Wednesday, 6 March 2024

Article: The Ambanis' Pre-wedding

The Ambanis' Pre-wedding




आज कल बस एक ही चर्चा आम है, अंबानी दुनिया में सबसे ज्यादा धनवान है।  

Social media हो या news, सचमुच हर ओर बस यही चल रहा है। 

भाई, शादी कीजिए, हमें क्या? काहे इस बात की इतनी चर्चा? क्यों दूसरों को कमतर दिखाना? क्यों दूसरों को विवश करना, अपने यहां शादी का बजट बढ़ाने के लिए? 

ऐसी ही बहुत सी बातें हैं, जो लोगों के मन में उठ रही हैं? 

अंबानी ने Pre-wedding में जितना खर्च कर दिया, इतना तो लोग wedding में भी नहीं खर्च कर पाते हैं। 

कुछ का कहना होगा कि इतना ही है तो देश के विकास में लगा दें, गरीबों का भला कर दें। यह कहना बहुत आसान होता है, पर दूसरों पर खर्च करने के लिए पैसे से ज्यादा दिल बड़ा होने की आवश्यकता होती है। और जो दूसरों पर खर्च करने की सलाह देते हैं, वो खुद कितना खर्च करते हैं, दूसरों पर?

तो इस बात के लिए तो यह ही कहना है कि उनका पैसा, वो चाहे जहां भी खर्च करें‌। इतना वो अपने शौक पूरे करने और खुश रहने के लिए ही कमा रहे हैं। 

बाकी सभी बड़ी companies CSR के काम करती ही हैं, सो अंबानी भी करते हैं।

आज कल showoff की दुनिया है, और कोई function कितना large scale पर हुआ है, इसका निर्धारण इस बात से किया जाता है कि कितने celebrities बुलाए गए हैं, कितना शूं-शआय किया गया है। फिर अंबानी के पास तो अकूत धन-संपत्ति है ही और मौका भी है दिखने का, तो दिखाएंगे ही... 

वैसे आपकी information के लिए बता दें कि इतना खर्च उनकी आय का 0.1% से ज्यादा नहीं है, इसलिए नक़ल करते समय इस बात को ध्यान में रख लीजिएगा...

हां तो अंबानी ने, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रामचरण, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण आदि बहुत से Indian celebrities है, व barbadian singer रिहाना को भी invite किया है। इन सब को invite करने में करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। 

इन सभी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की pre-wedding ceremony में stage performance की है। 

Means मुकेश अंबानी ने अपने यहां के guest के entertainment के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। 

बाकी celebrities के पहुंचने से तो अंबानी के guest का entertainment हुआ होगा, लेकिन रिहाना की performance से India में बहुत लोग खुश हैं। हालांकि उसे ही सबसे ज्यादा 74 करोड़ रुपए दिए गए हैं। बाकी प्रसन्नता उसके आने से नहीं हुई है बल्कि इसलिए है, क्योंकि past में उसने India को गरीब देश बोलकर अपमानित किया था। आज उसी देश में pre-wedding ceremony में नाच रही है।

मुकेश अंबानी ने उसे दिखा दिया कि भारत के पास इतना पैसा है कि वो किसी को भी उसकी औकात दिखा सकता है। इस बात के लिए बहुत से लोग अंबानी की तारीफ भी कर रहे हैं।

Entertainment के अलावा, बाकी के इंतजाम के लिए भी, ना जाने और कितने करोड़ रुपए खर्च किए होंगे। 

पर सोचने वाली बात यह है कि इस तरह की parties को इतना highlight क्यों किया जाता है, यह कोई देश के विकास से तो जुड़ी हुई नहीं है, ना ही इससे देश को कोई revenue मिल रहा है। फिर personal parties को इतनी hype क्यों?


