Tuesday, 1 December 2020

Tip : How to control cholesterol

Article cholesterol में आप सभी को cholesterol से related information दी थी। आज viewers की demand पर tip डाल रहे हैं कि diet में ऐसा क्या शामिल किया जाए, कि LDL cholesterol का level down हो जाए, HDL cholesterol का level increase हो जाए। जिससे cholesterol control में रहे और हम अपनी life enjoy कर सकें। 

How to control cholesterol 




1. Almond, Walnut and Pistachio



बादाम, अखरोट और पिस्ते में पाया जाने वाले fibres, omega-3 fatty Acid और vitamins, bad cholesterol को घटाने और good cholesterol को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इनमें मौजूद fibre देर तक पेट भरे होने का एहसास दिलाता है। इससे व्यक्ति नुकसानदेह fat युक्त snacks के सेवन से भी बचा रहता है।

कितना खाएं : प्रतिदिन 5 से 10 दाने।

ध्यान रखें : घी-तेल में भुने और नमकीन मेवों का सेवन न करें। इससे high blood pressure की समस्या हो सकती है। बादाम-अखरोट को पानी में भिगोकर और पिस्ते को छील कर खाना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। पानी में भिगोने से बादाम-अखरोट में मौजूद fat कम हो जाता है और इनमें vitamin E की मात्रा बढ़ जाती है। अगर अखरोट से allergy हो तो इसके सेवन से बचें। शारीरिक श्रम न करने वाले लोग अधिक मात्रा में बादाम न खाएं। इससे मोटापा बढ़ सकता है।

2. Garlic




लहसुन में कई ऐसे enzymes पाए जाते हैं, जो LDL cholesterol को कम करने में मददगार साबित होते हैं। वैज्ञानिकों द्वारा किए गए research के अनुसार लहसुन के नियमित सेवन से LDL cholesterol का level 9 से 15% तक घट सकता है। इसके अलावा यह high blood pressure को भी नियंत्रित करता है।

कितना खाएं :

 प्रतिदिन लहसुन की दो कलियां छीलकर खाना सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है।

ध्यान रखें

अगर लहसुन के गुणकारी तत्वों का फायदा लेना हो तो बाजार में बिकने वाले garlic supplements के बजाय सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना ज्यादा अच्छा रहता है। कुछ लोगों को इससे allergy होती है। अगर ऐसी समस्या हो तो लहसुन न खाएं।


3 Oats



 Oats में मौजूद β-Glucans नामक गाढा चिपचिपा substance हमारी intestine की सफाई करते हुए constipation की समस्या दूर करता है। साथ ही इसके कारण bad cholesterol का absorption नहीं हो पाता है। Scientists द्वारा की गई studies से यह साबित हो चुका है कि अगर तीन महीने तक daily, Oats को अपनी diet में शामिल किया जाए तो इससे cholesterol के level में 5%  तक कमी लाई जा सकती है। Oat & oat bran के साथ ही Barley और बाकी whole grains में soluble fibres पाए जाते हैं, जो heart disease के risk को reduce करने में helpful होते हैं।

कितना खाएं : 

एक healthy व्यक्ति को प्रतिदिन लगभग 3 ग्राम β-Glucans की जरूरत होती है। अगर रोजाना एक bowl oats या 2 slice oats bread consume की जाए तो हमारे शरीर को sufficient amount में beta glucon मिल जाता है। 


ध्यान रखें

Oats में मौजूद fibres और beta glucon पेट में जाकर फूलता है। इससे कुछ लोगों को gas की समस्या हो सकती है। इसलिए जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर हो, उन्हें इससे बचना चाहिए । जिन्हें lactose intolerance (दूध की allergy) हो, उनको नमकीन Oats को Diet में शामिल करना चाहिए।

4. Beans and pulses



Soyabean, pulses, kidney beans(राजमा), Black eyed peas (लोबिया)and sprouts, blood में मौजूद LDL cholesterol को बाहर निकालने में liver की मदद करते हैं। ये चीजें good cholesterol को बढ़ने में भी helpful होती हैं।

कितना खाएं

एक healthy person को प्रतिदिन 18 g fibres की जरूरत होती है। इसके लिए एक bowl दाल  के साथ alternative forms में sprouts को भी Diet में  शामिल करना sufficient होता है। Experts के अनुसार daily soyabean से बनी दो चीजों को जरूर अपनी Diet में शामिल करना चाहिए। इससे bad cholesterol के level में 5% तक कटौती की जा सकती है।

इसके लिए एक कटोरी उबला हुआ  soyabean, Soya milk, दही या tofu को अपनी Diet में शामिल किया जा सकता है।

ध्यान रखें: 

