Friday, 9 June 2023

Article : Steroids - Boon or curse

Steroids - Boon or curse



आज कल कोई सी भी बीमारी हो, doctors बहुत जल्दी steroids prescribe करते हैं।

पर क्या होते हैं steroids? ऐसा भी इसमें क्या है कि हर problem का solution है steroids? Steroids, safe होते हैं या नुकसानदायक? 

आखिर क्यों doctors, steroids को prescribe करने लगे हैं? 

चलिए इन सारे सवालों का जवाब देख लेते हैं।

1. Why doctors prescribe Steroids

ईश्वर ने अपनी सृष्टि बहुत सुन्दर और सशक्त बनायी है, ऐसी सृष्टि जिसमें ताकत है, सृजन की, अपने आप को पुनर्निर्मित करने की... 

अर्थात् आप जब कभी भी बीमार पड़ें और शरीर को पुनर्निर्मित होने का समय दें तो उसमें उतनी ताकत होती है कि वो स्वयं अपने आप को ठीक कर सकता है। 

पर आज कल तो click and tick की instant दुनिया है, जहां वक्त ही नहीं है, लोगों के पास ठहरने के लिए... 

हम किसी भी चीज़ के लिए वक्त देना कब चाहते हैं? हम तो चाहते हैं कि बस सब झटपट ठीक हो जाए। इसलिए हम बीमार पड़ने पर ऐसे ही doctors के पास जाना चाहते हैं, जो झटपट ठीक कर दें। 

कहीं भी कोई जादू तो है नहीं, कि छड़ी घुमाई और सब हमारी इच्छानुसार...

पर यह जादू, कुछ हद तक संभव हो सकता है, यदि steroids लिए जाएं, क्योंकि steroids आपको काफ़ी हद तक जल्दी ठीक कर सकता है।

तो जो doctors steroids देते हैं, वो जल्दी ठीक कर देते हैं, और जो doctors जल्दी ठीक कर लेते हैं, हम उन्हीं के पास जाना पसंद करते हैं। 

बस यही वजह है, doctors के steroids, prescribe करने की...

अब जान लेते हैं कि steroids हैं क्या?


2. What are steroids?

Steroids एक प्रकार के hormone होते हैं जो शरीर में स्वाभाविक रूप से बनते हैं। Steroids medicine, मानव निर्मित होती हैं और शरीर में बने natural hormone  का artificial form होती हैं। Steroids कई अलग-अलग medical situations  के लिए use की जाती हैं।


3. Advantages of steroids

यह fat-free muscles की density and strength को बढ़ा देता है। 

यह swelling को कम करता है, साथ ही immune system पर भी effect डालता है। 

Steroids, asthma and eczema के treatment के लिए काफ़ी effective रहते हैं। 

Auto immune disease जैसे rumetoid, arthritis, auto immune hepatitis, etc. में steroids लेना काफ़ी beneficial होता है।

Steroids से energy and concentration भी बढ़ जाती है, जिसके कारण steroids लेने वाले में confidence भी बढ़ जाता है। 

ऐसे ही और भी diseases में steroids beneficial हैं।

Steroids की दवाएं विभिन्न तरीकों से और विभिन्न स्तर की तीव्रता के साथ, लोगों को प्रभावित करती हैं। हालांकि, लंबे समय तक दवाओं का उपयोग करने से side-effects बहुत बढ़ जाते हैं।


4. Side effects of steroids

A. Effect on immune response

बहुत ज्यादा दिनों तक steroids लेते रहने पर immune response, कम होने लगता है। जो कि शरीर के लिए घातक हो सकता है।

i. Infection-prone body

Steroids के लगातार use से body organs पर भी side-effects होते हैं। जिससे body infection-prone हो जाती है, और जल्दी-जल्दी infection catch करने लगती है।

B. Weak muscles 

Steroids के अधिक use से शरीर की muscles weak होने लगती हैं। साथ ही शरीर पर, चेहरे पर छोटे-छोटे बाल या रोएं आ जाते हैं।

C. Sugar level 

Steroids से शरीर में sugar level बढ़ने लगता है, इसलिए diabetes के रोगियों को steroids पर अधिक निर्भर रहने के लिए मना किया जाता है।

D. Hypertension 

Steroids के लगातार intake से hypertension या high blood pressure हो सकता है। Insomnia की problem हो सकती है। Weight gain, weak appetite, mental problems, eye problems like glucoma, cataracts, bone-related problems like osteoporosis, etc की संभावना बढ़ जाती है।


हमने आपको steroids के advantages and side-effects, सब बता दिए हैं।

अब आप कहेंगे कि हम क्या करें, steroids लें कि ना लें? Steroids prescribe करने वाले doctors के पास जाएं कि ना जाएं?

