Friday, 10 February 2023

Article : Think once!

 एक बार सोचिएगा !


आज के इस article में आगे बढ़ने से पहले हम आपसे इतना जरूर कहना चाहते हैं कि

देश के विषय में बात करना, उसके लिए सोचना कोई राजनीति नहीं होती है..

जैसे खाली 26 जनवरी और 15 अगस्त में झंडा फहराने और भारत माता की जय कहने भर से आप देशभक्त नहीं हो जाते हैं... 

तो चलिए आज के इस गहन मुद्दे पर सोच-विचार करते हैं...

अफगानिस्तान को तालिबानियों ने ख़त्म कर दिया, श्रीलंका कंगाल हो चुका, पाकिस्तान कंगाल होने की कगार पर है। नेपाल के हालात भी बहुत अच्छे नहीं रह रहे हैं।

जिसमें श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल को तो खस्ता हालत में पहुंचाने में किसका हाथ है, यह पूरी दुनिया में किसी से भी छिपा नहीं है।  

आखिर ऐसा भी क्या हुआ, जो अचानक से भारत के सभी पड़ोसी देशों को target बनाया जा रहा है...

कभी आपने सोचा है क्यों?

और आज से आठ- नौ साल पहले तो ऐसा कुछ नहीं था...

जब भारत की सरकार, आज की सरकार नहीं थी। 

तब पाकिस्तान का आए दिन, हमला होता था...

आतंकवादी संगठन भारत में जगह जगह अपने आतंकवाद का कहर ढाते थे।

श्रीलंका से भी इस तरह के हमले हो ही जाते थे। 

अपनी ही सरकार में राजीव गांधी की हत्या... आपको, शायद याद तो होगी ही...

भारत में हम सभी खौफ में रहा करते थे, कि ना जाने कब क्या हो? फिर वो चाहे, कश्मीर में हो, मुंबई में हो या दिल्ली में, या अन्य जगहों पर...

पर कुछ सालों से ऐसा क्या हो गया है कि इस तरह के हमले होने से पहले ही उनको नियंत्रित कर लिया जाता है? 

क्योंकि, सेना सुदृढ़ हो चुकी है, सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो चुकी है...

या यूं कहें कि भारत, अब पहले सा भारत नहीं रहा, जिसे डराया, धमकाया या बेबस बनाया जा सकता था।

आज का भारत, सुदृढ़, विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर बन चुका है। अब इसका कद विश्व के बड़े देशों के बराबर हो गया है। 

आज भारत की तुलना, अमेरिका, रूस, चीन, जापान से हो रही है और यह बड़े बड़े देश भी, भारत के साथ मैत्री के संबंध बनाने में विश्वास रखते हैं...

वो सहृदय तो आज भी है, पर अब उसने अपने पर बुरी नजर रखने की सोच वालों को भी जवाब देना शुरू कर दिया है। 

वो आज भी युद्ध नहीं चाहता है, पर दूसरे देशों के द्वारा युद्ध करने पर करारा जवाब भी दे देगा...

जब भारत के दुश्मनों को लगा कि अब भारत से टकराना आसान नहीं है तो उन्होंने भारत से टकराने का दूसरा पैंतरा अपनाया है। पड़ोसी देशों को target बनाने का...

इससे आपको समझ आ रहा होगा कि दुश्मन किस हद तक हम पर हावी होना चाह रहा है और किस कदर तिलमिला रहा है...

आज कल की news देखकर, दूसरे देशों के लोगों से यह कहते हुए सुनकर कि काश! वो भी भारत में होते तो यूं बदहाली का सामना नहीं करना पड़ता।

शायद, उससे आप को कुछ एहसास होता हो कि, क्यों वो भारत के कसीदे पढ़ते हैं?.. 

हम आप से आज नहीं कहेंगे कि किस ने क्या किया और उसकी हम को कितनी आवश्यकता है, क्योंकि अब तक तो आप भी समझ ही रहे होंगे...

