Sunday, 5 April 2020

Short story : एक दीवाली, एकता वाली

एक दीवाली, एकता वाली


चिंटू की माँ कुछ ढूंढ रही थी।

क्या ढूंढ रही हैं, माँ?

बेटा, तुम्हें पता है कि दीपक, मोमबत्ती या टार्च कहाँ रखी है?

हाँ माँ कहकर, चिंटू दौड़ गया और कुछ ही देर में दीपक मोमबत्ती और टार्च लेकर आ गया।

माँ, क्यों चाहिए आपको?

सब कुछ माँ को देते हुए बोला।

बेटा मोदी जी ने 9 बजे, 9 मिनट तक सबको अपने घर में दीपक, मोमबत्ती, टार्च या मोबाइल फोन की टार्च जलाने को कहा है।

मतलब दीवाली मनाने को कहा है?

बेटा यह दीवाली से थोड़ी अलग है।

वो कैसे माँ?

बेटा, हमारे देश में बहुत सारे धर्म हैं। साथ ही सबके अपने अपने त्यौहार हैं, जैसे होली, दीवाली, ईद, क्रिसमस, गुरुनानक जयंती, और भी बहुत से......

पर यह दीवाली उससे अलग है, यह किसी धर्म से संबंधित नहीं है।

यह दीवाली, पूरे देश और सारे धर्मों की दीवाली है, जो हम सब को बताएगी, हम अकेले नहीं हैं, किसी एक धर्म विशेष से नहीं जुड़े हैं, हम सब हिन्दुस्तानी हैं।

और पता है एकता में बहुत शक्ति होती है, वो हमें हर मुश्किल से बाहर निकालने की ताकत रखती है।

जो दुश्मनों को यह दर्शाएगी, कि हम डरे नहीं हैं।

हम डटकर, एक साथ रहकर उसे हरा देंगे।

अच्छा माँ, तब तो यह *"एक दीवाली, एकता वाली*" कहलाएगी।

बिल्कुल सही बेटा, और हम सब मिलकर आज प्रकाश अवश्य करेंगे, और अंधकार में प्रकाश करके, पूरी दुनिया को बता देंगे, हम बंटे हुए नहीं हैं, हम हिन्दुस्तानी हैं और हम सब को हराने की क्षमता रखते हैं।

Recipe : Rice Vada

यह मेरी Quarantine segment की 11th recipe है इसमें भी आपको green veggies की requirement नहीं है। 

आज की make over recipe, rice की है, क्यूँकि आजकल रोटी के साथ rice भी बच जाता है। left over rice से fried rice ज्यादातर सब ही बनाते हैं। 

हम आपको ऐसी healthy and tasty dish बताने जा रहे हैं, जो आपके breakfast और tea time में चार चाँद लगा देगी।

 तो इसे try  कीजिये, जिससे दो काम एक साथ होंगे, एक तो आपकी तारीफ़, दूसरा आपके leftover  rice का best use.  

Rice Vada



Ingredients (for 10 small vade):

Left over Boiled Rice - 50gm

Boiled potato - 5 to 6 small- sized
Salt to taste
Coriander leaves - 10gm
Green chilies  - 2-3
Clarified butter {Ghee}- 2tbsp

Method:
  1.  Boiled potatoes and left over boiled rice को अच्छे से mash कर लें
  2. इसमें Finely chopped coriander leaves, chilies, and salt को Mix कर लें।
  3. अब इस mixture से छोटे-छोटे ball बना लीजिये। अब इसे flatten करके vada shape दे दीजिये।
  4. Frying Pan को heat करके उसमें ghee apply कर दें
  5. अब Rice vada को pan में डालकर दोनों तरफ से golden होने तक shallow fry कर लें
आपके Rice Vade ready हैं। आप इसे  tomato ketchup or mint chutney, etc. के साथ serve करें, जो भी आपके पास हो

Note:
आप  चाहे तो mix  में chopped onions भी डाल सकते हैं। इससे vade और juicy हो जाएँँगे।

Saturday, 4 April 2020

Recipe : रोटी पुलाव

यह मेरी quarantine segment की 10th recipe है।
आप में से बहुत लोगों की यह demand थी, कि Ma'am हम को मीठा मना है, कुछ snacks item बता दीजिए, जिससे हमें भी बासी रोटी का benefit  मिल जाए, और tasty dish का स्वाद भी।

तो लीजिए आप के लिए बहुत tasty recipe पेश है।

रोटी पुलाव



Ingredients:
Stale roti (बासी रोटी)- 2
Onion - 1 medium
Tomato - 1 medium
Capsicum - 10 gm.
Green chili - as per taste
Cottage cheese (Paneer) -  50 gm.
Green pea - 50 gm.
Potato - 20 gm.
Ghee - 1 tbsp.
Butter - 2 tsp.
Salt - as per taste
Coriander - for garnishing

Method:
  1. बासी रोटी को मसल कर छोटा- छोटा कर लीजिए।
  2. सारी veggies को small dice में काट लें।
  3. एक wok लीजिए। उसमें घी डालकर  गरम कर लीजिए।
  4. उसमें onion डालकर saute कर लीजिए। टमाटर, व मटर डालकर गला लीजिए, फिर उसमें capsicum डालकर crunchy (half cooked) कर लीजिए।
  5. अब इसमें, boiled potatoes, paneer, salt और हरी मिर्च डालकर चला लीजिए
  6. फिर उसमें रोटी के छोटे टुकड़े और butter डालकर थोड़ी देर तक भून लीजिए।
  7. इसे fine chopped हरी धनिया से garnish कर के गरमागरम serve कीजिए।
  8. यह oat, muesli, etc. से ज्यादा healthy and tasty होता है।
  9. एक बार बनाकर वाहवाही ज़रूर लीजिएगा। उसके बाद सब आप को इसे बनाते रहने को कहेंगे।

Note : 
  • Lockdown, का समय चल रहा है, ऐसे में हमारे पास इतनी सब्जियां नहीं हैं। तो अभी आप के पास जो भी सब्जी हैं, आप उन्हीं सब्जियों से इस dish को try कर सकते हैं।
  • आप के पास अगर, केवल आलू, प्याज और टमाटर भी है, तब भी try कर सकते हैं।
  • अगर टमाटर नहीं है, तो आप उसकी जगह आप Tomato Puree या Tomato sauce भी ले सकते हैं।