Wednesday, 4 June 2025

Article : एक ‘विराट’ जीत

कल IPL finale में RCB और PBKS का match था। यह बहुत ही निर्णायक और interesting match था, क्योंकि दोनों ही teams अपने 18 साल के most awaited trophy जीतने के सपने को साकार करने के लिए खेल रही थीं।

2008 से IPL matches शुरू हुए, इसमें सारी teams India की होती हैं और हर‌ team में four players, किसी और country के हो सकते हैं।

18 साल से RCB IPL matches में champion बनने का सपना देख रही थी, जो कल के interesting match में most awaited जीत के साथ पूरा हुआ।

एक ‘विराट’ जीत


विराट कोहली का जर्सी नंबर 18 है और 18 साल के लंबे इंतजार के बाद, RCB को वो जीत मिल गई, जिसके वो हकदार थे।

इससे पहले RCB तीन बार final में पहुंचने वाली team बन चुकी थी, लेकिन luck ने उनका इतना साथ नहीं दिया कि वो champion बन पाते।

RCB का यह चौथा final match था। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 में भी final में पहुंची थी। 2016 में RCB Qualifier-1 जीतकर final में पहुंची थी, लेकिन final में SRH (Sunrisers Hyderabad) ने उन्हें हराया था। 

इस जीत के साथ, RCB का नाम भी IPL winners की list में दर्ज हो गया है। RCB team को मिलाकर अभी तक 8 teams IPL जीत चुकी हैं।

अब 2008 से IPL matches में जुड़ी हुई सिर्फ दो teams ऐसी हैं, जिन्हें अभी तक trophy नहीं मिली है, वो है दिल्ली और  पंजाब। साथ ही recently जुड़ी teams में केवल लखनऊ की team अभी तक trophy नहीं जीत पाई है।

IPL matches में कुछ teams ऐसी हैं, जिनकी पहचान बड़े player हैं और ऐसे ही विराट कोहली, RCB team का face हैं, जो कि भारत के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और youth की पहली पसंद भी।

इसलिए कल जब PBKS and RCB का final match हो रहा था, तो दर्शकों का रुझान RCB को जिताने की तरफ ज्यादा था, ऐसे में RCB team का जीतना, लोगों में खुशी की लहर ले आया।

इस जीत के साथ रजत पाटीदार, वो चौथे debut captain हो गये, जिन्होंने captain बनते ही अपना पहला season जिता दिया। इससे पहले शेन वॉर्न ने 2008 में RR के लिए पहला season जीता, रोहित शर्मा ने 2013 में mid-season में कप्तानी संभालने के बाद MI को trophy दिलाई, और हार्दिक पंड्या ने 2022 में GT को उनके debut season में champion बनाया। 

कल के match का सारा श्रेय, रजत पाटीदार, विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या को जाता है।

रजत पाटीदार की captaincy, कोहली की धुआंधार batting और क्रुणाल पांड्या की धारदार bowling skill, जिसने 4.0 over में मात्र 17 run देकर 2 विकेट झटक लिए। इसके साथ ही क्रुणाल पांड्या Player of the Match भी बने।

किसी भी match में number of celebrities भी match का main attraction होते हैं। अब विराट कोहली था तो अनुष्का शर्मा तो होनी ही थी।

लेकिन कल celebrities में Rishi Sunak और RCB के former players - AB de Villiers और Chris Gayle main attraction थे। उन्होंने न केवल match देखा, बल्कि अपनी उत्साहपूर्वक उपस्थिति भी दर्ज कराई। वो सब विराट कोहली के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। 

जीत के बाद का जश्न तो देखने लायक होता ही है, लेकिन, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, और डी विलियर्स की प्रसन्नता अलग ही नजर आ रही थी।

इसके साथ ही अपनी पहली IPL champion trophy जीतने के लिए RCB की पूरी team को हार्दिक बधाई...

Tuesday, 3 June 2025

Recipe : Domino's-style Stuffed Garlic Bread (oven mode)

आज आप के साथ हम ऐसी recipe, share करने जा रहे हैं, जो आज कल बच्चों से लेकर बड़ों तक सब को बहुत पसंद है।

हम बात कर रहे हैं, Domino's style classic Stuffed Garlic Bread की।

आज हम आपको ऐसी Tips and Tricks बता रहे हैं, जिससे आप without yeast, without egg इसे घर पर बहुत easily बना सकते हैं। 

आप कहेंगे कि इस recipe को तो हम पहले भी share कर चुके हैं... 

