Monday, 31 August 2020

Short Stories : अन्नपूर्णा वाले डॉक्टर बाबू

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)  द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें भारत के सभी नागरिक भाग ले सकते थे।

उसका विषय था " लोगों के जीवन में खुशहाली लाता सेल " और  शब्द सीमा थी - 800 शब्द ।  

आज मुझे गाज़ियाबाद के श्री अभयेश्वर सहाय जी की कहानी को साझा करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है।

इनकी कहानी ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 


अन्नपूर्णा वाले डॉक्टर बाबू



किशन घर लौटा तो, उसकी पत्नी रज्जो दुखी बैठी थी।

क्या हुआ रज्जो? आज तेरा फिर मुँह लटका हुआ है। फिर से गाँव की याद आ रही है? या फिर राधा के ससुराल वाले कुछ माँग रहे हैं? राधा की शादी क्या की, हमारा तो गाँव ही छूट गया, सब तो उसकी शादी की भेंट चढ़ गया। फिर भी मुँह ना बंद हुआ राधा की सास का।

अरे नहीं, ऐसी कोई बात नहीं है। राधा का फोन आया था, तुम्हारे नाती सरजू के पैर में लोहे की सरिया घुस गयी थी। घाव हो गया है, गाँव का डॉक्टर पाँव काटने की बात कर रहा है।

हे भगवान! ये कैसे हुआ? ये सरजू भी ना हद का बदमाश है, एक जगह टिक कर बैठ ही नहीं सकता है।

अरे! बच्चे शरारत नहीं करेंगे तो क्या, हम तुम करेंगे? गाँव के और बच्चों के साथ खेल रहा था, उसी में लग गयी।

तो तू क्या सोच रही है? क्या करना चाह रही है? मुझसे पैसे रुपए की उम्मीद ना करना।

हाँ जानती हूँ, हम दोनों मिलकर भी इतना नहीं कमा रहे हैं, कि हमें पूरा पड़े, फिर रुपए पैसे की उम्मीद क्या करूंगी?

वही तो.......  फिर तू सोच क्या रही है, वो बताएगी?

सोच रही हूँ, कुछ दिन के लिए राधा को यहाँ बुलवा लूँ। एक ही तो नाती है अपना, उसका भी पैर कट जाएगा, सोच कर ही कलेजा मुँह को आ रहा है।

सुनकर तो मेरा मन भी, भीतर तक काँप गया था। पर कर क्या सकते हैं? यहाँ बुलवा लेने से क्या हल निकलेगा? कौन किसी डॉक्टर को जानते हैं।

जब राधा का फोन आया था, उस समय अपनी पड़ोसन नन्दा भी यहीं थी। वो बता रही थी, अन्नपूर्णा में बड़े अच्छे डॉक्टर बैठते हैं। कह रही थी, उन्हें दिखवा दूँ।

दिल्ली में डॉक्टर तो कई हैं, पर अपने पास पैसा भी तो होना चाहिए।

अरे मेरी पूरी बात तो सुन लो, वो मुफ़्त में देख लेंगे।

बड़ी आई! मुफ़्त में देख लेंगे!

अरे, वो सेल कंपनी वालों का अपार्टमेंट है। नन्दा बता रही थी, कंपनी हम गरीब लोगों को देखने के लिए ही डॉक्टर साहब को वहाँ बुलाती है, और हमारी फीस के पैसे कंपनी देती है।  

कंपनी देती है? तब तो डॉक्टर भी ऐसे ही होंगे।

अरे नहीं, बोल रही थी, बड़े अच्छे डॉक्टर हैं, बहुत भीड़ रहती है। नंबर लगाना पड़ता है।

तो वहीं काम करने वालों के परिवार वालों को देखते होंगे। तूने वहाँ काम पकड़ लिया है?

अरे नहीं। वो बोल रही थी, ऐसा नहीं है, कि जो वहाँ रहते हैं, या वहाँ काम करते हैं, सिर्फ उनको ही देखते हैं। नन्दा बता रही थी, सेल बड़ी भली कंपनी है, सारे गरीबों को देखने के लिए डॉक्टर आते हैं।  फिर वो चाहे कहीं भी रहता हो, कहीं भी काम करता हो।

अच्छा चल दिखा तो तू लेगी, फिर दवा का क्या होगा? वो कौन सी सस्ती आती है।

वो भी सेल देती है।

अच्छा अगर ऐसा है, तो कहना पड़ेगा, आज भी गरीबों के जीवन की खुशहाली के लिए कोई सोच रहा है। फिर मैं ऐसा करता हूँ, आज ही चला जाता हूँ।

उसकी  सास का कोई भरोसा नहीं है, कब तक उसे आने दे। देर हो गयी, तो डॉक्टर साहब भी ठीक ना कर पाएंगे।

किशन अगले दिन सुबह ही राधा को लेकर आ गया।

राधा के आते ही रज्जो अपने सारे काम छोड़कर राधा और सरजू के साथ अन्नपूर्णा भागी, क्योंकि वह डॉक्टर साहब 12 बजे तक ही बैठते थे।

जब वो लोग वहाँ पहुँचे, पहले से ही बहुत सारे गरीब लोगों की वहाँ भीड़ लगी थी। रज्जो अपने से आगे लगे लोगों से पूछने लगी, कैसे डॉक्टर हैं? सब यही कहने लगे, भगवान हैं,  डॉक्टर साहब।

कुछ देर में रज्जो का नंबर आ गया, उसने जैसा सुना था, डॉक्टर साहब वैसे ही निकले। राधा तो उन्हें देखकर रोने ही लगी, डॉक्टर साहब हमारे बच्चे को बचा लीजिये। बड़ी दूर से आए हैं, गाँव में तो डॉक्टर बोल दिया था, पाँव काट देंगे। डॉक्टर साहब ने पहले राधा को चुप कराया, फिर सरजू के पाँव को ठीक से देखा। देखकर बोले 1 महीना लग जाएगा ठीक होने में।

डॉक्टर साहब पाँव तो नहीं कटेगा, डरते डरते रज्जो बोली। नहीं, नहीं कटेगा। दवा से ही ठीक हो जाएगा। ये सुनकर रज्जो और राधा के जान में जान आई। आपको सारी दवा भी मिल जाएगी, बस सब कुछ समय से देते रहना।

डॉक्टर साहब की दवा ने जादू सा काम किया। सरजू सचमुच पूरा ठीक हो गया। उसके ठीक होने से सारा परिवार खुशी से नाच रहा था । कोई भी पूछता ये चमत्कार कैसे हुआ? तो वे बड़े खुश होकर बोलते, हमारी ज़िंदगी में खुशहली लाने का सारा श्रेय सेल का है। आज सेल के कारण पूरा भोवापुर गाँव खुश है, उसने हमें इतने अच्छे डॉक्टर जो दिये हैं- अन्नपूर्णा वाले डॉक्टर बाबू।

Friday, 28 August 2020

Tip : Bye bye Dandruff


कल का article, Dandruff and it's causes था, और आप से कहा कि आज Dandruff को remove करने की remedy पर Tip, post करेंगे। तो आज आप सब के लिए वही Tip है, इसे follow कीजिए। और कहें.....

Bye bye Dandruff




 Keep Washing your scalp

एकत्रित हुई  dead cells की layer  को remove करने के लिए अपने बालों और सिर को अच्छी तरह से साफ करें। आप अपने बालों को धोने के लिए  Ketoconazole, selenium sulphide or zinc से युक्त shampoo का use कर सकते हैं। हालांकि, dandruff  न होने पर भी इन shampoo का use करने से problem हो सकती हैं, क्योंकि यह आपके सिर को dry बनाते हैं।

 Combing : 

 सिर की सतह पर मौजूद layers को हटाने के लिए आपको एक बारीक comb से अपने बालों को comb करना होगा। ऐसा करने से  blood circulation में भी सुधार आएगा।

 Massage your scalp

Coconut oil or olive oil  के साथ सिर की मालिश करने से रक्त परिसंचरण blood circulation में सुधार होता है। जब blood के circulation  में सुधार होता है, तो dandruff नियंत्रित होती है। इसलिए, बालों में comb करने से पहले अपने सिर की नियमित रूप से मालिश करें। यह बालों के विकास के लिए भी लाभदायक होता है।

Protect your scalp from weather effect

अपने बाल और सिर को मौसम से बचाएं। उदाहरण के लिए, सूरज की किरणें और गर्मी आपके सिर में तेल का उत्पादन बढ़ा सकती हैं, जिससे dandruff  की समस्या बढ़ती है। इसलिए, सूरज की किरणों और खराब मौसम के सीधे संपर्क से बचने के लिए, सिर को ढकें।

Homemade remedies

Dandruff की  problemsको  control करने और रोकने के लिए कुछ easy homemade remedies निम्नलिखित हैं -

1. नारियल के दूध के साथ नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाकर इसे कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर, सादे पानी से अपने बालों को धो लें।

2. सिर में सरसों का तेल लगाएं, इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सिर धो लें। dandruff  को remove करने के लिए इसे एक महीने में 3 दिन लगाएं।

3. यदि आपको सामान्य सर्दी जुकाम या allergic rhinitis नहीं  हैं, तो आप अपने सिर में दैनिक आधार पर दही लगा सकते हैं ताकि dandruff  न हो। 

4. नारियल के दूध में काली मिर्च की एक चुटकी डालें और इसे अपने सिर पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और धो लें।