जिनको uric acid की problem है, उनके लिए दालों और सोयाबीन में मौजूद प्रोटीन नुकसानदेह साबित होता है। अगर आपको ऐसी समस्या हो तो इन चीजों को consume करने से पहले अपने medical practitioner को consult करें।


5. Eggplant (बैंगन) & okra (भिण्डी)   


यह दोनों veggies low-calorie and soluble fibers की अच्छी source होती हैं। इसके साथ ही Broccoli, spinach and avocado भी अच्छे sources हैं।

कितना खाएं  

एक bowl fibre-rich veggies को रोज़ की diet में रखना sufficient होता है।

6. Apples, grapes & strawberries



यह फल pectin(एक तरह का soluble fibre)-rich होते हैं। यह LDL cholesterol के level को नीचे ले जाने में helpful होते हैं।

कितना खाएं 

रोज़ की diet में one full bowl fruits, sufficient होते हैं।

7. Lemon & other citrus fruits



Lemon सहित सभी citrus fruits में कुछ ऐसे soluble fibers पाए जाते हैं, जो small intestine में bad cholesterol को blood flow में जाने से रोक देते हैं। ऐसे फलों में भारी मात्रा में मौजूद Ascorbic acid (Vitamin C) arteries की सफाई करता है। इस तरह bad cholesterol, digestive system के through शरीर से बाहर निकल जाता है। Citrus fruits में ऐसे enzymes पाए जाते हैं, जो metabolism की process को  तेज़ करके Cholesterol level को घटाने में helpful होते हैं।


कितना खाएं : गुनगुने पानी के साथ सुबह खाली पेट एक नीबू के रस का consume करें।


ध्यान रखें : Grapefruit (चकोतरा) bad cholesterol को घटाने में बहुत helpful होता है। इसलिए कुछ लोग इसे भी अपनी diet में शामिल करते हैं, लेकिन अगर आप पहले से कोई भी medicine ले रहे हैैं, तो इसे अपनी diet में शामिल करने से पहले डॉक्टर से consult जरूर करें, क्योंकि कुछ drugs के साथ इसका बहुत तेजी से chemical reaction होता है, जिसकी वजह से heart attack और stroke जैसी problems भी हो सकती हैं।


8 . Olive oil



इसमें मौजूद Mono Unsaturated Fatty Acid (MUFA), Cholesterol के level को constant रखने में helpful होता है। यह arteries की walls को strong बनाता है। इससे heart diseases की possibility कम हो जाती है। यह high blood pressure और sugar levels को भी control में रखता है। Researches से यह पता चला है कि अगर  6 weeks तक लगातार olive oil  में बना खाना खाया जाए, तो इससे cholesterol के level में 8% तक कमी आ सकती है।

ध्यान रखें

Cooking के लिए virgin olive oil और salads' dressing के लिए extra virgin olive oil का use करना चाहिए। कुछ लोगों को इससे allergy भी होती है, अगर ऐसी problem हो तो, इसके बजाय flaxseeds oil या rice bran oil use किया जा सकता है। Olive oil high blood pressure और sugar को control में रखता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा दोनों चीजों का level बहुत कम कर सकती है। 



डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Monday, 30 November 2020

Poem : देव दीपावली व प्रकाश पर्व

 देव दीपावली व प्रकाश पर्व




देव दीपावली की,

महिमा अजब निराली।

काशी नगरी की इसमें,

छटा देखने वाली।।


दीप से दीप जले हैं ऐसे,

मानो चांद, जमीं पर आया।

रोशनी प्रज्वलित हुई है ऐसी,

तिमिर नहीं कहीं पर छाया।।


विष्णु जी ने मत्स्य रुप धर,

धरती को प्रलय से बचाया।

मत्स्यावतार के कारण ही,

जीवन का अस्तित्व रह पाया।।


त्रिपुरासुर का वध कर,

महादेव त्रिपुरारी कहलाए।

प्रसन्न हो देवता, काशी में,

 देव दीपावली मनाने आए।।


नानक जी के अमृत वचनों से,

जीवन सार समझ में आया।

पृथ्वी पर अवतरण उनका,

तभी, प्रकाश पर्व कहलाया।।


आइए दीप से दीप जलाकर,

हम देव दीपावली मनाएं।

नानक जी के वचनों से,

जीवन में प्रकाश लाएं।।


आप सभी को देव दीपावली व प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻💐🕉️

Saturday, 28 November 2020

Article : Cholesterol

 Cholesterol


आज-कल cholesterol बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। Cholesterol का खतरा ऐसी मुसीबत बन चुका है कि युवा, अधेड़ उम्र के लोग और बुजुर्ग सभी को चौंकन्ना रहने की ज़रूरत है।

पर आप को पता है? cholesterol का हमारी body में special role है। तो पहले यह समझते हैं कि cholesterol क्या है।

 

What is Cholesterol?

