Friday 3 July 2020

Recipe : Instant Neer Dosa

हम लोगों को South Indian Recipe में Dosa, Idli, Vada बहुत पसंद आता है।

Dosa का नाम आते ही crispy and crunchy dosa ही याद आता है।

बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिनसे लाख कोशिशों के बाद भी crispy and crunchy dosa नहीं बनता है, और वो disappoint हो जाते हैं।

तो चलिए आज हम आपको ऐसा dosa बताने जा रहे हैं, जो आप से घर में बहुत easily prepare हो जाएगा।

Authentically इसे soft और जालीदार बनाते हैं, पर अगर आप को crispy पसन्द है तो आप इसे crispy भी बना सकते हैं।

इसमें ठंडे-गर्म होने का कोई झंझट नहीं है। यह गर्म जितना tasty लगता है, उतना ही ठंडा भी

आप इसे बच्चों के tiffin में रख सकते हैं।

आप इन्हें रोटी की तरह बना कर Casserole मेंं भी रख सकते हैं।

इसको बनाने में घंटों fermentation process भी नहीं करनी होगी।

यह केवल चावल का होता है, तो digestion में बहुत हल्का होता है, इसलिए यह बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी को बहुत पसंद आता है।

आप इसे patients को भी बना कर दे सकते हैं।

Instant Neer Dosa



Ingredients

Rice flour -  1 cup
Baking powder - 1 tsp
Coconut paste - 1½ tsp(optional)
Salt - as per taste
Ghee‌ ( clarified butter) - for dosa prepration.
 
Method - 

  1. चावल के आटे में, coconut paste, salt, baking powder व थोड़ा पानी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। 
  2. Mixture, Lumps free होना चाहिए।
  3. अब इसमें और पानी डालकर पतला घोल बना लें। 
  4. एक pan लीजिए, उसे घी से grease कर लीजिए।
  5. हल्के गर्म Pan में एक tbsp घोल डाल दीजिए, फिर Pan को हिला कर घोल फैला लीजिए।
  6. Gas medium कर दें व Pan  को lid से ढक दें। 
  7. 2 to 3 minutes में dosa एक side से prepare हो जाएगा।
  8. उसे पलट कर दूसरी तरफ से भी सेंक लीजिए।
Dosa is ready for serve.

आप इसे, सांभर, चटनी के साथ serve कर सकते हैं।

इसमें अपनी मनपसंद tasty felling भी लगा सकते हैं।( जैसे आलू की, या पनीर की, या onion capsicum Tomato की)etc....

Note

  • अगर आप के पास चावल का आटा नहीं है तो आप चावल भी ले सकते हैं।
  • चावल 2 to 3 hours के लिए भीगा दें, अब इसमें थोड़ा पानी डालकर बिल्कुल महीन व चिकना पीस लें।
  • ध्यान रखिएगा, ज्यादा पानी डालकर पीसने से चावल महीन नहीं पिस पाएगा।
  • Authentic taste में नारियल  भी होता है, पर अगर आप को उसका taste पसन्द नहीं हो तो आप उसे avoid भी कर सकते हैं।
  • अगर आप का बहुत पतला डोसा बन जाता है, तो उसे एक तरफ से भी पका सकते हैं।
  • डोसे का घोल, बिल्कुल दूध जैसा पतला बनेगा।
  • हर बार डोसा बनाने से पहले घोल अच्छे से चला लीजिएगा, वरना चावल नीचे बैठ जाएगा।
  • Crispy and crunchy बनाने में, उसे ढक कर नहीं बनाना है, medium gas पर ज्यादा घी डालकर सेंकना है। 

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.