Saturday, 2 January 2021

Recipe : How to make perfect creamy curd in summers as well as winters

हम आज कल आपको curd से cake prepare करने की recipe बता रहे हैं। 

इन cake recipes के लिए हमारे viewers के बहुत अच्छे response आ रहे हैं पर साथ ही उनकी query भी आ रही है कि ma'am, perfect curd बनाने की recipe भी बता दीजिए जिससे हम perfect curd भी घर में बना लें। 

क्योंकि Summer में दही खट्टा और पतला जमता है और winter में तो जमता ही नहीं है। 

आप बिल्कुल tension मत लीजिए, क्योंकि फिक्र की क्या है बात, जब Shades of Life का है साथ।

तो चलिए आज आपके लिए perfect creamy curd की recipe ही share कर देते हैं। 

Recipe : How to make perfect creamy curd in summers as well as winters



Ingredients:

Full cream milk- 2 glasses approx 800ml.

Curd - 1 tbsp. ( जामन के लिए)

Method

  1. आप दूध को गर्म होने रख दीजिए।
  2. दही के जामन को whip कर लीजिए।
  3. जब दूध lukewarm से थोड़ा ज्यादा गर्म हो जाए तो उसमें whipped दही डालकर दो बर्तनों की सहायता से  दूध अच्छे से फेंट लें। और जिस भी Bowl में दही set करना हो, उसमें रख दीजिए।
For Summers

1. Stabilizer method

आप दही जमाने वाले Bowl को fridge or TV के stabilizer के ऊपर रख दें। इसमें 4 to 5 hours में आप का perfect creamy curd set हो जाता है। आप एक बार 4 hours पर check जरुर कर लीजिए। दही जम जाने पर fridge में रख दीजिए।

2. Sunlight method

 या आप दही जमाने वाले Bowl को धूप में भी रख सकते हैं। वहां 3 to 4 hours में perfect curd set हो जाएगा। आप 3 hours में check जरुर कर लीजिए। दही जम जाने पर fridge में रख दीजिए। 

For winters

1. Microwave oven method 

अगर आप के पास microwave oven है तो, आप उसे preheat कर लीजिए।

Preheat करने की 2 process है- 

1 उसमें fast preheat का option होता है, आप उसे use कर सकते हैं।

2. आप microwave को 4 to 5 minutes के लिए चला लीजिए। चाहे उसमें कुछ बना कर या Bowl में पानी रखकर।

अब दही जमाने वाले Bowl को 7 to 8 hours के लिए रख दीजिए।

एक बार 7 hours बाद check जरुर कीजिए। दही जम जाने पर fridge में रख दीजिए।

2. Hot casserole method

आप casserole में boiling water डालकर उसमें दही जमाने वाले Bowl को रखकर बंद कर दीजिए।

8 to 10 hours में perfect curd set हो जाएगा। दही जम जाने पर fridge में रख दीजिए।

3. Sunlight method

अगर आप के घर में winter में भी अच्छी तेज़ धूप आती है तो आप धूप में रख दीजिए।

5 to 6 hours में perfect curd set हो जाएगा, आप 5 hours बाद check जरुर कर लीजिए। दही जम जाने पर fridge में रख दीजिए।

इनमें से जो भी method आप को suitable लगे, आप उसे use कर सकते हैं। सब से ही perfect creamy curd set होता है।

