Tuesday, 28 July 2020

Kids' Stories ( Advay the hero series- Green friends)


Advay the Hero - Green Friends
 

बहुत दिनों से corona के कारण कहीं बाहर ना निकल पाने से सारे बच्चे परेशान हो गए थे।

सब्र का बांध अब Advay का भी टूटने लगा था।

कितने दिनों से वो सब आपस में नहीं मिले थे, बहुत दिन बीत गए थे उन्हें आपस में मस्ती किए हुए।

अकेले-अकेले, खेल कर वो थक चुके थे और बहुत बोर भी हो चुके थे।

School की online classes की देखा देखी, उन्होंने online मस्ती भी शुरू कर दी थी।

पर साथ में खेलने वाले बच्चों को virtually कब तक मज़ा आता?

तो वो उसमें भी बोर हो गए।

अब उन्हें कुछ नया चाहिए था, जिसे करने के लिए उन्हें बाहर ना जाना पड़े, क्योंकि कोई भी parents इसकी permission नहीं दे रहे थे।

तो वो नया ऐसा चाहिए था, जो घर में ही कर लें, पर उसमें रोज नया surprise हो, जो बच्चों को बांधे भी रखे।

उन्हीं दिनों Advay के school में Sow Good की classes start हो गई।

उसमें Advay को हर रोज नया और surprising element मिल रहा था, तो उसे बहुत मज़ा आ रहा था।

उसने सोचा apartment में भी सारे friends को बता देता हूँ, तो सबको मज़ा आएगा।

उसने सारे friends को call किया, कि मैंने कुछ new friends से friendship की है।

सब उनसे friendship कर लें तो वो सबके घर आ जाएंगे। और parents उन्हें आने से मना नहीं करेंगे, बल्कि सब उन्हें प्यार करेंगे।

और वो हमें corona से बचाने में भी माहिर हैं।

सारे बच्चे surprise हो गये, कौन हैं ऐसे वो?

सब नाम पूछने लगे।

Advay बोला, मेरे Green friends.

Green friends, यह क्या है... ? 

कोई जादू है क्या.....?

हाँ, जादू ही तो हैं वो, हमारे साथ रहेंगे, हर रोज़ नए-नए रूप में आएंगे। हमें corona से बचाएंगे, साथ ही हम उन्हें खा भी सकते हैं।

सुनकर सारे बच्चे बहुत खुश हुए और कहने लगे, हमें भी उनसे दोस्ती करनी है।

Advay ने उन्हें micro-greens  को लगाने का सारा method बता दिया।



सारे friends के घरों में आसानी से मिलने वाले, चना, मेथी, मूंग, धनिया के छोटे छोटे-छोटे पौधे लहलहाने लगे।

सारे बच्चों को रोज़ कुछ नया देखने और करने को मिल रहा था।

Advay ने सारे friends को बोला, हम लोग हर 4 days बाद अपने green friends की pic share करेंगे और हर week online में मिलकर अपना experience share करेंगे।

सारे बच्चों ने ऐसा करना शुरू कर दिया, अब सबके पास बताने को बहुत कुछ था, साथ ही हर समय उनके साथ उनके Green-friends भी थे।



एक बार फिर से पूरे apartment के बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।

एक बार फिर बच्चों ने corona को अपनी खुशी छीनने से रोक दिया था।

Monday, 27 July 2020

Short story : 🌹🌹सावन 🌹🌹

आप सभी को सावन के चौथे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻🔱🕉️

आप सब के साथ मुझे बीकानेर ( राजस्थान) के श्री अशोक रंगा जी की लघुकथा को share करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है।


🌹🌹सावन 🌹🌹




शिव भक्त बालक प्रेम गहरी नींद में था . नींद में अचानक उसकी मुलाक़ात नारद मुनि जी से हो गई थी . अब प्रेम की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा.

बालक प्रेम ने नारद मुनि के सामने एक के बाद एक सवालों की झड़ी सी लगा डाली ताकि वे नजरों से कहीं  ओझिल ना हो जाए .
 
प्रेम ने उनसे यह भी सवाल पूछा कि सावन के महीने में महादेव को विशेष रूप से क्यों पूजा जाता है? 

इस महीने में चारों तरफ बादल -बरसात, हरियाली, ठण्डी-ठण्डी हवाएँ  व खुशनुमा सा माहौल क्यों हो जाया करता है? 

नारद जी ने भी बालक को प्रसन्नता पूर्वक बताना शुरू किया, कि सावन के महीने में महादेव स्वयं पार्वती से मिलने धरती पर आया करते  है. 

महादेव के धरती पर आने व पार्वती जी से मिलन की खुशी में प्रकृति उनके स्वागत  में चारों तरफ शीतल हवाएँ, हरियाली, बादल व बरसात के रूप में अपनी खुशियों को प्रकट करती हुई  उनका दिल से स्वागत करती है व दूसरे शिव भक्त भी उनके दर्शन व उनकी कृपा दृष्टि पाने के लिए मचल उठते है. 