वैसे, हमने एक बात और notice की है कि छोटे बड़े सभी शहरों में अब बहुत कम ऐसे doctors हैं जो steroids prescribe ना करें।

Steroids लें की नहीं लें, इसके लिए हम कहेंगे कि यह तो आपको खुद ही decide करना होगा, अपनी तकलीफ़, अपना दर्द और अपनी परेशानियों को समझ कर, अपनी परेशानियों से कितना जूझ सकते हैं, इस बात को समझ कर...

आपको अपनी current situation और future situation को ध्यान में रख कर ही decisions लेने होंगे, कि steroids आपके लिए boon है या curse...

हमारी ईश्वर से सदैव यही प्रार्थना है कि हमारे सारे viewers हमेशा सुखी, स्वस्थ, संपन्न और प्रसन्न रहें 🙏🏻😊

हमने, बहुत सी health related sites से information collect करके ही यह article डाला है। पर आप जब भी treatment के लिए जाएं तो doctor से पूरी जानकारी लेकर ही decision लें 🙏🏻

Wednesday, 7 June 2023

Article : जिंदगी में खेल या जिंदगी का खेल

जिंदगी में खेल या जिंदगी का खेल  

अभी कल ही ऐसी बात पता चली, जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया कि ऐसा भी हो सकता है?

क्या इस हद तक भी सोच जा सकती है?

इस article को साझा करने का एकमात्र उद्देश्य अपने बच्चों को सुरक्षित रखना है...

बात, छोटे-छोटे बच्चों की है, इसलिए इसे साझा करने का मन बना लिया। 

बात कर रहे हैं, online games की...

आप सभी को पता ही होगा कि कुछ सालों पहले एक online game आया था, Blue Whale, जिस game में खेलने वाले को खेल के साथ ही, बहुत से instructions दिए जाते थे, जैसे अपने आप को घायल कर लो, अपने किसी को hurt कर दो, किसी का क़त्ल कर दो, बहुत सारा money transfer कर दो, etc. उस खेल का जुनून, खेलने वाले पर इस हद तक सवार था कि वो हर instructions follow करते थे, खूनी खेल से लेकर, suicide तक कर रहे थे। 

अभी दूसरी बात जो पता चली है, वो यह है कि ऐसे ही online games के through, धर्म परिवर्तन कराने का काम किया जा रहा है...

उस game में level cross नहीं कर पाने पर, खेलने वाले से कुरान की आयतें याद करने को कहा जाता है, जब वो आयतें याद कर लेता है तो वह आसानी से level cross कर लेता है। 

ऐसे ही धीमे-धीमे एक-एक कदम आगे बढ़ते हुए, उसे मस्जिद बुलाया जाता है, फिर धीरे से धर्म परिवर्तित करा दिया जाता है। साथ ही उसके मन में, उसके धर्म के प्रति घृणा भाव भी भर दिया जाता है, उसे यह एहसास कराया जाता है, कि वो जिसे अपना रहा है, वो ही सर्वशक्तिमान है और सभी दुखों का नाश करने की क्षमता रखता है।

जो जिस भी धर्म को मानते हैं, उनसे धर्म परिवर्तन करना ही क्यों है? धर्म तो सभी महान हैं, ईश्वर तो सभी धर्मों में शक्तिशाली हैं। उसके बाद भी अगर कोई अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तित करना चाहे तो उसमें किसी भी तरह का propoganda भी नहीं होना चाहिए।

आप सोच कर देखिए कि online games के जरिए बच्चों से क्या-क्या नहीं कराया जा रहा है और आगे, क्या-क्या कराया जा सकता है?

पर जो बच्चे मासूम हैं, नासमझ हैं, उनका खेल के जरिए, brain wash करना किस हद तक सही है?

Games, entertainment के लिए होने चाहिए, किसी भी तरह के मकसद को पूरा करने के लिए नहीं...

आप सभी parents से अनुरोध है कि, आप के बच्चे क्या कर रहे हैं, इस पर हमेशा नज़र रखें... 

Video games, online games, tablet, laptop and mobile पर उनके busy होने से आप free हो गए, यह सोचकर निश्चिंत मत हो जाएं। 

आप की यह निश्चिंती, आपके बच्चे को आपसे बहुत दूर ले जाएगी, फिर पता चलने पर आपके पास हाथ मलने के सिवा कुछ नहीं बचेगा।

बच्चों को अपना समय दीजिए... क्योंकि समय के पास इतना समय नहीं होता कि वो लौट कर आपको समय दे सके...

