Friday, 18 April 2025

About Shades of Life : 7th Anniversary

वही पल, वही क्षण,

फिर वही दिन आया है।

जिसने आप सबको,

हमसे मिलाया था। 

आप सबको,

मेरा अपना बनाया था।।


आप सभी का तहेदिल से धन्यवाद 🙏🏻 

आज एक और साल पूरा हो गया हमारे गठबंधन का...

गठबंधन?

सातवीं सालगिरह


बिल्कुल गठबंधन ही तो है...

जैसे शादी के पवित्र बंधन में बंधने के लिए सात फेरे लेने होते हैं, वैसे ही तो आप सभी से मिलने वाले पवित्र प्रेम, सानिध्य और प्रेरणा के सात साल पूर्ण हो गये...

विश्वास नहीं हो रहा ना, कि सात साल पूरे हो गए... 

सात साल निरंतरता से हमारा एक-दूसरे से जुड़े रहना, अपने आप में एक उपलब्धि है।

इसके लिए हृदय की गहराइयों से सबसे पहला धन्यवाद ईश्वर को, जिनकी कृपा के बिना, कुछ भी संभव नहीं था।


मैं कहां काबिल थीं, 

मुझे लिखना सिखाया आपने।

एक पल भी न डगमगायी,

मुझे थामा था जो आपने।।


हे ईश्वर आपसे यही कामना है कि सदैव ऐसे ही अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखियेगा 🙏🏻 

दूसरा धन्यवाद मन से, आप सभी के अपार प्रेम, सानिध्य और सहयोग के लिए, बिना आपकी प्रेरणा के इतने सालों का अथक परिश्रम व्यर्थ हो जाता...


साथ चले हैं,

साथ ही रहना। 

आप सब से करबद्ध, 

होकर यही है कहना।।


एक बार फिर से अपनी बेटी अद्विका को दिल से धन्यवाद कि उसने हमें हमारे जन्मदिवस पर यह blog gift के रूप में दिया। साथ ही शुरुआत में post से related सभी काम, जैसे photo, video बनाना और post publish करना, सब उसने ही किया। जब सब सुचारू रूप से चलने लगा तो वह अपनी पढ़ाई-लिखाई में व्यस्त हो गई।

दिल से धन्यवाद अपने बेटे अद्वय का भी  क्योंकि सात साल की निरंतरता में उसका बहुत सहयोग है। 

मुझे लगातार लिखते रहने को प्रेरित करना, सारी photos, videos बनाना, post publish करना, साथ ही बीच-बीच में कुछ अपनी रचनाओं को भी publish करते रहना, बेटी की व्यस्तता के बाद, अद्वय ने बखूबी सब संभाल लिया। 

कृपा ईश्वर की, आशीर्वाद बड़ों का, प्रेरणा, प्रेम और सानिध्य आप सभी का, सहयोग दोनों बच्चों का...

बस यूं ही कारवां चलता गया और सात साल पूरे हो गए। इसके लिए बधाई की पात्र सिर्फ मैं नहीं हूं, बल्कि हम सब हैं।

वैसे भी यह केवल मेरा blog नहीं है, बल्कि एक मंच है, आप सभी का... जिसमें आप सभी अपनी कृतियों को भेज सकते हैं, जिसे आपके नाम से ही publish किया जाएगा।

पहले भी कुछ लोगों की रचनाएं publish की जा चुकी है, उन सबको भी धन्यवाद...

आगे जिनकी रचनाएं publish हो चुकी है वो, और बाकी आप सब भी आमंत्रित हैं, अपनी रचनाओं के साथ... बस प्रार्थना आप से सिर्फ इतनी है कि आपकी रचना मौलिक हो... 

चलिए इसी के साथ इस बार के data details को share कर देते हैं... 







एक बार फिर से सबका धन्यवाद 🙏🏻, ईश्वरीय कृपा दृष्टि और आप सबका , प्रेम, सानिध्य, प्रेरणा और सहयोग सदैव बना रहे 🙏🏻🙏🏻

Wednesday, 16 April 2025

Tip : काले लम्बे घने बाल

काले लम्बे घने बाल 



आज आप के लिए एक ऐसी tip share कर रहे हैं, जिसकी तलाश सदियों से थी और आज भी है।

काले लम्बे घने बालों का secret...

कौन नहीं चाहता है कि उसके घने मुलायम काले बाल हों।

पर होते कितनों के हैं?

वो भी उसके बावजूद, जब market में हजारों oil and shampoo मौजूद हैं।

पर सवाल यह है कि कौन सा oil and shampoo use किया जाए?

सरसों का तेल, नारियल तेल, बादाम तेल, चंदन तेल, और भी बहुत तरह के तेल...

ऐसे ही shampoo की भी line लगी है, Panteen, All Clear, Head and Shoulders, Dove, Sunsilk, Vatika, और भी ना जाने कितने..

तो कौन सा तेल और कौन सा shampoo अच्छा है?

कोई सा भी नहीं, क्योंकि बालों के लिए तेल मालिश और सिर धोने की कोई जरूरत नहीं है।

और आज की यही tip है।

जब मनुष्य प्रजाति ने जन्म लिया था, तब कौन से तेल और shampoo की खोज हो गई थी, पर बाल तब भी घने काले लम्बे थे।

तो tip यही है कि, बालों में बहुत ज्यादा तेल मालिश और shampoo नहीं करना चाहिए। यहां तक कि combing भी बहुत ज्यादा नहीं करनी चाहिए, I repeat, बहुत ज्यादा नहीं करनी चाहिए।

बहुत ज्यादा मालिश करने, कंघी करने और जल्दी जल्दी सिर धोने से बाल खराब हो जाते हैं, नतीजा झड़ते बहुत हैं, जल्दी सफेद हो जाते हैं, hairline बहुत तेजी से बड़ी होती जाती है।

अब प्रश्न फिर वही होगा कि कौन सा तेल और shampoo?

तो उसका जवाब यही है कि हर एक का hair structure अलग होता है, और सबके यहां पानी भी अलग तरह का होता है। तो किसी भी reputed company का product ले लीजिए, जो आपके बालों को suit करें।

बस ध्यान इतना ही रखना कि, कुछ भी बहुत ज्यादा नहीं करना है, न मालिश, न कंघी और न जल्दी जल्दी सिर धोना, क्योंकि ज्यादा करने से बाल खराब हो जाते हैं, झड़ते बहुत हैं, जल्दी सफेद हो जाते हैं, hairline बहुत तेजी से बड़ी होती जाती है। 

Oiling and shampoo, हफ्ते में एक बार करें, वो भी adequate quantity में, और combing maximum, दिन में दो बार... 


आज की यह tips, उसके कहने से डाली है, जो हमारे काले लम्बे घने बालों की tips जानना चाहता था। तो सोचा उसके साथ ही,  यह tips आप सभी के साथ भी share कर दें...


रहे काले लम्बे घने बाल…

रूप बना रहे बेमिसाल...


Good day, good look. 


जल्दी ही acidity and gastric problem को sort करने की tip share करेंगे।

अगर आप को किसी और problem का solution चाहिए तो comment box में लिख दें।

Monday, 14 April 2025

Article : काम करो तो भीम जैसा

आज Dr. भीमराव अम्बेडकर की जयंती है, जिसके उपलक्ष्य पर school, college, सरकारी कार्यालयों में अवकाश है।

पर भीमराव अम्बेडकर थे कौन? और ऐसा भी उन्होंने क्या विशेष किया था कि उनके जन्मदिन पर अवकाश घोषित किया जाता है।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर,  निम्न माहर जाति के गरीब परिवार के बेटे थे। 

यह बात आजादी से पहले की है। उस समय बहुत अधिक छुआछूत का बोलबाला था, अतः निम्न जाति के लोगों को बहुत से कष्ट झेलने पड़ते थे।

कुशाग्र बुद्धि के भीमराव ने देखा कि आजादी के मतवाले, अपनी जान कुर्बान करने को तैयार थे, देश को आजाद कराने के लिए।

उस समय क्रान्ति की लहर अपने चरम पर थी, जिसे देखकर, सभी को प्रतीत हो रहा था कि अब देश जल्द ही आजाद हो जाएगा। 

भीमराव ने सोचा कि, अब जब देश आजाद हो ही जाएगा, तो अगर निम्न जाति के उत्थान के लिए भी प्रयास किया जाए, तो देश की आजादी के साथ-साथ निम्न जाति का भी उद्धार हो जाएगा।

काम करो तो भीम जैसा


दुनिया-भर के देशभक्त देश की आजादी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे, वहीं भीमराव अपनी उच्च शिक्षा के अध्ययन में लग गए।

वो अच्छी तरह से जानते थे कि केवल जूलुस निकालने और नारेबाजी से system को नहीं बदला जा सकता है, अगर system को बदलना है, तो पहले खुद की स्थिति मजबूत होनी चाहिए। 

और यदि आप धनाढ्य परिवार से जुड़े हुए नहीं हैं तो अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए उच्च शिक्षित होना, उच्च पद पर आसीन होना ही दूसरा विकल्प है।

धनाढ्य परिवार से थे नहीं और उन्हें सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण निम्न जाति की स्थिति को मजबूत करना था।

