Thursday 15 July 2021

Tips : Pressure cooker's whistle problem

 क्या आप भी परेशान हैं कि pressure cooker, चाहे जब ठीक से whistle नहीं देता है।

यह एक common problem हो गई है, आए दिन सबको ही यह problem होती है।

Viewers की demand है कि इस problem को solve करने की भी tip बता दीजिए।

बिल्कुल, जब आप Shades of Life से जुड़े हैं तो, आप problem में कैसे रह सकते हैं?

तो चलिए आज इसी का solution, share कर देते हैं। 

 Pressure cooker's whistle problem 



  1. आप pressure cooker की उस जगह(vent pipe) को समय-समय पर clean करते रहें, जहाँ पर whistle लगाई जाती है।
  2. इसके लिए, आप whistle निकाल कर vent pipe को tap के नीचे लगाकर, tap तेज़ खोल दीजिए।  water के तेज़ pressure से वो clean हो जाएगा।
  3. Vent pipe अच्छे से clean हो जाएगा, तो सभी छेदों से पानी निकलने लगेगा। 
  4. Pressure cooker के lid का orientation, body के orientation से मिलना चाहिए। 
  5. इस orientation को check करने के लिए, अगर आप के पास Haskins का या उसके जैसी design का pressure cooker है तो, ध्यान रखिएगा कि lid का handle, safety valve के ठीक ऊपर होना चाहिए।
  6. Handle अगर टेढ़ा है तो, whistle नहीं आएगी। उसको आप set कर के सीधा कर लीजिए।
  7. Gasket, slightly tight होनी चाहिए, जिससे proper pressure develop हो सके।
  8. इसके लिए समय-समय पर gasket change करते रहना चाहिए। 
  9. Safety valve का विशेष ध्यान रखना चाहिए। Pressure cooker की safety के लिए यह must होता है। 
  10. जब भी safety valve change करना हो, company का ही लगवाएं, local बिल्कुल नहीं लगवाएं।
  11. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखिए, तो आप का pressure cooker हमेशा whistle देगा।
  12. अगर यह सब ठीक है, और फिर भी pressure cooker, whistle नहीं दे रहा है तो major problems हो सकती है, आप उसे repairing center पर दिखवा लीजिए।