Wednesday, 29 December 2021

Recipe : Stuffed Green Chilli Pickle

अभी कुछ दिन पहले आप को लाल मिर्च का भरवां अचार की recipe share कर चुके हैं। जिसे आप के द्वारा बहुत पसंद किया गया।

हमने सोचा जब लाल मिर्च के अचार की recipe share कर चुके हैं तो क्यूं ना winter special की दूसरी recipe हरी मिर्च के भरवां अचार की भी recipe share कर दें। 

आप को यह बता दें कि, दोनों ही भरवां अचार हैं, पर दोनों ही अचार का colour and taste, entirely different होगा।

आप बोलेंगे कि एक लाल है और दूसरी हरी तो colour तो change होंगे ही। पर हम आपको बता दें कि यहाँ सिर्फ मिर्च के रंग ही नहीं बल्कि उनमें भरने वाले मसाले का रंग भी different होगा ही पर साथ ही taste भी entirely different होने के साथ ही बहुत yummy होगा। 

क्योंकि हमने इस pickle में बहुत कम mustard oil, use किया है, इसलिए health conscious लोगों को यह बहुत ही पसंद आएगा।

तो चलिए आज आपके लिए हरी मिर्च का भरवां अचार की recipe share कर रहे हैं।

हरी मिर्च का भरवां अचार


Ingredients

Green thick chilli  - 500 gm.

Fenugreek seeds - 10 gm.

Fennel seeds - 25 gm.

Asafoetida powder - 25 gm.

Lemon juice - 3 tbsp.

Salt - 50 gm.

Mustard Oil - 2 tbsp.

Yellow mustard seeds - 100 gm.


Method  :

  1. एक wok (कड़ाही) लीजिए, उसमें पीली सरसों, मेथी और सौंफ को slightly dry roast कर लीजिए।
  2. भुने मसाले को coarsely (दरदरा) पीस कर powder बना लीजिए। 
  3. अब इस मसाले में, नमक, हींग और lemon juice डालकर mix कर लीजिए। 
  4. इस मसाले में उतना तेल डाल दीजिए कि powder इतना गीला हो जाए कि वो सारा मसाला आपस में चिपक जाए।  
  5. हरी मिर्च को अच्छे से धोकर साफ कर लीजिए और पानी झड़ जाने के लिए रख दीजिए।
  6. अब इन मिर्च को धूप में रख कर सूखा लीजिए।
  7. जब मिर्च सूख जाए तो, उसे साफ-सूखे cotton cloth से पोंछ लीजिए।
  8. इन मिर्चों की टोपी हटा दीजिए और उसमे चीरा लगा दीजिए। 
  9. अब हर मिर्च में जितना ज्यादा मसाला भर सकते हैं, दबाकर भर लीजिए।
  10. सभी भरी मिर्चों को आहिस्ता-आहिस्ता से कांच की बरनी (चौड़े मुंह की बोतल) में भर दीजिए।
  11. अब बरनी में बचा हुआ mustard oil डाल दीजिए। इससे अचार में glace आ जाता है।
  12. बरनी को 3 to 4 days के लिए, धूप में रख दीजिए।

Now your yummy and tasty stuffed green chilli pickle is ready.


यह अचार बहुत सालों तक भी tasty बना रहता है।

Tips and tricks के बिना यह perfect नहीं बन सकता है, इसलिए recipe के साथ ही tips and tricks पर भी बहुत अच्छे से ध्यान दीजिएगा। 


Tips and Tricks :

