Tuesday, 4 December 2018

Story Of Life : वो नज़र


वो नज़र


मैं एक बहुत साधारण सा दिखने वाला, bank में clerk की post पर कार्यरत हूँ। अपनी साधारण सी सूरत और मामूली सी job से मैं पूरी तरह से संतुष्ट था। मेरे ही साथ रोहित भी बैठता है। वो बेहद ही smart है। कोई भी बैंक आता तो, सबसे पहले सब उसकी ही desk पर जाते थे। और अगर ladies की बात करें, तो वे हमेशा ही उसकी desk की ओर ही जाती थीं। गर कोई नहीं भी जाती, तो वो उनके पास जा कर पूछ लेता , May I help you Ma’am ? उसके बाद तो सब वहीं ही चली जाती।
उसे अपनी smartness का बेहद घमंड भी था। और सबसे ज्यादा तो वो मुझे चिढ़ाता था, अरे मुकुल तुम तो काम करो, काम..... तुम्हारे पास तो कोई आता भी नहीं है। आएगा भी क्यों? कभी अपनी सूरत देखी है? कौन जाएगा काले कौए के पास, जब मोर भी देखने को मिल रहा हो। और इसके साथ ही वो ज़ोर से ठहाका लगाता।
पर मुझे उसकी बातों से कोई भी फर्क नहीं पड़ता था। मैं बहुत अच्छे से जानता था, किसी हद तक वो ठीक भी था। कि जैसा मैं हूँ, कौन आएगा भला।

पर एक दिन की सुबह कुछ अलग रंग में ही आई। हम सभी आकर bank में अभी बैठे ही थे कि भीनी-भीनी सी खुशबू पूरे bank में फैल गयी। जब उस तरफ देखा, तो पाया, एक बला की सुंदर लड़की ने प्रवेश किया था। वो इतनी गोरी थी, कि लग रहा था, कि उसे कोई छू लेगा तो वो, मैली हो जाएगी। उसने jeans व red top  डाला हुआ था। जो उसके गोरे रंग पर बहुत ही फब रहा था। उसके सुनहरे घुँघराले बाल उसके चहरे से ऐसे टकरा रहे थे, कि वो बरबस उसके चहरे पर ही सबका ध्यान खींच रहे थे। और उसकी नीली झील सी आंखो का तो क्या कहना, जैसे सब को अपनी ओर बुला रही हों।
वो आकर bench पर बैठ कर किसी का इंतज़ार कर रही थी।
सब उसकी ही ओर देख रहे थे। मेरा भी ध्यान बरबस उसकी तरफ खिंचा चला गया, तो क्या देखता हूँ? वो भी मेरी ही तरफ देख रही थी। मुझे लगा- नहीं, वो मुझे क्यों देखेगी? पीछे ही देख रही होगी। मेरे पीछे की दीवार पर गणपति जी की बेहद खूबसूरत painting लगी थी। अक्सर लोग, उसे देखा करते थे।   
मैं अपने काम में जुट गया, थोड़ी देर बाद रोहित मेरे पास आया, और बोला, अरे मुकुल वो लड़की तेरी तरफ ही क्यों देखे जा रही है?
उसकी आवाज़ से जलन साफ साफ झलक रही थी। अरे नहीं रोहित वो बप्पा की painting  देख रही होगी, मुझे कौन देखता है?
तुमने, मुझे उल्लू समझ रखा है क्या? वो बस तुम्हें ही एकटक देख रही है। उसकी नज़र तुम से हट ही नहीं रही है। उसने चिढ़ते हुए कहा।
उसके ऐसा कहने से मैंने भी देखा, वो बराबर मुझे ही देख रही थी। उसका इस तरह से मुझे देखना, मुझे भी अंदर तक गुदगुदा गया। कहाँ तो कभी किसी साधारण सी लड़की ने भी नही देखा था। और आज ये हसीना, मुझसे नज़र ही नहीं हटा रही है। रोहित उसके पास चला गया। उसने उस लड़की से पूछा, what’s the problem Ma’am ? May I help you? पर वो मेरे seat की ओर आ गयी। और मुझ से पूछने लगी। Sir, madam  दीक्षित कब आएंगी?
मैंने कहा, madam 10 मिनट में आ रही होंगी। पर मेरे बोलने पर वो और बहुत प्यार से मंत्र-मुग्ध सी मुझे देखने लगी। जैसे वहाँ सिर्फ मैं और वो ही हों.....
इस interesting story में फिर क्या हुआ, जानते हैं वो नज़र (भाग -2) में

Monday, 3 December 2018

Recipe : Dhaba Special Palak Paneer


On the demand of one of the reader of my blog “shadesoflife18”, I’ve posted this recipe. So you can enjoy another flavor of palak paneer.