इतने में बाहर तेज़ बारिश व बिजली की आवाज़ से बालक प्रेम की आँख खुल चुकी थी.

प्रेम हर-हर-महादेव का उच्चारण करते हुवे जल्दी से नहा-धो कर सीधे महादेव के मंदिर में गया . 

मंदिर के दर्शन के बाद प्रेम ने सभी दिशाओं में प्रकृति को शिव समर्पित होते हुवे देख महादेव का जयकारा लगाया. हर हर महादेव, हर हर महादेव. 

Disclaimer:
इस पोस्ट में व्यक्त की गई राय लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। जरूरी नहीं कि वे विचार या राय इस blog (Shades of Life) के विचारों को प्रतिबिंबित करते हों। कोई भी चूक या त्रुटियां लेखक की हैं और यह blog उसके लिए कोई दायित्व या जिम्मेदारी नहीं रखता है।

Friday, 24 July 2020

Tips : Glowing skin


ईश्वर ने हमें दो तरह के complexion दिए हैं, fair and dark. जिसको हम पूरी तरह से clinically या makeup से ही change कर सकते हैं। जो सबके लिए मुमकिन नहीं है।

आप जानते हैं, कोई कितना भी fair and beautiful हो या fair and handsome, पर अगर उसके face पर glow नहीं होगा तो सब बेकार।

फिर complexion change करने की कोशिश क्यों करें, जिसे करना कठिन है, और उसे करने के बाद भी result अच्छे आए ना आए, क्या पता?

तो आज हम skin में कैसे glow ला सकते हैं, उसकी ही बात करेंगे, क्योंकी glowing face तो हर एक को भाता है।

Skin में glow होगा या नहीं, यह पूरी तरह से हम पर ही निर्भर करता है। इसके लिए बस कुछ छोटी छोटी बातों का ध्यान रखना  है। 

अपने चेहरे पर glow लाने के लिए इन beauty tips को आप daily practice में ‌ले आएँ, तो आपका‌ face flawless और attractive लगेगा।
 
Glowing skin



1. For flawless face : Skin की cleaning के लिए कभी-कभी raw onion खाना अच्छा होता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बों के कम होने में भी मदद मिलती है।
 
2. Fresh looking : Fresh दिखने के लिए आंखों को आराम देना भी बेहद जरूरी है। ज्यादा देर तक computer के सामने बैठने वालों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद, screen या लिखने पढ़ने के काम से आंखों को थोड़ा rest दे देना चाहिए,  जिसके लिए खिड़की के बाहर या इधर-उधर देखना चाहिए, व आंखों की हल्की-फुल्की exercise करनी चाहिए, इससे आंखों को आराम मिलता है।
 
3. Face-mask :  Face पर mask लगाने से face की त्वचा पर मौजूद dead cells  हट जाती हैं। इससे चेहरा सुंदर होता है व skin tight होती है और झुर्रियां भी कम हो जाती हैं। पर याद रखियेगा, face-mask herbal हो या home-made हो।

Note : यहाँ corona से related बात नहीं कर रहे हैं तो, face mask को उस face-mask से co-relate मत कीजिए, जो आजकल पहना जा रहा है, यहाँ beauty tips की बात कर रहे हैं और face पर लगाए जाने वाले mask की बात कर रहे हैं। 

4. Bathing effect : नहाने से भी face पर glow आता है। हालांकि 10 minute से ज्यादा देर तक नहीं नहाना चाहिए। ज्यादा देर तक नहाने से भी face की softness घटती है। गर्म पानी से देर तक नहाने से skin पर red spots भी पड़ सकते हैं।
 
5.  Nap : दोपहर के समय लगभग हर किसी को नींद आने लगती है। काम के बीच समय में से 5 मिनट निकालकर भी आंखें बंद करें, तो यह फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है बल्कि blood में serotonin hormone का level बढ़ता है। यह hormone happiness, mood stabilization & well-being की feeling के लिए जिम्मेदार होता है।
 
6. Fresh Air : दिनभर की थकान उतारने में fresh air से बढ़कर कुछ नहीं है। यह थकान उतारने में बहुत मदद करती है। थोड़ी देर चलना या हल्की-फुल्की exercise से भी चेहरे पर glow आता है। नीले आसमान और हरियाली के बीच दिमाग में ताजगी आती है।

इन सब tips से बढ़कर जो सबसे बड़ी tip है, वो यह कि face सबसे ज्यादा glow तब करता है, जब आप खुश हों और confident हों। 

तो बस follow कीजिये यह सब, और सब पर छा जाइए, चाहे आपका complexion कुछ भी हो।