  • जब आप मिर्च खरीदने जाएं तो ध्यान रखिएगा, कि मिर्च fresh हो। 
  • इसकी पहचान यह है कि मिर्च की skin shiny दिखेगी और अगर आप उसे छूकर देखेंगे तो वो tight and fleshy लगेगी।
  • आप मिर्च खरीदते समय यह भी ध्यान रखिएगा कि मिर्च कहीं से सड़ी-गली ना हो, ना ही उसमें किसी तरह के दाग़-धब्बे हों।
  • जब आप मिर्च धो रहे हों तो ध्यान रखें कि वो धोने में टूटें नहीं। 
  • अचार डालने से पहले वो पूरी तरह से सूखी होनी चाहिए।
  • उसको आप धूप में रख कर भी सुखा सकते हैं।
  • Dry and clean cotton cloth से पोंछना इसलिए भी जरूरी है, जिससे अगर मिर्च में थोड़ी भी नमी रह गई है तो वो ना रहे, साथ ही अगर किसी तरह की कोई गंदगी रह गई है तो वो भी हट जाए।
  • जब आप अचार डाल रहे हों तब देख लीजिए कि अगर कोई सी भी मिर्च में कुछ भी सड़ा-गला या दाग धब्बा या गंदगी है तो उसे काटकर हटा दें।
  • मसाला slightly dry roast करने से उनकी नमी हट जाती है साथ ही मसालों की aroma (खुशबू) enhance हो जाती है। 
  • अचार के लिए हमेशा mustard oil ही use करना चाहिए, क्योंकि अचार के लिए mustard oil ही सबसे अच्छा होता है।
  • Mustard oil को कच्चा ही डालें, इससे अचार बहुत दिनों तक fresh लगता है, और उसमें बहुत दिनों बाद भी अजीब सी महक नहीं आती है।
  • आप चाहें तो मिर्च में चीरा लगाने के बजाय केवल उसकी टोपी हटाकर, भर दें।
  • इससे मसाला मिर्च में भरा रहता है और हटता नहीं है, पर इसमें मसाला भरना कठिन होता है और इसमें मिर्च में मसाले की quantity भी कम भरती है।
  • चीरने में मसाला easily भर जाता है, इसमें मसाले की quantity भी ज्यादा भरती है, पर इसे handle carefully करना पड़ता है, वरना सारा मसाला निकल जाता है। 
  • आप को अगर कम तीखा पसंद है तो आप मिर्च के बीज हटाकर भी मसाला भर सकते हैं।
  • मसाला भरते समय इतना तेल जरुर से डालिए कि वो भुरभुरा ना रहे, बल्कि मसाला आपस में चिपका रहे, जिससे जब आप मिर्च में मसाला भरें तो वो मिर्च को छोड़कर ना गिरे।
  • पर ध्यान रखिएगा कि मसाले में तेल इतना भी नहीं डालना है कि मसाला गीला होकर बहने लगे। 
  • अगर आप को तेल में डूबा हुआ अचार पसंद हो, तो आप बरनी में इतना तेल डाल दीजिए कि अचार तेल में डूब जाए। 

अगर आप जानना चाहते हैं कि आचारों को सालों तक कैसे ठीक रखा जाए तो, Secret of long lasting pickle पर click करें...

Tuesday, 28 December 2021

Short story : खूबसूरत बीवी

 खूबसूरत बीवी 




राजन साधारण नैन नक्श वाला, ऊंचे कद काठी वाला, सांवला बांका जवान था। 

वो बहुत मेहनती था। जो कार्य करता अव्वल दर्जे का करता।

जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही वो जी-जान से पढ़ाई-लिखाई में जुट गया।

उसके दोस्त उसे चिढ़ाते, ऐसी भी कौन सी हूर की परी मिलने वाली है तुझे? जो पढ़ने में दिन-रात एक किए हुए हो...

वो उन्हें तो कुछ ना बोलता पर मन ही मन उसने यह प्रण कर लिया कि अब ब्याह तो किसी हूर परी से ही करेगा।

उसकी मेहनत रंग लाई और वो बड़का अफसर बन गया। 

अब तो उसके ब्याह की बात चलने लगी। उसकी माँ ने पूछा, रे राजन, तू कैसी छोरी चाहे है?

राजन बोला, मैं तो बजर गोरी छोरी चाहूं, एक दम परी सी। 

राजन के पिता जी ने राजन की बात सुन ली।

वो बोले, छोरा के करेगा खूबसूरत बिंदनी को? कामकाज में सयानी छोरी देखन दे तेरी माँ को...

पहले तो राजन थोड़ा शरमा गया, फिर घड़ी देर बाद बोला, बापू, काम काज का क्या है, हम कर लेंगे, नहीं तो नौकरानी से करा लेंगे..

जो खूबसूरत बीवी होएगी, तो होने वाले बालक भी खूबसूरत होंगे। 

मेरे और आप की तरह डाबर का टीन तो ना लागेगें। 

बापू बोला, इतना घना सयाना तो मैं भी ना था, जो होता तो काली भैंस सी बीवी ना लाता। 

अब तो तू बहुत खूबसूरत बीवी ही लाना, मुझे भी अब घने सुन्दर बालक ही देखने हैं अपने आंगन में। 

फिर क्या था, खूबसूरत बीवी की तलाश शुरू हो गई...

Saturday, 25 December 2021

Recipe : Fresh Fruit Basket Cake

चलिए कल आप से जो वादा किया था, उसे पूरा कर देते हैं, आज अपने cute kids के लिए fresh fruit basket cake की recipe share कर रहे हैं।

यह cake बहुत yummy होता है, साथ ही बहुत healthy भी होता है।

इस cake के through आप अपने बच्चों को fresh fruits खिला सकते हैं। क्योंकि बच्चों को cake बहुत पसंद आता है तो उसके साथ वो fresh fruits भी बहुत खुशी खुशी खा लेते हैं।

तो चलिए Festival of Joy की सबसे important चीज़ बना लेते हैं।


Fresh Fruit Basket Cake



Ingredients :

For base-

All purpose flour (Maida) - 1 cup

Fresh Curd - ¾ cup

Fresh मलाई - 2 tsp.

Sugar - 1 cup

Milk  - 1 tbsp.

