Saturday, 25 April 2020

Recipe : Basket Chaat

यह मेरे Quarantine segment की 27th recipe है। इसमें कोई भी green veggies नहीं पड़ेंगीं। 

आज आपको ऐसी चाट बताने जा रहे हैं, जो बहुत special चाट है, और सब जगह मिलती भी नहीं है, पर स्वाद ऐसा,की जिसने भी एक बार खा लिया, वो भूल नहीं सकता है।

अब आप इतने expert हो गए हैं कि special chat भी बना सकते हैं, तो चलिए आज आपको Lucknow की Special Basket Chat की Recipe बता देते हैं।

यह इतनी stuffed होती है, कि एक basket से ही आपका पेट भर जाएगा।

तो इस special chat को try कीजिए और master chef बन जाइए।


Basket Chaat


Ingredients (serving for 2 baskets):
For Basket-
  • Potato - 250 gm.
  • Ghee - for frying 
  • Salt - 1tsp.
  • Cornflour - 2tsp.
For filling-
For decoration-
  • Pomegranate - 2tsp.
  • Boondi - 2tsp.
  • Coriander - 1tsp.
  • Bhujia - 4tsp.

Method:
  1. आलू को grate कर लीजिए।
  2. Chilled water में salt डाल दें।
  3. इसमें grated potato 30 minutes के लिए डाल दीजिए।
  4. अब आलू को 3 to 4 times धोकर अच्छे से निचोड़कर कर सूखा लीजिए।
  5. फिर इसमें cornflour and salt add कर लीजिए।
  6. एक deep wok लीजिए। उसमें wok की गहराई के ½ से अधिक ghee डालकर गर्म कर लीजिए।
  7. एक metal की बड़ी seive में, जितना पतला हो सके,  grated potato basket shape में, फैला दें।
  8. अब पहली seive से छोटी metal seive लें और उससे grated potato को दबाकर गर्म घी में डाल दीजिए।
  9. थोड़ी देर slow flame पर तलें, फिर high flame पर crispy होने तक तल लें।
  10. जब basket थोड़ी ठंडी हो जाए, तो उसे हल्के हाथों से tap करके निकाल लीजिए।
  11. ऐसे ही आपको जितनी भी basket बनानी है, सब तल कर रख लीजिए।
  12. जब basket पूरी ठंडी हो जाए, तो उसमें आलू की टिक्की, दही बड़ा, छोले, तले आलू, पापड़ी सब 1-1 रखते जाएं।
  13. अब इसमें दही, चटनी, काला नमक, लाल मिर्च, भूना जीरा, चाट मसाला, अनार, धनिया पत्ती, भुजिया डालकर serve करें।
Note:
Decoration के सारे ingredients o
हैं।

आप को crispy आलू की टिक्की और creamy curd (yogurt) and mithi chutney की Recipe, blog में मिल जाएगी।
अगर आपको, extra soft दही बड़ा और crispy पापड़ी की Recipe भी चाहिए हो, तो बताइएगा।

Friday, 24 April 2020

Recipe : Creamy Curd (Yogurt) and Mithi Chutney

यह मेरे Quarantine segment की 26th Recipe है, इसमें भी कोई Green Veggies नहीं Use की गयी है। यह  ऐसे Supporting Element हैं,  जिसके बिना चाट, चाट नहीं।

आजकल आपको चाट से जुडी चीजें बता रहे हैं, तो चाट कोई सी भी हो, इन Supporting Element  के बिना बेकार है। 

चाहे, दही चटनी वाले गोल गप्पे हों, आलू टिक्की हो, दही बड़े हों या मटर पापड़ी चाट हो. पर सारे बेकार लगते हैं, यदि उसमें खट्टा और पनियल दही डाला हो और बेस्वाद चटनी डाली गयी हो।

हमारे कुछ Viewers  की Demand  है, कि Restaurant में जैसी चाट मिलती है, उसके जैसी दही और चटनी  की Recipe  भी बता दें।



आप का कहा, तो हमने हमेशा पूरा किया है।

Restaurant  जैसा दही और चटनी बहुत ही आसानी से बन जाती है।

आप इस Method  को Follow  कीजिये, और वही स्वाद ले आएं, अपनी चाट में, जो आपको अब तक Impossible लगता था।


Creamy  Curd ( Yogurt)




Ingredient

Fresh curd - 2 cup
Fresh  cream or  thick  malai - 1/2 cup
Sugar -1 tbsp.
Black salt - 1/2 tsp.
Milk - 1 Cup

Method


  1. Fresh and  thick curd में सारे ingredients अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. Creamy curd (Yogurt )ready है।
  3. आप taste कीजिए, कुछ आप के taste से differ हो तो, आप  उसे अपने taste के according balance कर लीजिए।


Note


  • Curd Fresh and Thick ही लीजिए।
  • अगर Curd Sour है, तो उसे Creamy and Perfect बनाने के लिए ज्यादा Cream चाहिए होगी।
  • अगर Curd ज्यादा पतला है तो आप उससे Excess Water हटा दीजिए।

Mithi Chutney



Ingredient

Amchur powder - 1 tbsp.
Jaggery  - medium in size
Or Sugar - 2 tbsp.
Black Salt - 1/2 tsp.
Crossley Black pepper - 1/2 tsp.
Cumin 1/2 tsp.
Salt - 1/4 tsp.
Red chili powder -1/2 tsp.
Water - 1 glass

