Monday, 24 June 2019

Story Of Life : Selfie mania (भाग - 3)





Selfie  mania (भाग - 3)


बस उसने हमेशा की तरह car side में park करके lock की, और उनके पास पहुँच कर अपना favorite pose, pout बनाकर खड़ी हो गयी, और selfie  click करने लगी। वो आवारा गुंडे समझने लगे, लड़की line दे रही है।

इधर अनन्या ने फोटो click करके सक्षम को post की, उधर उन्होंने उसे घेर लिया।
अरे तितली कहाँ से उड़ कर हमारे पास आ गयी? ऐसी हसीना तो अभी तक देखने को भी नहीं मिली थी, और आज पास भी आ गयी।

उनकी ऐसी बातें सुनकर अनन्या को समझ आया, कि आज वो selfie के चक्कर में फिर फंस गयी है। दूर दूर तक कोई नहीं था, उसे बचाने को। 

उसे सक्षम हमेशा कहता था, कोई भी शौक बुरा नहीं है। पर अगर अपना आपा खोकर hobby, mania बन जाए तो हमेशा फँसाती ही है।

वो सोच ही रही थी कि क्या करे, तभी एक car उसके एकदम नज़दीक रुकी। और एक फौलादी हाथों ने उसे अंदर खींच लिया। जब तक वो गुंडे और अनन्या  कुछ समझते, कार ने speed पकड़ ली।

आज भी अनन्या को एक भारी आवाज़ में डांट पड़ रही थी, हद हो गयी, तुम्हारे selfie mania की। अनन्या ने जब अपने बचाने वाले की तरफ देखा, तो  वो सक्षम ही था। गुस्से से एक दम आग बबूला हो रहा था।

और अनन्या सोच रही थी, कि आखिर सक्षम आज फिर कैसे आ गया?

सक्षम गुस्से में कहने लगा, वो तो आज मुझे meeting के लिए इसी road से जाना था, तभी तुम्हारी उन गुंडो के साथ की selfie आ गयी। उनको फोटो में देखकर मैं समझ गया, कि तुम मुसीबत में हो  

Selfie के background से तुम्हारी exact location भी पता चल गयी, तो मैं दुगनी speed से आया हूँ। आज तुम्हारा selfie mania हम दोनों में से किसी एक की जान ले कर ही मानता।

अनन्या को बहुत ही पछतावा हुआ, आज उसके कारण सक्षम की जान भी खतरे में आ गयी थी। वो वहीं रोने लगी। मुझे माफ कर दो सक्षम, मैं आगे से कभी selfie के चक्कर में नहीं पड़ूँगी। उसको रोता देखकर सक्षम, ने कार रोक दी। और प्यार से उसे गले लगा लिया, और फिर से वही कहने लगा, hobby hobby ही रहेगी, तब तक ठीक है, mania नहीं बनना चाहिए।

उसके बाद से कभी भी अनन्या ने वैसा पागलपन नहीं किया।     

Friday, 21 June 2019

Poem : योग

योग 


योग को करते रहें
योग हरे सब पीर,
जो नित योग करें 
ना हो व्याधि गंभीर।
ना हो व्याधि गंभीर
सुनें जो अनु की बात,
सफलता से ही गुजरें
उन सबके दिन रात।
योग केवल तन नहीं
मन का भी करें उपचार,
तन मन ना दूषित रहें
बसे मन में उच्च विचार।
प्रभू में तन मन लीन रहे
योग संग बने काम भी पूजा,
जीवन सुखद बनाने का
योग सा ना उपाय दूजा।


Related Post(s):
Article: विश्व योग दिवस ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2018/06/article_21.html?m=1 )

Thursday, 20 June 2019

Story Of Life : Selfie mania (भाग - 2)


Selfie  mania (भाग - 1) के आगे...


Selfie  mania (भाग - 2)


अनन्या selfie लेने के लिए बहुत तेज़ी से सबसे ऊँची पहाड़ी पर चढ़ गयी, और अपने सबसे favorite pose  बतख़ सी चोंच निकाल कर selfie लेने को मुड़ी ही थी, कि उसका पैर फिसल गया, वो बहुत तेज़ी से नीचे गिरने को हुई ही थी, कि सक्षम की फौलादी बाहों ने उसे थाम लिया। 

साथ ही एक भारी सी मनमोहक आवाज़ में उसे कसकर डांट भी पड़ी, कि ऐसा भी क्या selfie mania कि जान भी गँवा दो।

अनन्या, सक्षम की तरफ एक टक देखते हुए बस sorry sorry करती जा रही थी, तभी वहाँ उसके सब friend आ गए थे। सक्षम अनन्या को उनके सुपुर्द कर के चला गया था, पर अनन्या अब भी sorry sorry बोल रही थी।

अनन्या की दोस्त प्रीति, अनन्या को चिढ़ाते हुए बोली, तेरे Mr. Sorry गए।

अनन्या घर पहुँची, तो उसकी माँ बोली, आज तुम्हारे पापा के दोस्त अपने बेटे के लिए तुम्हें पसंद करने आ रहे हैं। कुछ अच्छा सा पहन लो।

जैसे ही पापा के दोस्त और उनका बेटा अंदर आए। उनका बेटा अनन्या को देखते ही बोला, तुम....अनन्या ने शरम से आंखे नीची कर ली।  

कैसी हो तुम, कहीं चोट तो नहीं आई ना?

नहीं, अनन्या धीमे से बोली।

अनन्या के पापा बोले, क्या बात है? दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हो?

नहीं, आज ही मिले थे, इन्होंने मेरी जान बचाई थी पापा, अनन्या धीमे स्वर में ही बोली।

सक्षम के पापा बोले, लगता है उसी मुलाक़ात में दोनों ने एक दूसरे को पसंद भी कर लिया था। तभी दोनों की नज़रें एक दूसरे से हट नहीं रही हैं।

उनकी इस बात से अनन्या और सक्षम दोनों झेंप गए, और पूरा कमरा ठहाकों से गूंज उठा।


दोनों की धूम धाम से शादी हो गयी, अनन्या का बहुत कुछ पीछे छूट गया, नहीं छूटा तो बस selfie mania। 

कई बार सक्षम टोकता भी, कि बंद करो ये पागलपन। पर अनन्या हमेशा हंस कर कह देती, इसी ने तो हमें मिलवाया था।

सक्षम ने कहा, अच्छा ठीक है, तो तुम हमेशा अपनी selfie सबसे पहले मुझे post करोगी। जब मैं ok करूंगा, तभी कहीं और post करोगी। इसमें अनन्या को भी कोई आपत्ति नहीं थी। शादी के एक साल गुजर गए।

एक दिन अनन्या कहीं से car drive कर के लौट रही थी, रास्ता सुनसान था। तभी उसे कुछ आवारा गुंडे से लोग दिखे, उन्हें देख कर उसने सोचा इनके साथ selfie खींची जाए। एकदम ही अलग selfie  होगी.....

आगे क्या हुआ, जानने के लिए पढ़ें selfie mania ( भाग -3)