Eno fruit salt - 1 sachet 


For Icing -

Non dairy whip cream - 2 cup 

Fresh Fruits - Apple, Orange, Kiwi, Grapes, Pomegranate, etc or which fruit(s) you like the most.


Method :

For base -

  1. मैदा को 2 to 3 times छानकर cake flour ready कर लें। 
  2. Cake container में घी लगाकर, मैदा को dust कर के ready कर लीजिए।
  3. दही में चीनी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए, कि वो उसमें घुल जाए।
  4. दूध में पड़ी ताज़ी मलाई 2 tsp. add करें और अच्छे से mix करें।
  5. इसमें थोड़ा-थोड़ा करके cake flour डालते हुए mix करें।
  6. इसमें दूध डालकर mix कर लीजिए।
  7. अब इसमें 1 sachet eno fruit salt अच्छे से mix कर दीजिए।
  8. Microwave oven को preheat करने के लिए 1 cup पानी, 1 min. के लिए microwave करने के लिए रख दीजिए। 
  9. Meanwhile, container में cake mix डाल दीजिए। 
  10. Cup को निकाल कर container को microwave में रख दीजिए और full temperature पर 3 to 4 min के लिए microwave कर लीजिए।
  11. Cake container को बाहर निकाल लीजिए, उसे ढक कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  12. जब वो पूरा ठंडा हो जाएगा, तो वो container की wall को छोड़ देगा।
  13. अब cake को de-mould कर लीजिए। 


For Icing -

  1. Non dairy whip cream को stiff peaks आने तक whip कर लीजिए। इसको कैसे ready करते हैं, इसके लिए आप Icing tips and tricks पर click करें।
  2. आप ने जो भी fruits लिए हैं, उन सभी fruits में से कुछ chopped pieces और कुछ decoration के लिए slices वाले pieces भी काट लीजिए।
  3. Cake base के तीन horizontal side, cut कर लीजिए। 
  4. अब base की layer में white whipped cream लगा कर crumb coat कर लीजिए।
  5. और सभी layers में whipped cream के साथ fruits के chopped pieces भी spread करते जाएं।
  6. Final icing में whipped cream से icing कर दीजिए, इसमें chopped pieces spread नहीं करने हैं।

For making fresh fruit basket -
  1. अब piping bag में whipped cream भर लीजिए।
  2. अब आप half cake में piping bag से basket की design जैसा decorate कर लीजिए।
  3. बाकी half cake को sliced fruit pieces से ऐसे decorate कीजिए कि ऐसा लगे कि fruits basket से arranged है।
  4. तो लीजिए ready है, fresh fruit basket cake.

आप भी अपनी imagination को use कीजिए और भी designs के tempting cakes बनाइये। और हमारे साथ अपने cake की pic share कीजिए😊

चलिए चलते-चलते, कुछ tips and tricks भी हो जाए...


Tips and Tricks :

  • Curd बिल्कुल fresh होना चाहिए।एकदम भी खट्टा नहीं होना चाहिए, वरना cake का taste खराब हो जाएगा।
  • Cake को ढक कर ही ठंडा कीजिए, जिससे cake की steam उसमें lock हो जाए। इससे cake ठंडा होने पर भी, ज्यादा spongy and moist रहता है।
  • Cake की horizontal layer में cream लगाने से cake ज्यादा tasty and soft बनता है।
  • Cake mix, इडली के घोल जैसा रहेगा, अगर सारे ingredients डालने पर घोल ऐसा ना बने तो, थोड़ा milk add करके अच्छे से mix कर लीजिए।
  • Microwave को preheat जरुर से कीजिएगा। वरना cake hard बनेगा।
  • इसमें मलाई, घी, oil use नहीं किया है, इसलिए यह fridge में रखने पर भी soft ही रहता है।
  • जो भी fruits डाल रहे हैं, ध्यान रखिएगा कि उस fruit को peal व de-seeded कर के ही डालिएगा।
  •  ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि cake खाते समय मुंह peal and seeds  में आने से taste भी खराब होता और कुछ थूकना भी ना पड़ता है।
  • Final decoration, cake cutting से ½ hours पहले ही कीजिए, वरना decoration fade हो जाती है।
  • हम cake decoration में natural materials से ही colour लाते हैं। अगर आप चाहें तो gel colour use कर सकते हैं। पर यह artificial होते हैं। इनके use से बहुत बार cake का taste bitter हो जाता है। तो हम colour से compromise कर लेते हैं, पर health and taste से नहीं। आप की क्या priority है, वो आप की मर्जी है।

तो बस रखिए, इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल और cake बनाएं बेमिसाल।

तो अब सोच क्या रहे हैं, तुरंत healthy and tasty cake ready कीजिए और अपने बच्चों की fairy tale में चार चांद लगा दीजिए😊

Merry Christmas 🌲☃️