Sunday, 3 March 2019

Tip : Fasts & Dry-Fruits

In the Indian culture, fasting is a major part of many festivals. So here's a tip for those fasts, such as ShivRatri wherein you can have fruits and dry-fruits.

There are two ways of having dry-fruits; one is raw and the other is roasted. Here's a tip for roasting groundnuts, gorgon nuts, etc.

Fasts & Dry-Fruits

Add rock salt( सेंधा नमक) while roasting dry-fruits. Therein, salt will play the role of moisture-absorber. This will result in faster roasting and long-lasting crispiness.

Whereas, if the salt is added after roasting, it would release water. Due to this, the dry-fruits  would not retain the crispiness for long.

Thursday, 28 February 2019

Story Of Life : भक्षक (भाग- 3)


अब तक आपने पढ़ा, प्रीति अपने पति सूरज व बच्चों के साथ train से Bombay घूमने जा रही है, जहाँ TTE उस पर कुदृष्टि रखता है.......

अब आगे..... 

भक्षक (भाग- 3) 

सूरज को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था, आखिर प्रीति को एकदम से क्या हो गया, जो इतना भैया,भैया कर रही है।

उसने कह ही दिया, क्या भैया, भैया लगा रखा है……  तुम्हें मालूम भी है, इनकी कितनी उम्र है?

सूरज को अपनी तरफ बोलता हुआ देखकर, TTE अपनी पाँच साल उम्र घटाते हुआ बोला, हाँ जी सूरज जी, मैं अभी 30 साल का ही हूँ।

ये सुनते ही प्रीति खुश होते हुए बोली, अरे तब तो मैं आपकी दीदी हो गयी। बच्चों अपने छुटकू मामा के साथ खेल लो, अब तो तुम इनके कंधे पर भी बैठ सकते हो। बच्चे खुशी से चिल्ला रहे थे।
सूरज सोचने लगा, दीदी!...... कैसे प्रीति तो अभी 26 की ही है। 

उसने प्रीति की तरफ़ विस्मय भरी नज़रों से देखा। पर प्रीति के इशारे से अबकी बार वो चुप ही रहा।

उधर TTE पर तो गाज ही गिर गयी, पहले मामा, अब दीदी......
उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। आज तक किसी खूबसूरत लड़की ने अपने को बड़ा नहीं कहा था।

उधर बच्चे भी मामा, मामा कह कर चिपके जा रहे थे।

इन सब बातों में TTE इतना उलझ गया कि उसका ध्यान, प्रीति के मोह-पाश से हट गया। इसी सबमें बॉम्बे भी आ गया।

प्रीति ने चैन की सांस ली, और TTE ने भी।
Courtesy: Navbharat Times
स्टेशन से उतरते ही प्रीति सबसे पहले complaint office गयी। और वहाँ पहुँच कर उसने TTE की complaint कर दी की, कि उसे उसके behavior में अभद्रता(Indecency) लग रही थी।

वो लोग बोले, उस TTE से जुड़ी ऐसी बात, उन तक पहुँच तो रही थीं, पर आज तक किसी ने सामने से complain नहीं की थी। अतः कोई action नहीं ले सकते थे। पर अब वो जरूर से उसके खिलाफ़ action लेंगे। जिससे वो आगे किसी को परेशान ना कर सके।

प्रीति ने अपने पति के स्वभाव के विषय में भी उन्हें बताया, और साथ ही उसने कैसे TTE को बातों में उलझाए रखा, वो सब भी बता दिया।

अब सूरज को सब समझ आया, कि क्यों प्रीति ऐसा व्यवहार कर रही थी। वो बोला ट्रेन में ही बताना था, दो थप्पड़ रसीद के देता, वहीं उसकी सारी आशिकी धरी की धरी रह जाती।

हाँ मुझे पता था, आप ऐसा ही करते। तब वो वहाँ power में था, वो आपको किसी भी इल्जाम में फंसा कर बीच में ही उतार देता। तब मैं और बच्चे क्या करते? इसलिए मैंने उसे बातों में उलझाए रखा, जिससे उसका किसी भी तरह का खुराफ़ाती दिमाग नहीं चला, और हम safely उतार भी गए।