तो इसके कुछ कारण हैं :

  1. बहुत से लोगों को दूसरों की life में झांकने में आनन्द आता है, gossips जो करने को मिलती है। जिससे उनका entertainment होता है। इस बात का सबसे बड़ा example है Big Boss, जिसे लोग gossips के कारण ही पसंद करते हैं। फिर social media तो चल ही रहा है entertainment के कारण, तो ऐसी parties तो hype की ही जाएँगी। 
  2. जो rich families होती हैं, उनका पूरा focus ही image build-up करने पर होता है, तो मौका मिलने पर वो बहुत show-off करते हैं और उसे hype करने के लिए, उसकी publicity करने के लिए, social media और news channels को पैसे भी देते हैं।
  3. देखा जाए तो कहीं ना कहीं देश की image पर भी इन parties से positive effects आता ही है। क्योंकि देश तो लोगों से ही बना है और जिस देश में इतनी high level parties हो रही हैं, वहां पर लोगों का जीवन स्तर उच्च कोटि का है, दूसरे शब्दों में कहा जाए तो rich country है, देश विकसित है। और ऐसे देशों में विदेशी companies investment करना चाहतीं हैं। Means indirectly ऐसी parties देश को revenue दिला देती हैं।

तो जो हमारे देश का विकास करें, ऐसी parties का भले ही हम हिस्सा ना बन सके हों, (वैसे अगर बन जाएं तो किसको आनन्द नहीं आएगा) पर फिर भी ऐसी parties अच्छी है।

बाकी जिसकी party, उसका मन, वो किस function में कितना खर्च करना चाहता है।

और जब तक किसी भी खर्चे के लिए हमसे धन की मांग नहीं की जाती है, हमारा कोई अधिकार नहीं है कि हम उसमें टीका-टिप्पणी करें... 

आगे बस इतना ही कि नवयुगल का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहे...

Tuesday, 5 March 2024

Poem: डालियों का प्रेम मिलन

आज कल बहुत जोर हवाएं चल रही हैं, इन हवाओं को देखकर कुछ अलग ही अनुभूति हुई, उसी को उकेर रहें हैं, पढ़िएगा शायद आपको भी यही अनुभूति हुई हो या पढ़ने के बाद, आप जब हवाओं को चलता देखें तो यह अनुभव हो! बड़ा ही मधुर अनुभव है, आइए आनन्द लेते हैं इसका... 


डालियों का प्रेम मिलन 




तेज़ हवाओं ने,

प्रकृति को दिया,

नेह निमंत्रण।

आओ झूम लो,

सब भूलकर।

तुम भी कर लो,

प्रेम आलिंगन।


दो डालियां जो हैं, 

एक ही वृक्ष की।

साथ-साथ बढ़ी,

साथ ही खड़ी।

फिर भी कभी,

एक दूसरे से,

मिल ना सकी।


उनको ही मिलाने को,

यह हवाएं हैं चली।

झूम कर इससे,

दोनों जो मिली।

प्रकृति में हर ओर,

दोनों के प्रेम मिलन की, 

बात है चली।


डालियों का एक-एक,

मुस्कुरा रहा है पात।

देखकर इस प्रसंग को,

हो रहा सुखद एहसास।

लग रहा है आज,

कुछ ओज है खास,

कुछ जोश है खास।


एक शोर है अजब सा,

पर मधुर है गजब का।

ना जाने है यह किसका?

हवाओं के तेज़ चलने का?

या पत्तों का खुशी से मचलने का ?

या है यह शाश्वत आलिंगन,

डालियों के प्रेम‌ मिलन का...


ब प्रकृति प्रसन्न होकर झूमती है, उस समय ईश्वर की कृपा सर्वाधिक बरसती है 🙏🏻🙏🏻🌳🌺💞🌷🌻🌹

Saturday, 2 March 2024

Story of Life : Reels

Reels


पढ़ने में होशियार रक्षिता, अनछुई खूबसूरती से परिपूर्ण थी।‌ दुबली-पतली छरहरी, सुंदर नैन-नक्श, सुराहीदार गर्दन, मदहोश कर देने वाली अदाएं थी। अनछुई खूबसूरती मायने, उसकी खूबसूरती ईश्वर की देन थी, किसी parlour में जाकर उसने उसे तराशने की कवायद नहीं की थी। 

चाहती तो engineering college में उसका admission हो जाता, लेकिन उसे civil services में जाना था तो उसने B.Sc. में admission लिया।

College में पहला दिन था। कुछ अलग ही माहौल था। कुछ उसके जैसे थे, सीधे-सादे लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छा वाले, कुछ बस इसलिए आए थे कि कुछ नहीं तो चलो, अभी के लिए graduation ही सही, कुछ मस्ती करने के लिए आए थे तो कुछ केवल रंगीनियां बनने आए थे।