क्योंकि हम कुछ बोलेंगे तो आप फिर कहेंगे कि हम तो...

पर क्या अब भी हमें कुछ कहने बोलने की जरूरत है? 

पहले श्रीलंका के तिल-तिल कंगाल होने की news और अब पाकिस्तान के वही आलम... 

दहशत की एक सिरहन तो लाती होगी ना?...

एक बार सोचने को मजबूर तो करती होगी ना?...

अगर नहीं...

तब भी भारत की हालत, अपने पड़ोसी देशों जैसी कभी ना हो, उसके लिए एक बार सोचिएगा जरुर, क्योंकि देश है तभी हम हैं, वरना करोड़ों रुपए भी कुछ नहीं कर सकेंगे... 

और देश के सुदृढ़ व्यवस्था के लिए, सुदृढ़ सरकार ज़रुरी है, और वो कौन सी है...

एक बार सोचिएगा जरुर... 


जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Thursday, 9 February 2023

Article : एक फांसी ऐसी भी

 एक फांसी ऐसी भी 




आज एक ऐसा article share कर रहे हैं, जिसको पढ़कर आप को एहसास होगा कि किस हद तक क्रूर लोग होते हैं...

कभी-कभी leak से हटकर की गई, चीजें  ऐसी होती हैं कि एक बार आप को सोचने को मजबूर जरूर कर देती हैं। 

आप ने संगीन‌ मुजरिमों को फांसी देने की बात सुनी होगी। लेकिन क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि किसी जानवर को सज़ा मिली हो और वो भी फांसी की सज़ा?

जी हां, ये सुनने में बहुत ही अजीब लग रहा होगा, लेकिन वास्तव में एक हाथी को फांसी पर लटकाया गया है। 

आज से 104 साल पहले अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ था। 

वह कौन सा हाथी था और किस वजह से उसे हजारों लोगों के बीच दे दी गई थी फांसी, चलिए आप को बताते हैं... 


आज के समय में ऐसी किसी घटना को भले ही हम जानवरों के प्रति क्रूरता कहें। 

लेकिन उस समय अमेरिका में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथी को फांसी दिए जाने का समर्थन किया था।

यह खौफनाक या फिर यह क्रूर घटना 13 सितंबर 1916 की है। जब अमेरिका के Tennessee राज्य में दो हजार से ज्यादा लोगों के बीच मैरी नाम के हाथी को फांसी पर लटका दिया गया था। जिसके पीछे की वजह बहुत ही अजीब थी और यह जानकर आपको भी काफी हैरानी होगी। 

दरअसल, charlie spark नाम का एक व्यक्ति Tennessee में 'Sparks World Famous Show' नाम का एक circus चलाता था। उस circus  में बहुत से जानवर थे। जिसमें मैरी नाम का एक एशियाई हाथी भी शामिल था। आपको यह भी बता दें, मैरी का वजन करीब पांच टन था और मैरी उस सर्कस का मुख्य आकर्षण था। 

ऐसा कहा जाता है कि, एक दिन मैरी के महावत ने किसी कारणवश circus छोड़ दिया और बिना महावत के circus में मैरी का show दिखा पाना असम्भव था।

अतः आनन-फानन में दूसरे महावत का इंतजाम किया गया 

नए महावत को मैरी हाथी के बारे में ज्यादा कुछ मालूम नहीं था और ना ही मैरी ने उस महावत के साथ ज्यादा वक़्त गुज़ाराना चाहता था। अतः मैरी को कंट्रोल करने में महावत को बहुत कठिनाई आ रही थी। मैरी ने ठीक से खाना पीना भी बंद कर दिया था।

इसी दौरान एक दिन circus के pramotion के लिए शहर में parade  का आयोजन किया गया। जिसमें मैरी समेत सारे जानवर और circus के सभी कलाकार शामिल हुए थे। शहर के बीचों-बीच parade निकाली गई।

