Wednesday, 25 December 2019

Poem : Santa बन जाएंगे

कितने दिनों से हम Christmas में "jingle bell jingle bell, jingle all the waycarol गाते थे, आज बच्चों के लिए उसी तर्ज़ पर यह नया carol बनाया है, जिसमें हम उन्हें मस्ती मस्ती में बहुत कुछ सीखा भी देंगे।   

Santa बन जाएंगे


Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
सेंटा जब आते हैं
वो तोहफा लाते हैं
हम सब बच्चों को
खुशियाँ दे जाते हैं
Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
इस साल हम भी
सेंटा बन जाएंगे
खाने का एक एक
दाना बचाएंगे
Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
इस साल हम भी
सेंटा बन जाएंगे
पानी की एक बूँद भी
ना व्यर्थ बहाएँगे
Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
इस साल हम भी
सेंटा बन जाएंगे
गलत करेगा जो भी
उससे लड़ जाएंगे
Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
इस साल हम भी
सेंटा बन जाएंगे
मिलजुल कर हम
भारत को no. 1 बनाएँगे
Jingle bell jingle bell
घंटी है बजती
हम सब बच्चों को
बहुत प्यारी है लगती
ल ल्ल ला ल ल्ल ला हो हो हा हा ल ल्ल ला  

Merry Christmas 


Tuesday, 24 December 2019

Tip : Bright elbow and knee

जब face shine कर रहा हो, पर  elbow and knee dark हो रहें हों, तो face की  shining भी fade होने लगती है।

पर जब आप shades of life से जुड़े हैं, तो कैसे कुछ fade हो सकता है।
तो चलिए आज की Tip से अपनी elbow and knee को भी bright कर लेते हैं।
Bright elbow and knee





Ingredient

Rice flour - 1tsp
Turmeric - 1 pinch
Curd - 1 tsp
Water - as per requirement

Method :
सारे ingredients को अच्छे से mix कर के thick paste बना लें
अब इसे knee and elbow पर properly apply कर लीजिए।
10 min. के लिए छोड़ दीजिए।
अब इसे clean कर लीजिए।
4 to 6 time use करने से बहुत ही अच्छा result आ जाता है।
यह पूरी तरह natural है, इसलिए  बच्चे भी use  कर सकते हैं।
तो आप जुड़े रहें, हम से, और अपने group सबसे अच्छे दिखें।

Monday, 23 December 2019

Article : यूँ ना करे बरबादी


यूँ ना करे बरबादी


आज देश हिंसा की आग में जल रहा है, पर यह किस हद तक ठीक है?

जो लोग ये कहते हुए  विरोध में जगह-जगह बसें, कारें, ऑफिस, पुलिस-थाने फूँक रहे हैं, कि हम देश में यह bill pass नहीं होने देंगे। तो इसका अर्थ तो ये हुआ ना कि आप देश को अपना मानते हैं? मानते क्या हैं, देश आप का ही है। तो क्या देश की संपत्ति आपकी नहीं है?

अगर यूँ ही तबाही मचाई जाएगी, तो उससे नुकसान देश का ही होगा, मतलब आपका ही होगा।

तो ये कैसा विरोध, जहाँ आप अपना ही नाश करने पर तुले हैं।

और यह बताइये, किस देश में नागरिकता का कानून नहीं है? तो अगर भारत में भी होगा, तो क्या गलत है?

किसी भी देश में नागरिकता कानून होने से यह पता चलता है, कि उसमें कितने नागरिक अपने हैं, और कौन बाहर से आया है। अगर बाहर से आने वालों को easily locate कर सकेंगे, तो देश की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ जाएगी, बेवजह के आतंकवादी हमले नहीं होंगे।

तो क्या आप नहीं चाहते कि देश सुरक्षित रहे?

नागरिकता कानून होने से नागरिकों की सही गणना होगी, उससे देश की अर्थ व्यवस्था ठीक रहेगी। तो क्या आप नहीं चाहते, देश की अर्थ व्यवस्था सुदृन हो?

नागरिकता कानून होने से हर कोई यूँ ही देश में प्रवेश नहीं कर सकेगा, इससे हमारे देश की महत्ता भी बढ़ जाएगी। तो क्या आप नही चाहते, जैसे अमेरिका की नागरिकता मिलना मुश्किल है, तो लोगों में अमेरिका जाने का craze रहता है, जिससे लोगों को वो एक विशेष देश लगता है। ऐसी ही विशेष देश भारत भी बन जाए।

फिर नागरिकता कानून होने से देश में रह रहे किसी भी नागरिक को कोई भी हानि नहीं पहुँच रही है, तो बरबादी क्यों?

हमारे अनुसार तो मोदी जी, आप यह भी एक कानून बना दीजिये, कि जो देश की संपत्ति को हानि पहुँचाए, देश के लिए अपशब्द बोले या उसके राष्ट्रीय संपत्ति का अपमान करे, या देश के लिए मुर्दाबाद के नारे लगाए, या हमारे देश का नाश करने के लिए अन्य देश का साथ दे, उन सब की भी नागरिकता रद्द कर दी जाएगी। 

देश का विकास और सुरक्षा ही सर्वोपरि है, उसमें सहयोग प्रदान कीजिये, ना कि यूँ बर्बादी कीजिये।

जय हिन्द, जय भारत...