जी हां, बिल्कुल कर चुके हैं, पर वो without oven थी।

पर कुछ viewers की demand थी, कि इस recipe को oven method से भी बता दें, तो इस बार आपको microwave के convection mode पर कैसे बनाएंगे यह method share कर रहे हैं।

 Domino's style Stuffed Garlic Bread‌ (oven mode)


I) Ingredients :

For base -

  • All purpose flour - 3 cup
  • Olive oil - 3 tbsp.
  • Salt - ½ tsp.
  • Sugar - ½ tsp.
  • Fresh Curd - 1 cup
  • Baking powder - 1 tsp.
  • Meetha soda - 1 tsp.


For topping -

  • Mozzarella & Cheddar cheese mixed - 250 gm.
  • Garlic - 5 to 6 cloves
  • Butter - 50 gm.
  • Capsicum - 50 gm.
  • Sweet corn - 50 gm.
  • Jalapeño - 50 gm. 
  • Mixed Herbs - 50 gm.
  • Chilli flakes - 10 gm.


II) Method :

  1. Capsicum and jalapeño के small blocks काट लीजिए।
  2. Sweet corn को 10 min. boil कर लीजिए।
  3. Garlic cloves को mince or finely chop कर लीजिए।


For base -

  1. दही में olive oil, salt, sugar डालकर whip कर लीजिए।
  2. मैदे में, मीठा सोडा और baking powder डालकर mix कर लीजिए।
  3. दही के solution में मैदा डालकर हल्के हाथों से dough बना लीजिए। थोड़ा गीला-सा dough prepare होगा।
  4. अगर गीला-सा dough prepare ना हो तो थोड़ा दही और add कर लीजिएगा।
  5. इस dough को 20 to 25 minutes के लिए rest करने के लिए छोड़ दीजिए। 
  6. Dough फूल कर दुगना हो जायेगा।
  7. अब इस dough को एक बार फिर अच्छे से knead (सान) कर लीजिए।
  8. Kneading तब तक करनी है, जब तक मैदे में gluten develop ना हो जाए, मतलब dough बहुत soft ना हो जाए।
  9. Dough के 4 टुकड़े करके गोलियाँ बना लीजिए।
  10. इसे एक बार फिर 10 minutes के लिए rest करने रख दीजिए।
  11. इन गोलियों को flat करके सूखा मैदा लगाकर, rolling pin से हल्के हाथों से ½ inch मोटी रोटी बेल लें।
  12. Butter melt कर लीजिए, उसमें minced garlic cloves, herbs, chilli flakes add कर दीजिए।
  13. इस butter solution को brush से रोटी में अच्छे से लगा दीजिए।
  14. पूरी रोटी के side-side में butter garlic solution नहीं लगाना है।
  15. रोटी के half portion पर cheese, capsicum and jalapeño रख दीजिए।
  16. आप चाहें तो jalapeño की जगह flashy red chilli or green chillies भी लगा सकते हैं और avoid भी कर सकते हैं।
  17. ½ tsp. मैदे को 2 tsp. पानी में घोलकर slurry बना लीजिए।
  18. ‌उंगली slurry में dip करके side-by-side पूरी रोटी में लगा दीजिए।
  19. अब रोटी के दूसरे half portion को पहले वाले पर रखकर अच्छे से चिपका दें। जैसे गुझिया बनाते हैं।
  20. दबे हुए भाग को fork से एक बार फिर से दबा दें, जिससे रोटी अच्छे से seal होकर lock हो जाए।
  21. अब इसमें ऊपर की layer में 1 inch की दूरी पर cuts लगा दीजिए।
  22. इस पर Butter solution की  brushing कर दीजिए।
  23. नीचे वाले portion पर भी हल्का butter solution लगा दीजिए।
  24. अब एक microwave safe tawa, glass plate or metal tray की lining or dusting कर लीजिए।
  25. इस lining utensil पर stuffed garlic bread prepare होने के लिए रख दीजिए।


For baking -

  1. आप microwave oven को fast preheat कर लीजिए।
  2. Convention mode पर 220°C पर microwave set कीजिए।
  3. अब high rack पर जिस भी tray, tawa or plate पर stuffed garlic bread बनने के लिए रखी है, उसे रख दीजिए।
  4. 220° पर 3 minutes, 180° पर 10 minutes and 250° पर 2 minutes के लिए microwave oven को convection mode पर चला दें।
  5. Bread में दोनों तरफ browning आ जाएगी।
  6. Brush से bread में अच्छे से garlic butter solution की brushing कर दीजिए।

Your classical stuffed garlic bread is ready to serve. Enjoy it with cheese dip or tomato ketchup.


