अभी हाल ही में भारत की युवा cricket team ने Asia Cup में पाकिस्तान को तीन matches में अविजित रहते हुए हरा दिया। और Asia Cup trophy अपने नाम कर ली। हालांकि यह अलग बात है कि trophy अभी कहां है, यह अभी तक एक प्रश्न के रूप में रह गई है।
पर आप सच्चे मन से सोचिएगा कि क्या आपको एक पल भी ऐसा लगा था कि यह trophy कोई और देश ले जा सकता है, नहीं ना?
बिल्कुल। Match के आरंभ से पता था कि जीत भारत के हिस्से ही आएगी।
बल्कि cricket ही क्या, football, chess, world cup(s), Olympics etc.
जीतता भारत
सभी खेलों में हमारे खिलाड़ी इतने perfect होते जा रहे हैं कि जीत खेलने से पहले सुनिश्चित लगती है।
पर कारण क्या है?
Of course, खिलाड़ी पहले से अधिक focused and passionate हो गए हैं। लेकिन एक और कारण है, अगर आप मानें तो।
पहले जब खेल हुआ करता था, तो उस खिलाड़ी विशेष का ही main concern होता था। केवल cricket ही ऐसा था, जिसमें खिलाड़ियों के साथ देश भी जुड़ जाता था।
पर बाकी किसी खेल को उतनी importance नहीं मिलती थी।
KIYG (Khelo India Youth Games) जैसे events हमारे देश के भविष्य के खिलाड़ियों में ऐसा जोश और जुनून भर देते हैं, कि वो एक talented sportsperson बनने के लिए जी-जान लगा देते हैं। उनके माता-पिता भी उन्हें नहीं रोकते, क्योंकि उन्हें पता है कि इस field में भी future bright है।
पहले के समय में players को देश के प्रधानमंत्री का साथ मिल जाए, यह तो असंभव ही था।
पर आज, हमारे देश का कोई भी खिलाड़ी, कोई-सा भी खेल अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलता है तो उसे हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का साथ अवश्य मिलता है।
खेल जीतें या हारें, कोई भेदभाव नहीं, हार में सांत्वना और अगली बार जीतने की प्रेरणा और जीत में अनेकानेक बधाइयाँ। उनके साथ बैठक, उन्हें सम्मान और पुरस्कार आदि...
यह खिलाड़ियों में एक ऐसा जज्बा भर रहा है कि हर कोई पुरजोर प्रदर्शन कर जीत का तिरंगा लहरा रहा है, भारत को विश्व विजयी बना रहा है।
खिलाड़ियों का कहना है कि मोदी जी का personal attention देना, दिल को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर देता है, मन को एक विशेष सम्मान प्रदान करता है।
ऐसा लगता है कि हम भी हैं, जो भारत को सर्वोच्च स्थान पर ले जा रहे हैं। हम भी भारतीय सैनिकों की तरह अपनी मातृभूमि को अपने पर गर्व करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
अब वो सिर्फ पैसे कमाने की भावना से ही नहीं, बल्कि देश को सर्वोपरि बनाने के लिए, जीतकर देश को सम्मान दिलाने के लिए खेलते हैं।
अब तो प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ ही पूरा देश लगभग हर खेल को देखने में interest ले रहा है, और खिलाड़ियों की जीत की कामना कर रहा है।
जब देश का प्यार, आशीर्वाद और सम्मान मिल रहा है और मोदी जी का पूर्ण सहयोग... तब बस यही कारण है कि अब खेल कोई-सा भी हो, पर जीत भारत की ही हो रही है।
आज भारत एक नई पहचान, “जीतता भारत” के रूप में उभरता जा रहा है।
जय भारत, जय भारतीय खिलाड़ी 🇮🇳
No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.