इस दौरान रास्ते में मैरी को अपने पसंद की खाने की चीज दिखी, जिसके लिए वह तेजी से आगे बढ़ने लगा। नए महावत ने मैरी को ऐसा करते देख रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका। इस दौरान महावत ने उसके कान के पीछे भाला मारा, जिससे हाथी तिलमिला उठा और गुस्से में उसे नीचे पटक दिया और उसके ऊपर अपना भारी-भरकम पैर रख दिया, जिससे महावत की मौत हो गई। 

यह घटना देख कर लोगो में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं कुछ लोगों ने हाथी को मार डालने के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

हालांकि उस समय तो यह मामला शांत हो गया, लेकिन अगले दिन के अखबारों में इस घटना को प्रमुखता से छापा गया, जिसके बाद घटना की खबर, पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। इस खबर को पढ़ कर शहर के लोग circus के मालिक charlie spark से मैरी (हाथी) को मृत्युदंड देने की मांग करने लगे। 

Charlie Spark ने बहुत कोशिश की कि उसके circus show के main attraction के साथ ऐसा कुछ नहीं किया जाए। 

पर कुछ सिरफिरे लोग, यह समझने को तैयार नहीं थे कि वो एक नासमझ जानवर है और उसने ऐसा भूख और दर्द में किया था। 

वो बस इस बात की रट लगाए थे कि हाथी ने अपने महावत का खून किया है और खून की सजा फांसी है। तो जो सज़ा सबको दी जाती है,वही मैरी को भी मिलनी चाहिए...

इसके लिए उन्होंने 100 टन का वजन उठाने वाली एक क्रेन मंगवाई और 13 सितंबर 1916 को क्रेन की मदद से हाथी को हजारों लोगों के बीच फांसी पर लटका दिया। इस घटना को इतिहास में जानवरों के प्रति मानवता का सबसे क्रूर उदाहरण माना जाता है। 

Tuesday, 7 February 2023

Tips: Removing ink from clothes

हमारी बिटिया रानी, college गई थी और जब लौटी तो देखते क्या हैं कि madam, अपने एकदम नई jacket में बहुत सारे ink के stain लगा लाई हैं। 

एक तो नई jacket, ऊपर से light colour...

दिमाग ख़राब हो गया देखकर, पर बिट्टो रानी को भी क्या बोलते, कोई जानबूझ कर तो कर के लाई नहीं थी, दूसरा खुद भी बहुत दुःखी थी, अपने favourite jacket को बर्बाद हुआ देखकर...

अगले दिन वो तो college चली गई और हम बैठ गये, असंभव से stain को साफ करने...

और जब वो शाम को आई, तो हम उसके jacket को दिखा रहे थे और गा रहे थे...

मेरे हाथों में वो जादू, हर stain चला जाता है...

कपड़ों से ink के stains निकालने के लिए उनकी अधिक सफाई करना या उन्‍हें बहुत अधिक रगड़ना, इसका सही solution नहीं है क्‍योंकि इससे कपड़े के फटने और उसके रंग के fade होने का डर रहता है।

तो चलिए आप को भी बता देते हैं वो tips, जिससे आप के husband or kids की favourite jacket or shirt ink के stain से reject नहीं करनी पड़े... 


Removing ink from clothes 



हम ink stains को remove करने के लिए, सारी ऐसी चीजें use करेंगे जो घर में readily available हो।


Toothpaste :

Toothpaste से आप ink के stains हटा सकते हैं। इसके लिए आप किसी भी simple toothpaste का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। पर हां, gel based toothpaste का इस्‍तेमाल ink के stains को मिटाने के लिए न करें। 

