Wednesday, 10 June 2020

Story of Life : भय


भय


रंजना बहुत ही सुंदर, सौम्य सी लड़की थी। उसका अधिकतर समय पढ़ाई – लिखाई में ही व्यतीत होता था। उसके शांत स्वभाव के कारण सब उसे दबू समझते थे।

रंजना का मेडिकल में selection हो गया था, उसे झाँसी का institute मिला था। उसकी माँ सोच रही थी, कि बेटी को अपने से दूर कैसे भेजे? रंजना के पिता ने समझाया कि, ऐसे सोचोगी तो बेटी कभी आगे बढ़ नहीं पाएगी।

माँ मान गयी, रंजना झाँसी चली गयी, पढ़ने में तो वो बहुत तेज़ थी, उसने वहाँ top करना शुरू कर दिया। उसकी उन्नति से माँ का सीना गर्व से फूल जाता।


पाँच साल में रंजना का medical का course complete हो गया। अब वो अपने शहर वापस आ गयी थी। वहीं के बड़े hospital में उसने job join कर ली।

अपने अथक परिश्रम से उसने कुछ दिन में ही शाख बना ली, और अपना clinic खोल लिया। माँ उसकी तरक्की से तो खुश थी, पर अपनी बेटी के dedication से थोड़ा दुखी भी थी।

मरीजों को ठीक करने की चाह में यह लड़की खाना-पीना, दिन-रात, कुछ नहीं देखती है। आज-कल जमाना बहुत खराब है, और यह लड़की कुछ सोचती नहीं है।

रंजना हमेशा कहती, मेरी अच्छी माँ मुझे कुछ नहीं होगा।

पर रंजना की माँ का भय सही निकला, एक दिन रात के समय लौटते समय......

क्या हुआ रंजना के साथ जानते हैं, भय (भाग- 2) में....... 

Monday, 8 June 2020

Tip : अधिक मलाई का राज़

आज आप के साथ हम वो Tip share करने जा रहे हैं, जिसका बहुत लोगों को इन्तज़ार था।

हम अपनी बहुत सी Recipes, में मलाई use करते हैं, क्योंकि वो घर में easily available रहती है, साथ ही healthy option भी है, and Cream के comparatively cheap भी है।

पर viewers का कहना है कि, उनके दूध से इतनी मलाई नहीं निकलती है, कि वो बहुत सारी Recipe में use कर पाएं।

उनका कहना है कि आप, दूध से कैसे अधिक मलाई निकली जाए, उसका राज़ भी बता दें, जिससे उनकी dishes भी ज्यादा delicious बन पाए।

आप कहें, और हम ना बताएं, यह तो shades of life में कभी नहीं हुआ।

तो आज हम आपको वही बताने जा रहे हैं।

हम Full cream Milk use करते हैं। तो आप को नीचे दिए गए method से अधिक मलाई के लिए Full cream Milk का ही use करना होगा।

अधिक मलाई का राज़


  1. दूध boil कर लीजिए।
  2. Boil होने के बाद दूध को दूध ढकने वाली छन्नी से ढकें, lid or plate से ना ढकें।
  3. दूध ठंडा हो जाने पर उसे fridge में रख दें।
  4. दूध को अगले दिन use करना start करें।
  5. मलाई, दूध use करने से पहले निकाल लीजिए।
  6. इससे एक तो मलाई टूटती नहीं है, तो अधिक मलाई निकालती है।
  7. दूसरा मलाई के ठीक नीचे, creamy layer होती है, जो इस समय निकालने से मलाई के साथ निकल जाती है, जिससे मलाई की quantity & quality दोनों बढ़ जाती है।

अगर आप भी इस method से मलाई निकालेंगे तो 2 kg. दूध से निकली मलाई से, 1 week में 400 से 500 gm. घी  निकल आता है।

तो बस अब से आप दूध से इसी method से मलाई ready कीजिए, जिससे खूब सारी dishes और बहुत सारा घी बनाएं।

इससे आपको एक और profit है कि आपको ज्यादा purity मिलेगी, adultration की संभावना कम रहेगी और आप healthy रहेंगे।

Friday, 5 June 2020

Poem : पर्यावरण दिवस

 पर्यावरण दिवस 


कब से तड़प रही थी प्रकृति,
हरियाली को पाने को;
पर मानव की अमिट भूख,
तुली हुई थी, पर्यावरण मिटाने को।
आधुनिकता की चकाचौंध में,
सारे ही नेत्रहीन हो बैठे थे;
उचित, अनुचित का बोध छोड़कर,
खुशियों का रास्ता मोड़ बैठे थे।
प्रकृति करती रही प्रतिक्षा,
संतुलन को पाने में;
मानव उतना ही बढ़ता गया,
सब नाश की कगार पर लाने में।
दुःखी, कुपित सी धरा ने,
अब, अपना वर्चस्व दिखलाया;
भयभीत हो उठा मानव उससे,
खुद को चार दिवारी में बैठाया।
कैद में है, मानव अब जो,
प्रकृति खिलखिला रही;
धरा से अंबर तक देखो,
सर्वत्र हरियाली छा रही।
नदी की कलकल से,
ध्वनि मधुर आ रही;
पक्षियों के कलरव से,
प्रकृति मुस्कुरा रही।
जल स्वच्छ है,
वायु मनोहर;
प्रकृति मना रही,
दिवस पर्यावरण।।