हर एक को समय ही चाहिए रहता है, अभी बच्चों को, बाद में आपको.... अभी उनके पास समय है, बाद में आपके पास रहेगा... अगर आप अभी उनके बचपन में समय नहीं देंगे तो जब आप वृद्ध होंगे तब वो भी समय नहीं देंगे..

बच्चे हैं खेलेंगे ही, बस क्या खेल रहे हैं, उसको समय-समय पर देखते रहें, कभी-कभी उनके साथ आप भी खेलें। उन्हें बहुत अच्छा लगेगा और आप को भी... साथ ही bonding अच्छी होगी, वो अलग... 

खेल खेलने चाहिए, खूब खेलिए, खूब enjoy कीजिए, पर ध्यान रखिए, जिंदगी में खेल खेलें, पर जिंदगी का खेल ना हो जाए।

जिंदगी एक बार ही मिलती है, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, खुश रहें 😊

Monday, 5 June 2023

Article: विश्व पर्यावरण दिवस

 विश्व पर्यावरण दिवस 



आज विश्व पर्यावरण दिवस है, अतः आज के दिन सम्पूर्ण विश्व में पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न क्रियाकलाप किए जाते हैं। 

कहीं pollution related awareness दी जा रही है, कहीं project बनाए जा रहे हैं, कहीं awareness देने के लिए competition किए जा रहे हैं तो कहीं plantation किया जा रहा है

मेरी बेटी के college में भी इससे related project बनवाए जा रहे हैं।

उसके लिए उसने different images create की, जिसमें यह दोनों images भी थी, जो आज के इस article का face हैं।

इन दोनों ही imagse ने हमें भविष्य के लिए सोचने को मजबूर कर दिया। तो सोचा, आज इसे ही साझा किया जाए।

पहली image दो पहलू को दर्शाती है, पहला हम मनुष्य के दिमाग में हर क्षण, हर पल, बस एक ही चीज़ चलती रहती है कि कैसे, devlopment करें, बहुत अधिक पैसे कमाएं, कैसे बस बहुत कुछ पा‌ लें, चाहे किसी भी कीमत पर...

पर हमें यह समझ नहीं आता है कि किसी भी कीमत पर विकास की इच्छा रखना, विकास नहीं विनाश होता है, और यही उसका दूसरा पहलू है।‌‌ जब विकास की राह पर्यावरण को नष्ट करने से मिलेगी, तो मनुष्य को कंकाल में बदलने से कोई नहीं रोक सकेगा। 

और दूसरी image, हमें हमारे भविष्य के साक्षात् दर्शन करा रही है। जो यह इंगित कर रही है कि बढ़ता हुआ पर्यावरण का विनाश, कितना अधिक भयावह और कष्टकारी रहेगा, कि एक छोटा बच्चा जो कि दुधमुंहा है, पर उसे सुरक्षित रहने के लिए, कितने बड़े mask को लगाना पड़ रहा है।

पर्यावरण की सुरक्षा हमारे ही हाथों से संभव है। यदि हम विकास की अंधी दौड़ में शामिल ना हों, यदि हम plastic पर रोक लगाएं, यदि हम हर वर्ष बहुत सारी संख्या में पौधे लगाएं, in short पर्यावरण की रक्षा करें।

यह किसी धर्म-विशेष से जुड़ा पर्व नहीं है अपितु जीवन से जुड़ा, एक ऐसा पर्व है, जिसको सफल बनाने में सभी को वचनबद्ध रहना चाहिए। 

पर्यावरण किसी एक की निजी वस्तु नहीं है और ना ही किसी एक के प्रयास से संरक्षित रह सकती है। इसलिए हम सब को ही प्रयासरत रहना होगा। 

क्योंकि हमारा प्रयासरत रहना, किसी और के लिए नहीं हमारे खुद के भविष्य के लिए आवश्यक है, हमारे बच्चों के भविष्य के लिए एक अहम घटक है।

हर वर्ष पर्यावरण दिवस की एक theme होती है, इस वर्ष की theme है, ‘Solution to Plastic Pollution’.

बहुत ज्यादा नहीं कर सकें, तो थोड़ा तो प्रयास कीजिए ही, कि single use plastic का प्रयोग बिल्कुल ही बंद कर दें।


आओ एक से एक जुड़ जाएं

धरा पर हर ओर वृक्ष लगाएं

कर के पर्यावरण संरक्षण  

जीवन को जीने लायक बनाएं


आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं 🌿🌱💐🌴🌳🏞️