Change your life style

तनाव कम करने, संतुलित आहार खाने और शरीर को साफ रखने से आपको dandruff  को रोकने में मदद मिल सकती है। यहां तक ​​कि व्यायाम करने से भी आपको तनाव से राहत मिलती है, जिससे dandruff को रोका जा सकता है। इसीलिए, नियमित रूप से कुछ व्यायाम करना जरूरी है जैसे कि चलना, कूदना, या jogging करना।

Shampoo

Dandruff को remove करने में shampoo का बहुत बड़ा role है। उसके लिए सबसे पहले तो आप अपने बाल रोज़ comb करना और नियमित रूप से shampoo करना शुरु करें। सभी Anti-Dandruff एक जैसे नहीं होते हैं। कुछ में अलग-अलग तत्व होते हैं, जैसे:

coal tar

Pyrithione zinc

Salicylic acid and sulphur

Salicylic acid

Selenium disulfide

Ketoconazole

सही कारण जानकार, इन सामग्रियों में से एक सामग्री वाले शैम्पू का चयन करें। Normal shampoo के साथ anti dandruff shampoo  का उपयोग करने से dandruff दूर करने में मदद मिल सकती है।

कुछ शैंपू को सिर में लगाने के बाद लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए, क्योंकि बहुत जल्दी से धोने से उसमें मौजूद घटक सही से काम नहीं कर पाते। एंटीडैंड्रफ शैम्पू का उपयोग करने के दिशानिर्देश बोतल पर लिखे मिल जायेंगे। उसी अनुसार उसका उपयोग करें। एक बार जब Dandruff, control हो, तब उस Dandruff shampoo का उपयोग आप कम बार कर सकते हैं।

यदि आपको बहुत अधिक खुजली या दवाओं का उपयोग करना पड़ रहा है तो डॉक्टर से सलाह लें। वास्तव में जिद्दी रूसी के लिए, आपको चिकित्सकीय शैम्पू या दवा का उपयोग करना पड़ सकता है।

अगर आप की इन homemade remedies से dandruff remove नहीं हो रही है और आप की problem severe हो गई है  तो  Dandruff के लिए बहुत सारी allopathy and ayurvedic medicine भी available हैं।

बहुत से medicinal shampoo भी हैं, जो आप की problem को solve कर सकते हैं, पर उसके लिए किसी अच्छे dermatologist से contact कीजिए। 


डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Thursday, 27 August 2020

Article : Dandruff and it's causes

 Dandruff  and it's causes



आप सभी हमारे blog से निरन्तर जुड़े हुए हैं, आप blog को सराह रहें हैं।

साथ ही आप लोग समय-समय  पर यह भी बता रहे हैं, कि आपकी क्या requirements हैं। 

इन सब के लिए, आप सभी का अनेकानेक धन्यवाद 🙏


आज अपने  viewers की demand पर हम dandruff (रूसी) की problem और उसके Causes पर article डाल रहे हैं।

यह आजकल की  एक common problem है, आप भी इसे अवश्य पढ़ें और इस problem से छुटकारा पाएं।

Dandruff :

Dandruff को Scruff या Pityriasis simplex capillitii के रूप में भी जाना जाता है, बालों में dandruff की शुरुआत होने के कुछ कारण हो सकते हैं जिनको हम इस article में बता रहे हैं। 

वास्तव में जब, सिर की Skin की upper thin layer, inactive हो जाती है तो वह crust की तरह हटने लगती है उसे dandruff कहते हैं। Dandruff निकलते समय Skin पर खुजली होती है और खुजलाने पर वहां की Skin कभी कभी Red हो जाती है।


सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि कितने type की dandruff होती है - 

Dry skin related dandruff: 

यह dandruff, dry skin की वजह से होने वाली dandruff है। यह सबसे common dandruff है। Mostly winter season में, गर्म पानी से बाल धोने से यह dried and layered form में devloped हो जाती है।

आप ने भी ध्यान दिया होगा, winters में dandruff problem बढ़ जाती है।

Oil related dandruff :

रूसी का एक और common cause है आपके सिर से निकलने वाले sebum oil का ज्यादा मात्रा में जमा हो जाना। 

यदि आपके बाल और सिर साफ नहीं हैं, तो sebum oil, skin की dead cells और गंदगी के साथ मिलकर खुजली वाली layer बना सकता है।

Fungus related dandruff :

Malassezia एक ऐसी fungus है जो mostly  त्वचा और सिर पर पाई जाती है। Normally, इस fungus की limited growth होती है। लेकिन, सिर पर excess oil इस fungus के लिए भोजन के रूप में कार्य करता है, जिससे उसकी growth increase हो जाती है। यह fungus, Oleic acid को‌ produce करता है जिससे white layer, devloped हो जाती है।