 

Cholesterol, एक lipid (fat-like substance) होता है, जो हमारे blood & cells में पाया जाता है। Cholesterol एक 27-carbon compound है, जिसका एक unique structure होता है। उसकी एक hydrocarbon tail होती है। उसका central sterol nucleus four hydrocarbon rings और hydroxyl group से बना होता है।

यह cell membranes, steroid hormones, Vitamin D और bile acids के formation में help करता है। साथ ही यह joints को भी lubricated रखने में मदद करता है, जिससे वहां की हड्डियों पर movement होने से बुरा असर नहीं पड़ता है। इसके बढ़ जाने से आपके शरीर को नुकसान होने लगता है।

Cholesterol के बढ़ने से Circulation related diseases जैसे कि heart attack, stroke, blood pressure, etc. का खतरा बढ़ जाता है।

 

Type of cholesterols

 

Cholesterol दो तरह के होते हैैं -

  1. Low density lipoprotein (LDL) or bad cholesterol or harmful cholesterol, में Mono-Unsaturated Fatty Acids (MUFA) पाए जाते हैं। यह arteries (oxygen-rich खून के प्रवाह की नलियां) में जमा हो कर blockage कर देता है। इससे dangerous diseases होने का खतरा बढ़ जाता है ।
  2. High density lipoprotein (HDL) or good cholesterol में Poly-Unsaturated Fatty Acids (PUFA) पाए जाते हैं। HDL हमारी पूरी body से LDL को liver के पास ले जाने का काम करता है; जिससे LDL को हमारी body से बाहर निकला जा सकेे।
  3. Very Low Density Lipoprotein (VLDL) सेहत के लिए सबसे हानिकारक होता है।
  4. Triglycerides हमारे शरीर में सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसकी मात्रा बढ़ने से heart related diseases होने की probability बढ़ जाती है, especially महिलाओं में।

Trans fat = LDL + VLDL. अतः यह शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है।

 

Hazardous condition

 


बहुत अधिक मात्रा में ऐसा भोजन लेने सेजिसमें LDL की मात्रा अधिक होशरीर में bad cholesterol बढ़ने लगता है। इसे high cholesterol कहते हैं। अगर शरीर में LDL बहुत अधिक है और HDL बहुत कमतो arteries में cholesterol जमा होने लगता है। इससे खून के प्रवाह के लिए जगह कम हो जाती है। इससे शरीर में blood flow ठीक से नहीं होता। इससे heart में समस्या पैदा हो जाती है। यह जानलेवा भी हो सकती हैं।

 

Healthy Cholesterol levels

 

20 साल से छोटे लोगों के लिए:

  • Body में total cholesterol level 170mg/dL से कम होना चाहिए।
  • LDL यानी bad cholesterol 100 mg/dL से कम होना चाहिए।
  • Trans fat की मात्रा 120mg/dL से कम होनी चाहिए।
  • HDL 45mg/dL से अधिक होना चाहिए।

 

20 साल और बड़े लोगों के लिए:

  • Body में total cholesterol level 125mg/dL और 200 mg/dL के बीच होना चाहिए।
  • LDL यानी bad cholesterol 100 mg/dL से कम होना चाहिए।
  • Trans fat की मात्रा 130mg/dL से कम होनी चाहिए।
  • HDL महिलाओं में 50mg/dL और पुरुषों में 40mg/dL से अधिक होना चाहिए।
  • Triglycerides 150 mg/dL से कम होना बेहतर है।

 

Symptoms of high cholesterol

 

High cholesterol के खुद के कोई लक्षण नहीं होते। अधिकतर case में यह अचानक सामने आता है। यह blood pressure, heart attack, stroke, etc. के रूप में सामने आता है।

Cholesterol आपके शरीर में बढ़ता रहता है, arteries छोटी होती रहती हैं और खून का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता है।

कुछ विशेष लक्षण नहीं होते हैंफिर भी यह लक्षण हों तो आप सोच सकते हैं कि cholesterol check करा लें।

 

1. आंखों के पास चकत्ते (swollen patches) दिखाई देना।

2. Pale skin - यह high cholesterol का प्रमुख लक्षण हैजिसमें व्यक्ति की त्वचा पीली पड़ जाती है।

कुछ लोगों को यह jaundice का संकेत लग सकता हैलेकिन उन्हें किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

3. Chest pain - अगर किसी व्यक्ति के सीने में दर्द रहता हैतो उसेइसे नज़रअदाज़ नहीं करना चाहिए क्योंकि यह high cholesterol का कारण हो सकता है।

4. Pain in lower legs (below knees) - High cholesterol का एक लक्षण पैर के निचले हिस्से में दर्द होना या सुन्न होना भी है।

हो सकता है कि ज्यादातर लोगों को यह थकान का परिणाम लगेलेकिन ऐसा होते रहने पर doctor को consult करना आवश्यक है।

5. Abnormal heart rate - अगर किसी व्यक्ति को दिल की धड़कनों के असामान्य गति से चलने की शिकायत रहती हैतो उसे जल्द से जल्द doctor से consult करना चाहिए।

 

How can we check cholesterol levels?

