Monday, 23 February 2026

Article : Visionary India

भारत की हर क्षेत्र में बढ़ती हुई सफलता, बहुत से लोगों को शायद दिखाई नहीं दे रही होगी या शायद देखना या मानना नहीं चाह रहे हों। क्योंकि उन्हें देश के विकास से क्या?

उनका कितना विकास हो रहा है, उनके परिवार को आटा-दाल free में मिल रहा है, तो विकास है, अन्यथा होता रहे दुनिया-जहान में कुछ भी, उनकी बला से। क्या आपकी भी ऐसी ही सोच है?

क्या देश का चौतरफा विकास, आपके लिए कोई मायने नहीं रखता है? अगर रखता है, तो आपकी देशभक्ति को प्रणाम।

और अगर नहीं रखता है, तब भी एक बार इस तरह से सोचिए, शायद भारत देश में जीवन-यापन करना आपको गौरवान्वित करने लगे।

इन दस सालों में नज़र घुमाकर देखिए, एक नया भारत दिखेगा।

Visionary India


आपको एक ऐसा भारत दिखेगा, जिसका infrastructure सुदृढ़ हो चुका है।Railways और railway stations की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। उनकी स्वच्छता देखते ही बनती है।

Railways के साथ ही metro भी अपने अस्तित्व को सम्पूर्ण भारत में विस्तारित करती जा रही है, जिसकी सुविधा, उपलब्धता, स्वच्छता के विषय में कुछ कहने की आवश्यकता ही नहीं है, उसके लिए तो बस एक शब्द है- सर्वोत्तम।

खेती-किसानी में नये-नये उपकरणों का उपयोग, उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक आदि का ज्ञान और उपयोग व उपज का उचित दाम प्रदान करने के बढ़ते प्रयास, एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। हालांकि इस क्षेत्र में अभी सरकार को अपने प्रयासों को और सुदृढ़ करना चाहिए, क्योंकि जब अन्नदाता प्रसन्न होगा, देश सम्पन्न होगा।

अगर अर्थव्यवस्था देखें, तो भारत विश्व की (nominal) GDP में चौथे स्थान पर आ चुका है। खेलकूद में भी हर ओर भारत का तिरंगा लहरा रहा है।

रक्षातंत्र इस कदर सशक्त और समृद्ध हो चुका है कि पूरे विश्व में भारत के इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की प्रशंसा की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग में बढ़ती हुई आत्मनिर्भरता, और नए-नए स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण अपने आप में एक मिसाल है।

मंदिरों का पुनरोद्धार, भारतीय संस्कृति का सुदृढ़ीकरण, देश के मूल को पुनर्स्थापित करना, भारत को एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ बना रहा है।

कहा जा रहा है कि आने वाले समय AI का जमाना है, जिसमें जो देश अग्रणी भूमिका निभाएगा, वो विश्वगुरु कहलाएगा।

अभी हाल में ही हुआ AI Summit दर्शाता है कि भारत अब सर्वाधुनिक क्षेत्र में भी बहुत आगे निकलता जा रहा है। उस पर हमने कल एक article डाला था, जिस को आप इस link पर click करके पढ़ सकते हैं - https://shadesoflife18.blogspot.com/2026/02/article-ai-is-now-bharatiya.html?m=1


दूसरे शब्दों में भारत ‘Visionary India’ बन चुका है, जिसका अर्थ है ‘दूरदर्शी भारत’ या ऐसा भारत जो भविष्य की जरूरतों और संभावनाओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहा है। यह एक प्रगतिशील राष्ट्र की कल्पना को दर्शाता है, जो innovation और long-term plans के माध्यम से एक आधुनिक और विकसित देश बनने की राह पर अग्रसर है।

अब वो दिन दूर नहीं, जब भारत विश्वगुरु बनेगा और सम्पूर्ण विश्व को कल्याण की ओर ले जाएगा। 

जय हिंद, जय भारत 🇮🇳