Tuesday 5 January 2021

Article : Vaccine master सबसे पीछे क्यों?

 Vaccine master सबसे पीछे क्यों?




आप को पता है, हमारा भारत सालों से दुनिया की 60%-70% vaccines का निर्माता रहा है।

हर दूसरी से तीसरी vaccine भारत में ही बनती है। पूरी दुनिया को भारत की इस विशेषता पर अटूट विश्वास है।

भारत में बनी vaccine गुणवत्ता में तो प्रथम number पर रहती ही है, साथ ही यहाँ बनने वाली vaccine का रखरखाव भी सुविधाजनक, आसान व सस्ता होता है।

इस बात का जीता-जागता उदाहरण यह है की Pfizer और Moderna को store करने के लिए -70°C and -20°C या उससे कम temperature की requirement है। साथ ही यह महंगे भी हैं।

जबकि India में बनने वाली vaccine को  2°C to 8°C temperature में Store कर सकते हैं।

अगर आप price के हिसाब से देखेंगे, तो भी India की vaccine ही सस्ती है। पर उसकी efficiency बाकी vaccines के बराबर ही है।

बहुत से देश, भारत से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उन्हें भी अब vaccine मिल जाएगी। और वो भी corona free हो जाएंगे।

बहुत से विकसित देशों जैसे Britain, America, Russia, etc. में vaccination campaign, December में ही start हो चुका है।

वहाँ लाखों लोगो को इसका benefit भी मिलना शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री जी ने घोषणा की है कि गरीबों को मुफ़्त और संसाधन युक्त लोगों को कम मूल्य में vaccination दिया जाएगा। 

Vaccination campaign के लिए बहुत हद तक व्यवस्था भी कर ली गई है।

आप सोच रहे होंगे कि जब हमारे देश vaccine master है, सारे arrangments भी accordingly हो गये हैं तो, आखिर यह देरी क्यों?

यह देरी खाली इसलिए हो रही है, क्योंकि कुछ राजनेता, इस अति आवश्यक कार्य में अड़ंगा डाल रहे हैं। जिसके कारण जो काम अभी तक शुरू हो जाना चाहिए, वो इंतज़ार कर रहा है।

आप को क्या लगता है, जो लोग इस का विरोध कर रहे हैं, वो vaccination नहीं कराएंगे?

हमारा तो सिर्फ़ इतना कहना है कि, अगर आप को राजनीति करनी है तो उसके लिए जीवित रहना आवश्यक है। साथ ही राज्य करने के लिए प्रजा का जीवित रहना भी आवश्यक है।

तो क्यों राष्ट्र-विरोधी बातें कर के आप खुद को भी संकट में डाल रहे हैं और भारत की जनता को भी?

वैसे शायद आप जानते होंगे कि अच्छा सत्ताधारी वो है जो देश को अपने स्वार्थ से ऊपर रखे और देश की सुरक्षा व विकास करे।

क्योंकि जिसने दिल जीत लिया, वो तो वैसे ही सबका प्रिय है और सबके दिलों का राजा।

Vaccination late होने से ना vaccine बनाने वाली companies का loss है, क्योंकि उनसे बहुत सारे देश आस लगाए बैठे हैं; और ना ही politicians का, क्योंकि वो भी कब vaccination करा लेंगे, आप को पता भी नहीं चलेगा।

तो यह प्रयास हम सब का होना चाहिए कि vaccine master, अब और पीछे ना रहें, हम किसी बहकावे में ना आएं और vaccination campaign को सफल बनाएं।