Wednesday, 5 August 2020

Article : राम मंदिर निर्माण- एक कदम "भारत" की ओर

राम मंदिर निर्माण- एक कदम"भारत" की ओर




आज वो स्वर्णिम क्षण है, हमारे देश भारत के लिए, जिस क्षण की सदियों से पीढ़ियों को प्रतिक्षा थी। 

राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास

इस क्षण को प्राप्त करने के लिए अथक संघर्ष किया गया, कितने ही कार सेवकों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

आज इस स्वर्णिम क्षण में ना केवल भारत में अपितु जहाँ जहाँ भी भारतीय रहते हैं, उस हर देश में जय श्री राम का जय घोष विद्यमान है।

आज सम्पूर्ण विश्व के आकाश में दीपक से प्रज्वलित ज्योति,  सूर्य के समकक्ष प्रकाश उत्पन्न कर रही है।

मानों कह रही हो, हे सूर्यवंशी राजा प्रभु श्री रामचंद्र जी, आप के मंदिर का निर्माण कर के हम पुनः भारत में आप का अवतरण चाहते हैं।

हे प्रभु श्रीराम आप की कृपा से भारत में पुनः रामराज्य स्थापित हो जाए

भारत की इस पावन धरती को एक बार पुनः कृतार्थ करें।

एक बार फिर भारत, देवों की धरती बन, विश्व में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करे।

हे ईश्वर, आप का कोटि-कोटि धन्यवाद, आप के आशीर्वाद से हम सब, इस स्वर्णिम क्षण के साक्षी बन सके।

हमारा भाजपा सरकार को कोटि कोटि नमन।

यह एक ऐसी सरकार है, जहाँ विकास देश का किया जाता है, परिवार और अपने समुदाय का नहीं।

इस पार्टी की प्रारम्भ से ही देश की सेवा की परिपाटी चली आ रही है, यहाँ पर स्थित सभी शीर्ष नेताओं ने वंशवाद को प्रधानता ना देकर देश को सर्वोपरि रखा है।

क्योंकि उनका उद्देश्य देश विकास है, 

जिसका एक और स्तम्भ है, राम मंदिर-निर्माण।

राम मंदिर निर्माण, कदम है भारत को पुनः शाश्वत भारत बनाने का।

जैसा भारत था और जैसा उसे होना चाहिए।

कोरोना-काल  होने की विवशता है कि हे प्रभु श्रीराम, हम आपके आगमन की तैयारी घर से ही करेंगे, पर हमारा प्रण है आपसे, हम सब दर्शन करने अवश्य आएंगे और हम सब सदैव जय सियाराम, जय श्री राम, जय श्री राम का जय घोष लगाएंगे।

🕉️जय सियाराम 💐

Monday, 3 August 2020

Poem : भाई बहन का प्यार

🏵️💐आप सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ💐🏵️👫

आज मुझे जबलपुर, मध्य प्रदेश के श्रेष्ठ रचनाकार दिनेश सेन "शुभ" जी की यह कविता share करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है।

उन्होंने भाई बहन का प्यार मनहरण - घनाक्षरी विधा में प्रस्तुत किया है, आप सब भी इसका आनन्द लें।


 भाई बहन का प्यार

Image courtesy : you tube


भाई बहन का प्यार
रक्षाबंधन त्यौहार,
पुष्पित सारा संसार
खुशियों की बौछार।

माँ की जैसे परछाई,
ढेर सारा प्यार लाई,
डोर की इस प्रीत में,
वादे लाख हजार।।

मां बाबा का उपहार
वो झिलमिल संसार,
भाई की वो तकरार
यादों की मनुहार।।

सहस्त्र सी सहेलियां
जाने कई पहेलियां,
लीला अपरंपार
भाई बहन का प्यार।

Disclaimer:
इस पोस्ट में व्यक्त की गई राय लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। जरूरी नहीं कि वे विचार या राय इस blog (Shades of Life) के विचारों को प्रतिबिंबित करते हों। कोई भी चूक या त्रुटियां लेखक की हैं और यह blog उसके लिए कोई दायित्व या जिम्मेदारी नहीं रखता है।

Sunday, 2 August 2020

Poem : मित्रता

मित्रता



मित्रता हम भारतीयों की,
संस्कृति में समाई।
कृष्ण और सुदामा ने तो,
स्वयं हमें मित्रता सिखाई।।

अमीरी-गरीबी की भावना,
उनकी मित्रता में ना आई। 
कृष्ण और सुदामा ने तो,
स्वयं हमें मित्रता सिखाई।।

मित्रता हो पक्की तो उसमें,
प्रेम, निश्छलता व सच्चाई।
कृष्ण और सुदामा ने तो, 
स्वयं हमें मित्रता सिखाई ।।

मित्र-प्रेम के चार दानों में,
पूरा ब्रह्माण्ड, पूरी सृष्टि समाई।
कृष्ण और सुदामा ने तो,
स्वयं हमें मित्रता सिखाई ।।

मित्र हो सुदामा सा तो,
मित्रता ईश्वर ने भी निभाई।
कृष्ण और सुदामा ने तो, 
स्वयं हमें मित्रता सिखाई।।

मेरे सभी मित्रों, बंधु-बांधव व ईष्ट जनों को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻❤️