Tuesday, 28 January 2020

Article : देशद्रोही को शोहरत क्यों

देशद्रोही  को शोहरत क्यों ?

एक बात हमें आज तक समझ नहीं आती है, हमारे देश में देश से गद्दारी करने वालो को इतनी शोहरत क्यों मिल जाती है।

क्यों इन सिरफिरे लोग के लिए जेल या फांसी का प्रावधान नहीं किया गया है।


आज-कल news की सुर्खियों में  कभी आ रहा है कि कन्हैया कुमार, आजादी के नाम पर सबको भड़का रहा है, JNU campus को देशद्रोह का अड्डा बना दिया गया है। और देश के टुकड़े-टुकड़े कर देने की आवाज लगाई जा रही है।

और कहीं  news आ रही है, कि शाहीन बाग में लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, और उन्हें शरजील इमाम द्वारा इस क़दर भड़का दिया गया है, कि वहाँ भी असम को देश से अलग करने की गुहार लगाई जा रही है।

क्यों, आखिर क्यों?

जब यह लोग, खुलेआम इस तरह के धरने-प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं, तो सरकार और प्रशासन, इंतजार किस बात का कर रहे हैं?

इस तरह के कृत्य को इतना बढ़ने ही क्यों दिया जाता है कि यह एक बड़ी खबर बनने लगती है। और उसके सरगना प्रसिद्धि प्राप्त करने लगते हैं।

यह प्रसिद्धि इनके लिए जीवन आसान कर देती है, नाम, मान-सम्मान, धन-दौलत सब तो इन्हें मिल जाता है। जिससे युवा पीढ़ी इनके इशारों पर नाचती है।

जो किसी भी देश को बर्बादी की कगार पर पहुंचा सकता है।

अगर हम सही मायने में अपने देश का भविष्य उज्जवल बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले तो उन कृत्य का पुरजोर विरोध करना होगा, जो देश के विरोध में हो।

फिर चाहे वो देश के मुर्दाबाद के नारे हों या उसके टुकड़े-टुकड़े करने के। 

ऐसे लोगों के लिए देश में कड़े कानून होने चाहिए।
इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, कड़ी सज़ा का प्रावधान होना चाहिए, जिसमें देश निकाला या फांसी का प्रावधान होना चाहिए। क्योंकि 

जिस को निज देश से प्यार नहीं,
उसको देश में रहने का अधिकार नहीं।

एक, दो  के सरगनाओं के साथ यह व्यवहार कर दिया जाए, तो सब सुधर जाएंगे।

अगर आपको हमारी बात सही लगती है, तो इस post को इतना share कीजिए, कि बात सरकार तक पहुंच जाए और देश से देशद्रोह खत्म हो।

इससे देश में शांति और सुरक्षा दोनों हो जाएगी।

Sunday, 26 January 2020

Recipe : तिरंगा पुलाव

आज गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व है, जो हम सब की ज़िंदगी का बेहद महत्वपूर्ण दिवस है। इस दिन तीन रंग हम सब को बहुत मनभावन लगते हैं। लगे भी क्यों ना? ये तीनों रंग हमे हमारे अस्तित्व से जोड़ते हैं। तो चलिये आज की recipe भी तिरंगे रंग में ही सजी हुई प्रस्तुत है: जो जितनी सुंदर दिखती है, उतनी ही healthy and tasty भी है।

बच्चों को खिलाने के लिए ये best option है, because इसमें आपको vitamins, protein, iron, calcium सब मिलेगा, वो भी इतना tasty.

तिरंगा पुलाव

Ingredient:

Rice (basmati) - 300gm.
Paneer - 100gm.
Peas - 100gm.
Spinach - 100gm.
Carrot - 100 gm.
Ghee - 200gm.
Cumin - 1/2 tsp
Salt as per taste
Fresh cream - 20gm.
Cashew nut - 4 to 6
Sugar - 2 pinch 

Method:

  • Rice में salt डालकर उसको al dente (1 किनकी रह जाए) होने तक boil  कर लीजिये।
  • Spinach को boil करके paste बना लीजिये।
  • Pan में 1 tsp घी गरम करके उसमें cumin डालकर crackle (चटका) कर लीजिये। 
  • उसमें peas and spinach paste, 1 pinch sugar, salt डालकर ढक दीजिये, और धीमी आँच पर मटर गलने तक पकाएं।
  • Carrot grate कर लें।
  • दूसरे pan में 1 tsp घी गरम करके cumin डालकर crackle कर लें।
  • उसमें घीसी हुई गाजर, 1 pinch sugar, salt डालकर ढक दीजिये। धीमी आँच पर गलने तक पकाएं।
  • तीसरे pan में 2 tsp घी गरम करें, इसमें मोटे कटे काजू के टुकड़े, डालकर हल्का-सा भून लें, अब इसमें cumin crackle करके पनीर के छोटे-छोटे cube, fresh cream व salt डालकर अच्छे से toss कर लें।
  • अब rice के तीन भाग करेंगे।
  • एक भाग में मटर mix को मिला दें, दूसरे में गाजर mix को मिला दें और तीसरे में पनीर mix को मिला दें। 
  • इस तरह से आप के पास तीन layer बन जाएगी।
  • अब एक glass bowl लेंगे, उसमें ghee से greasing करेंगे, rice की गाजर वाली layer लगाएंगे, उस पर 1tsp. ghee डालेंगे, फिर rice की पनीर वाली layer लगाएंगे, फिर 1 tsp घी डालेंगे, फिर आखिर में rice की मटर वाली layer और 1 tsp. घी डालेंगे। अब इसे अच्छे से press कर लें। 
  • अब इसे 5 min. के लिए microwave कर लीजिए।
  • अब तिरंगे पुलाव को tap करके निकाल लीजिये। 
Serve करते समय इसे ऐसे serve कीजिये, कि हर एक को तीनों layer मिले। ये देखने में जितना सुंदर लगता है, खाने में उतना ही tasty लगता है।
इसे आप धनिया की चटनी, बाथुए के रायते या बूँदी के रायते के साथ गरमागरम serve कीजिये।
Note - मटर mix और गाजर mix में 1 pinch sugar डालने से उनका taste और colour दोनों enhance हो जाता है, आप चाहे तो इसे avoid कर सकते हैं।

Friday, 24 January 2020

Tip: Preventing sandwich maker from getting dirty

Preventing sandwich maker from getting dirty


Grill sandwich का ऐसा चलन चला है, कि सबको वही सबसे ज्यादा पसंद आने लगा है। 

आजकल लोगों चाहते हैं कि sandwich में बहुत ज्यादा fat भी ना हो, साथ ही उसमें cheese भी होना चाहिए। पर cheese लगाते हैं तो वो melt होकर sandwich maker को गंदा करता है।

तो आइये हम आपको बताते हैं, कैसे इससे बचा जाए।


  • आप sandwich बनाते time butter paper use कीजिये, इससे सारा cheese, bread crumbs butter paper में आएगा, और आपका sandwich maker clean रहेगा।
  • अगर आपके पास butter paper नहीं है, तो आप aluminum foil भी use कर सकते हैं।

तो इन tips को use कीजिये, और बिना चिपचिपाहट के sandwich बनाना enjoy कीजिये।

पर अगर आप इन्हें बिना use किए sandwich बनाना चाहती हैं, तो आपको हमारी अगली tip का इंतज़ार करना होगा।

अगली tip में हम आपको बताएँगे, कि कैसे मिनटों में sandwich maker से चिपचिपाहट को clean करके नए जैसा बनाया जा सकता है।