Action तो उसके खिलाफ़ होगा ही, और इस action के होने से वो किसी के साथ बदसलूकी नहीं कर पाएगा। हर एक के पास मेरे जैसा सूरज नहीं होता। जो उसकी रक्षा कर सके, उसे भक्षक से बचा सके।

Wednesday, 27 February 2019

Article : सीना 56 इंच का


सीना 56 इंच का


कल हमारा सीना 56 इंच चौड़ा हो गया, पर क्यों?
अरे आप कैसी बात कर रहे हैं, यहाँ "क्यों" का तो सवाल ही नहीं उठता।

जिस तरह से हमारे निर्दोष जवानों को मौत की नींद सुला दिया गया, उसके लिए तो उन आतंकवादियों को जो सज़ा दी गयी, वो तो उनके लिए बस सबक ही है। उनका तो जड़-मूल से नाश होना चाहिए।

जी हाँ, पर शायद उन आतंकवादियों को ये सबक तो जरूर मिला होगा, कि अब भारत के नेता “हम करेंगे, हमें करना चाहिए” वाले केवल भाषण नहीं देते हैं।

वो अगर कहते हैं, कि “हम करेंगे” तो वो कर ही देते हैं। और अगर कहते हैं, “करना चाहिए”, तो कर के दिखाते हैं, कि क्यों करना चाहिए, और कैसे करना चाहिए।

एयर–सर्जिकल स्ट्राइक से ये भी सिद्ध हुआ, कि भारत बहुत क्षमाशील है, इसलिए उसने पाकिस्तान के एक भी मासूम सैनिक को नहीं मारा, जबकि आतंकवादी खेमा उनकी ही सरहद में था

पर साथ ही ये भी सिद्ध कर दिया कि अगर भारत अपने पर आ जाता है, रातों रात आतंकवादी खेमे में भी खौफ़ जगा देता है।

आज वो डायलॉग कितना सटीक लग रहा है, जो राजकुमार जी ने अपनी एक फिल्म में बोला था

"हम तुम्हें मारेंगे और ज़रुर मारेंगे, लेकिन वो बन्दूक भी हमारी होगी, गोली भी हमारी होगी और वक़्त भी हमारा होगा, बस ज़मीन तुम्हारी होगी" 

आज वायु सेना ने ये सिद्ध कर दिया है, वो रियल-लाइफ हीरो हैं। क्योंकि जो डायलॉग हीरो को दिए जाते हैं, वो उसे कर के दिखाते हैं। सभी सैनिकों को शत शत नमन

आज पूरा जगत भारत के इस शौर्य पूर्ण कदम की प्रसंशा कर रहा है। जिसमें, उसने एक साथ कितने ही आतंकियों का सफाया कर दिया, पर एक भी मासूमों पर आंच नहीं आने दी।

पर अब समय आ गया है, कि सारी दुनिया को एकजुट हो कर आतंकवाद के खिलाफ़ बिगुल फूँक देना चाहिए। जिससे आतंकवाद का हमारी प्यारी धरती से समूल नाश हो जाए। और उसके बाद आतंकवादी भी आतंक फैलाने से पहले दो बार सोचे जरूर कि उसका हश्र बहुत बुरा होगा।

और जो जो देश ये सोचते हैं कि आतंकवाद खत्म हो जाना चाहिए, वे सब एक जुट हो जाएँ। जब शांति कायम करने वालों का खेमा बड़ा हो जाएगा, तब आतंकवाद तो अपने आप ही कम हो जाएगा।

आज पाकिस्तान के पास बहुत बड़ा मौका है, ये सिद्ध करने का, कि उनका आतंकवाद से कोई लेना देना नहीं है। इसके लिए उसे भी भारत की ही तरह एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए। और जो आतंकवादी भारतीय हमले से बच गए हैं, उनका नाश कर देना चाहिए।    
जय भारत -जय  भारती