यह तो हुई process, अब आप को ध्यान रखने वाली Tips and tricks भी बता रहे हैं।

Note 

  • आप को methods पढ़कर समझ आ गया होगा कि दही set करने में time का important role है।
  • गर्मी में जितनी देर में curd set होता है, winter में उसका almost double time लगता है।
  • दूसरी important बात यह है कि आप दही को set करने वाले bowl को जहाँ रखें, वो stable होनी चाहिए। Means curd set होने के time period से पहले हिलाना नहीं चाहिए। अगर आप उसे बार-बार उठा कर check करेंगे तो  दही set नहीं हो पाएगा( जम नहीं पाएगा।
  • Perfect and creamy Curd के लिए full cream milk ही best होता है।
  • दही का गाढ़ा और पतला होने में दूध की quality से बहुत फर्क पड़ता है। Means पतले दूध से दही भी पतला ही set होगा।
  • दही का जामन फेंटकर ही डालना चाहिए, इससे जामन दूध में uniformly mix होता है।
  • दूध फेंटकर जमाने से जामन uniformly mix होता है, साथ ही झाग बनने से दही ज्यादा creamy बनता है।
  • दही जमाने के लिए दूध का temperature ऐसा होना चाहिए कि आप उंगली डालें तो आप की उंगली बर्दाश्त कर सके, उससे थोड़ा सा ज्यादा।
  • दूध फेंटने से दूध का temperature थोड़ा कम हो जाता है, इसलिए बर्दाश्त करने से थोड़ा ज्यादा गर्म दूध लिया जाता है।
  •  दही जमाने के लिए मिट्टी का बर्तन ideal होता है पर आज कल किसी के घर में वो नहीं होता है। Secondly, steel का bowl अच्छा होता है तो आप उसी Bowl में जमने रखिए।
  • Lactobacillus bacteria दूध को दही में convert कर देते हैं, जो कि एक proper temperature में grow करते हैं। साथ ही जब वो develope हो रहें हों तो उन्हें stability भी चाहिए होती है। और एक particular time के बाद वो दूध को completely दही में convert कर देता है। और ऐसा करने के लिए उसे lukewarm temperature चाहिए होता है।
  • इसलिए perfect curd setting के लिए दूध का temperature, stability and proper time चाहिए होता है।
  • दही set होने के बाद भी lactobacillus bacteria दही में रहते हैं, जो बाद में दही खट्टा करने का काम शुरू कर देते हैं।
  • तो अगर आप चाहते हैं कि आपका दही खट्टा ना हो और tasty बना रहे तो, दही के जमते ही उसे fridge में रख दीजिए।
  • इसके लिए बताई गई time limit पर दही जम गया है, यह check जरुर करें।
  • अगर आप microwave oven or casserole में curd set कर रहे हैं तो bowl को निकाल कर बार-बार microwave oven को गर्म करने या casserole में बार-बार गर्म पानी डालने की जरूरत नहीं है।
  • Starting की heat से ही दही जम जाएगा, microwave and casserole के ठंडे होने की चिंता मत कीजिए।
  • हाँ बार-बार bowl अन्दर बाहर करने से दही जरुर नहीं जमेगा।
  • ध्यान रखिएगा, जामन के लिए लिए जाने वाला दही खट्टा नहीं होना चाहिए वरना दही खट्टा जमेगा।
  • अगर आप fat avoid करना चाहते हैं तो, suitable दूध ले लें। पर इससे दही भी के उतना creamy नहीं रहेगा। Rest remains the same.
  • तो बस इन सब बातों का रखें ख्याल और दही जमाएं बेमिसाल।

Friday, 1 January 2021

Poem : स्वागत करें नूतन वर्ष का

नया वर्ष हम सब के जीवन में स्वास्थ्य और प्रसन्नता लाए।

हम सब का जीवन, सुख समृद्धि और शांति से व्यतीत हो 🙏🏻💐🎉


 स्वागत करें नूतन वर्ष का




जो बीत गया,

वो साल गया।

अब उसकी बातें करना,

समझो बस, नादानी है।

बीती बातों को भूला देना,

यह जीवन की, निशानी है।।


क्या छिन गया?

क्या छीना उसने?

यह सोच सोच, बैठे रहना।

जीवन को रोके रखना,

व्यर्थ है, बेमानी है।।


जो आ गया सपने लेकर,

सुन्दर सुखद राहें बनकर।

उसका स्वागत, 

करो खुलकर

यही शाश्वत है,

रवानी है।।


भरो नया जोश, अपने अन्दर,

हौसलों को, 

पुनः बुलंद कर लो।

जिस मंजिल को

 ना पाया था।

उसको पाने का,

सुदृढ़, मन कर लो।।


जो सोच लो,

दृढ़ निश्चय होकर।

और करो तपस्या 

उसको पाने की।

स्वयं ईश्वर,

कोशिश करते हैं,

तुम्हें यश दिलवाने की।।


आओ करें स्वागत हम,

इस नूतन वर्ष का,

आगे बढ़कर।

किसलय, सुमन, सुगंध से,

अपने जीवन को महकाएं।

धरती को चलो फिर से,

नवयौवना सा, सजाएं।।

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻💐🎉




Thursday, 31 December 2020

Recipe : Eggless Black forest cake

 आज 2020 का last दिन है और कल वो दिन, जिस का हम सब खुले मन से स्वागत करेंगे।

अब New year है तो cake तो होना ही चाहिए। 

यही सोच आप को variety के cake की recipes share की है।

आप को इन दिनों cakes prepration की tips and tricks, icing की tips and tricks, share कर चुके हैं। आप से वादा किया था कि variety के cake की recipes share करेंगे।

Eggless Fruit Cake की recipe share कर चुके हैं।

 अपने वादे के अनुसार, आज आप सब के लिए Eggless black forest cake की recipe share कर रहे हैं।

इस cake की recipe में ना तो baking soda use किया है ना ही baking powder.

