Wednesday, 8 January 2020

Stories of Life : इच्छा

इच्छा


आज मैं ज़िंदगी का अहम फैसला लेने, घर जा रहा था। माँ ने इस महीने की शुरुआत में ही मुझ से बोल दिया था, कि विनय 25 को reservation करा लेना। पड़ोस की शर्मा आंटी ने तेरी पसंन्द की लड़की बताई है, आकर देख लो, तो मैं अपनी ज़िम्मेदारी से मुक्त हो जाऊँ।

मैं माँ का बड़ा सीधा बच्चा हूँ, पर शादी को लेकर मैंने उन्हें बहुत परेशान कर दिया था। तो इस बार सोच कर चला था, कि माँ को जो पसंद होगी, उसे हाँ कर दूंगा।


Train में मैं अपनी bedding set कर के बैठ गया। अभी train ने रेंगना शुरू किया ही था, कि एक बेहद खूबसूरत, मासूम सी लड़की train में चढ़ी, और ठीक मेरे सामने वाली seat पर बैठ गयी। 

वो बेहद गोरी थी, उसने jeans and jacket के साथ red scarf पहना हुआ था, जो उसके रूप में चार चाँद लगा रहा था। ठंड से उसके गाल और नाक दोनों ही गुलाबी हो रहे थे।

बार बार मैं अपने आपको उसकी तरफ देखने से रोक रहा था, पर बांवरा मन, इस कदर उस पर लट्टू हो गया था, कि नज़रे बरबस उस ओर खींच रही थी।

उसको भी bedding मिल गयी थी। जितनी वो खूबसूरत थी, उतनी ही करीने से काम भी कर रही थी, उसने बड़े ही सलीके से paper से bedding निकाल कर paper fold कर के रख दिया।

उसका रंग, रूप और सलीका देखकर मैं तो उससे प्यार ही कर बैठा। आज मैंने जाना था, क्या होता है, “वो पहली नज़र वाला प्यार”। 

अब मैं मन ही मन ईश्वर से अपनी इच्छा बताने लगा, हे प्रभू! आप से क्या छिपा है, मैंने ऐसे ही जीवन-साथी की कल्पना की थी। काश मुझे यह ही मिल जाती।

अब तक तो उसे भी खबर हो गयी थी, कि मैं उसका दीवाना हो चुका हूँ। मैं उसे बरबस देखे जा रहा था, पर उससे बात करने की हिम्मत मैं ना जुटा सका।

आगे पढ़ें, इच्छा(भाग-2) में 

Tuesday, 7 January 2020

Tip: Be Beautiful Forever

आप ने कभी सोचा है कि हमेशा, beautiful दिखने के लिए क्या सबसे ज्यादा ज़रूरी है? नहीं तो इन बातों का रखें ध्यान...

Be Beautiful Forever



1. बहुत ज्यादा parlour मत जाइए, unnecessary rubbing, and chemical products से skin का natural glow destroy हो जाता है।  

2. Natural and homemade products use कीजिए। 

3. Last but most important, party se लौटकर makeup remove ज़रूर से कीजिए, जिससे skin overnight breath कर सके, otherwise blackheads and blemishes हो सकते हैं। 

आने वाली tip में हम आपको बताएंगे कि makeup कैसे remove करें, naturally।

Monday, 6 January 2020

Article : Dirty city


Dirty city


हम लोग कितनी easily ये बोल देते हैं, कि यह शहर कितना गंदा है, यहाँ कूड़े के बड़े बड़े पहाड़ हैं।

पर कभी ये भी सोचा है, यह पहाड़ बना कैसे?

हम सब जिम्मेदार हैं इसके लिए।

आप कहेंगे कैसे? हम तो ऐसा कुछ नहीं करते हैं?

जी हाँ, कुछ भी तो नहीं करते हैं।

हम जब कार से घूमने जा रहे होते हैं, तो रास्ते में कितनी बार packed food, जैसे chips, kurkure, biscuit आदि खा रहे होते हैं।

उसके खाने से पहले हम दुनिया भर की सफाई करेंगे, sanitizer से, wet tissue से, हाथ साफ करेंगे। वरना germs पेट में चले जाते हैं, बच्चों के लिए तो विशेषतः किया जाता है। 

लेकिन बस जब वो finish होता है, तो window से बाहर फेंकते समय 1 पल भी सफाई के लिए नहीं सोचते। 

तब हमें car गंदी ना हो, इसकी तो बहुत परवाह रहती है, पर शहर के बारे में कौन सोचे?

इस बात पर, कोई कहेगा, पूरे शहर का ठेका हमने लिया है? तो कुछ कहेंगे, सब तो कर रहे हैं, एक हमारे कूड़ा ना फैलाने से क्या होगा?

बस इसी तरह से wrapper, plastic container, polythene, water bottles फेंकते रहते हैं। उसी का विकराल अंजाम होता है, दुनिया भर के pollution फैलाने वाले कूड़े के पहाड़।

जैसे आपकी खुद की सफाई, घर की सफाई, बिल्कुल वैसे ही शहर की भी सफाई। जब हम अपने मन में इस बात को बैठा पाएंगे, तभी शहर साफ-सुथरा, pollution free रहेगा।

तो चलिये कुछ करते हैं, अपने शहर के लिए।

कूड़ा सड़क पर नहीं फैकेंगे, ना किसी को फेंकने देंगे।

शहर से कूड़ा कम करने की विधि सीख कर, पहले से एकत्रित कूड़ा भी कम करेंगे।

आज आपको आपका शहर बुला रहा है, उसकी पुकार सुनिए, और उसे स्वच्छ और pollution free बनाइये। फिर शान से कहिए, यह हमारा शहर है, यह साफ- सुथरा और pollution free.