अतः वे जी-जान से उच्च शिक्षा प्राप्त करने में जुट गए, जिसके चलते उन्होंने Alfinston School से पढ़ाई की थी। उन्होंने Bombay विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र व राजनीतिज्ञ विज्ञान में degree प्राप्त की। डॉ. अम्बेडकर ने कुल 32 शैक्षणिक degrees हासिल कीं जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Graz IN में कानून की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने London School of Economics (LSE) में उच्च अर्थशास्त्र की degree भी हासिल की। 1923 में London School of Economics ने उनकी thesis को मान्यता दी और उन्हें doctor of science की उपाधि से सम्मानित किया। एक ही वर्ष में वे doctor और barrister दोनों बन गए।

अगर यह समझना है कि वो अपने लक्ष्य के प्रति कितने प्रतिबद्ध थे, तो वो भी देख लेते हैं।

क़िफायत से रहने के लिए लंदन में वे हमेशा पैदल चलते थे। खाने पर पैसे ख़र्च ना हों, ये सोच कर वे कई बार भूखे रह जाते थे। लेकिन पढ़ाई पर उनका पूरा ध्यान लगा रहता।

लंदन में बाबा साहेब आंबेडकर के roommate होते थे असनाडेकर। वे अम्बेडकर से कहते, ''अरे अम्बेडकर, रात बहुत हो गई है। कितनी देर तक पढ़ते रहोगे, कब तक जगे रहोगे? अब आराम करो, सो जाओ।"

Lieutenant धनंजय कीर की लिखी डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की जीवनी में इसका ज़िक्र मिलता है। अंबेडकर अपने roommate को जवाब देते, ''अरे, मेरे पास खाने के लिए पैसे और सोने के लिए समय नहीं है। मुझे अपना कोर्स जल्द से जल्द पूरा करना है। कोई दूसरा रास्ता नहीं है।''

इससे यह पता चलता है कि डॉ. अंबेडकर अपने लक्ष्य के प्रति कितने प्रतिबद्ध थे। 

वो समय आ चुका था, जिसका भीमराव को बड़ी शिद्दत से इंतजार था, देश आजाद हो चुका था और उनकी शिक्षा भी पूर्ण हो चुकी थी...

भीमराव के जुनून ने उन्हें वो पद दिला दिया, जिसकी उन्हें आकांक्षा थी। देश के संविधान निमार्ण कार्य की नींव रखी जा रही थी।

जिसके अन्य निर्माताओं के साथ उनका भी नाम था। बल्कि अत्यधिक शिक्षित और काबिल वही थे तो नाम मुख्य निर्माता में शामिल था।

बस फिर क्या था, बहुत से नियम-कानून के साथ-साथ उन्होंने निम्न जाति के उत्थान के लिए कई कानून बना दिए, जिसमें आरक्षण देने का प्रावधान, मील का पत्थर साबित हुआ।

हालांकि उन्होंने आरक्षण का प्रावधान केवल दस साल के लिए बनाया था, क्योंकि किसी का भी उत्थान करना हो, तो उसके लिए 10 साल की लंबी अवधि more than enough है। 

उनका आरक्षण देने का मुख्य उद्देश्य, निम्न जाति के लोगों को समान अवसर प्रदान कराना था,  जिससे योग्य व्यक्ति का विकास हो सके। 

इतने सालों के आरक्षण से समान अधिकार दिलाने का कार्य पूर्ण हो चुका है।

पर राजनीतिक ध्रुवीकरण के लाभ को बरकरार रखने के कारण आज भी जातिगत आरक्षण यथावत वैसे ही चल रहा है। 

अपनी जाति, अपने समाज को सर्वप्रथम रखना और उसका उत्थान करना, यही वजह है कि भीमराव अंबेडकर को आज भी लोग जानते हैं, पूजते हैं। जगह-जगह उनकी मूर्ति लगी है, उनके नाम से शहर हैं, universities हैं और उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अवकाश भी घोषित किया गया है।

इसलिए कहा जाता है कि काम करो तो भीमराव जैसा, अर्थात सिर्फ अपने विकास के लिए न सोचें, बल्कि उत्थान अपनी, सम्पूर्ण जाति, समाज और देश का करने का सोचें...

पर जब हम बाबा भीमराव अम्बेडकर को इतना सम्मान देते हैं तो वही मान हमें उनकी दूरदर्शिता और सोच को भी देना चाहिए। 

उनकी सोच थी कि योग्य व्यक्ति को अवसर मिलने चाहिए, चाहे उसके पास साधन हो या न हो, या वो किसी भी जाति धर्म हो। 

क्योंकि योग्यता ही देश को सफल बनाने के लिए आवश्यक है। 

अतः अब आरक्षण केवल साधन विहीन योग्य व्यक्ति को ही मिलना  चाहिये। 

जिससे देश का सर्वांगीण विकास हो और देश सही मायने में आजादी के मतवालों और बाबा भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बने...

जय हिन्द, जय भारत 🇮🇳