इस बार हमने eno fruit salt use किया है, इस का भी result बहुत अच्छा आया है।

अब cake देखकर क्या ललचाना जब आसान है घर पर बनाना।

Eggless Black forest cake




Ingredients 

For  base

All purpose flour (Maida) - ¾cup

Cocoa powder - ¼ cup

Fresh Curd - ¾ cup

Fresh मलाई - 2 tsp

Sugar - 1 cup

Milk  - 1tbsp

Eno fruit salt - 1 sachet


For cake decoration

Whipping cream - 1 cup

Milk Chocolate slab - ⅛ slab

or

 dairy milk chocolate - about 70 gm.

Cherry - 6 to 8

Choco-chips - 1 tbsp.

Method - 

For base -


  1. मैदा और cocoa powder डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और इसे 2 to 3 times छानकर cake flour ready कर लें। 
  2. Cake container में घी लगाकर, मैदा को dust कर के ready कर लीजिए।
  3. दही में चीनी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए, कि वो उसमें घुल जाए।
  4. दूध में पड़ी ताजी मलाई 2 tsp add करें और अच्छे से mix करें।
  5.  इसमें थोड़ा थोड़ा करके cake flour डालते हुए mix करें।
  6. इसमें दूध डालकर mix कर लीजिए।
  7. अब इसमें 1 sachet eno fruit salt अच्छे से mix कर दीजिए।
  8. Microwave oven को preheat करने के लिए 1 cup पानी, 1 min के लिए microwave करने के लिए रख दीजिए। 
  9. Meanwhile, Container में cake mix डाल दीजिए । 
  10. Cup को निकाल कर container को microwave में रख दीजिए और full temperature पर 4 min के लिए microwave कर लीजिए।
  11. Cake container को बाहर निकाल लीजिए, उसे ढक कर ठंडा होने तक, रख दीजिए।
  12. जब वो पूरा ठंडा हो जाएगा, तो वो container की wall को छोड़ देगा।
  13. अब cake को de-mould कर लीजिए।
  14. Cake को तीन जगह से horizontally cut कर लीजिए।

For Cake decoration


  1. 4 cherries को काट कर छोटा कर लीजिए।
  2. Chocolate shaving के लिए chocolate को grater से grate कर लीजिए।
  3. Whipping cream को whip कर लीजिए।
  4. Horizontal slices में whip cream लगा कर उसमें कटी हुई cherry व choco-chips डालकर एक के ऊपर एक रखते जाएं।
  5. सबसे ऊपर whip cream की पतली layer लगाकर even कर दीजिए।
  6. Whip cream की पतली layer से cake की side wall cover कर दीजिए। उसे भी even कर दीजिए।
  7. यह process, crumb coat कहलाती है।
  8. इसे 1 hour के लिए freezer में set होने रख दीजिए।
  9. अब cake को निकाल कर उस पर सब तरफ whipping cream की thick layer लगाकर अच्छे से even कर लीजिए।
  10. Whip cream को nozzle लगे icing bag में डालकर design बना लीजिए।
  11. फिर cake को cherry and chocolate shaving से decorate कर लीजिए।
  12. इसको fridge में 1 hour के लिए set होने के लिए रख दीजिए।
  13. Your delicious Eggless Black forest cake is ready to make your day special.
Note 

  • Curd बिल्कुल fresh होना चाहिए। 
  • एकदम भी खट्टा नहीं होना चाहिए, वरना cake का taste खराब हो जाएगा।
  • Cake को ढक कर ही ठंडा कीजिए, जिससे cake की steam उसमें lock हो जाए। 
  • इससे cake ठंडा होने पर भी, ज्यादा spongy and moist रहता है।
  • Cake की horizontal layer में cream लगाने से cake ज्यादा tasty and soft बनता है।
  • Decoration के लिए, आप chocolate sauce भी use कर सकते हैैं।
  • Cake mix, इडली के घोल जैसा रहेगा, अगर सारे ingredients डालने पर घोल ऐसा ना बने तो, थोड़ा milk add करके अच्छे से mix कर लीजिए।
  • Microwave को preheat जरुर से कीजिएगा। वरना cake hard बनेगा।
  •  इसमें मलाई, घी, oil use नहीं किया है, इसलिए यह fridge में रखने पर भी soft ही रहता है।
  • Final decoration, cake cutting से ½ hours पहले ही कीजिए, वरना decoration fade हो जाती है।
  • तो बस रखिए, इन छोटी छोटी बातों का ख्याल और cake बनाएं बेमिसाल।