III) Tips and Tricks :

  • Base में दही में sugar ज़रूर से डालिएगा, उससे ही proper yeast replacement होगा।
  • अगर आप के पास olive oil नहीं है तो आप vegetable oil भी use कर सकते हैं।
  • Amul का grated Mozzarella & cheddar cheese (mixed) आता है। उसे use करने से सबसे अच्छा result आता है, पर अगर आप के पास only mozzarella cheese हो, तो आप उसे भी grate करके use कर सकते हैं।
  • Bread बनाते समय ध्यान रखिएगा कि filling overload मत कीजिएगा, वरना cheese निकल जाएगा।
  • Bread को seal-lock अच्छे से करना है, वरना filling बनते-बनते ही निकल जाएगी।
  • Cheese को frozen condition में ही fill कीजिए, इससे cheese जल्दी melt नहीं होता है और bread proper बनती है।
  • Bread के ऊपर में cut लगाते समय ध्यान रखिएगा कि वो cut सिर्फ ऊपरी layer तक ही रहे। Cut नीचे तक पहुंचने से cheese leak हो जाएगा।
  • Cut लगाने से दो काम होते हैं - पहला, filling बाहर नहीं निकलती है, क्योंकि heat lock नहीं होती है। दूसरा, bread prepare हो जाने पर cutting easily हो जाती है।
  • Bread बनाते समय garlic butter solution की brushing करने से bread में बहुत अच्छी browning आती है और taste भी enhance हो जाता है।
  • आप convection mode पर stuffed garlic bread बना रहे हैं, तो microwave safe tawa, glass की plate or metal tray ले सकते हैं।
  • Microwave safe tawa, glass की plate or metal tray पर घी लगाकर सूखा मैदा डालकर हिला दें और फिर extra मैदा हटा दें। इस process को ही utensils की lining or dusting कहते हैं। ऐसा कर लेने से आप bread, cake, biscuit जो भी बनाएंगे, वो बनने के बाद easily निकल जाता है, utensils में चिपकता नहीं है।
  • अगर आप glass plate ले रहे हैं तो branded plate ही  लीजिएगा, local होने से उसके बीच में ही टूटने का डर रहता है।
  • Plastic के utensils को convection mode and grill mode पर बिल्कुल मत चलाएं, वो ज़रूर से पिघल जाएंगे।
  • पहली garlic bread बनाते हुए 250°C पर 2 minutes चलाना है, उसके बाद की bread के लिए 250°C पर 1 minute के लिए ही चलाना है, otherwise over-browning हो जाएगी।
  • अगर आप diet conscious हैं तो मैदे की जगह आटा भी use कर सकते हैं।


तो बस अब क्या सोच रहे हैं, बच्चों की छुट्टियां हो गई हैं कि आज ही try कीजिए, और उन्हें vacation का suprise दीजिए।

अगर आपको without oven method देखना है तो आप इस पर click कर लीजिए - https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/12/recipe-dominos-style-classic-stuffed.html?m=1



Monday, 2 June 2025

Article : दो जून की रोटी

आज जून माह की दो तारीख है।‌ इस दिन के साथ ही यह कहावत जुड़ी हुई है, “दो जून की रोटी” और बहुत से लोग आज के दिन इस कहावत को ज़रूर बोलते हैं, विशेषकर बड़े-बुजुर्ग लोग... साथ ही इस पर बहुत-सी memes भी बनती हैं।

एक समय था जब दो जून की रोटी बस फिल्मों में ही सुनने को मिलती थी, लेकिन जून की दूसरी तारीख को यह कहावत जोर पकड़ लेती है। ऐसे में इसका क्या मतलब है और क्यों यह कहावत इस महीने में इतनी famous हो जाती है, आइए जानते हैं।

दो जून की रोटी


हम बचपन से ही कई तरह की कहावतें सुनते आए हैं, जैसे नौ दो ग्यारह होना, आंखों का तारा, भैंस के आगे बीन बजाना, खोदा पहाड़ निकली चुहिया, जिसकी लाठी उसकी भैंस, वगैरह वगैरह। ऐसा ही एक बहुत प्रचलित मुहावरा है, “दो जून की रोटी” जिसे आजकल 2 जून की रोटी, कहकर भी बुलाया जाता है।

पुरानी फिल्मों में आपने villain को जरूर कहते सुना होगा कि "दो जून की रोटी कमाने में तुम्हारी उम्र निकल जाएगी" या फिर किसी गरीब माँ का dialogue होगा, "दो जून की रोटी के लिए बेटा मालिक की डांट भी सुननी पड़ती है"।

पर इस मुहावरे का शाब्दिक अर्थ क्या है, वो देखते हैं... 