आपको बता दें कि toothpaste में exfoliating properties होती हैं। कपड़े में जहां भी ink के stains लगे हैं, उन्‍हें toothpaste से पूरी तरह cover कर लें और सूखने दें। जब toothpaste सूख जाए तो उसे हटा दें, अब कपड़े पर कोई भी अच्छे liquid dish washer को stains वाली जगह पर apply कर दीजिए, फिर थोड़ी देर बाद उसे wash कर दें। 2-3 बार इस तरह कपड़े को wash करने पर ink के दाग पूरी तरह से गायब हो जाएंगे। 


Milk :

कपड़े के जिस हिस्‍से में ink लग गई है, उतने हिस्‍से को रात भर के लिए दूध में dip करके रख दें। सुबह उठ कर कपड़े को detergent से साफ कर लें। ऐसा करने से कपड़े पर लगे ink के निशान हल्‍के पड़ जाएंगे। दरअसल दूध में bleaching property होती हैं, जो कपड़ों पर लगे किसी भी तरह के दाग को साफ करने की क्षमता रखती हैं।


Alcohol :

Alcohol की मदद से भी कपड़े पर लगे ink के दाग remove किए जा सकते हैं। 

इसके लिए आपको पहले यह देखना होगा कि कपड़े पर लगे ink के stains कम है या ज्‍यादा। 

अगर ink का दाग छोटा सा है तो आप एक cotton को  alcohol में dip करें और फिर उसे ink के दाग पर rub करें। 

यदि कपड़े पर ink का stain ज्‍यादा लगा हुआ है तो आप दाग वाले हिस्‍से को 15 मिनट के लिए alcohol में dip करके रख दीजिए। उसके बाद दूसरे rough cloth से उस जगह को दबा-दबा कर ink के stains को rough cloth में ले लीजिए। ऐसा करने से ink के stains बहुत हल्‍के पड़ जाते हैं। अब किसी अच्छे से detergent powder से wash कर लीजिए।

आप कहेंगे कि, हमारे घर में alcohol नहीं रहती है, तो कैसे धोएंगे?

तो जनाब! एक बात बता दें, अब वो जमाना नहीं रहा, जब लोगों के घरों में alcohol रखना पाप मना जाता था। अब तो हर घर में alvohol है।

कैसे? कहां? हमारे यहां तो नहीं है...

है ना... Sanitizer के form में... 

Sanitizer??

जी हां, Sanitizer, एक alcohol based chemical ही होता है, और यह बहुत अच्छा remover साबित होता है।


Shaving cream :

घर में रखी पति की shaving cream का इस्‍तेमाल भी आप कपड़े पर लगे इंक के दाग मिटाने में कर सकते हैं।

इसके लिए ink के दाग पर shaving cream लगाएं और brush की मदद से उसे दाग पर rub करें। अब 15 मिनट तक shaving cream को दाग पर लगा रहने दें, फिर इसे detergent से साफ कर लें। ऐसा करने से दाग हल्‍के हो जाते हैं। 

यदि आप 2-3 बार इस remedy को ink के stains पर apply करेंगी तो आपको अच्‍छे results भी देखने को मिल जाएंगे।


Salt & lemon :

यह नुस्‍खा बेहद आसान है और इससे कपड़े पर लगे ink के निशान काफी हद तक हल्‍के पड़ जाते हैं और कपड़े को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है। इसे लिए आपको एक चम्‍मच नींबू के रस में नमक mix करना होगा। इस मिश्रण को toothbrush की मदद से कपड़े पर लगे ink के stains पर लगाएं और brush से stains को हल्‍का रगड़ें। 15 min के लिए नींबू, नमक मिश्रण कपड़े पर लगा रहने दीजिए। 

इसे बाद आप कपड़े को detergent से wash कर सकते हैं। आपको बता दें कि नींबू में bleaching properties होती हैं और वह कपड़े में लगे किसी भी तरह के दाग को remove करने की क्षमता रखता है।


तो बस कर डालिए, सारे stains remove...

और हम से जुड़े रहें, इसी तरह के और भी useful tips जानने के लिए...