आजकल बेटे के exams थे तो वो school से जल्दी घर आ रहा था। आते से ही भूख लगती, पर lunch तो अपने time से ही खाना है।
तो सोचा, कुछ हल्का-फुल्का बना लेते हैं, जो health के point of view से भी अच्छा हो और tasty भी हो।
तो आज बनाई, बचपन में सीखी हुईं Cornflakes Cookies.
Instantly और easily prepare होने वाली, तो चलिए आज इसे ही share कर देते हैं…
Cornflakes Cookies
Ingredients :
- Fresh and thick malai - 1½ cup
- Powdered sugar - ¾ cup/as per taste
- Vanilla essence - 1 tsp.
- All-purpose flour (maida) - 1 cup
- Baking powder - ½ tsp.
- Cornflakes - 50g (lightly crushed; divided for dough and coating)
Method :
- मलाई में powdered sugar को डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब इसमें मैदा और vanilla essence डालकर अच्छे से mix कर लें।
- फिर इसमें ½ (of amount) crushed cornflakes मिला लें।
- उसके बाद उसमें baking powder और 1 tsp. पानी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
- अब आपको बहुत soft-सा dough मिल जाएगा। इस dough के 8 to 10 portions कर लीजिए।
- इन सभी cookies को बचे हुए crushed cornflakes में roll कर दीजिए।
- उसके बाद, हाथ में हल्का-सा घी लगाकर cookies का shape दीजिए।
- Airfryer को 200°C पर 5 minutes के लिए preheat कर लीजिए।
- अब cookies को silicon mould में place करके airfryer में 180°C पर 10 minutes के लिए airfry कर लीजिए।
- फिर cookies को पलटकर 10 minutes के लिए airfry कर लीजिए या फिर golden brown और crunchy होने तक।
- अब इसे 10 to 15 minutes के लिए ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
Your crunchy and aromatic Cornflakes Cookies are ready to serve. These rich yet flaky cookies are just perfect for your teatime!
Tips and Tricks :
- Dough बहुत ही soft बनता है, आप चाहें तो cookies को सीधे छोटे-छोटे silicon mould में place कर दें, बनने के बाद वो खुद से proper shape ले लेंगे।
- आजकल बहुत बड़ी-बड़ी cookies का trend चला है, इसलिए हमने भी बड़े shape की बनाई है, cookies को बिना shape दिए सीधे silicon mould में डालकर।
- इसका dough बहुत soft होता है, इसलिए इसकी outer shell crunchy और inner shell soft होती है, जिससे यह cookies and cake का combo लगती है।
- Cornflakes fresh लीजिए, तब ही अच्छा flavour आएगा, soggy होने से अच्छा crunch नहीं आता है। Fresh cornflakes होने से वो हाथ से ही easily crush हो जाते हैं।
- Cornflakes को mixer grinder में डालकर crush मत कीजिएगा, वरना cornflakes का powder बन जाएगा, तो proper taste और crunch नहीं आएगा।
अब आप इंतज़ार किसका कर रहे हैं? अपनी चाय की रौनक में इन Cornflakes Cookies के संग चार चाँद लगाएँ…