Method -


  1. Pan में  सारे Ingredients व पानी मिलाकर  High Flame पर चढ़ाएं।
  2. एक उबाल आ जाने पर Slow Flame कर दें।
  3. Slow Flame पर  थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुए Proper Consistency आने तक पकाएं।
  4. Easily बनने वाली, Tasty मीठी चटनी Ready है।
  5. इसे आप Dry, Clean and Airtight Container में रखकर Fridge में रख  दीजिये।
  6. यह चटनी 15 days से One  Month तक चल जाती है। 

Note


  • आप अपने Taste के According Ingredients की Quantity Change कर सकते हैं।
  • याद रखियेगा, चटनी की Consistency ठंडे होने पर और बढ़ जाएगी।
  • Proper Consistency होना बहुत जरूरी है, पनियल होने से वो इधर-उधर  बह जाती है तो Proper Taste नहीं आएगा, और ज्यादा Thick होने से वो एक जगह ही रहेगी, अच्छे से पूरे में Mix नहीं होगी,  तो आप की बनाई हुई चाट Tasty नहीं  लगेगी।
  • अगर आप को सोंठ का Taste पसंद है तो आप उसे भी चटनी में Add कर सकते हैं।

Thursday, 23 April 2020

Recipe: Aloo ki Tikki

यह मेरे Quarantine segment की 25th recipe है। इसमें कोई भी green veggies नहीं पड़ेंगीं। 

जब चाट की बात चलती है, तो सबके मुँह में पानी आने लगता है।

नहीं, आप बेफिक्र रहें, हम आपको तरसने नहीं देंगे। तो आईए, आप को चाट में हरदिल अज़ीज़ टिक्की की Recipe भी बता देते हैं।

आप कहेंगे कि टिक्की में क्या रखा है, हम भी बना लेते हैं, वो अलग बात है कि वो उतनी crispy नहीं बनती है, जैसी चाट वालों की बनती है।

तो आप सारे note follow करके आलू की टिक्की बनाइयेगा, फिर हर कोई कहेगा, आप की टिक्की का जवाब नहीं। हर चाट भंडार को टक्कर देगी।

तो बनाईए, crispy, tasty आलू की टिक्की और चम्मचे को तवे पर ज़ोर से  टनाटन बजाकर बोलिए,  आ जाओ सब, आ गया है टनाटन चाट भंडार, आज सब मन‌ भर कर खाओ, और हमारे गुण गाओ।

तो जुड़े रहिए हमारे साथ और सबसे अपने गुणगान कराएं और lockdown को भी स्वाद से भरपूर बनाएं।

आज आपको टिक्की की Recipe बता रहे हैं।

अगर आपको restaurant जैसे creamy दही और मस्त मीठी चटनी की easy recipe के भी secrets जानने हैं तो कल जरुर से blog देखिएगा, क्योंकि कल हम आपको वही बताने वाले हैं।


Aloo ki Tikki



Ingredients:


  • Boiled chipsona Potato - 1/2 kg.
  • Clarified butter(Ghee) - for shallow frying


Method:
  1. आप boiled Potato को छिलके सहित fridge में रखकर ठंडा कर लीजिए।
  2. जब वो ठंडे हो जाए, उन्हें छीलकर, कद्दूकस करके, अच्छे से mash कर लें।
  3. Mashed potato से गोलियां बना कर उन्हें चपटा करके टिक्कियों का shape बना लीजिए।
  4. Frying pan को घी से grease कर लीजिए।
  5. इसमें सारी टिक्कियों को दोनों तरफ से हल्का-हल्का shallow fry कर के रख लें।
  6. जब आपको serve करना हो, तब slow flame पर ज्यादा से घी से टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक shallow fry कर लीजिए।
  Crispy and tasty टिक्की तैयार है। इसमें नमक, लाल मिर्च, भूना जीरा, creamy दही, खट्टी चटनी और मीठी चटनी और महीन सेव डालकर enjoy कीजिए।

Note:
  • आलू की टिक्की बनाने के लिए, चिप्सोना आलू (आलू की एक किस्म) ही सबसे अच्छे होते हैं। 
  • क्योंकि इन आलुओं में नमी कम होती है, अतः कम घी को use करके भी आप, crispy टिक्की बना सकते हैं।
  • चिप्सोना आलू ना मिलें तो जो भी आलू मिलें, आप उनसे आलू की टिक्की बना सकते हैं।
  •  आप यह मत सोचिएगा, कि हम टिक्की में salt mix, करना भूल गए हैं, ऐसा बिल्कुल नहीं है।
  • टिक्की crispy बनानी है, तो आलू में salt mix नहीं किया जाता है। Salt mix होने से वो पानी छोड़ता है, तो घी ज्यादा लगता है, देर भी लगती है, फिर भी टिक्की crispy नहीं बनती है।
  • आलू ठंडा करके mash करने से, उसका पानी सूख जाता है। ऐसा करने से टिक्की बनते समय छिटकती नहीं है। जिससे जलने का डर नहीं रहता है, और टिक्की सेंकना आसान होता है।
  • आलू कद्दूकस करके, mash करने से, आलू ज्यादा fine mash होते हैं। 
  • आलू जितना fine mash होगा, टिक्की उतनी uniformly, crispy होगी
  • टिक्की को पहले half shallow fry कर के ठंडा कर के रख लेने से Serving time में जब टिक्की  सेंकते हैं, तब टिक्की जल्दी crispy हो जाती है।
  • आप को टिक्की जल्दी crispy बनानी है, तो आप अरारोट या चावल का आटा mix कर सकते हैं। पर ध्यान रखिएगा, इससे घी ज्यादा लगता है।