अभी तक रक्षिता, school के माहौल में थी, dressed and disciplined, पर अब उसके बिल्कुल उलट, जिसका जो मन करे पहनो, जिसका जो मन करे करो। यहां तक कि classes के लिए भी कोई compulsion नहीं था।

रक्षिता के बगल में नैन्सी आकर बैठ गई, वो बहुत ही modern लड़की थी। उसके college, join करने का purpose सिर्फ और सिर्फ मस्ती, मज़ा और आवारागर्दी था। वो बहुत ही बिंदास और बेबाक थी। और social media पर limelight में रहना उसका शौक... इसलिए उसने college में आते ही reels बनानी शुरू कर दी।

उसके बिंदास और बेबाक स्वभाव के कारण बहुत से students, नैन्सी की तरफ attract होने लगे। जिसमें रक्षिता भी शामिल हो गई। 

अब नैन्सी ने अपने साथ-साथ और लोगों की भी reels बनानी शुरू कर दी। लेकिन जब उसने रक्षिता की reels बनानी शुरू की तो उसके मासूम चेहरे पर बहुत likes and comments मिलने लगे। 

नैन्सी के followers बढ़ने लगे। यह सब देखकर नैन्सी, एक बार रक्षिता के पीछे पड़ गई कि एक bold dress में उसकी एक reel बनाएगी।

रक्षिता बिल्कुल भी तैयार नहीं थी, पर नैन्सी उसे समझाती रही कि "बस एक reel, और हर जगह तुम्हारी खूबसूरती के चर्चे होंगे... सोचो, जिस fame को पाने के लिए हिरोइनों को बरसों लग जाते हैं, वही तुम्हें परसों में ही मिल जाएगी।"

Finally, रक्षिता तैयार हो गई। और नैन्सी ने reel बनाकर post कर दी।

नैन्सी का कहना, एकदम ठीक था। दो ही दिन में उस reel में लाखों likes and comments आने लगे। सभी रक्षिता की खूबसूरती के दीवाने हुए जा रहे थे। 

Beautiful!

My dream girl...

You are looking so gorgeous...

Wow! So hot....

और ऐसे अनेक comments आने लगे।

इन सब को पढ़कर, रक्षिता सातवें आसमान पर पहुंच गई, उसे लगने लगा जैसे परी शब्द उसके लिए ही बना है, वो किसी हिरोइन से कम नहीं है।

अगले दिन उसके address पर एक parcel आया... उसने खोल कर देखा, तो उसमें बहुत सारी newspaper cutting थी, जिसमें हजारों युवाओं के चंद दिनों की limelight, फिर भविष्य के बर्बाद‌ होने की खबरें थीं। 

साथ ही एक चिट्ठी थी, जिसमें लिखा था, रक्षिता तुम गुमनामी में खोने के लिए नहीं बनी हो, यह reels और social media तुम्हें जिस दिशा में ले जाएंगे, वो तुम्हारी दुनिया नहीं है। तुम एक होनहार student हो, जिसका भविष्य उज्ज्वल है। किसी के बहकावे में आकर गलत राह मत पकड़ो...

यह सब पढ़कर, जैसे रक्षिता नींद‌ से जाग उठी, उसे याद आया कि उसने तो civil services में जाने के लिए college join किया था, ना कि यह सब करने के लिए...

अगले दिन से ही उसने, नैन्सी से दूरी बना ली...

नैन्सी ने कुछ दिन तो रक्षिता को समझाया बुझाया, फिर ‌लड़ाई-झगड़ा भी किया, पर जब देखा कि उसकी दाल नहीं गलेगी, क्योंकि रक्षिता अब किसी भी तरह से उसके बहकावे में नहीं आ रही थी, तो उसने रक्षिता का साथ छोड़ दिया और दूसरे किसी मासूम को मूर्ख बनाने के लिए निकल पड़ी, या यूं कहें कि दूसरा शिकार ढूंढने निकल गई....

रक्षिता, समय पर संभल गई, और अपने मकसद की ओर आगे बढ़ गई, पर उसे कभी नहीं पता चला कि उसका वो कौन सा हितैषी था, जिसने उसे reels की virtual दुनिया से बाहर निकाला था...