Dhaba Special Palak  Paneer

Ingredients:

Spinach –  250 gm.
Cottage cheese (Paneer) –  200 gm.
Ghee - 1tbsp
Tomato – 3 medium
Onion – 2medium
Garlic – 4 to 6 pods
Ginger – ½ inch
Green chilly –as per your taste
Salt  - as per taste
Method:
  1. Clean & wash the spinach, thoroughly.
  2. Blanch (slightly boil) the leaves and make puree of it.
  3. Cut cottage cheese into small cubes.
  4. Heat up clarified butter in a wok.
  5. Now, add chopped onion, garlic and ginger into the wok. Sauté it.
  6. Add chopped tomato, salt. Stir it.
  7. When tomatoes get little bit soften, add the spinach puree, cottage cheese cubes. Mix it well.
  8. After a while, add water & allow it to boil, so that it attains desired consistency.
  9. Serve it with hot chapattis and rice.

Note

  • In place of chopped Tomato you can add tomato puree. It enhances the taste and avoid tomato peel. 
  • If you are not diet conscious, then you can add 2 tbsp butter. It increases the Creamy texture and enhance the taste too. 

Sunday, 2 December 2018

Article : शादी (The Marriage Season)


शादी (The Marriage Season) 


आज कल शादी का माहौल चल रहा है, कितने ही घरों में शादी की शुभ मंगल शहनाई बज रही होंगी। तो दिल में यूं ही ख्याल आया, कि शादी कौन से season में अच्छी होती है। तो बस लगे सारे if and but सोचने।

तो चलिये शरद का मस्त महिना है, तो पहले इसी में होने वाली शादियों की चर्चा कर लेते हैं।
पहले बात करते हैं, arrangements की – ठंड हो तो गद्दे, रज़ाई की आवश्यकता होती है। कमरे सब के अलग अलग नहीं भी हों तो भी चल जाएंगे। जगह थोड़ी कम भी हो तो भी लोग उतना उधम नहीं काटेंगे। और सभी साथ साथ रहेंगे, तो माहौल भी ऐसा होगा जैसे कुछ special है।
अब रही बात खाने-पीने की व्यवस्था की, तो इतनी variety की सब्जी, वो भी सस्ते में मिलेंगी, कि आपकी party का menu, खूब लंबा ready हो जाएगा और party में चार चाँद आपके बजट में ही लग जाएंगे।
चलिये अब जिनकी शादी हो रही है, उनके भी हाल ले लेते हैं,
दूल्हे राजा शान से शेरवानी, कोट पहन के आते हैं। 
बस दुल्हन के लिए थोड़ा समस्या रहती है, fashion में स्वेटर, शाल भी नहीं ओढ़ सकती हैं, फिर उस पर फूलों का बड़ा सा गजरा लग जाता है, तो मानो करेला नीम चढ़ गया हो।
लेकिन दूल्हा, दुल्हन दोनों को फेरे के समय जब हवन कुंड के सामने बैठना होता है, तब ठंडक की शादी होने का आनंद ही मिल जाता है।
अब जरा गर्मी की शादी की भी बात कर लेते हैं। बात arrangements से ही शुरू करते हैं, कोई भी A॰C रूम में रुकने से नीचे की बात ही नहीं करेगा। जहां A॰C की बात आई, तो बस सबका रूम भी अलग अलग होगा। जब सब अलग अलग ही रहेंगे, तो माहौल भी सूना-सूना सा ही लगेगा।
अब रही खान-पीने की व्यवस्था की बात, तो सब्जियाँ सब एक से एक आती हैं, कद्दू, लौकी, तोरई, करेला, आदि। बस ले दे के एक भिंडी ही है, जो party की शान बन पाती है, तो बस यही सोचते रहो, कि menu क्या बनाया जाए, तब भी कुछ कमी सी ही लगती रहेगी।
और जिनकी शादी हो रही होगी, उसमें दूल्हा भी सोचता रहेगा, क्या पहनूँ, कि अलग दिखूँ, और दुल्हन भी इसी बात के लिए डरती रहेगी, कि makeup कैसे टिका रहे, और रही सही कसर हवन कुंड के सामने पहुँच कर पूरी हो जाती है।
तो कुल मिला के यही समझ आता है, कि खर्चा तो बहुत हो जाता है, पर शादी तब भी फीकी सी ही रह जाती है।
शायद यही कारण है, कि शादियाँ winter season में ही ज्यादा होती है, क्योंकि तब व्यवस्था करने वाले, जिनकी शादी होती है वे, और जिन्हें शामिल होना होता है वो भी, सभी ज्यादा प्रसन्न रहते हैं।
पर जिसकी शादी का जब भी मूहर्त निकले शुभ ही है। अभी जितने भी जोड़े प्रणय सूत्र में बंध रहे हैं, वे सभी अपनी शादी का आनंद उठाएँ ।
उन सभी को शादी की हार्दिक शुभकामनायें।