बहुत से लोग सोचते हैं कि “दो जून की रोटी” का मतलब है,  जून माह की दूसरे दिन में मिलने वाला खाना, लेकिन इसका सीधा मतलब ये नहीं होता है।

दरअसल, “दो जून की रोटी”, ये एक बहुत पुरानी कहावत है जिसका संबंध अवधी भाषा से होता है, जो उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र और आस-पास में बोली जाती है।

मुहावरे का अर्थ समझें तो दो जून की रोटी का मतलब है दो वक्त की रोटी जुटाना।

जून शब्द अवधी भाषा से लिया गया है, अवधी भाषा में बात करें तो, 'जून' का मतलब 'वक्त' अर्थात, समय से होता है। इस कहावत का इस्तेमाल पुराने समय में बड़े-बुजुर्ग करते थे, जिसे वे दो वक्त यानी सुबह-शाम के खाने को लेकर कहते थे।

इस कहावत द्वारा यह कहा जाता था कि, इस महंगाई और गरीबी के दौर में 2 वक्त का खाना भी हर किसी को नसीब नहीं है। 

भारत में कहीं-कहीं भूखमरी का आलम ऐसा है जहां पर मौजूदा समय में महंगाई और गरीबी के दौर में हर एक लोग को एक रोटी भी नसीब नहीं होती है।

Actually, society में कुछ बहुत गरीब लोग ऐसे भी होते हैं, जिसे अगर सुबह की रोटी मिल जाती है तो जरूरी नहीं कि शाम की भी मिल ही जाएगी, इन्हीं लोगों द्वारा दो जून की रोटी का मुहावरा बनाया गया है।

इसके आकंड़ों की बात करें तो, भारत का एक बड़ा part BPL से नीचे है, जिनकी जिंदगी में पेट भरने की जद्दोजहद साफ देखी जा सकती है। आज के समय में इंसान रोटी के लिए ही बस दिन-रात मेहनत करता है जिसमें कई लोग पेट भरकर भी खाना नहीं खा पाते हैं।

लेकिन लोगों को भूखमरी से बचाने के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती हैं, जिसमें अंत्योदय अन्न योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम उज्जवल योजना व मनरेगा योजना जैसी कुछ प्रमुख योजनाएं हैं इनके जरिए लोगों को खाना मिल जाता है।

जून की रोटी को लेकर यह भी कहते है कि, जून का महीना सबसे गर्म होता है, ऐसे में किसान अधिक मेहनत कर घर लौटता है और तब जाकर उसे रोटी मिलती है। 

यह तारीख बताती है कि रोटी की value क्या है...

अब आप समझ गए होंगे, “2 जून की रोटी” सिर्फ एक तारीख या एक मज़ेदार कहावत नहीं है, बल्कि यह हमारी भाषा, हमारी संस्कृति और हमारे समाज के इतिहास का एक अहम हिस्सा भी है। 

तो अगली बार जब आप “दो जून की रोटी” खाएं, तो इसके गहरे अर्थ को भी ज़रूर याद कीजिए, और मान दीजिए अन्न को, उस अन्न को उपजाने वाले किसानों को, आपके घर के उस सदस्य को, जो पूरे परिवार के लिए मेहनत करके पैसे कमा रहा है, जिससे उसका पूरा परिवार भरपेट भोजन कर सके, सुख और सुकून से रह सके।

आपके द्वारा फेंका गया मुट्ठी भर भोजन भी किसी को भरपेट भोजन का सुख दे सकता है।

अतः उतना ही अन्न लें थाली में, कि बर्बाद न जाए नाली में...

ईश्वर से प्रार्थना है कि हर व्यक्ति को इतना धन-धान्य दें कि सभी लोगों के पूरे परिवार को दो जून की रोटी नसीब हो, सभी को सुख व सुकून मिले।