 

Blood test से cholesterol का पता लगाया जा सकता है। सलाह दी जाती है कि 20 साल के होने के बाद हर 1 से 3 साल के बीच अपना blood test करा लेना चाहिए। अगर आपके परिवार में high cholesterol की history है तो आप जल्दी-जल्दी cholesterol की जांच कराते रहें। High blood pressure, बढ़े हुए वजन और smoking की स्थिति में भी cholesterol की जांच कराना चाहिए।

 

To control your Cholesterol levels

 

1. Nutritious food - हमारे खान-पान का हमारी health पर direct effect पड़ता है।

यह बात high cholesterol पर भी लागू होती हैइसलिए लोगों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान  देना चाहिए और केवल पौष्टिक भोजन ही करना चाहिए।

Fruits, vegetables and fibrous food बहुत अच्छे रहते हैं। Almond, walnut, Corn बहुत अच्छा रहता है।

2. Regular exercise - High cholesterol की रोक-थाम करने का सबसे अच्छा तरीका regularly exercise करना है।

Regular exercise करने से immunity बढ़ जाती हैजो उस व्यक्ति को healthy रखने में helpful होती है।

3. Weight control - अधिक वजन को बहुत सारी बीमारियों का कारण माना जाता है।

इसी कारणसभी लोगों को अपने वजन का विशेष  ध्यान रखना चाहिए ताकि उसे किसी तरह की बीमारी होने की संभावना न हो।

4. Smoking - किसी भी व्यक्ति के लिए smoking करना काफी harmful साबित हो सकता है।

अत: किसी भी व्यक्ति को smoking नहीं करना चाहिए ताकि वह बेहतर ज़िदगी जी सके। 

वैसे भी smoking, आपके साथ ही आपके परिवार और दोस्तों सबके लिए भी हानिकारक है, क्योंकि cigarette से निकलने वाला धुआं, साथ में रह रहे हर एक को नुक्सान पहुंचाता है।

 

Frequently Asked Questions (FAQs)

 

Q1. High cholesterol के लक्षण क्या हैं?

Ans. High cholesterol होने के संकेतों में मुख्य रूप से चक्कर आनाभूख न लगनासीने में बाईं ओर दर्द होनापैरों में दर्द होना इत्यादि शामिल हैं।

 

Q2. High cholesterol कितना खतरनाक हो सकता है?

Ans. हर व्यक्ति के लिए cholesterol काफी important होता है। जब यह अपने normal level से बढ़ जाता हैतो इससे उससे काफी गंभीर बीमारी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इन बिमारियों पर ध्यान न देने से यह जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।

 

Q3. क्या High cholesterol को कम किया जा सकता है?

Ans. जी हां, high cholesterol को कम किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को नमक का सेवन कम करना, exercise करनाडॉक्टर के संपर्क में रहना इत्यादि तरीके को अपनाना चाहिए।

 

Q4. High cholesterol किस तरह का भोजन करने से होता है?

Ans. High cholesterol की बीमारी मुख्य रूप से red meat, ज्यादा नमक, fast-food, fried food, इत्यादि को ज्यादा खाने से होता है।

 

Q5. High cholesterol को कम करने के लिए सुबह का नाश्ता कैसा होना चाहिए?

Ans. High cholesterol को कम करने के लिए सुबह के नाश्ते में बादाम वाला दूधआमलेटसंतरे का जूसइत्यादि को शामिल करना चाहिए।

 

Q6. क्या high cholesterol, stress से होता है?

Ans. आमतौर पर, High cholesterol directly stress से नहीं होता हैलेकिन अधिक वजन का होना, B.P.  होना समेत ऐसे बहुत सारे तत्व हैंजो High cholesterol का कारण बनते हैं।

 

Q7. क्या high cholesterol से कमज़ोरी महसूस होती है?

Ans. जी नहीं, high cholesterol में कमज़ोरी महसूस नहीं होती है,  मगर इससे अन्य गंभीर बीमारियां heart related diseases, lung related diseases, breathing problems, etc. हो सकती हैं।


डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।