide;

And with your adorations, 

Will keep expending forever...


Thank You, once again.

आभार, बार बार......

आभार, बार बार....


एक बार फिर से वही दिन आया, जब से हमने आपका साथ और बहुत सारा प्यार पाया है। 

आज आपके Shades of Life को पूरे तीन साल हो गये हैं। 

विगत वर्ष से हम सभी कोरोनावायरस की महामारी से जूझ रहे हैं, इस कठिन समय में सबसे basic need थी proper food. 

जो कि veggies की कमी होने पर भी nutritious and tasty हो।

इसलिए हमने 23 March से 23 May तक, लगातार 47 recipe डाली थी, जिससे आप घर में ही स्वादिष्ट पकवान बना सकें। जिनके यह segments थे।


आप सब ने इसे बहुत पसंद किया था और सराहना भी की थी।

आप का प्यार, दिनों दिन दूना होता जा रहा है, यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है।

विगत वर्ष तक हमारी कलम अकेली थी। पर इस साल आप लोगों का साथ केवल viewers के role तक सीमित नहीं रहा, बनिस्बत आप में से कुछ लोगों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं भी साझा की हैं। और इस ही तरह कारवाँ बनता चला गया।

सुश्री गीता लाल 

सुश्री उर्मिला मेहता

सुश्री किरण मोर

सुश्री निमिषा श्रीवास्तव

श्री अभयेश्वर सहाय 

सुश्री जयश्री श्रीवास्तव

श्री योगेश प्रताप सिंह

सुश्री संचिता गुप्ता

सुश्री मंजू सरावगी मंजरी

श्री अशोक रंगा 

सुश्री रश्मि श्रीवास्तव

मेज़र नितिन तिवारी जी

श्री लक्ष्मी नारायण वर्मा 'मानव'

सुश्री ऋतु श्रीवास्तव 

सुश्री विदुषी सहाय

श्री परम सहाय

सुश्री अद्विका सहाय

 अद्वय सहाय

सुश्री भावना शर्मा

श्री नरेंद्रपाल जैन

श्री दिनेश सेन "शुभ"

श्री विनय कुमार मिश्रा

श्री राम शर्मा परिंदा

श्री छगन लाल गर्ग

आप सभी रचनाकारों का हृदय से अनेकानेक धन्यवाद!!

शीध्र ही आप सभी रचनाकारों को 

आगे भी आप सबसे अनुरोध है कि यह आप का मंच है, अतः आप आगे भी सभी segments के लिए, अपनी रचनाओं को साझा कर सकते हैं। 

shadesoflife18 में आप का ह्रदय से स्वागत है।

जहाँ साथ हो अपनों का, वहाँ हर्ष, आनंद और सुख की अनुभूति बढ़ ही जाती है।

आप सभी ने यह सिद्ध कर दिया है कि shades of life एक नाम नहीं है, बल्कि एक सशक्त मंच बन चुका है। जहाँ से विचारों की अभिव्यक्ति को जन जन तक पहुंचाया जा सकता है।

Shades of life का उद्देश्य है, सम्पूर्ण विश्व में, प्रेम, सौहार्द्र, सानिध्य और सुख का प्रचार करना।

ईश्वर की कृपा, सभी बड़ों के आशीर्वाद, आप सभी के साथ और प्रयास से सुचारू रूप से पूर्ण हो रहा है।

उसके लिए सभी का अनेकानेक आभार 🙏

आज पाठकों की संख्या पिछले साल 45,000 से बढ़कर 92,000+ हो गई है।  










जिसमें पाठककेवल India, के नहींअपितु   

  1.  United States of America
  2.  Portugal, 
  3. United Kingdom
  4. Canada, 
  5. Germany, 
  6. Australia, 
  7. United Arab Emirates 
  8. South Africa,
  9. Philippines, 
  10. Peru, 
  11. Sweden, 
  12. Russia, 
  13. Ukraine, 
  14. Pakistan, 
  15. Nepal, 
  16. Malaysia, 
  17. Singapore,
  18. Japan,
  19. Chile,
  20. Argentina,
  21. Netherlands,
  22. Botswana,
  23. Uruguay,
  24. Spain,
  25. Israel,
  26. Lebanon, 
  27. Suriname,
  28. New Zealand,
  29. Kenya,
  30. Mauritius
  31. Srilanka,
  32. Bangladesh and other .......   

जैसे विदेशों के पाठकभी हैं।


आप सभी का यह मंच है, इसके विस्तार और प्रसार का दायित्व भी सभी का है।

आप सभी का साथ और प्यार दिन दूना रात चौगुना बढ़ता ही जाए।

आपका है यह मंच,

आपका ही रहेगा।

आपके प्यार से,

दिनों दिन यह

बढ़ता भी रहेगा।

आपके आभारी हैं,

इस मान-प्यार के लिए,

यह सिलसिला यूं ही

चलता भी रहेगा।

मान पाकर आपका,

रोशन हुआ है विश्व में;

आप के साथ और स्नेह से,

यह और ज़्यादा

संवरता भी रहेगा।


एक बार पुनः आप सबका ह्रदय से अनेकानेक आभार!! 🙏🏻❤️