Disease related dandruff :

कभी-कभी Disease के कारणों से सिर से related infections हो सकते हैं। 

For example - Psoriasis से skin की cells का production बढ़ जाता है। जिससे skin की extra layer बनती हैं और वह गंदगी और sebum oil के साथ मिलकर dandruff बनाती हैं। इसी तरह, Eczema से भी skin खुजली वाली और layer वाली बन जाती है।

 Symptoms  of Dandruff  :

Normally, youngers के लिए, रूसी के symptoms को पहचानना आसान होता है। Dandruff  में white oily stains दिखते हैं जो आपके बालों व कंधों पर मौजूद होते हैं और इसके साथ आपके सिर में खुजली भी हो सकती है। 

Winter season में dandruff बढ़ सकता है क्योंकि घर के अंदर की heat से Skin सूखी हो सकती है और यह स्थिति summer season के दौरान सुधर सकती है।

Causes of Dandruff   :

ऐसे कुछ cause जो बालों में dandruff होने का कारण बन सकते हैं, इस प्रकार हैं:

Dry skin:

Dry Skin, dandruff का main reason  है। यदि आपकी dry skin है, तो dandruff की possibility बढ़ जाती है और अगर इसका ठीक से treatment नहीं किया जाता है, तो आपके सिर की dry and dead cells, skin की layer बनकर dandruff  के form  में सामने आती है।

Dirty head:

Dirty head, dirt and dead cells का sign होता है। यह दो तरीकों से dandruff produce कर सकता है। Excess of dead cells से बालों में dandruff की समस्या शुरू होती है। गंदा सिर बहुत से germs को attract करता है यह Yeast and fungus के devlopment  का cause बन सकता है। इस से prevention का एकमात्र तरीका यह है कि आप समय समय पर अपना सिर धोती रहें और अपने scalp को साफ रखें। क्योंकि इस प्रकार के dandruff के कारण बाल भी झड़ते हैं।

combing :

बालों को  combing करने से निश्चित तौर पर आपके बालों की सफाई हो जाती है। बालों की proper combing नहीं होने से dandruff हो जाता है।

बालों में daily combing करनी चाहिए। ऐसा करने से आप अपने सिर से Dirt, dead cells, etc  की सफाई करती हैं। Daily combing करने से सिर में गंदगी एकत्रित नहीं होती।

Seborrheic dermatitis :

Skin की ऐसी stage है जिसमें सिर, कान और चेहरे की skin पीली, चिकनी और crusted हो जाती है। 

अगर आपकी oily skin है तो आपकी सिर की skin खुजलीदार और दानेदार हो सकती है। ऐसा excessive oils के produce होने के कारण होता है और excessive oils आपके सिर पर Dirt and dead cells के रुकने का कारण बन सकता है।

इसे control करने के सिर को साफ़ रखना ज़रूरी है। जब ज़रूरी हो शैम्पू करें। पुरानी कहावतों के अनुसार न चलें कि जल्दी जल्दी सिर धोने से बाल खराब होते है। आज के समय में गंदगी और प्रदूषण बहुत ज्यादा है। बालों को अनावश्यक नुकसान से बचाने के लिए, light and balanced pH वाले shampoo, use करें।

Skin disease :

जब किसी को Psoriasis eczema, any other skin disease हैं तो उन्हें रूसी की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। उन्हें बिना समय बर्बाद किये जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

Heigh styoroid and long medication :

Heigh styoroid and long medication चल रहा है, तो वो भी dandruff  जैसी गंभीर समस्या का सामना कर सकता है और ऐसी स्थिति का जल्द से जल्द cure  किया जाना चाहिए, अन्यथा ये गंजेपन का कारण बन सकती है। Normalcy वापस लाने के लिए आपको experts से consult कर के right medication करना चाहिए।

Mental stress :

इसकी कोई परवाह ही नहीं करता है, या समय की कमी के कारण परवाह नहीं कर पाता है। लेकिन stress की वजह से भी गंभीर रूसी हो सकती है। Stress से दूर रहने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद पूरी करें। इससे stress कोसों दूर रहता है।

Diet

Proper and healthy diet नहीं लेने और fast food ज्यादा खाना भी एक कारण होता है, dandruff का।  

Dandruff के कारण बालों के झड़ने से बचने के लिए fresh fruit and vegetables अपनी diet में शामिल करें। Proper, healthy diet लीजिए और cleanness का भी ध्यान रखें। घर का खाना ही ज्यादा अच्छा होता है।

इन सब बातों का ध्यान रखिए तो आप को dandruff नहीं होगा।

कल हम आपको Tip में बताएंगे कि अगर आप को dandruff हो गई है। तो आपको इस problem से कैसे  relief मिले।

So stay tuned.....