Monday, 16 March 2020

Short Stories : नाना जी का चश्मा


नाना जी का चश्मा 

हाँ तो कहानी कुछ यूँ है, कि हमारा बचपन आजकल जैसा तो था नहीं, कि बस पूरी ज़िंदगी अकेले में gadgets के साथ गुज़ार दी।

गर्मी की लंबी छुट्टियाँ हुआ करती थी, जिसमें कभी दादी, कभी नानी के घर जाया करते थे। तो बस, हम खूब सारे बच्चे, दिन-दिन भर मस्ती में गुजार दिया करते थे।

जब हम नानी के घर जाते थे, तो हम बच्चों की धमा-चौकड़ी 
नाना जी के इर्द-गिर्द हुआ करती थी, क्योंकि वो बहुत मस्त थे, तो हमारी मस्ती से गुस्सा नहीं होते थे। बाकी बड़ों से ज्यादा उधम करने पर डांट पड़ जाती थी।

पर नाना जी की एक आदत थी, कि वो अपना चश्मा यहाँ- वहाँ रखकर भूल जाया करते थे, तो बस आए दिन चट्ट...... की आवाज़ होती, और हम सब में किसी एक की कान खिंचाई.......

इस कारण से बच्चे बहुत परेशान रहते, साथ ही जब तक टूटा चश्मा बन नहीं जाता, नाना जी को भी परेशानी झेलनी पड़ती।

पर नाना जी जितने मस्त-मौला थे, उससे बहुत ज्यादा बुद्धिमान भी।

तो उन्होंने ऐसी युक्ति निकली, कि अब ना तो उनका चश्मा टूटता था, बल्कि उन्हें बहुत जल्दी मिल भी जाता था।

अब आप सोच रहे होंगे, ऐसी भी क्या युक्ति निकली?

कुछ नहीं, बस उन्होंने ऐलान कर दिया, अब से उनका चश्मा जिससे टूटेगा, वो ही चश्मा बनवाएगा। और अगर किसी बच्चे से टूटेगा तो....., उसकी कान खिंचाई नहीं की जाएगी, बल्कि उसके मम्मी-पापा बनवाएंगे। और बाद में जब भी बच्चे के पास पैसा इक्कठा होगा, उससे ले लिया जाएगा।

दरअसल जब भी कोई मेहमान घर से जाता था, तो हम बच्चों को दस-पाँच रुपए देकर जाता था, वही हमारी कमाई होती थी। पर यकीन जानिए बहुत कमाई हो जाती थी, क्योंकि मेहमानों का तांता लगा ही रहता था।

हाँ जी, तो उस ऐलान से हुआ यूँ, कि हम बच्चे तो बच्चे, बड़े भी उनका चश्मा संभाल कर रखने लगे। जिससे अब नाना जी का चश्मा उनको हमेशा मिल जाता था, टूटता नहीं था, और न ही होती थी हम बच्चों की कान खिंचाई....... 

तो अब चश्मे के टूटने की चिंता से सब मुक्त थे, या यूँ कहें, अब नाना जी को छोड़, बाकी सबको नाना जी के चश्मे की चिंता रहती थी।

तो जय हो नाना जी की ..........   

Friday, 13 March 2020

Tip : Cooker की होली


Cooker की होली 


अब जब माहौल होली का चल ही रहा है, तो हम ladies जिस होली से रोज़ परेशान रहते हैं, उसके बारे में भी बात कर लें, जी हाँ वही रोज़ की cooker की होली! क्या आप भी परेशान हैं?

जब भी दाल, खिचड़ी आदि... बनाने जाते हैं, तो whistle बजने के समय cooker से इतना पानी निकलता है की पूरा kitchen में messy हो जाता है। तो चलिये इसी विषय पर आज हम tip share करते हैं।
                 Cooker की होली 




  1. Cooker के ढक्कन के चारों तरफ थोड़ा सा oil लगा दीजिये।
  2. दाल पकाने के समय उसमें  ¼   tsp ghee डाल दीजिये।
  3. पानी की quantity का ध्यान रखें, अगर आपको दाल या खिचड़ी पतली पसंद है तो पानी बाद में add कर लीजिये।

अगर आप इन tips को follow करेंगे तो आपके cooker से पानी नहीं निकलेगा और आप cooking enjoy कर पाएंगे।

Note- 

अगर यह Tip करगर सिद्ध न हो तो cooker आप एक बार check करवा लीजिए, May be cooker में कुछ fault हो।


Thursday, 12 March 2020

Article: Corona Virus या डरona Virus


Corona Virus या डरona Virus

चीन से फैला करोना virus, आज विश्व में सर्वत्र व्याप्त होता जा रहा हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा।

पर आप लोगों ने ध्यान दिया, जितना तेज़ी से वो फैल नहीं रहा, उससे ज्यादा तेज़ी से उसका डर सब में व्याप्त हो रहा है।

Whatsapp, twitter, facebook सब में करोना virus के भारत में आने के पहले से ही treatment share होना शुरू हो गए थे, मतलब उसके आने से पहले से हम डरे हुए थे। तो जिसके आने का इतना इंतज़ार था, वो आ भी गया।

पर वो भारत में अभी भी इतना नहीं आया है, कि हम डर के साये में जीने लगें।

ना जाने डर के कारण कितनी ही जगह होली खेली नहीं गयी! सूनी कर दी गयी। पर क्या आप बच्चों को रोक पाये? नहीं ना, उन नन्हें नौनिहालों ने बता दिया कि डर के आगे जीत है - और सब निकल लिए, गुलाल और पिचकारी के साथ अपनी टोली में। 

हमारा आप से कहना सिर्फ़ इतना है, डरिए मत, सतर्क रहें।

मतलब आप काम मत रोकिए, पर साफ-सफाई का भरपूर ध्यान रखिए। जो precaution जरूरी हैं, उन्हें करिए भी, पर डरिए मत।

यूं डर के साये में ज़िंदगी बसर नहीं होती...
ना गिरें, इसके लिए बचना भी होता है,
गर, गिर ही जाएँ, तो संभलना भी होता है...
ज़िंदगी को अपनी रवानगी में बहने दीजिये,
खुशी के पल को साथ में रहने दीजिये...
समेट लो, जितना समेटा जाए,
पर ज़िंदगी रेत है जनाब,
वो किसी के हाथ में ना रुक पाए...